icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242401
Valjeet SinghValjeet SinghFollow13 Mar 2025, 04:12 pm

शाहजहांपुर- डीएम और एसपी ने पुलिस फोर्स को दिए निर्देश

Gangsara, Bisra, Uttar Pradesh:

होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आज पुलिस लाइन में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने ब्रीफ किया.  दोनों ही अधिकारियों ने गैर जनपदों से आए हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ कर आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कोई भी अराजक तत्व अपनी मनमानी ना कर पाए और होली के इस त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए. पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि लाट साहब के जुलूस को लेकर पीएसी और RRF की कंपनियों को तैनात किया गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

बदायूं के सहसवान में रेडीमेड दुकान पर भीषण आग, दमकल ने काफी मशक्कत के बाद भी आग पर पाया नियंत्रण

Noida, Uttar Pradesh:बदायूं स्क्रिप्ट....सहसवान में रेडीमेड दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जलकर राख, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है। अकबराबाद रोड पर रात 9 बजे हुआ हादसा, प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मौके पर पहुंचे, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस। बदायूं के सहसवान के अकबराबाद रोड पर एक रेडीमेड दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना आज रात्रि करीब 9:00 बजे की है। आग की लपटें देखकर मची भगदड़ - बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे अकबराबाद रोड स्थित रेडीमेड दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। दुकान से धुआं और लपटें निकलती देख लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक और दमकल - सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में लग गई। लाखों के नुकसान की आशंका - आग से दुकान में रखा रेडीमेड कपड़ों का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
0
0
Report

राजस्थान ने अक्षय ऊर्जा में इतिहास रचा, देश में तीसरा स्थान हासिल

Kota, Rajasthan:KOTA राजस्थान ने अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में रचा इतिहास, भारत मंडपम ke राष्ट्रीय मंच पर मिला तृतीय स्थान, "भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026" में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को किया सम्मानित, राजस्थान में 51.6गीगावाट अक्षय ऊर्जा और 45गीगावाट सौर क्षमता स्थापित, ऊर्जा क्षेत्र के रूप में राजस्थान हो रहा विकसित, CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर राजस्थान की ओर अग्रसर राजस्थान, पीएम-कुसुम योजना और विभिन्न मानकों पर शीर्ष पर राजस्थान एंकर - अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपनी बढ़ती ताकत का प्रदर्शन किया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 में प्रदेश को देश में तीसरा स्थान मिला है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को यह सम्मान प्रदान किया। राजस्थान की यह उपलब्धि केवल ऊर्जा उत्पादन के आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश में सौर और पवन ऊर्जा के बढ़ते निवेश तथा मजबूत होते बुनियादी ढांचे का भी संकेत है। वर्तमान में राजस्थान की कुल अक्षय ऊर्जा क्षमता 51.6 गीगावाट और सौर ऊर्जा क्षमता 45 गीगावाट तक पहुंच चुकी है। वहीं पीएम-कुसुम योजना और स्थापित सौर क्षमता में प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है। हालांकि, इस उपलब्धि के साथ सबसे बड़ी चुनौती उत्पादित बिजली को प्रभावी ढंग से ग्रिड तक पहुंचाने, ऊर्जा भंडारण और वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने की होगी। सरकार का वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता के राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देने का संकल्प है। यह सम्मान राजस्थान के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलता है। अब असली कसौटी इस ऊर्जा क्षमता को किसानों की आय, युवाओं के रोजगार और आम उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति में बदलने की होगी。
0
0
Report
Advertisement

समराला में पानी की टैंकी पर चढ़े युवक का रेस्क्यू, मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल

Samrala, Punjab:Samrala के इलाके में एक युवक पानी वाली टैंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीमों की मेहनत से युवक को सुरक्षित टैंकी से नीचे उतार लिया गया। आसपास की भीड़ इकट्ठी हो गई थी। जानकारी के अनुसार युवक मंडेरे गांव के पास का रहने वाला बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। युवक ने बताया कि वह एक बीमारी से पीड़ित है और मानसिक रूप से भी परेशान रहता है; उसे डर लगता है कि अज्ञात लोग उसका पीछा कर रहे हैं, जिसकी वजह से उसने पानी वाली टैंकी पर चढ़ने का कदम उठाया। उसने यह भी कहा कि उसने पहले भी ऐसा किया है और उसके खिलाफ KHMANON थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है। DSP समराला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि करणवीर सिंह उर्फ करण पुत्र धर्मपाल मास्कण मंडेरा का युवक पानी वाली टैंकी पर हंगामा कर रहा है और अपने माता-पिता को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा और उसके बारे में पूछताछ की; युवक ने अपने बीमारी और मानसिक परेशानी के बारे में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 को NDPS Act के तहत मामला दर्ज है। परिजनों को बुलाकरMarise परिवार को सूचित किया गया और युवक के उचित उपचार के निर्देश दिए गए।
0
0
Report

ग्वालियर में अवैध रेत ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा, दो की मौत NH-44 पर जाम

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग ग्वालियर में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत。 हादसे में चाचा-भतीजे ने मौके पर ही तोड़ा दम。 हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने NH-44 पर लगाया जाम。 पिछोर थाना क्षेत्र का है पूरा मामला। जाम के चलते हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगीं। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा。 पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश देकर जाम खुलवाने की कोशिश की जा रही है。 अवैध रेत परिवहन और दर्दनाक हादसे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश।
0
0
Report
Advertisement

