242401
शाहजहांपुरः शराब के नशे दरवाजे पर कर था गाली गलौज, विरोध करने पर पति-पत्नी को मारपीट कर किया घायल
Itauli, Uttar Pradesh:पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर की पीड़ित महिला कुंती देवी ने पुलिस से शिकायत की है कि गांव के राजेश पुत्र विजय पाल शराब पीकर उसके दरवाजे पर गाली गलौज कर रहे थे। महिला ने उसका विरोध किया तो उसने दबंगई दिखाते हुए मारपीट कर दी। इसी बीच महिला का पति राजीव कुमार आया, उसके भी सर पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने महिला और उसके पति को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल के खुले नाले में 2 साल की बच्ची की मौत, लापरवाही पर सवाल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। पालिका प्रशासन की लापरवाही से घर के पास खुला नाला बना 2 साल की मासूम की मौत का कारण। 2 साल की बच्ची खुले नाले में गिरने से दर्दनाक मौत। घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, घर से 10 मीटर की दूरी पर खुले नाले में गिरी। नाले में बच्ची के गिरने की परिवार को भनक तक नहीं लगी। परिवार ने पुलिस को बच्ची के गुम होने की जानकारी दी थी। नाले में बच्ची के गिरने की आशंका के चलते पुलिस और नगर पालिका की टीम ने रात 2 बजे नाले को खंगाला। 2 घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद नाले में कूड़े और गंदगी की बीच से 2 साल की बच्ची अल्जामिया का शव बरामद। बच्ची की मौत से मचा परिवार में कोहराम। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही पर उठ रहे सवाल। सभल सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधर सराय का मामला।0
0
Report
DM ने लोनी ईओ वैभव त्रिपाठी के विरुद्ध निलंबन की सिफारिश दी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। तात्कालीन नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पर गिरी गाज। तात्कालीन ईओ वैभव त्रिपाठी के खिलाफ DM ने शासन को भेजी निलंबन की संस्तुति। शासनादेशों की अनदेखी कर टेंडर और अनुबंध जारी करने पर हुई कार्रवाई। संपत्ति कर वसूली में 12.5 प्रतिशत कमीशन पर मनमाने तरीके से ठेका देने का आरोप। DM राजा गणपति आर ने नगर विकास विभाग को कठोर कार्रवाई की सिफारिश की। गाजियाबाद जिले के लोनी नगर पालिका में मौजूदा समय में तैनात है ईओ वैभव त्रिपाठी।0
0
Report
इस्लाम धर्मांतरण के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: ज़फर इस्लाम की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI SYED ZAFAR ISLAM (BJP) ON SUPREME COURT BARS AUTOMATIC RESERVATION BENEFITS AFTER CONVERSION TO ISLAM0
0
Report
Advertisement
रणबीर सिंह गंगवा बोले- हरियाणा में विपक्ष नहीं, विकास तेज़ी से जारी
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा से जनता खास बातचीत SIR औऱ मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी कांग्रेस औऱ इंडी गठबंधन के सवाल पर बोले रणबीर सिंह गंगवा कांग्रेस लगातार सत्ता से बहार है इसलिए इस तरह बिना मुद्दों के विरोध कर रही है कांग्रेस इस मामले में लोगों को भ्रामक करना चाहती हैं कांग्रेस देशहित की बात नही करती है जब लोकसभा में चर्चा होती है विपक्ष उसमें शामिल नही होता इसी तरह हरियाणा विधानसभा में भी कांग्रेस चर्चा में शमिल नही होकर वॉक आउट कर जाती है-- रणबीर सिंह गंगवा हरियाणा में कांग्रेस के वोट बचाओ देश बचाओ अभियान पर रणबीर सिंह गंगवा ने कसा तंज कांग्रेस का हरियाणा में कोई नेतृत्व नही बल्कि गुट है हरियाणा में हुड्डा गुट , सैलजा गुट औऱ सुरजेवाला गुट ऐसे ही अलग-अलग गुट है इसके साथ ही रणबीर सिंह गंगवा ने कहा मंडियों में खरीद की व्यवस्था सुचारु तरीक़े से जारी है किसानों के धान को MSP पर खरीदा जा रहा है और उनके खाते में डीबीटी किया गया है विपक्ष धान खरीद में आरोप लगा रहा है लेक़िन जब इनकी सरकार थी कैसे किसानों की हालत थी सभी जानते है हरियाणा में तीसरी बार बनी सरकार के दो साल पुरे होने पर बोले रणबीर सिंह गंगवा का बयान सरकार लगातार लोगों के लिए तमाम विकास कार्य कर रही है लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्य लगातार किए है प्रदेश में सड़के आज टना-टना है किसी तरह की दिक़्क़त नही इसी तरह जनस्वास्थ्य विभाग हर घर नल से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए-- रणबीर सिंह गंगवा0
