icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242307
Nitesh GangwarNitesh GangwarFollow4 Feb 2025, 02:39 pm

शाहजहांपुरः छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

Tilhar, Uttar Pradesh:

छात्रा से गैंगरेप करने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी है। 29 जनवरी 2025 को थाना रौजा क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा को बंधक बनाकर इलाके के ही रहने वाले तसब्बर, अंकुश और कुंवर पाल ने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 टीमें बनाई थी। इसी बीच पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी लखीमपुर भागने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने नेशनल हाईवे पर सीतापुर रोड होकर जाती हुई नहर के पास जब आरोपियों की घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों की फायरिंग में एक सिपाही को गोली लगी जिसके बाद जवाबी फायरिंग में तसब्बर के पैर में गोली लगी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ब्यावर में गांधी जयंती पर नशामुक्ति जागरूकता रैली और शपथ कार्यक्रम

Bewar, Uttar Pradesh:ब्यावर में नशे के खिलाफ गूंजा जागरूकता का संदेश गांधी जयंती पर चांग गेट से निकली नशामुक्ति जागरूकता रैली, पटेल स्कूल में दिलाई शपथ ब्यावर, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से नशामुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को नशे के खिलाफ जागरूकता रैली आयोजित की गई। चांग गेट से शुरू हुई रैली को विधायक शंकर सिंह रावत, जिला कलक्टर कमल राम मीना, जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह एवं नगर परिषद सभापति पुष्पा बलदुआ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एनसीसी, स्काउट, पुलिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सा विभाग के कार्मिकों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में नशामुक्ति संबंधी संदेशों की तख्तियां लेकर आमजन को नशे से होने वाले स्वास्थ्य, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यहाँ जिला कलक्टर कमल राम मीना ने विद्यार्थियों, कार्मिकों एवं प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की शपथ दिलाई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने कैनवास पर हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूत किया। जिला कलक्टर ने युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशे का प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और पूरा समाज प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और निरंतर जागरूकता के माध्यम से ही नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। विद्यालय प्रधानाचार्य रोहित जैन ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कार्मिकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। गांधी जयंती पर आयोजित यह रैली, शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान ब्यावर में नशे के खिलाफ सामूहिक जनभागीदारी और जागरूकता का संदेश देकर संपन्न हुआ।
0
0
Report

केशव प्रसाद मौर्य: चुनाव आयोग ऐतिहासिक कदम, कांग्रेस पर ढोंग का आरोप

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर, उत्तर प्रदेश: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "चुनाव आयोग के द्वारा जो कार्य किया गया है, वह ऐतिहासिक है। भारतीय जनता पार्टी SIR की प्रक्रिया का समर्थन करती है, जो घुसपैठिए भारत में यहां की मतदाता सूची में तुष्टिकरण करने वाले दलों की राजनीति के कारण आ गए थे। SIR के कारण वह मतदाता सूची से बाहर हुए हैं, इसलिए सबसे ज्यादा दर्द कांग्रेस और उनके साथ जो दल हैं उनको हो रहा है। लेकिन मैं इतना जरूर कह दे रहा हूं कि चुनाव निष्पक्ष हों, यह हमारी प्राथमिकता है, मतदाता सूची सही हो, यह हमारी पार्टी की प्राथमिकता है और कांग्रेस केवल ढोंग कर रही है, ढोंग।"
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में शराब पार्टी के विवाद से हत्या, भाइयों गिरफ्तार

Betul, Madhya Pradesh:बेतूल के झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम खोदरी में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक शराब पार्टी के दौरान पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला हत्या तक पहुंच गया। आरोप है कि गजानंद टांडिलकर और उसके भाई सुनील टांडिलकर ने अपने दोस्त शेखर पाल के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के सामने स्थित टपरे में छिपा दिया गया। सूचना मिलते ही झल्लार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों सगे भाइयों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है.
0
0
Report