राजपुर में पोटाश धमाके से 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर- बाइक पर पटाखे ले जाते समय जेब में रखी पोटाश में जोरदार धमाका. बड़ा हादसा: धमाके के बाद कपड़ों में लगी आग, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा. घायल: बाइक चला रहा 28 वर्षीय साथी भी घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किशोर जिला अस्पताल रेफर. अशोकनगर जिले के राजपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां बाइक पर जा रहे एक 16 वर्षीय किशोर की जेब में रखी विस्फोटक सामग्री यानी पोटाश में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि किशोर के कपड़ों में तुरंत आग लग गई। हादसे में किशोर की जांघ और हाथ की उंगलियां बुरी तरह झुलस गई हैं, वहीं बाइक चला रहा उसका 28 वर्षीय साथी भी घायल हुआ है। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से किशور को गंभीर हालत में अशोकनगर रेफर किया गया गया है। घटना शुक्रवार शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर पटाखे और विस्फोटक सामग्री लेकर राजपुर से निकल रहे were थे। किशोर ने पोटाश अपनी जेब में रख रखी थी। रास्ते में संभवतः दबाव या घर्षण बनने की वजह से जेब में रखी पोटाश में अचानक तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के तुरंत बाद किशोर के कपड़ों ने आग पकड़ ली और वह बुरी तरह चीखने लगा। आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया और कपड़ों को बुझाया। इसके बाद दोनों घायलों को फौरन नजदीकी क्लीनिक ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 16 वर्षीय किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल अशोकनगर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है.
0
0
Report

ई-रिक्शा में यात्रियों का सामान चुराने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार, 20 हजार रुपये बरामद

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow14m ago
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। ई-रिक्शा में सफर के दौरान यात्रियों के सामान और नकदी पर हाथ साफ करने वाली चार महिलाओं को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए 20 हजार रुपये लाल पर्स सहित बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के बिजहरी गांव निवासी सीमा देवी अपने मायके मऊ आ रही थीं। ट्रेन से उतरने के बाद उन्होंने आजमगढ़ मोड़ से ई-रिक्शा लिया। इसी दौरान सदर अस्पताल के पास चार अज्ञात महिलाएं भी ई-रिक्शा में सवार हो गईं। चारों महिलाएं तहसील सदर गेट के पास उतर गईं। उनके उतरने के बाद सीमा देवी ने अपना पर्स चेक किया तो उसमें रखे 20 हजार रुपये, सोने का लॉकेट और चांदी की पांच जूतियां गायब थीं। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने चारों महिलाओं पर चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस चारों महिलाओं को थाने ले गई, जहां महिला हेल्प डेस्क पर उपनिरीक्षक तृप्ति पाण्डेय ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से लाल पर्स सहित 20 हजार रुपये बरामद हुए।
0
0
Report

नेपाल से आ रही चरस खेप: मुजफ्फरपुर में DRI–STF ने 10 किलोग्राम पकड़ा

Muzaffarpur, Bihar:मujफ्फरपुर DRI और बिहार STF के संयुक्त कारवाई में चरस तस्करी का भंडाफोड़,10 किलोग्राम चरस जब्त, एक गिरफ्तार,बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़,नेपाल से बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश के रास्ते गुजरात ले जाई जा रही थी चरस की खेप। दरअसल देश में नशे के जाल को फैलाने वाली अंतरराष्ट्रीय ताकतों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की लगातर नज़र बनी हुई है और इसी करी मे डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) मुजफ्फरपुर और बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मिलकर एक अंतर-राज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है.DRI को खुफिया जानकारी मिली थी कि नेपाल के रास्ते भारत में भारी मात्रा में चरस की एक बड़ी खेप लाई जा रही है.इस सूचना पर मुजफ्फरपुर DRI और बिहार STF की टीम ने भारत-नेपाल सीमा के बेहद दुर्गम इलाकों में जाल बिछाया और चरस तस्कर पर लगातार निगरानी रखी.तस्करों ने खुफिया एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए बेहद शातिराना प्लान बनाया था और वे इस ड्रग्स को कई अलग-अलग ट्रेनों और बसों के जरिए, रुक-रुक कर आगे भेजने वाले थे ताकि किसी को शक न हो,लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी के आगे उनकी ये चाल फेल हो गई.गुरुवार दोपहर को टीम को पक्की खबर मिली कि एक संदिग्ध कैरियर बस के जरिए खेप लेकर निकल चुका है.बिना वक्त गंवाए, जॉइंट टीम ने पूर्वी चंपारण के डुमरियाघाट के पास एक बस को रुकवाया और संदिग्ध तस्कर को दबोच लिया.पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश सहनी के रूप में हुई है और सुरक्षा एजेंसियों ने जब आरोपी के सामान की तलाशी ली तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए.उसके पास से पूरे 10 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस बरामद हुई,जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.चरस के अलावा उसके पास से एक मोबाइल और कुछ कैश भी बरामद हुआ है.DRI और STF की टीम के पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने कबूल किया है कि वह इस चरस को नेपाल से लेकर आया था.इसे उत्तर प्रदेश के बस्ती के रास्ते गुजरात के पाटन और देश के अन्य हिस्सों में पहुंचाया जाना था.यह सिंडिकेट उत्तर प्रदेश,पंजाब, हरियाणा,गुजरात और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में फैले ड्रग्स नेटवर्क को नशा सप्लाई करता था.फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी राजेश सहनी को NDPS Act, 1985 की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है.DRI और बिहार STF अब इस पूरे अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के बाकी सदस्यों को बेनकाब करने, इसके मुख्य आकाओं तक पहुंचने और इस पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए आगे की तफ्तीश में जुट गई है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top