0
Report
मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी
Gaura Chawki, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोंडा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 6.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना खोड़ारे पुलिस की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।15 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक गोंडा अभिषेक झा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना खोड़ारे ज्ञान सिंह की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया। इसके तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बभनजोत, जीपीएस इंटर कॉलेज गौरा चौकी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय घारीघाट में छात्र-छात्राओं को लाइव प्रसारण के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, जैसे छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न और बाल अपराधों की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। टीम ने छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और फीडबैक फॉर्म भी भरवाए। साथ ही अपील की गई कि किसी भी पीड़ित महिला या बालिका तक आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी अवश्य पहुंचाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें समय से सहायता मिल सके। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका और महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों के बारे में भी बताया गया। जागरूकता के उद्देश्य से पंपलेट वितरित किए गए।हेल्पलाइन नंबर 112,1090,1076,108,1930,1098,102, 101 पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस को सूचित करें और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल सहायता लें। मौके पर कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला, आरक्षी नीतेश साव, आरक्षी गौरव मिश्रा, महिला आरक्षी सेजल सिंह तथा महिला आरक्षी सावित्री देवी सहित थाना खोड़ारे की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम के सदस्य मौजूद रहे।0
0
Report
बलरामपुर की मिठाई दुकानों में एक्सपायरी डेट नियम के उल्लंघन, निरीक्षण में खामियां
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट का नियम बेअसर! Zee की पड़ताल में दुकानों पर मिलीं खामियां अमित मिष्ठान भंडार की करीब 50% मिठाइयों पर उपयोग की अंतिम तिथि दर्ज नहीं, यादव स्वीट्स पर भी नहीं मिली तारीख प्रदेश सरकार ने आज से सभी मिठाई की दुकानों पर खुली मिठाई बेचने पर उपयोग की अंतिम तिथि लिखना अनिवार्य किया है। बलरामपुर में त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनकी उपयोग अवधि की जानकारी महत्वपूर्ण है। इसी बीच बलरामपुर जिले में मिठाई की दुकानों पर उपयोग की अंतिम तिथि अंकित करने के नियम के पालन को लेकर सवाल उठे हैं। स्थानीय स्तर पर की गई पड़ताल के दौरान दो मिठाई की दुकानों पर खामियां सामने आने का दावा किया गया। Zee के पड़ताल में अमित मिष्ठान भंडार में करीब 50 प्रतिशत मिठाइयों पर उपयोग की अंतिम तिथि अंकित नहीं मिली। वहीं, यादव स्वीट्स पर भी किसी मिठाई पर उपयोग की अंतिम तिथि दर्ज नहीं होने की बात सामने आई। दुकानदारों ने क्या कहा? इस संबंध में यादव स्वीट्स के संचालक ने कहा कि उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं थी। वहीं, अमित मिष्ठान भंडार के संचालक ने बताया कि वे पहले से ही कुछ मिठाइयों पर उपयोग की अंतिम तिथि लिखते हैं। कुछ मिठाइयों पर तारीख अंकित नहीं थी, जिसे भी पूरा कराया जाएगा। उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर सवाल मिठाइयों पर उपयोग की अवधि की जानकारी नहीं होने से ग्राहकों को उनकी ताजगी और सुरक्षित उपभोग की अवधि का पता लगाने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह दुकानों पर लागू नियमों के पालन की जांच करे और कमियां मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे। पड़ताल में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित दुकानों की ओर से नियमों के पालन की स्थिति की जांच किया जाना जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
