icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242401
Valjeet SinghValjeet SinghFollow9 May 2025, 03:32 pm

Shahjahanpur - आंगनवाड़ी कर्मचारियों का भव्य धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Gangsara, Bisra, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाए खिरनी बाग रामलीला मैदान में पहुंची। यहां उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन देते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए बेसिक और माध्यमिक स्कूलों की छुट्टियों की तरह ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश घोषित किए जाने की मांग की। इसके अलावा राशन डीलर और स्वयं सहायता समूह को आंगनबाड़ी के बीच से हटाया जाने की मांग समेत 12 समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया और सभी समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बड़ी सादड़ी पंचायत समिति में कांग्रेस ने प्रधान और उप प्रधान दोनों पद जीते

Begun, Rajasthan:बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़ - कांग्रेस ने बड़ी सादड़ी पंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश चौधरी 14 वोट हासिल कर उप प्रधान निर्वाचित हुए हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी राधा देवी गुर्जर को केवल 3 वोट मिले। इस तरह कमलेश चौधरी ने 11 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार ने परिणाम की घोषणा की। खास बात यह है कि लंबे समय बाद बड़ी सादड़ी पंचायत समिति में कांग्रेस ने प्रधान और उप प्रधान दोनों पदों पर कब्जा जमाया है। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
0
0
Report

सीवान में छिनतई के विरोध पर चाकू हमला, दो घायल; एक आरोपी पकड़ा गया

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:सीवान में छिनतई के विरोध करने पर बदमाशों ने दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के दौरान स्थानीय लोगों ने मौके से एक आरोपी को पिस्टल के साथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। चाकू लगने से घायल दोनों युवाओं के साथ ही पिटाई में घायल आरोपी को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पाल नगर की है।घायल युवक की पहचान स्टेशन रोड निवासी सत्यम कुमार और जीरादेई के छोटका मांझा निवासी अभिमन्यु उर्फ मनीष पाठक के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि फतेहपुर पाल नगर में छिनतई की कोशिश का विरोध करने पर बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल बरामद किया,जिसे लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया। इसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।जहां तीनों का इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report

सुमेरपुर में कांग्रेस ने उपप्रधान पद पर एक वोट से जीत दर्ज की

Pali, Rajasthan:सुमेरपुर में कांग्रेस का परचम, वरदाराम चौधरी 1 वोट से बने उपप्रधान उप प्रधान में कांग्रेस के तीन वोट क्रॉस पड़े सुमेरपुर पंचायत समिति में प्रधान पद के बाद उपप्रधान पद पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज कर भाजपा को बड़ा झटका दिया है। उपप्रधान चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी वरदाराम चौधरी ने भाजपा के त्रिपाल सिंह राणावत को एक वोट से हराया। वरदाराम चौधरी को 11, जबकि त्रिपाल सिंह राणावत को 10 मत मिले। चुनाव में सभी 21 सदस्यों ने मतदान किया। गौरतलब है कि पंचायत समिति में कांग्रेस के 14, भाजपा के 4 और निर्दलीय के 3 सदस्य निर्वाचित हुए थे। इसके बावजूद कांग्रेस को केवल 11 वोट मिले। चुनाव में कांग्रेस के तीन क्रॉस वोटिंग होने की बात सामने आई है। वहीं, प्रधान चुनाव में कांग्रेस को 15 मत मिले थे। रिटर्निंग अधिकारी कालूराम कुम्हार ने नवनिर्वाचित उपप्रधान को शपथ दिलाई।
0
0
Report
Advertisement

करौली के हनुमान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव, भक्तों को छप्पन भोग प्रसादी

Karauli, Rajasthan:तीन बड़ वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। बालाजी को छप्पन भोग लगाया, श्रद्धालुओं को पत्तल में बांटी अन्नकूट प्रसादी। जिला करौली। करौली शहर के तीन बड़े स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के बाद बालाजी को अन्नकूट सहित विविध प्रकार के व्यंजनों का छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को बाजरे, चावल, कढ़ी और रामभाजी की प्रसादी वितरित की गई। श्रद्धालुओं ने बालाजी के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। महेश पंडित दहमोली वाले ने विधि-विधान से हनुमानजी की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद बालाजी को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों और पकवानों का भोग लगाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के सदस्य राजू दुकानदार ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश देना है। आयोजन में राजू भगत, राजेंद्र नलवाले, विनोद, गोपाल लोधा, जीतू माली, विनोद मास्टर, संजय बाबूजी, धनसिंह, शिव सिंह लोधा, पुष्पेंद्र लोधा, देवेंद्र, प्रेम शंकर, वेद प्रकाश, पार्षद पप्पू लोधा और महेंद्र सैनी सहित स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा।
0
0
Report

