icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242307
Nitesh GangwarNitesh GangwarFollow19 Jan 2025, 04:04 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मथुरा पुलिस ने 543 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर 2 करोड़ रुपये की कीमत बताई

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा पुलिस ने बरामद किए 543 गुमशुदा मोबाइल, कुल कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये मथुरा जिले में पुलिस की सर्विलांस सेल और थाना टीमों को सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीमों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 543 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद के लीय हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है。 दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 12 मई 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच गुम हुए इन मोबाइलों को ढूंढने के लिए सर्विलांस सेल और थानों की टीमों ने सीमावर्ती राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर यह कार्रवाई की। बरामد किए गए मोबाइलों में से 311 मोबाइल थानों के माध्यम से सीधे स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए हैं, जबकि शेष 232 मोबाइल नामित अधिकारियों द्वारा सूचना देकर सौंपे जाएंगे。 थानावार बरामदगी के आंकड़ों में वृंदावन थाने से सर्वाधिक 140 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा गोवर्धन से 72, पर्यटन थाना से 64, कोतवाली से 42, कोसीकलां से 39, जैत से 22, हाईवे से 20, छाता से 15, गोविन्दनगर से 15, रिफाइनरी से 15, बलदेव से 14 और जमुनापार से 12 मोबाइल मिले हैं。 साथ ही सुरीर थाने से 11, महावन से 10, सदरबाजार से 10, शेरगढ़ से 08, मगोर्रा से 07, फरह से 07, राया से 06, बरसाना से 05, मांट से 04, नौहझील से 04 और साइबर थाने से 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इस प्रकार कुल 543 मोबाइल फोन बरामद कर मथुरा पुलिस ने उनके वास्तविक मालिकों को राहत पहुंचाई है।
0
0
Report

पीलीभीत में कार बिजली खंभे से टकराई, पांच घायल; बजरंग दल ने राहत बचाव किया

Pilibhit, Uttar Pradesh:बिजली के खम्भे से टकराई कार, पांच लोग गंभीर घायल; पुलिस और बजरंग दल की टीम ने रेस्क्यू कर बचाई जान एंकर- पीलीभीत की पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के छीना पैलेस के आगे मोड़ पर देर रात एक तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा टूट गया और 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन सड़क पर गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अंदर फंस गए। राष्ट्रीय बजरंग दल की गौ सेवा टीम के सदस्य उस समय जियो पेट्रोल पंप के पास मौजूद थे। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। इंस्पेक्टर पूरनपुर पवन पांडेय पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और बजरंग दल के सदस्यों ने संयुक्त प्रयास से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। बिजली की लाइन से उठ रही चिंगारियों को देखते हुए तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। घायलों की पहचान पीलीभीत निवासी आशीष पाल, जय सिंह यादव, हरनाम सिंह यादव, आशीष सिंह चौहान और श्रीकृष्ण के रूप में हुई। सभी लखनऊ से पीलीभीत लौट रहे थे। घायलों को सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मामले की सूचना घायलों के परिजनों को भी दी गई थी। जानकारी के अनुसार, सभी घायलों का बरेली में उपचार चल रहा है और अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

आदेगांव में नशे में चढ़े युवक ने खंभे पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा मचाया, बिजली सप्लाई बंद कराई गई

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी के आदेगांव में बीती रात नशे में धुत एक युवक ने ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा किया कि मौके पर हड़कंप मच गया। आदेगांव थाना क्षेत्र में पीएम श्री हाई स्कूल के सामने सिमरिया का रहने वाला एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और काफी देर तक बिजली के पोल पर ही बैठा रहा। युवक को खंभे पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन युवक नीचे नहीं आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त बिजली सप्लाई भी चालू थी। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में विद्युतीय सप्लाई बंद कराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा में झोलाछाप डॉक्टरों के गलत ऑपरेशन पर अदालत ने सुनाई उम्रकैद

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में झोलाछाप डॉक्टरों के गलत ऑपरेशन से प्रसूता की मौत के करीब नौ साल पुराने मामले में अदालत ने सुनाया अहम फ़ैसला, दो को उम्रकैद की सजा अमरोहा में झोलाछाप डॉक्टरों के गलत ऑपरेशन से प्रसूता की मौत के करीब नौ साल पुराने मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अपर जिला न्यायाधीश विशेष एमपी-एमएलए तृतीय की अदालत ने अपंजीकृत अस्पताल संचालक विल्सन और झोलाछाप मुस्तफा को गैरइरादतन हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अभियोजन के मुताबिक रहरा क्षेत्र में विल्सन युग मेडिकल सेंटर नाम से अपंजीकृत अस्पताल चला रहा था। तीन अक्टूबर 2017 की रात गुरैठा गांव निवासी नेम सिंह प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी रूबी को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि गलत तरीके से ऑपरेशन के बाद रूबी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मामले में अदालत ने तत्कालीन डीएम और तत्कालीन सीएमओ को भी नोटिस जारी किया है।
0
0
Report

