242307
Shahjahanpur: ट्रेन से कटकर किसान की गई जान
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के थाना सेहरा मऊ दक्षिणी क्षेत्र के कहेलिया गांव के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर जान चली गई। जानकारी के अनुसार, किसान अपने खेत पर फसल की रखवाली के लिए जा रहा था तभी घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वार्ड 50 के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट, FIR दर्ज
Bikaner, Rajasthan:कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट के मामले में FIR दर्ज वार्ड 50 में चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान हुआ था विवाद, वीडियो भी आया सामने मोहित अरोड़ा सहित अन्य के खिलाफ जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज घटना पर गहलोत, डोटासरा और सुशीला डूडी समेत कांग्रेस के दिग्गजों ने जताया रोष बीजेपी नेताओं ने भी घटना की निंदा की, पुलिस जांच में जुटी बीकानेर के निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस में सामने आए विवाद ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी के मामले में अब जेएनवीसी थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है वार्ड नंबर 50 में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान हुए विवाद का वीडियो भी सामने आया है मामले में मोहित अरोड़ा सहित अन्य के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी देखने को मिली जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, मनोज बिश्नोई, नितिन वत्स, अरुण व्यास, सुमित कोचर, मनीष पुरोहित सहित कई नेता मौके पर पहुंचे और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। घटना के तूल पकड़ने पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना को दुखद और शर्मनाक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि मारपीट करने वाले कांग्रेस की संस्कृति और विचारधारा के अनुरूप नहीं हो सकते तथा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। PCC chief गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इसे शर्मनाक और निंदनीय बताया उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हिंसा और गुंडागर्दी को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। वहीं नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने भी घटना पर विरोध जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की इधर, इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी की ओर से भी कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं और घटना की निंदा की गई है। यानी निकाय चुनाव के बीच वार्ड नंबर 50 का यह विवाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है फिलहाल जेएनवीसी थाना पुलिस ने मोहित अरोड़ा सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
एटा: शिवपाल यादव बोले 2027 में अखिलेश के नेतृत्व में भाजपा हटाकर सरकार बनेगी
Etah, Uttar Pradesh:एटा पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव, सपा नेता शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 2027 चुनाव को लेकर बोले शिवपाल यादव, यूपी से BJP को हटाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।0
0
Report
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी 24x7 नियंत्रण रूम से निगरानी
Noida, Uttar Pradesh:एंकर: जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग का कंट्रोल रूम पूर्व की भांति 24×7 सक्रिय रहेगा। कंट्रोल रूम से पूरे यात्रा मार्ग की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाएगी। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौसम, यात्रा मार्ग एवं अन्य परिस्थितियों पर लगातार नजर रखेगी। आवश्यकता के अनुसार यात्रा मार्ग पर स्थापित अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं को मौसम की स्थिति, मार्ग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे कंट्रोल रूम से यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग को कुल 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिनमें सात सेक्टर पैदल यात्रा मार्ग पर हैं। सभी सेक्टरों में तैनात टीमें आपसी समन्वय एवं सामंजस्य के साथ कार्य करेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता एवं राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि पैदल यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमआरएफ, म्यूल टास्क फोर्स तथा आपदा मित्रों की टीमें तैनात रहेंगी। ये टीमें यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराएंगी।0
