Shahjahanpur: उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों की सुरक्षा पर जोर
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और औद्योगिक क्षेत्रों से अनधिकृत कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बराड़ा सब्जी मंडी में 55 किलो प्याज की चोरी CCTV फुटेज में दो युवक फरार
Ambala, Haryana:हरियाणा के बराड़ा की सब्जी मंडी में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां दिनदहाड़े एक दुकान से प्याज की 55 किलो की बोरी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो युवक स्कूटी पर सवार होकर आते हैं और दुकान के बाहर रखी प्याज की बोरी उठाकर फरार हो जाते हैं। चोरी हुए प्याज की कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई जा रही है। दुकानदार का दावा है कि एक दिन पहले पड़ोस की दुकान से भी प्याज की बोरी चोरी हुई थी। हालांकि, दोनों घटनाओं में एक ही आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। बराड़ा की सब्जी मंडी में प्याज की बोरी चोरी करने का यह मामला 1 नवंबर की दोपहर करीब 2 बजकर 40 मिनट का है। दुकान नंबर 218 के मालिक संदीप के मुताबिक, दो युवक उनकी दुकान से 55 किलो प्याज की बोरी चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात करीब 39 सेकेंड के CCTV फुटेज में कैद हुई है। CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि एक स्कूटी दुकान के पास खड़ी है। इसी दौरान एक युवक दुकान के बाहर रखी खाली ट्रे हटाता है, जबकि दूसरा युवक भी वहां पहुंच जाता है। इसके बाद एक युवक ठेले को हटाकर आसपास नजर दौड़ाता है और सफेद परने से अपना मुंह ढक लेता है। इसके बाद युवक दुकान से प्याज की बोरी उठाकर लाता है और स्कूटी के अगले हिस्से में रख देता है। बोरी रखते समय स्कूटी का संतुलन भी बिगड़ता दिखाई देता है। युवक बोरी को ठीक से जमाता है और फिर दोनों स्कूटी पर सवार होकर मौके से फरार हो जाते हैं।'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