हरदा में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,छीपानेर और बिरजाखेड़ी में अवैध रेत परिवहन करते मिले वाहन, पुलिस अभिरक्षा में खड़े किया, हरदा। जिले में अवैध खनन और खनिज रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई टिमरनी तहसील के ग्राम छीपानेर एवं बिरजाखेड़ी में की गई, जहां दोनों वाहन अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पाए गए। खनिज विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया है। बाइट 01 जिला खनिज अधिकारी, प्रगति सोनवाने ने बताया कि जिले में अवैध खनन, उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
उदयपुर जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस बनाम भाजपा की जंग जारी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में पंचातय चुनाव को लेकर एक बार फिर चुनावी बिसात बीच चूकी है। चुनावी मैदान में जीत दर्ज करने के लिए राजनैतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। बात अगर उदयपुर जिला परिषद चुनावी इतिहास की करे तो यह बेहद रौचक रहा है। कभी अविश्वसा प्रस्ताव से प्रमुख के हटाया गया तो कभी बहुमत मिलने के बाद भी पार्टी अपने पसंद के नेता को जिला प्रमुख की कुर्सी पर नही बिठा पाई। पेश है उदयपुर जिला परिषद के चुनवा पर हमारी यह खास रिपोर्ट.... उद्घाटन और अंत के भाग शुरू में एक बार बताये गये पात्रों और ग्राफिक्स के अंश हटाकर मूल खबर को बनाए रखा गया है, ताकि पाठक को इतिहास और वर्तमान स्थिति स्पष्ट रूप से समझ आये। उदयपुर जिले में राजनीतिक दलों के प्रत्याशी पट पर हैं और 1995 से अब तक के चुनाव परिणामों में कांग्रेस और भाजपा के बीच बराबरी की प्रतिस्पर्धा दिखती है। 1995 में पहली बार जिला परिषद सदस्य चुनाव हुआ था जिसमें भाजपा 22 सीटों पर जीत गई और कांग्रेस 23 पर आगे रही, बाद में 1999 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये प्रमुख सीट कांग्रेस से भाजपा के पक्ष में चली गई। 2000 में कांग्रेस ने कब्जा बनाया, 2005 में भाजपा ने वापस जोर दिखाया, 2010 और 2015 में एक-एक बार दोनों दल बोर्ड में आये, जबकि 2020 में भाजपा内部 के मतभेद के कारण मेवाड़ की रणनीति पर सवाल उठे। निष्कर्ष यह कि उदयपुर जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टीयो की टकराह अब भी जारी है और चुनावी परिदृश्य गर्म बना हुआ है।0
0
Report
करनाल मंडी में बेमौसम बारिश से धान भिगा; खरीद देरी से किसान चिंतित
Karnal, Haryana:करनाल मंडी में बेमौसम बारिश से धान भिगा; खरीद देरी से किसान चिंतित, पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों और मिलर्स की कमी के बीच बेमौसम बारिश की मार से किसानों की चिंता बढ़ी है। करनाल की नई अनाज मंडी में तड़के हुई झमाझम बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पिछले तीन-चार घंटों से करनाल और आसपास के इलाकों में हो रही तेज बारिश और आंधी के कारण मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल भीग गई। मंडी परिसर में जलभराव के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। एक तरफ किसान सरकारी खरीद में देरी और पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से परेशान हैं, तो दूसरी तरफ बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है। किसानों और आढ़तियों का कहना है कि यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा है, तो नुकसान और बढ़ सकता है।0
0
Report
Advertisement
जिलाधिकारी ने गिरधरपुर में धान क्रॉप कटिंग का निरीक्षण कर लाभ योजनाओं पर जोर दिया