0
Report
Advertisement
टाइगर रिजर्व विरोध: 22वें दिन भी ग्रामीणों का आंदोलन जारी
Dholpur, Rajasthan:टाइगर रिजर्व के विरोध में 22 वें दिन भी धरना जारी, कई और गांव आंदोलन में शामिल \nसरमथुरा (धौलपुर) \nक्षेत्र में धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहा जनआंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। टाइगर रिजर्व के विरोध और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चल रहा धरना 22 वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आसपास के गांवों से लगातार ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।इसी कड़ी में करौली एवं धौलपुर के कई गांवों के ग्रामीण भी धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में लगातार रोजाना अलग अलग गांवों के ग्रामीणों के जुड़ने से साफ है कि टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहा यह प्रदर्शन अब व्यापक जनसमर्थन हासिल करता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह लड़ाई केवल टाइगर रिजर्व के विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के किसानों, युवाओं, रोजगार, विकास और ग्रामीणों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी है।धरना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की है। वहीं आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक धरना और विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में इस आंदोलन का रुख क्या रहता है और सरकार की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में ग्राम विकास अधिकारी हटाने के विरोध पर ज्ञापन, 5 दिन में जांच
Hanumangarh, Rajasthan:ग्राम विकास अधिकारी को हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा; मोटेर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को विकास अधिकारी, पंचायत समिति रावतसर को ज्ञापन सौंपकर ग्राम विकास अधिकारी को यथावत रखने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों से ग्राम विकास अधिकारी पंचायत में बेहतर कार्य कर रही हैं, इसके बावजूद उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और एपीओ करने की बात कही जा रही है। कांग्रेस नेता गौरीशंकर थोरी ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी घरों के प्रत्येक व्यक्ति का काम प्राथमिकता से करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं द्वारा मातृशक्ति का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को राजनीतिक दबाव में परेशान नहीं किया जाना चाहिए। मोटेर सरपंच संदीप कुमार चावरिया ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए। पंचायत के चारों गांवों में विकास कार्यों को लेकर भी उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम किया है। इसके बावजूद उन्हें पंचायत से हटाने का प्रयास किया जा रहा है。0
0
Report
शेखावत का दावा: जोधपुर-राजस्थान के नगरपालिका चुनावों में भाजपा बनाएगी बोर्ड, कांग्रेस होगी हार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर।केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को जोधपुर प्रवास पर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर टिकट नहीं मिलने से भावुक हुए धनाराम फूट-फूटकर रो पड़े। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने उन्हें गले लगाकर प्यार से संभाला। शेखावत से आत्मीय मुलाकात के बाद धनाराम मुस्कुराते हुए उनके साथ एयरपोर्ट से बाहर निकले। इस भावुक मुलाकात का वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जोधपुर सहित पूरे राजस्थान के नगरीय निकायों में भाजपा के बोर्ड बनेंगे। शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस की साख नहीं बचेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी संभावित हार से बचने के लिए जोधपुर में पहले 65 वार्डों को बढ़ाकर 100 किया गया और इसके बाद राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से 100 वार्डों वाले जोधपुर नगर निगम को दो अलग-अलग हिस्सों में बांटने का काम किया गया। शेखावत ने कहा कि इसी तरह के राजनीतिक और प्रशासनिक प्रयोग जयपुर और कोटा में भी किए गए। उन्होंने चुनावी लाभ के लिए किए गए ऐसे प्रयोगों को लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ बताते हुए कहा कि जनता इस बार इन राजनीतिक प्रयोगों को नकारेगी और भाजपा को भारी समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में भाजपा की सरकार बनने से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति तेज होगी और शहरों के विकास को नई दिशा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा का ‘फोर-व्हील ड्राइव सरकार’ का विजन काम करेगा। केंद्र, प्रदेश, शहरी निकाय और पंचायती राज—इन चारों स्तरों पर भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों में बेहतर तालमेल स्थापित होगा और विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश और प्रदेश को लगातार नई दिशा मिल रही है। अब राज्य और केंद्र के बाद स्थानीय निकायों में भी भाजपा की सरकार आने से विकास की गति और तेज होगी। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपने जोधपुर प्रवास के दौरान भाजपा के विभिन्न प्रत्याशीों के चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन कर रहे हैं और चुनावी सभाओं में भी शिरकत कर रहे हैं। शेखावत के दौरे का मुख्य उद्देश्य वार्ड स्तर पर पार्टी संगठन, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर नगर निगम में भाजपा की सत्ता बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि भाजपा वार्ड स्तर पर अपनी रणनीति को मजबूत कर रही है और इस बार नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की तैयारी है। बायट गजेंद्र सिंह शेखावत मंत्री0
0
Report
Advertisement
प्रताप नगर में दिनदहाड़े चोरी, CCTV में चोर दिखे, लाखों के सामान पर हाथ साफ
Dungarpur, Rajasthan:प्रताप नगर में दिनदहाड़े सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारियां खंगाली और कीमती सामान चुरा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। लक्ष्मीकांत भोई ने बताया कि वह राजकीय सेवा में हैं और आज सुबह वे और उनकी पत्नी निकल गए थे। दोपहर के समय उनके भतीजे ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की ऑनलाइन जाँच की तो देखा कि दो-तीन अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर मौजूद थे। भतीजे ने तुरंत सूचना दी. घर पहुँचकर देखा गया कि मुख्य द्वार और अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में चोर पिछले दरवाजे से निकलते हुए और हरे रंग की प्लास्टिक थैली में चोरी का सामान ले जाते हुए दिख रहे हैं। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे। प्रार्थी की मानसिक स्थिति इस घटना के बाद विचलित है और चोरी हुए कुल सामान का सटीक आकलन अभी संभव नहीं हो पाया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
जोధ్యपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ते ही नंबर प्लेट हटाने का वीडियो बना
Jaipur, Rajasthan:जोedहपुर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के डिवाइडर पर चढ़ने का मामला आज दिन में पाल रोड शास्त्री नगर थाने से थोड़ा आगे डिवाइडर पर चढ़ी थी स्कॉर्पियो स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ते ही चालक ने सबसे पहले हटाया पीछे की नंबर प्लेट को एक जागरूक नागरिक ने बनाया इसका वीडियो इससे साफ जाहिर है कि आगे और पीछे अलग-अलग तरह के थे नंबर0
0
Report
जीतेन्द्र मिश्रा राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले सीईओ बने
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Alok Kumar (VHP) Retd. Air Marshal Jeetendra Mishra appointed as Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust first CEO. जीतेन्द्र मिश्रा पहले सीईओ बनाए जाने का हम समर्थन करते हैं, वो एक देश भक्त व्यक्ति हैं; सेना से जुड़े हैं; उन्होनों भगवान राम की सेवा करने को चुना; हमारे लिए सौभाग्य की बात है.0
0
Report
Advertisement
बरेली में चला नगर निगम का बुलडोजर, सरकारी जमीन से 1 दर्जन से ज्यादा मकान समेत इमामबाड़ा ध्वस्त
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। इज्जतनगर इलाके में नगर निगम की टीम ने एक दर्जन से अधिक अवैध मकानों, एक इमामबाड़े और एक बिल्डिंग की दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।यह पूरी कार्रवाई इज्जतनगर के नगरिया परीक्षित एसयू रोड पर की गई। नगर निगम को शिकायत मिल रही थी कि इस सरकारी जमीन पर अवैध रूप से पक्के निर्माण कर लिए गए हैं। इसके बाद नगर निगम का दस्ता बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माणों को ढहाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक मकान और अन्य अवैध ढांचे मलबे में तब्दील हो गए। अधिशासी अभियंता राजीव राठी ने बताया कि इस अवैध कब्जे को लेकर आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने मामले की जांच की, जिसमें जमीन पर किया गया कब्जा पूरी तरह से अवैध पाया गया। इस कार्रवाई से पहले सभी कब्जाधारकों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। उन्हें खुद से सरकारी जमीन को खाली करने के लिए कहा गया था और इसके लिए पर्याप्त समय भी दिया गया था, लेकिन बार-बार चेतावनी देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद नगर निगम को मजबूरन यह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करनी पड़ी0
