icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242001
SHIV KUMARSHIV KUMARFollow4 Dec 2024, 09:56 am

शाहजहांपुरः बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हिंसा के खिलाफ मानव अधिकार रक्षा मंच ने किया प्रदर्शन

Shahjahanpur, Uttar Pradesh:

शाहजहांपुर में विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मानव अधिकार रक्षा मंच ने राष्ट्रपति के नाम से विज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। बांग्लादेश के मामले को संसद में उठाने और बांग्लादेश सरकार को हिंदुओं पर अत्याचार रोकने की कड़ी चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन का आयोजन सदर बाजार क्षेत्र की खिरनी बाग रामलीला मैदान में किया गया। इस दौरान बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा है अत्याचार को लेकर देश की संसद को कड़े फैसले लेना चाहिए ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखीमपुर-खीरी मितौली गौशाला में अव्यवस्थाओं का आरोप,दम तोड़ रहे गोवंश; लाखों रुपये के बजट पर उठे सवाल

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollowJust now
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत लोहाना स्थित गौशाला से गोवंशों की बदहाल स्थिति और पशुओं की मौत का मामला सामने आया है। गौशाला में पशुओं की स्थिति देखकर सरकारी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण के लिए व्यापक इंतजाम करने और गौशालाओं में चारा, भूसा, दाना, पानी एवं देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दे रही है, वहीं दूसरी ओर लोहाना गौशाला की तस्वीरें जमीनी हकीकत बयां करती नजर आ रही हैं। सवाल यह है कि गोवंशों के भरण-पोषण और देखरेख के लिए आवंटित होने वाली लाखों रुपये की धनराशि आखिर कहां खर्च हो रही है? ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, खंड विकास अधिकारी और संबंधित जनपदीय अधिकारियों की जिम्मेदारी क्या है? यदि बजट और संसाधन उपलब्ध हैं तो गोवंशों को पर्याप्त चारा, भूसा और उचित देखभाल क्यों नहीं मिल पा रही है? इस पूरे मामले में गौशाला की व्यवस्थाओं, आवंटित धनराशि और खर्च का पारदर्शी तरीके से हिसाब सार्वजनिक किए जाने की जरूरत है। साथ ही जिलाधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से मांग है कि लोहाना गौशाला का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर पशुओं की स्थिति, मृत्यु के कारणों और चारा-पानी की व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में लापरवाही या सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। गोवंश संरक्षण केवल कागजों और सरकारी दावों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए।
0
0
Report

मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने लगाई छलांग गंभीर रूप से हुआ घायल

AKAshok Kumar SenFollow1m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती मानसिक बिक्षिप्त ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग मानसिक रूप से बीमार लहू लुहान होकर गंभीर रूप से घायल मेडिकल कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में कराया भर्ती जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिकी उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए किया रेफर मानसिक रूप से विकसित घायल समीपवर्ती एमपी के जनपद अशोकनगर अंतर्गत चंदेरी थाने का निवासी बताया जा रहा है सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के सिविल लाइन इलाके में संचालित मेडिकल कॉलेज का मामला
0
0
Report
Advertisement

औरैया: चलती कार से खिड़की तक खड़े होकर स्टंट, वीडियो वायरल

Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून युवाओं के लिए खतरा बनता जा रहा है। औरैया जिले में दिबियापुर से कंचौसी जाने वाले मार्ग पर चलती कार की खिड़कियों पर खड़े होकर कुछ युवकों ने खतरनाक स्टंट किया। इस दौरान युवकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है。 वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती कार में सवार युवक दोनों तरफ की खिड़कियों से बाहर निकलकर खड़े हुए हैं। युवक सड़क पर दौड़ती कार के दौरान ही रील बनाते नजर आ रहे हैं। इस तरह का स्टंट न केवल युवकों की जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकता है। वीडियो में दिखाई दे रही कार का नंबर UP 78 BY 0880 बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कार कानपुर शहर में पंजीकृत है। हालांकि, वीडियो कब का है और स्टंट करने वाले युवक कौन हैं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एआरटीओ कार्यालय की ओर से मामले में जल्द कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया गया है。 अब देखना होगा कि सड़क पर खुलेआम खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग क्या कार्रवाई करता है。
0
0
Report

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा रवाना

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी ब्रेकिंग। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, मां गंगा की उत्सव डोली हजारों श्रद्धालुओं के साथ मुखबा के लिए रवाना। रिपोट -हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी। एंकर -उत्तरकाशी जनपद के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज दोपहर 12:05 बजे विधि-विधान के साथ बंद हो गए; कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली हजारों श्रद्धालुओं के साथ अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना हुई। मां गंगा का रात्रि विश्राम आज मारकंडे देवी मंदिर में होगा और कल भैया दूज के पावन पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली हजारों श्रद्धालुओं के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा पहुंचेगी। मां गंगा के स्वागत की तैयारियों में मुखबा गांव के ग्रामीण जोर-शोर से जुटे हुए हैं। आगामी 6 माह तक श्रद्धालु मुखबा में स्थित शीतकालीन मंदिर में मां गंगा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इस वर्ष कपाट खुलने से लेकर अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए हैं। कपाट बंद होने के अंतिम दिन भी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
0
0
Report