Greater Noida, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मेधा रूपम ने तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में खरीफ वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेत पर पहुंचकर निर्धारित मानकों के अनुरूप फसल उत्पादन का परीक्षण कराया। इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम की उपस्थिति में कृषक शीला देवी की भूमि, गाटा संख्या 58 पर निर्धारित मानक 10×10×10 त्रिकोण मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई कराई गई। परीक्षण के दौरान 10.805 कि0ग्रा0 उपज प्राप्त हुआ। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कृषकों से संवाद किया, उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन के सटीक आकलन के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे किसानों को विभिन्न योजनाओं और बीमा लाभों का सही निर्धारण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, अपर सांख्यिकी अधिकारी अलका चौहान, लेखपाल जितेंद्र भाटी, राजस्व निरीक्षक नरेश शर्मा, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि धीरज कुमार, रामोतार एवं किसान शीला देवी उपस्थित रहे。0
0
Report
हिसार: सीएवी स्कूल के दोबारा शुरू होने का उपायुक्त ने आश्वासन दिया
Hisar, Haryana:हिसार के प्रतिष्ठित आर्य समाज नागौरी गेट में अनियमितताओं के आरोपों और सीएवी स्कूल के बंद होने को लेकर पिछले एक साल से अधिक समय से प्रशासनिक लेटलतीफी देखने को मिल रही है, जहां एसडीएम द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपे दो महीने होने को आए हैं लेकिन जिला उपायुक्त महेंद्र पाल ने अभी तक रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है। इसी सिलसिले में आज सीएवी स्कूल से हटाए गए शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में पहुंचकर उपायुक्त महेंद्र पाल से मुलाकात की और उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर जल्द से जल्द सीएवी स्कूल को दोबारा शुरू करने की पुरजोर मांग उठाई, जिस पर उपायुक्त ने एडीसी और एसडीएम के साथ बैठक कर जल्द ही स्कूल को खोलने का आश्वासन दिया है। हालांकि, आरटीआई के खुलासे में एसडीएम की जांच रिपोर्ट में स्वतंत्र ऑडिट के लिए ऑडिटर लगाने की बात भी सामने आ चुकी है, जिसके बावजूद हो रही यह देरी कई गंभीर सवाल खड़े करती है।0
0
Report
राजस्थान में 1640 बसों के पंजीयन पर घोटाले के संकेत, जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:1640 बसों के पंजीयन पर रार! - MORTH की रोक, फिर भी पंजीयन कर दिए, राजस्थान में कहीं एक और घोटाला तो नहीं हो गया - 1 सितंबर 2025 से लगी थी बस पंजीयन पर रोक, टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट को किया था अनिवार्य, मुख्यालय ने रिपोर्ट मांगी, अब चोरी खुलने का डर जयपुर। राजस्थान परिवहन विभाग में फिर एक और बड़े गड़बड़झाले की आहट सुनाई देने लगी है। राजस्थान में पिछले एक साल में ऐसी बसों का पंजीयन कर दिया गया है, जिनका प्रोटो टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट ही नहीं था। अब परिवहन मुख्यालय के आदेश से प्रदेशभर में आरटीओ-डीटीओ कार्यालयों में हड़कम्प मच गया है। दरअसल 1 सितंबर 2025 से राजस्थान में बसों के पंजीयन को लेकर नए नियम लागू हुए थे। इसकी अधिसूचना केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 6 मार्च 2024 को जारी की थी। अधिसूचना के तहत ये कहा गया था कि अब नई बसों के पंजीयन के समय वाहन के लिए टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से लेना होगा। इसके साथ ही फॉर्म 22बी को विलोपित करते हुए 22ए के आधार पर पंजीयन करना अनिवार्य किया गया। 1 सितंबर 2025 के बाद नए नियमों के अनुसार ही बसों का पंजीयन होना चाहिए था। लेकिन प्रदेश के कई डीटीओ और आरटीओ कार्यालयों में नियमों का उल्लंघन करते हुए बसों का पंजीयन कर दिया गया है। इसे गड़बड़ी मानते हुए अब परिवहन मुख्यालय ने जांच शुरू कर दी है। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में बसों के पंजीयन की जांच शुरू की गई है। 