अलवर में आधुनिक डॉग शेल्टर बनाने का कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने किया बड़ा ऐलान

Alwar, Rajasthan:अलवर में आधुनिक डॉग शेल्टर, कलेक्टर आर्तिका शुक्ला का बड़ा ऐलान; पेट एंड फ्लावर शो में 100 से अधिक नस्लों के डॉग्स ने दिखाया दमखम, एसएसबी के श्वानों के करतब ने जीता दिल अलवर। अलवर में आयोजित पेट एंड फ्लावर शो में पालतू जानवरों का अनूठा अंदाज देखने को मिला। कोई अपनी फुर्ती और समझदारी से लोगों को हैरान करता नजर आया तो किसी ने अपनी खास काबिलियत से निर्णायकों का ध्यान खींचा। शो में 100 से अधिक अलग-अलग नस्लों के डॉग्स ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉग्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें उनकी खूबसूरती, अनुशासन, फुर्ती और विशेष क्षमताओं को परखा गया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे डॉग्स को सम्मानित किया गया। वहीं, डॉग्स और उनके मालिकों की रैंप वॉक ने भी आयोजन में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला मौजूद रहीं। आयोजन में एसएसबी के जवानों के साथ पहुंचे प्रशिक्षित डॉग्स विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन श्वानों ने अपनी सूझबूझ, प्रशिक्षण और शानदार करतबों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। डॉग्स ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने की अपनी विशेष क्षमता का भी प्रदर्शन किया। यहाँ तक कि एसएसबी के डॉग्स ने जिला कलेक्टर का अनोखे अंदाज में स्वागत कर कार्यक्रम को और यादगार बना दिया। दो महिलाओ की बाइट्स वन टू वन एसएसबी के श्वानों के करतब डॉग्स की प्रतिभा परखी, निर्णायकों ने बताया खास अनुभव प्रतियोगिता के जज दीप आर्य ने बताया कि शो में बड़ी संख्या में अलग-अलग नस्लों के डॉग्स शामिल हुए हैं। उनकी क्षमता और विशेष खूबियों के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में मूल्यांकन किया जा रहा है। वहीं, कार्यक्रम में शामिल एक महिला प्रतिभागी ने इसे यादगार आयोजन बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए, ताकि पशु प्रेमियों को अपने पालतू जानवरों की प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सके। कलेक्टर का बड़ा ऐलान, अलवर में बनेगा आधुनिक डॉग शेल्टर कार्यक्रम का सबसे अहम और चर्चा में रहने वाला ऐलान जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की ओर से किया गया। उन्होंने अलवर शहर में आधुनिक डॉग शेल्टर विकसित करने की घोषणा करते हुए कहा कि नगर निगम आयुक्त के साथ मिलकर एक विशेष टीम गठित की जाएगी, जो डॉग शेल्टर की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करेगी। कार्यक्रम में पालतू जानवरों के प्रति लोगों का उत्साह और लगाव देखकर कलेक्टर ने शहर में डॉग शेल्टर की जरूरत को महसूस किया। कलेक्टर की इस घोषणा से लंबे समय से डॉग शेल्टर की मांग कर रहे पशु प्रेमियों और डॉग लवर्स को बड़ी उम्मीद जगी है। अब देखना होगा कि प्रशासन की यह पहल कब धरातल पर उतरती है और शहर को आधुनिक डॉग शेल्टर की सौगात मिलती है। बाइट् : आर्तिका शुक्ला जिला कलक्टर आर्तिका
0
0
Report