मानिकपुर जंगल में गिद्धों का दुर्लभ जमावड़ा, डेढ़ सौ से अधिक एक साथ

Mandla, Madhya Pradesh:ग्राम मानिकपुर में गिद्धों का जमावड़ा सैकड़ों की संख्या में नजर आया. विलुप्त प्रजाति के गिद्ध बताए जा रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल. मानिकपुर के जंगल में एक साथ बड़ी संख्या में गिद्धों का झुंड दिखाई दिया. डेढ़ सौ से ज्यादा गिद्ध एक साथ नजर आए. यह दुर्लभ नजारा वीडियो के जरिये सामने आया. तस्वीरें मंडला जिले के निवास विकासखंड के ग्राम मानिकपुर के आसपास जंगल की हैं. खुले मैदान में बड़ी संख्या में गिद्ध एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार राजस्व क्षेत्र में डेढ़ सौ से अधिक गिद्ध दिखाई दिए. लोग इसे अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर चुके हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गिद्ध प्रकृति का सफाईकर्मी माने जाते हैं, पर पिछले दशकों में इनकी संख्या कम हुई है. इतनी बड़ी संख्या में गिद्ध एक साथ दिखना पर्यावरण प्रेमियों के लिए खास है. उन्होंने संरक्षण और आवास सुरक्षा की जरूरत बताई.
0
0
Report
Advertisement

आबूरोड में गांधी जयंती: श्रद्धांजलि और स्वच्छता के संकल्प का दिन

Sirohi, Rajasthan:आबूरोड में श्रद्धा से मनाई गांधी जयंती, स्वच्छता का दिया संदेश एंकर - आबूरोडराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को डाक बंगला परिसर में गांधी जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांधीजी की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सर्वधर्म प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने सत्य, अहिंसा, सद्भावना एवं गांधीजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इसके बाद स्वच्छता का संकल्प लेते हुए डाक बंगला परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। आयोजन महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, सिरोही के तत्वावधान में हुआ। इस दौरान जिला महिला संयोजक कीर्ति कच्छावा, ब्लॉक संयोजक ललित सांखला, सह-संयोजक आशीष अग्रवाल, युवा संयोजक दिनेश मेघवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
0
Report

शामली में बाइक चोरी गैंग: 11 गिरफ्त…ार, 24 मोटरसाइकिल बरामद

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की कांधला और थाना भवन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कब्जे से 24 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं. सभी आरोपी यूपी-हरियाणा के कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. आरोपी चार से 5000 रुपये में बाइक बेचते थे. घटना में तीन नाबालिग शामिल बताए गए. निशानदेही से जंगल के पास करीब 12 मोटरसाइकिल बरामद हुईं, 10 मोटरसाइकिल अन्य जगहों से मिलीं और एक स्कूटी भी समेत पकड़े गए. गिरफ्तार आरोपियों में अजय उपजिता, शोएब, अंकित अप कला, सावन, इंसाफ़गंतु आदि शामिल हैं. पहले भी कई बार आपराधिक मुकदमों में जेल जा चुके हैं. एसपी ने बताया कि 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर में गांधी-जयंती पर नशा-सट्टेबाजी के против विचार क्रांति सम्मेलन