0
Report
SC में शिवसेना विधायक अयोग्यता पर सुनवाई: उद्धव-शिंदे गुट को झटका
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: EKNATH SHINDE (MAHARASHTRA DCM) ON SUPREME COURT CONTINUES HEARING ON PLEA FILED BY SHIV SENA (UDDHAVTHACKERAY) CHALLENGING THE REFUSAL OF THE MAHARASHTRA SPEAKER TO DISQUALIFY THE MLAS OF SHIVSENA (EKNATHSHINDE) UNDER THE 10TH SCHEDULE OF THE CONSTITUTION0
0
Report
गोपालगंज के होटल अंकिता पर देह व्यापार की छापेमारी, 5 प्रेमी युगल पकड़े गए
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में होटल अंकिता में देह व्यापार का धंधा चल रहा था; गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने छापेमारी की. 5 प्रेमी युगल संदिग्ध हालत में बरामद किए गए, मौके से कई आपत्तिजनक समान मिले. प्रेमी युगल को थाना लाया गया है और होटल स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. बाइट- कृपालचंद्र जायसवाल, एसडीपीओ, सदर0
0
Report
Advertisement
नालंदा की पंचाने नदी में उफान, बाढ़ के आसार बढ़े
Pariaunna, Bihar:बिहार और झारखंड के कई इलाकों में हो रही तेज बारिश का असर अब नालंदा की नदियों पर भी दिखने लगा है। बिहारशरीफ से होकर गुजरने वाली पंचाने नदी सकरी नदी में पानी का प्रवाह तेजी से बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे बसे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। हाल के दिनों में पंचाने नदी का जलस्तर काफी कम था, लेकिन झारखंड और आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद नदी में अचानक पानी पहुंचने लगा है। पंचाने नदी बिहारशरीफ के लिए महत्वपूर्ण जलधारा है। यह नदी गिरियक, बिहारशरीफ, रहुई और हरनौत क्षेत्र के कई हिस्सों से होकर गुजरती है। ऐसे में जलस्तर में लगातार वृद्धि होने पर नदी के आसपास के निचले इलाकों में पानी फैलने की आशंका बनी रहती है। वही किसानों के लिए यह जलस्तर वरदान साबित होगा। बुधवार को पंचाने नदी में पानी आने के बाद आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है। नदी का पानी जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए स्थानीय लोग लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। खासकर नदी के किनारे बसे मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संभावित बाढ़ की चिंता सताने लगी है। पंचाने नदी के जलग्रहण क्षेत्र में यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो आने वाले घंटों में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।0
0
Report
गीतूराम तंवर के आत्महत्या मामले में प्रशासन से पूरी जानकारी और परिवार को संवेदना
Karnal, Haryana:बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता (एसई) गीतूराम तंवर के घर पहुँची बंतो कटारिया परिवार के बीच पहुँचकर शोक व्यक्त किया, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंची। उन्होंने विद्युत निगम के सोनीपत सर्ज के निलंबित अधीक्षक अभियंता गीतू राम तंवर खुदकुशी मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मामले में कागजी कार्यवाही में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। बाद में वे गीतू राम तंवर के सेक्टर 9 स्थित आवास पहुंची और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। तंवर के परिवार सदस्यों से भी मिलीं और दुख की इस घड़ी में उनका ढांढस बधाया। इससे पहले रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज वे पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पीड़ित परिवार के दुख में शामिल होने के लिए करनाल आई हैं। तंवर उनके समाज से और छोटे भाई के समान थे।0
0
Report
ट्रस्ट बैठक में सीईओ नाम पर सहमति, 3 नए सदस्य जोड़े गए
Noida, Uttar Pradesh:ट्रस्ट की बैठक में मौजूद बजरंग बांगड़ा अंतरराष्ट्रीय महामंत्री विहिप. दिनेश जी विहिप के संरक्षक. ट्रस्ट की बैठक में सर्व समिति से सीईओ के नाम का ऐलान किया गया. कमेटी में जिन नाम पर चर्चा हुई थी उन्हीं पर सहमति मिली है. इसके अलावा 3 नए सदस्य भी जुड़े हैं. कृष्ण मोहन जी न्यायसी रहेंगे और मंदिर की अन्य व्यवस्था भी देखेंगे.0
0
Report
Advertisement