मासूम अनन्या को न्याय दिलाने की मांग, सपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow4m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम अनन्या के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना और उपचार के दौरान उसकी मौत के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी महराजगंज के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में तथा 318 सदर विधानसभा के भावी प्रत्याशी निर्मेष मंगल के नेतृत्व में जिलाधिकारी महराजगंज को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सपा नेताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी भी प्रकार के दबाव में आए बिना जांच कराई जाए और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाए। इस दौरान निर्मेष मंगल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि छह वर्षीय मासूम अनन्या के साथ हुई घटना बेहद हृदयविदारक और पीड़ादायक है। एक परिवार ने अपनी मासूम बेटी को खो दिया है, जिसकी भरपाई जीवन में कभी नहीं हो सकती। ऐसे दुखद समय में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग जारी रहेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिला सचिव कुंदन सिंह, नगर अध्यक्ष आदित्य यादव, सदर विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आलम, राजेश निषाद, समीम खान, रिंकू तिवारी, मकसूद खान, शेख अब्दुल्ला, विनोद गौतम, सत्यम पटेल, सभासद प्रतिनिधि राजू पासवान, अमन यादव, शुभम तिवारी, आरिफ खान, अभय कुमार गुप्ता और सूरज यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

श्यामदेउरवां थाने में कमिश्नर और डीआईजी ने सुनीं जनता की समस्याएं

Dipu RawatDipu RawatFollow6m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश, भूमि विवादों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम करेगी जांच परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवां थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर मंडल के मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह, गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी डॉ.एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। संबंधित विभागों के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भूमि विवाद एवं राजस्व से जुड़े मामलों में अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report

मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने के निर्देश, 4 जनवरी को जारी होगी अंतिम सूची

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow7m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। विधानसभा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर इन्द्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों को पात्र मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में 18-19 वर्ष के युवाओं और महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर नए मतदाता जोड़ने की प्रभावी रणनीति बनाने तथा बीएलए और बीएलओ के बीच समन्वय बढ़ाने को कहा। अभियान 16 दिसंबर तक चलेगा और अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।
0
0
Report

शाहजहांपुर: एंटी रोमियो टीम के हत्थे चढ़ा रोमियो, कार्यवाही से युवक से होश ठिकाने लगे

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow7m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने शनिवार सुबह आर्य महिला इंटर कॉलेज के गेट के पास छात्राओं के सामने अश्लील हरकतें व अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। ​पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक सोमपाल सिंह अपनी टीम के साथ कॉलेज के आसपास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कॉलेज गेट के पास एक युवक आने-जाने वाली छात्राओं के सामने अश्लील हरकतें करते हुए अभद्र टिप्पणियां कर रहा था। पुलिस टीम ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। ​मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुबह करीब 11:20 बजे आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मूल रूप से पीलीभीत के बीसलपुर (मोहल्ला दुबे, स्टेशन रोड) निवासी अमन सक्सेना (23) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना चुंगी (निगोही रोड) में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोमपाल सिंह, कांस्टेबल संजय पोसवाल, महिला कांस्टेबल शीतल व ज्योति शामिल रहीं।
0
0
Report
Advertisement

पटना के रिजॉर्ट में जन्मदिन पार्टी पर दबिश, 11 गिरफ्तार

Patna, Bihar:पटना में श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब पार्टी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजापुल स्थित द मेबरीक रिजॉर्ट में चल रही बर्थडे पार्टी में छापेमारी कर पुलिस ने कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पार्टी में शामिल 10 लोग और रिजॉर्ट का एक मैनेजर शामिल है। पुलिस को रिजॉर्ट में शराब पार्टी और बार बालाओं के डांस की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर छापेमारी की गई। मौके पर दो महिला डांसर मौजूद थीं, जिनमें से एक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें पार्टी में शामिल सभी 10 लोग शराब के नशे में पाए गए। तलाशी के दौरान रॉयल स्टैग की तीन और जॉनी वॉकर की एक बोतल बरामद हुई। इसके अलावा दो हथियार भी मिले, जिनके लाइसेंस जांच में वैध पाए गए। जानकारी के अनुसार, यह पार्टी राजू नाम के युवक के जन्मदिन पर आयोजित की गई थी। सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