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जमशेदपुर में सट्टेबाजी और ड्रग्स के दुष्प्रभाव को लेकर ‘विचार क्रांति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उद्देश्य नशे और सट्टेबाजी से समाज एवं युवा पीढ़ी पर पड़ रहे प्रभाव और इससे निपटने के उपायों पर चर्चा करना था. सम्मेलन की तैयारियों के दौरान भी आयोजकों ने नशाखोरी और सट्टेबाजी के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही थी. कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शामिल हुए. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर सहित अन्य स्थानों पर नशा, सट्टेबाजी और विशेष रूप से ऑनलाइन सट्टेबाजी की समस्या गंभीर होती जा रही है. इसका असर केवल इसमें फंसने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसका परिवार और पूरी युवा पीढ़ी प्रभावित होती है. सरयू राय ने कहा कि प्रयास होना चाहिए कि युवा पीढ़ी को इन कुरीतियों की गिरफ्त में जाने से बचाया जाए. उन्होंने नशे और सट्टेबाजी के खिलाफ सामाजिक स्तर पर भी अभियान चलाने की जरूरत बताई. *पुलिस के आला अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें: सरयू राय सरयू राय ने पुलिस-प्रशासन से भी इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई. उन्होंने कहा कि सट्टा और ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और पुलिस को इसके नेटवर्क तक पहुंचने के रास्ते तलाशने चाहिए. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सट्टेबाजी में मोबाइल और डिजिटल लिंक का इस्तेमाल होने के कारण नेटवर्क तक पहुंचना मुश्किल जरूर हो सकता है, लेकिन असंभव नहीं है. पुलिस यदि तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से काम करे तो ऐसे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई संभव है. सरयू राय इससे पहले भी पुलिस से छोटे स्तर पर कार्रवाई तक सीमित न रहकर ड्रग्स और सट्टेबाजी के नेटवर्क तथा इसे संचालित करने वाले लोगों तक पहुंचने की मांग कर चुके हैं. *युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाना होगा उन्होंने कहा कि नशा और ऑनलाइन सट्टा किसी एक परिवार या मोहल्ले की समस्या नहीं है. इससे युवा पीढ़ी प्रभावित होती है, इसलिए पुलिस कार्रवाई के साथ समाज को भी इसके खिलाफ खड़ा होना होगा. सम्मेलन की पूर्व घोषित रूपरेखा में भी स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और युवाओं के बीच जागरूकता, सोशल मीडिया अभियान और नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यमों से नशे एवं सट्टेबाजी के दुष्प्रभावों की जानकारी पहुंचाने की योजना शामिल थी. *स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बनाएं कुरीतियों के खिलाफ जनमत सरयू राय ने नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पंचायत, पंचायत और जिला परिषद जैसी स्थानीय संस्थाएं सीधे जनता के बीच काम करती हैं. इसलिए उनके प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में नशा, सट्टेबाजी और दूसरी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों का मूल दायित्व जनता तक सुविधाएं पहुंचाना और सेवक की भूमिका निभाना है. निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में ऐसी कुरीतियों के खिलाफ खड़े होने का साहस दिखाना चाहिए. सम्मेलन के माध्यम से आयोजकों ने नशे और सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ व्यापक सामाजिक जागरूकता को जरूरी बताया. कार्यक्रम को लेकर पहले से शहर के कदमा, मानगो, बर्मामाइंस, बारीडीह और साकची सहित विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियां और बैठकें की गई थीं.
0
0
Report

सहारनपुर में वाहन चोर गैंग का खुलासा, 20 बाइक्स बरामद, चेसिस-इंजन नंबर बदले

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के नानौता थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 20 मोटरसाइकिलें, 7 फर्जी नंबर प्लेट, 4 फर्जी RC, चेसिस और इंजन नंबर बदलने वाली डाई मशीन, लोहे की रेती और काले पेंट का स्प्रे बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनूप उर्फ काला, बादल उर्फ काकुल और अकुल उर्फ वंशु उर्फ वनराज, निवासी भावसी रायपुर, थाना नानौता के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइक की नंबर प्लेट बदलने के साथ चेसिस और इंजन नंबर भी डाई मशीन से बदल देते थे। गिरोह के सदस्य आसपास के गांवों और कस्बों में खड़ी मोटरसाइकिलों की तस्वीरें लेकर उनके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ऑनलाइन ऐप से फर्जी RC तैयार करवाते थे। इसके बाद चोरी की बाइकों को बेचने के लिए छिपाकर रखा जाता था। पुलिस के मुताबिक, बरामद बाइकें रामपुर मनिहारान, नानौता, नागल, बड़गांव, गागलहेड़ी समेत अन्य स्थानों से चोरी की गई थीं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की बाइकों की पहचान बदलकर उन्हें आसपास के गांवों और कस्बों में बेचने की तैयारी करते थे। पुलिस ने काशीपुर के आम के बाग में बने एक खाली मकान से बड़ी संख्या में बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार अनूप उर्फ काला के खिलाफ कुल 33 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि बादल और अकुल के खिलाफ इस मामले समेत 5-5 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नानौता थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
0
Report