1 सितंबर 2025 से क्या नियम लागू हुआ? - चेसिस पर अलग से बनने वाली बस बॉडी के पंजीयन के लिए नियम - 13 से अधिक सीटर बसों के लिए टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट जरूरी - एआईएस 52 के रिवीजन 2008 के मुताबिक सर्टिकेट होना जरूरी - 22 से अधिक क्षमता वाली बसों के लिए एआईएस 153 के नए नियम - एआईएस 153 के मानकों के तहत ही बस का पंजीयन किया जा सकता गड़बड़ी क्या हुई ? - 1 सितंबर 2025 से नियम लागू हुए, लेकिन फिर भी बसें पंजीकृत हुई - 1640 बसें प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए पंजीकृत कर दी गई - परिवहन मुख्यालय ने सभी DTOs को सूची भेजकर सूचना मांगी - बसों के पंजीयन की जांच कर सूचना भेजने के निर्देश दिए - नियमों का उल्लंघन होने पर बसों का पंजीयन निरस्त करने को कहा - 15 दिन में कार्यवाही का प्रमाण पत्र भेजने के दिए निर्देश मुख्यालय ने कहा, पंजीयन निरस्त कर कार्यवाही का प्रमाण पत्र भेजें परिवहन मुख्यालय ने 1 अक्टूबर को इस सम्बंध में सभी आरटीओ-डीटीओ को नियमों का उल्लंघन कर पंजीकृत की गई बसों पर कार्रवाई के लिए लिखा था। लेकिन इसके बावजूद भी ज्यादातर आरटीओ-डीटीओ ने इन बसों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। अब ज्वाइंट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राजेश शर्मा ने रिमाइंडर भेजते हुए कहा है कि जिन बसों के पंजीयन में अनियमितता हुई है, उनका पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही बसों के पंजीयन की जांच और की गई कार्रवाई का प्रमाण पत्र भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं करने वाले आरटीओ-डीटीओ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में 1640 बसों के पंजीयन में नियम उल्लंघन, जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में 1640 बसों के पंजीयन पर रार मची है. MORTH की रोक के बावजूद पंजीयन कर दिए गए. राजस्थान में कहीं एक और घोटाला तो नहीं हो गया. 1 सितंबर 2025 से लगी थी बस पंजीयन पर रोक. टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट को किया था अनिवार्य. मुख्यालय ने रिपोर्ट मांगी, अब चोरी खुलने का डर. 1 सितंबर 2025 से नियम लागू हुए थे; केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 6 मार्च 2024 को अधिसूचना जारी की. कहा गया कि नई बसों के पंजीयन के समय टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा, और फॉर्म 22बी विलोपित कर 22ए के आधार पर पंजीयन. 1 सितम्बर 2025 के बाद ही लागू. लेकिन प्रदेश के डीटीओ/आरटीओ कार्यालयों में उल्लंघन कर पंजीयन हुआ. परिवहन मुख्यालय ने जांच शुरू की. परिवहन आयुक्त के निर्देश पर प्रदेशभर में पंजीयन की जांच शुरू. 1 सितम्बर 2025 से नियम लागू हुए, लेकिन 1640 बसें पंजीकृत. मुख्यालय ने DTOs को सूची भेजकर सूचना मांगी. 15 दिन में कार्यवाही का प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश. 1 अक्टूबर को आरटीओ-डीटीओ को कार्रवाई के लिए लिखा गया, पर अधिकतर ने कुछ नहीं किया. ज्वाइंट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने रिमाइंडर भेजकर कहा कि अनियमित पंजीयन वाली बसों का पंजीयन निरस्त किया जाए और प्रमाण पत्र भेजे जाएं.0
0
Report
SOG ने फर्जी MBBS डॉक्टर्स पर कार्रवाई, 4 विदेशी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Vishnu SOG की फर्जी डॉक्टरों पर फिर कार्रवाई विदेश से MBBS करने वाले 4 और डॉक्टर गिरफ्तार FMG स्क्रीनिंग परीक्षा का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने का आरोप परीक्षा पास किए बिना राजस्थान में कर रहे थे इंटर्नशिप 20 से 30 लाख रुपए देकर बनवाए फर्जी सर्टिफिकेट किरगिस्तान, रूस और कजाकिस्तान से की थी MBBS की पढ़ाई दौसा, धौलपुर, जयपुर और अलवर के मेडिकल कॉलेजों में की इंटर्नशिप फर्जी सर्टिफिकेट से राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन SOG अब तक 100 से अधिक लोगों को कर चुकी है चिह्नित RMC के तत्कालीन रजिस्ट्रार सहित 33 आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार मुख्य आरोपी भानाराम माली और शुभम गुर्जर पर फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने के आरोप प्रति व्यक्ति 20 से 30 लाख रुपए लेने का आरोप चारों आरोपियों से पूछताछ और मामले में अनुसंधान जारी0
0
Report
जालौन में पोक्सो समेत अन्य मामलों के फरार आरोपी की गिरफ्तारी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने गंभीर मामलों में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, पोक्सो और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य मामलों में फरार आरोपी अंकित गिरफ्तार, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर भेजा जेल, जालौन की कदौरा थाना पुलिस ने कठपुरवा मोड़ से की गिरफ्तारी।0
0
Report
Advertisement