बिलासपुर: सीपत वन कार्यालय में दीपावली के बाद चिकन-मटन पार्टी वायरल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरकारी कार्यालय जनता की सेवा और शासकीय कामकाज के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन जब इन्हीं कार्यालयों के भीतर शराब और मुर्गा-मटन की पार्टी होने लगे तो विभागीय अनुशासन पर सवाल उठना लाजिमी है। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर के सीपत वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय से सामने आया है, जहां दीपावली के ठीक अगले दिन कार्यालय परिसर में पार्टी आयोजित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सीपत के डिप्टी रेंजर लक्ष्मीकांत गढ़ेवाल कार्यालय के किचन में चिकन-मटन बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ करीब 10 से 15 बाहरी युवक भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जिनके हाथों में डिस्पोजल गिलास हैं और खाने-पीने के साथ पार्टी चल रही है। वीडियो में वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय, सीपत का बोर्ड भी साफ दिखाई दे रहा है, जिससे सरकारी कार्यालय में इस तरह की गतिविधि होने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर वन विभाग के उच्च अधिकारी मामले की जांच कराते हैं या नहीं और संबंधित कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई में रंजिश के चलते शंकर यादव की हत्या, परिवार ने गिरफ्तारी की मांग

Jamui, Bihar:जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चनरवर गांव के जंगल की ओर रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश में शंकर यादव की तेजधार हथियार और भाला से हमला कर हत्या कर दी गई। मवेशी चराकर लौटने के दौरान रास्ते में उन्हें घेरकर बेरहमी से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल शंकर यादव को सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। दरअसल, मृतक के बड़े पुत्र बीरेंद्र यादव ने संजय यादव, बिरजू यादव, सकलदेव यादव, घूमल यादव, बासो यादव, कपिलदेव यादव और जगदीश यादव समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीरेन्द्र यादव ने बताया कि करीब दो माह पहले आरोपित पक्ष की बकरी को कुत्ते ने काट लिया था। इस दौरान कुत्ते को भगाने के लिए फेंकी गई ईंट उनके भांजे को लग गई थी। इसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। उस समय भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपित पक्ष केस उठाने के लिए लगातार धमकी दे रहा था। इसी पुरानी रंजिश में उनके पिता को निशाना बनाया गया। गिरफ्तारी की मांग पर दो घंटे तक सड़क जाम बहरहाल, पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गढ़ी चौक जाम कर दिया। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर प्रभारी एसडीपीओ सह साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को 24 घंटे के अंदर आरोपितों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। पुलिस लगातार परिजनों को समझाने और जाम हटवाने का प्रयास करती रही। हालांकि, करीब दो घंटे बाद भी परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे。 बाइट : बीरेंद्र यादव, मृतक के बड़े पुत्र बाइट : अभिषेक कुमार, प्रभारी एसडीपीओ सह साइबर डीएसपी, जमुई
0
0
Report

यूपी विधानसभा चुनाव: भाजपा सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे की कवायद तेज

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे और प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सीट बंटवारे में अपने सहयोगी दलों को भाजपा तवज्जो देने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सहयोगी दलों को लेकर सीट बंटवारे का फार्मूला लगभग अंतिम दौर में पहुँच गया है। सीट बंटवारे में भाजपा अपने सहयोगी दलों को तवज्जो देने की तैयारी कर रही है। यूपी में सीट बंटवारे पर भाजपा अगले महीने विमर्श शुरू करेगी। अवनीश त्यागी भाजपा प्रवक्ता की बाइट भी शामिल है। रालोद, सुभाषपा, अपना दल एस और निषाद पार्टी को विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे में करीब 60 से 80 सीट मिल सकती है। दिसंबर के पहले हफ्ते में सहयोगी दलों के अध्यक्ष की राष्ट्रीय नेतृत्व भाजपा के साथ मुलाकात के बाद सीटों के चयन पर अंतिम मुहर लगेगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व की कोशिश सहयोगी दलों के साथ चुनाव प्रचार और चुनावी रणनीति का साझा रोडमैप तैयार करने की है; ऐसे में इन सीटों पर संयुक्त रैली भी होगी। भाजपा इस बार चुनावी रणनीति को पहले से अधिक मजबूत और संतुलित बनाने में जुटी है। पार्टी का प्रयास है कि गठबंधन में शामिल सभी सहयोगी दलों को सम्मानजनक भागीदारी मिले, जिससे चुनाव के दौरान किसी तरह की असहमति की स्थिति न बने। माना जा रहा है कि सीटों के बंटवारे में पिछले चुनावों के प्रदर्शन, क्षेत्रीय प्रभाव और सामाजिक समीकरणों को प्रमुख आधार बनाया जाएगा。
0
0
Report