सासाराम में भाइयों के बीच हत्या: बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के दलेलगंज में बड़े भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मृतक का नाम रोहित पटवा था। उसके बड़े भाई रवि पटवा ने घर में सब्जी काटने वाला हसुआ फसुल से उस पर हमला कर रोहित को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपी रवि पटवा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की यह लोग गोला बाजार में जितिया पर्व पर माला, कलावा, बद्दी आदि बेचने का काम करते हैं। इनकी माता कल जितिया का व्रत भी की थी। बताया जाता है कि रात में दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया और इस विवाद में रवि पटवा ने अपने छोटे भाई पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बता दे कि वह आज सुबह अपने भाई की हत्या के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए प्रयास कर रहा था। वह बाजार से कफन आदि भी खरीद कर ले आया था। लेकिन जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर फॉरेंसिक जांच की टीम पहुंची है तथा छानबीन शुरू कर दी है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आए दिन दोनों भाई नशे में मारपीट करते थे।
0
0
Report

एसआईटी के साथ डीआईजी ने एकमा चाकूबाजी केस की जांच शुरू की

Chapra, Bihar:एकमा चाकूबाजी कांड की जांच करने पहुंचे डीआईजी, एसआईटी गठित एकमा थाना क्षेत्र के परसा परसागढ़ गांव में हुई चाकूबाजी की घटना की जांच करने डीआईजी नीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों से मामले की अब तक हुई जांच और कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की डीआईजी नितेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना आपसी रंजिश से जुड़ी प्रतीत हो रही है। घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने कहा कि घटना के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

बागपत अस्पताल: सांप काटे वार्ड बॉय की जान बची, डॉक्टरों की ताबड़तोड़ इलाज

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सर्जरी वार्ड में ड्यूटी कर रहे एक वार्ड बॉय को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद वार्ड बॉय शिवराज रोहिल्ला को आनन-फानन में अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 10 इंजेक्शन लगाए गए, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। पूरा मामला बागपत जिला अस्पताल के सर्जरी वार्ड का है, जहां वार्ड बॉय शिवराज रोहिल्ला ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और साथी कर्मचारियों ने तुरंत शिवराज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार शुरू किया गया और करीब 10 इंजेक्शन लगाए गए। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने सर्जरी वार्ड में मौजूद सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दी है। घटना के बाद अस्पताल कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल है。
0
0
Report

नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को NDA प्रत्याशी के रूप में घोषित किया, अनंत सिंह को दी चेतावनी

Nalanda, Bihar:एंकर:मिशन स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को बिहारशरीफ नगर निगम ने आशानगर छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार, नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन और बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की। इसके बाद सांसद और नगर आयुक्त ने सोहसराय स्थित सूर्य मंदिर के सामने मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बन रहे इंद्रधनुषी पुल का निरीक्षण किया।वहीं, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने जेडीयू के बागी रुख अपनाने वाले नेता अनंत सिंह को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह बुद्धिजीवी लोगों का चुनाव है कोई आम चुनाव नहीं इसलिए अनंत सिंह को समय रहते खुद को विचार करना चाहिए। अगर अनंत सिंह विचार नहीं करेंगे तो उनके लिए कल जो आने वाला है। पार्टी का जो निर्णय होगा उसके आलोक में कार्रवाई की जाएगी। इसलिए अनंत सिंह को पहले ही सोचना चाहिए कि हम ऐसा काम ही क्यों करें जिसको लेकर पार्टी हमारे ऊपर कार्रवाई करें। अब जब नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को एनडीए का समर्थित प्रत्याशी घोषित करते हुए सिंबल दे दिया है तो एनडीए पूरी तरह से नीरज कुमार के साथ है और 100% उनकी ही जीत होगी। उन्होंने अनंत सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के बड़े नेताओं का सम्मान करना चाहिए। जो सम्मान करता है उसे ही सम्मान मिलता है। बाइट:कौशलेंद्र कुमार जेडीयू सांसद ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
0
Report