नीतीश कुमार के नाम पर पुल नामकरण: कुशवाहा का ऐतिहासिक कदम, विपक्ष पर हमला

Khajuria Khurd, Bihar:पुल का नीतीश नामकरण ऐतिहासिक, विपक्ष की राजनीति नकारात्मक मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने राजद पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया और विधायकों को विकास निधि जारी होना बताया बिदुपुर पुल का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर किए जाने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताने वाले बयान. नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होने पहुंचे मंत्री ने मीडिया से बातचीत में इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार भी जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, महात्मा गांधी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे महापुरुषों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए मंत्री कुशवाहा ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राजद कार्यकर्ताओं ने एक हाथ में लालटेन का झंडा लेकर दूसरे हाथ से नामकरण के पोस्टर और बैनर फाड़ दिए। उन्होंने इसे तेजस्वी यादव के इशारे पर की गई हरकत बताया। कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी के माता-पिता राघोपुर से विधायक और मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनके शासनकाल में इस पुल का निर्माण नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुल का शिलान्यास, निर्माण और उद्घाटन नीतीश कुमार ने ही कराया था। तेजस्वी यादव के शिलान्यास संबंधी दावे पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री की भूमिका सीमित होती है। उन्होंने विपक्ष को गाली-गलौज की राजनीति छोड़कर सकारात्मक भूमिका निभाने की नसीहत दी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कुशवाहा ने कहा कि वे भी नीतीश कुमार के पैटर्न पर चौबीस में से अठारह घंटे काम कर रहे हैं। विपक्ष को राज्य के विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। सरकार के पास धन की कमी के आरोपों को खारिज करते हुए मंत्री ने बताया कि उनके विभाग ने सभी 243 विधायकों और 75 विधान पार्षदों को चार-चार करोड़ रुपये की विकास राशि जारी कर दी है। वे स्वयं जनप्रतिनिधियों से फोन कर आग्रह कर रहे हैं कि वे शीघ्र अनुशंसा कर उपयोगिता प्रमाण-पत्र भेजें, ताकि अगली किस्त भी समय पर जारी हो सके।
0
0
Report

चौमूं पंचायत में माया देवी उपप्रधान, 5 वोट से जीत

Jaipur, Rajasthan:चौमूं पंचायत समिति में उप प्रधान का चुनाव\nभाजपा की माया देवी ने जीता उपप्रधान का चुनाव \nभाजपा की माया 5 वोट से चुनाव जीतकर बनी प्रधान\nकॉंग्रेस के सन्तोष सैनी को मिले 9 वोट,RLP के विष्णु शर्मा को मिले 2 वोट\nभाजपा कार्यकर्ताओं मना रहे जीत का जश्न\nनगर पालिका के बाहर भी समर्थकों उमड़ा हुजूम \nप्रधान रामगोपाल मीणा ने रामलाल शर्मा का जताया आभार \nकहा- मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जिम्मेदारी से निभाऊंगा\n\n\nएंकर-चौमूं पंचायत समिति में उपप्रधान पद के चुनाव में भाजपा की माया देवी ने जीत दर्ज की है। माया देवी ने 5 वोटों से चुनाव जीतकर उपप्रधान पद पर कब्जा जमाया। चुनाव में कांग्रेस के संतोष सैनी को 9 वोट, जबकि RLP के विष्णु शर्मा को 2 वोट मिले। भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नगर पालिका के बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा और वास्तविकता के अनुसार कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इससे पहले प्रधान पद पे रामगोपाल मीणा ने जीत दर्ज की थी। प्रधान रामगोपाल मीणा ने रामलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने वाले हैं। प्रधान रामगोपाल मीणा और उप प्रधान से बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सोनी ने....
0
0
Report
Advertisement

निम्बाहेड़ा में देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में देवउठनी ग्यारस के साथ ही शादी-विवाह के सावों की धूम शुरू हो गई है। इसी बीच बाल विवाह रोकने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत टाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद यूनूस शेख ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई। साथ ही क्षेत्र में कहीं भी बाल विवाह होने की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने बाल विवाह को सामाजिक कुरीति बताते हुए विद्यार्थियों को इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी।
0
0
Report

भाजपा प्रत्याशी रचना लड्डा भदेसर में उप प्रधान निर्वाचित, 5 वोट से जीत

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर पंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी रचना लड्डा उप प्रधान निर्वाचित हुई हैं। मतदान के दौरान रचना लड्डा को 12 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणपत लाल शर्मा के पक्ष में 7 वोट पड़े। इस तरह रचना लड्डा ने 5 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित उप प्रधान रचना लड्डा का माल्यार्पण कर स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top