धनबाद के शिवम अस्पताल में चार वर्ष की बच्ची की मौत, इलाज में लापरवाही

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलाटांड स्थित डाक्टर आर के सिंह द्वारा संचालित शिवम हॉस्पिटल में चार वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। बुखार की शिकायत के बाद भेलाटांड निवासी अभिलाष महतो ने अपनी चार वर्षीय बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया था। लेकिन चौबीस घण्टों तक न तो डाक्टर देखने आए और न ही जांच रिपोर्ट दिखाई गई। घटना की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुँच कर मामला शांत करने का प्रयास कर रही है। परिजनों का मौत के बाद आक्रोश बढ़ गया है। पुलिस अस्पताल संचालक डॉक्टर आरके सिंह को अपने सुरक्षा में ले लिया है ताकि गुस्साए लोग डॉक्टर को नुकसान न पहुँचा सकें। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में शराब के नशे वाले कम्पाउन्डर के भरोसे इलाज किया गया। डॉक्टर आरके सिंह को फोन पर कई बार बच्ची की जांच करने को कहा गया पर डॉक्टर नहीं आए। आज सुबह बच्ची की मौत हो गई।
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर सड़क हादसे में आयुष गुप्ता की मौत, थार चालक पर उठे सवाल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। दीपावली की खुशियां एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गईं। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत वसंत विहार चौक के पास लोयोला स्कूल रोड पर ईडन कोर्ट के सामने हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक आयुष गुप्ता की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक आयुष अपनी बुलेट बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान आगे चल रही थार गाड़ी (CG10CC1027) के चालक ने कथित तौर पर बिना इंडिकेटर दिए और पीछे से आ रहे वाहनों को देखे बिना अचानक गाड़ी मोड़ दी, जिसके चलते पीछे से आ रही आयुष की बाइक थार की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि आयुष की जान चली गई और एक परिवार का चिराग बुझ गया। इस घटना के बाद अब थार चालक को लेकर एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पुराना वीडियो है, जिसमें कथित तौर पर इसी थार वाहन द्वारा एक कॉलोनी का गेट तोड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद वाहन चालक के व्यवहार और उसकी कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पुराने वीडियो और मौजूदा सड़क हादसे के बीच संबंध तथा हादसे की वास्तविक परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। सवाल यह है कि सड़क पर वाहन चलाते समय इंडिकेटर का इस्तेमाल और पीछे से आ रहे वाहनों का ध्यान रखना क्या इतना मुश्किल है कि इसकी अनदेखी किसी की जिंदगी पर भारी पड़ जाए? आखिरकार एक युवा की जान चली गई और उसका परिवार कभी न भरने वाले दुख में डूब गया। ऐसे मामलों में जांच कर जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि सड़क पर लापरवाही करने वालों को सबक मिले और किसी दूसरे परिवार का चिराग इस तरह न बुझे।
0
0
Report
Advertisement

गोवर्धन पूजा पहाड़ों में पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाई गई

Bageshwar, Uttarakhand:एंकर: दीपावली के बाद पहाड़ में गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बागेश्वर समेत कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणों ने गाय की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पहाड़ में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं। महिलाओं ने चावल आटे से गाय बैल आदि जानवरों के शरीर पर आकृति बनाई, फूल, अक्षत और पारंपरिक पकवानों से पूजा की। कई स्थानों पर पशुधन की पूजा की गई।
0
0
Report

बहाला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल

Alwar, Rajasthan:अलवर के बहाला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी प्रवीण पुत्र रामजीत वर्तमान में दिल्ली के समयपुर बादली में रहते हैं। उनके साथ दिल्ली निवासी अरविंद ठाकुर पुत्र भागीरथ भी कार में सवार थे। दोनों पेशे से इंजीनियर हैं और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सोलर पैनल लगाने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दिल्ली से अलवर में रह रहे बिहार निवासी अपने एक परिचित से मिलने आए थे। परिचित को छठ पूजा के लिए बिहार जाना था। उनसे मुलाकात के बाद दोनों कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान बहाला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर उससे टकरा गई। हादसे में प्रवीण के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अरविंद ठाकुर को अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
0
0
Report

पटाखे विस्फोट से 12 वर्षीय बच्चे की आंखें जलीं, इलाज के लिए मदद चाहिए

Alwar, Rajasthan:पटाखे के बारूद में विस्फोट से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बच्चे की दोनों आंखें बुरी तरह झुलस गईं। चिकित्सकों के अनुसार उसकी आंखें लगभग 90 प्रतिशत तक बर्न हो चुकी हैं। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज में परेशानी आ रही है। जानकरी के अनुसार बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले संतोष यादव अलवर की प्याज मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ शहर में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार सुबह उनका 12 वर्षीय बेटा दिलखुश यादव पटाखे से बारूद निकालकर उससे खेल रहा था; इसी दौरान बारूद विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि बच्चे की दोनों आंखें गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के बाद बच्चे की मां आसपास के लोगों की मदद से उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचीं। यहाँ चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया। वहीं, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते मां के सामने बेटे को जयपुर ले जाकर उपचार करवाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे में बच्चे की आंखों की रोशनी बचाने के लिए समय पर बेहतर इलाज बेहद जरूरी है। बाइट:परिजन परिवार ने आमजन और भामाशाहों से मदद की अपील की है, ताकि आर्थिक सहयोग के जरिए बच्चे का समय पर उपचार हो सके और उसकी आंखों की रोशनी बचाने की उम्मीद कायम रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top