नीरज कुमार नामांकन से पहले जेडीयू कार्यालय में बड़ी बैठक, NDA सभी सीट जीतेगा

Patna, Bihar:कल जेडीयू के विधान परिषद उम्मीदवार नीरज कुमार के नामांकन से पहले जेडीयू कार्यालय में बड़ी बैठक चल रही है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और नीरज कुमार के बीच बैठक हो रही है। बैठक में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाला़ भी मौजूद थे। अभी-अभी उमेश कुशवाहा जेडीयू कार्यालय से बाहर निकलle हैं। बाहर निकलने के बाद उमेश कुशवाहा ने कहा कि कल नामांकन है और एनडीए बिहार की सभी 8 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े युवा और छात्र कार्यकर्ता नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं वहीं, अनंत सिंह के बयान पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि अनंत सिंह जो भी कर रहे हैं, वह गलत कर रहे हैं, लेकिन पूरे मामले को शीर्ष नेतृत्व देख रहा है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व इस मामले पर उचित फैसला लेगा।
0
0
Report
Advertisement

फ्लाईडुबई पायलट स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने देश का गर्व बढ़ाया, मोदी ने की तारीफ

Narayanpur, Jharkhand:सैकड़ों लोगों की जान बचाना ही सच्चा गौरव है। फ्लाईदुबई के पायलट स्मिथ मच्छार ने अपने साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा से हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ये बातें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गढ़वा पहुंचने पर कहीं। उन्होंने पायलट स्मिथ मच्छार के साहसिक कदम की जमकर सराहना की और कहा कि पूरी दुनिया आज उनके साहस की मुरीद है। वड़नगर से वाराणसी तक निकली मोटरसाइकिल यात्रा के छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर स्वागत के लिए गढ़वा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फ्लाईदुबई के पायलट स्मिथ मच्छार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा लोगों की जान बचाने और मानवता की रक्षा करने की रही है। हम बुद्ध के उपासक हैं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ता या परेशान करता है तो शिव का तांडव करना भी जानते हैं। संजय सेठ ने कहा कि संकट की घड़ी में स्मिथ मच्छार ने जिस धैर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, उससे सैकड़ों लोगों की जान बची। यही भारतीय संस्कृति है। उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं ने भी स्मिथ मच्छार के साहस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्मिथ मच्छार से बातचीत की थी। बातचीत के दौरान स्मिथ ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना आइकॉन बताया और कहा कि संकट की घड़ी में वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि स्मिथ मच्छार के स्वस्थ होने और दीर्घायु की हम सभी कामना करते हैं। उनका साहस देश के लिए गौरव का विषय है。
0
0
Report

ग्वालियर में SBI नौकरी का झांसा देकर महिला से 12 लाख धोखाधड़ी

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में SBI में नौकरी का झांसा देकर पड़ोसी युवक समीर रामपुरे के खिलाफ महिला से 12 लाख से अधिक रुपए धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोपी ने बैंक अधिकारियों से अच्छी पहचान होने की बात कहकर महिला को नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और अलग-अलग किस्तों में रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराई. नौकरी नहीं लगी तो महिला ने रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपी ने फोन उठाना और रुपए लौटाना बंद कर दिया. महिला की शिकायत पर माधौगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र की है. एकतापुरी कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय रेनू राठौर ने शिकायत की है कि उनके पड़ोस में रहने वाले समीर रामपुरे की ई पदमा ऑनलाइन सर्विस सेंटर के नाम से दुकान है. रेनू अक्सर उसकी दुकान पर फोटो कॉपी और सरकारी नौकरी के फॉर्म भरवाने जाती थीं. इसी दौरान समीर ने कहा कि वह अधिकारियों से पहचान के चलते उनकी SBI में नौकरी लगवा सकता है. रेनू ने बताया कि समीर ने उसकी ऑनलाइन दुकान से SBI नौकरी का फॉर्म भरवाया. इस दौरान शैक्षणिक दस्तावेज, बैंक खाते की जानकारी और हस्ताक्षर किए हुए दो खाली चेक भी ले लिए. इसके बाद नौकरी लगवाने के नाम पर रकम मांगना शुरू कर दिया. जून 2025 से जून 2026 तक रेNumer ने अलग-अलग तारीखों में ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए समीर के खातों में रकम भेजी. कई बार एक ही दिन में दो बार भुगतान किया गया. इसके अलावा 19 जून को एटीएम से 50 हजार रुपए निकालकर नकद भी दिए. महिला के अनुसार बैंक स्टेटमेंट और नकद भुगतान मिलाकर कुल 12 लाख 77 हजार 900 रुपए समीर को दिए. रकम देने के बाद रेनू जब भी नौकरी के संबंध में पूछतीं तो समीर कहता था कि फॉर्म भर दिया है अभी और रकम लगेगी. आखिरकार नौकरी नहीं लगी. जब आरोपी ने रुपए भी लौटाने से इनकार कर दिया तो महिला ने माधौगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top