राकेश टिकैत बोले: 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी पर बेईमानी का अंदेशा

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में किसान नेता राकेश टिकैत ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर चुनाव में बेईमानी कराने की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामांकन वापस कराने के लिए दबाव बनाया जा सकता है। राकेश टिकैत ने पुलिस और ईडी के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया और कहा कि समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवारों को निशाना बनाया जा सकता है। वहीं एनसीआर में पुराने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर राकेश टिकैत ने चेतावनी भरे अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि पुराने वाहन पकड़े गए तो गांवों में लोग अपने वाहन जला सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि 50 वाहन जलने के बाद यह नीति समाप्त हो जाएगी।हालांकि राकेश टिकायत ने यह भी स्पष्ट किया कि किसान नेता ग्रामीणों को इस तरह की प्रतिक्रिया देने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

हरदोई में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत योजनाओं का असर, 1000 हेक्टेयर फसल नष्ट

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई, उत्तर प्रदेश: एक बाढ़ पीड़ित युवक ने कहा, "ये हमारा केहरिपुरवा गांव है और गर्रा नदी का पानी है। यहां से करीब दो-ढाई किलोमीटर है। वहीं से पानी आ रही है। खाने-पीने की काफी दिक्कत है..." हरदोई, उत्तर प्रदेश: उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू ने बावन ब्लॉक के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति पर कहा, "हम सभी लोग जानते हैं, पिछले दिनों 25 तारीख से लेकर 27 तारीख तक अतिवृष्टि होने के कारण हमारी पूरी तहसील में काफी बारिश हुई और उससे कई जगह जलभराव हुआ और फसल भी क्षति हुई। अभी हमने जो अपना एक सर्वे कराया है, तो उसमें लगभग हमारी 1000 हेक्टेयर के आसपास की फसल नष्ट हुई है। तो उसके सापेक्ष हम लोगों ने अभी तक 300 हेक्टेयर की फीडिंग करा दी है..."
0
0
Report

IRCTC घोटाला: लालू–राबड़ी–तेजस्वी दिल्ली रवाना, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी तय

Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री और राबड़ी देवी आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पटना एयरपोर्ट पर जब उनसे वोट चोरी को लेकर पूछा गया तो लालू प्रसाद यादव ने इस पर कुछ नहीं कहा लालू प्रसाद यादव राबड़ी देवी दिल्ली गई है। कल दिल्ली में आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सुनवाई होनी है इसी मामले को लेकर लालू प्रसाद यादव रावड़ी देवी दिल्ली गई है। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आरोपी हैं कल राउज एवेन्यू कोर्ट में होगे पेश।
0
0
Report

कांग्रेस विधायक मोना ने भाजपा के अंतर्कलह पर हमला, 2027 के लिए इंडिया गठबंधन मजबूत

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भाजपा द्वारा सपा और कांग्रेस के सीट शेयरिंग पर की टिप्पणी पर कहा, \"आप भारतीय जनता पार्टी की तैयारी तो छोड़ दीजिए, पहले यह जो अंतर्कलह है, उसको समाप्त करें। जिस तरह से रोज उनके सांसद, उनके विधायक अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं, पहले उसको देख लें, उसको संभाल लें। जहां तक कांग्रेस की बात है हम पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर, हर जिले में अपने संगठन को मजबूत बना रहे हैं। इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ 2027 का चुनाव लड़ेगा, जीतेगा, भाजपा का विकल्प बनेगा।\"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top