icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242401
Valjeet SinghValjeet SinghFollow13 Mar 2025, 05:06 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने 20.820 किलो ब्राउनशुगर क्रूड गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 20 किलो 820 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर क्रूड बरामदगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद हुसैन उर्फ लाला इस मामले में प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार था। पुलिस टीम ने उसे 5 अक्टूबर को डिटेन कर पूछताछ की, जिसके बाद NDPS एक्ट की धाराओं में उसकी गिरफ्तारी की गयी। मामला 17 फरवरी 2025 का है, जब प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने मंदसौर रोड पर थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली थी। पुलिस को ट्रक की डीजल टंकी में बनी विशेष स्कीम से 20.820 किलोग्राम अवैध ब्राउनशुगर क्रूड बरामद हुआ था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और इस संबंध में थाना प्रतापगढ़ में प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार मामले में अनुसंधान के दौरान अन्य आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था, जबकि बागलिया निवासी मोहम्मद हुसैन उर्फ लाला फरार चल रहा था। उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने 5 अक्टूबर को आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ और अनुसंधान में उसके खिलाफ NDPS Act की धारा के तहत अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले में आरोपी की भूमिका और मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर अनुसंधान कर रही है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और पुलिस उप अधीक्षक बाबूलाल मुरारिया के मार्गदर्शन में थानाधिकारी ShambhuSingh Jhala के नेतृत्व में थाना प्रतापगढ़ पुलिस टीम ने की।
0
0
Report

25 साल सेवा: मोदी के नेतृत्व में गुजरात से देश तक विकास की यात्रा

Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। इन 25 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का उनका संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम भी उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं。
0
0
Report

भीम पुलिस ने 3 बदमाशों को दबिश में गिरफ्तार कर आपराधिक साजिश रोकी

Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर भीम पुलिस दल पर फायरिंग करने वाले 2 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, खाली कारतूस और घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल ज़ब्त भीम पुलिस ने 3 बदमाशों को पकड़ने हेतु दबिश देने के दौरान पुलिस दल को जान से मारने के लिये कर दी फ़ायरिंग आरोपियों ने भीम, जवाजा और ब्यावहर क्षेत्र में 20 चोरी व नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया आरोपी सचिनसिंह के खिलाफ राजस्थान के 3 ज़िलों में और भरतसिंह उर्फ नैना के खिलाफ देवगढ़ और भीम थाने में गंभीर धाराओं में पुर्व में भी मामले दर्ज राजसमंद एसपी हेमंत कलाल के निर्देशन में भीम पुलिस में दिया कार्यवाही को अंजाम
0
0
Report
Advertisement

करहल-इटावा–मैनपुरी मार्ग पर आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल के समीप दो बाइकें आपस में टकराईं दो घायल।

Ajay KumarAjay KumarFollow4m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल हादसा इतना तेज था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल के समीप दो बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं,स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया । जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ,इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। इटावा–मैनपुरी मार्ग पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

अनैतिक कार्य होने की सूचना पर होटल के पुलिस की छापेमारी

Shrvan PanditShrvan PanditFollow11m ago
Bhandaura, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली जनपद के आदर्श मंडी थानां क्षेत्र के शहर के मोहल्ला रेलपार रजभया की पटरी पर राणा होटल में अनैतिक कार्यों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए वहां से एक युवक और युवती को हिरासत में लिया है। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी शहर के रेलपार में रजवाहे की पटरी पर एक होटल में अनैतिक कार्य चल रहे हैं। जिसके बाद सीओ की मौजूदगी में शामली कोतवाली, आदर्शमंडी पुलिस और महिला थाना प्र•ाारी की टीम ने उक्त होटल पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि पुलिस को होटल में अनैतिक कार्य होता मिला है। छापेमारी के दौरान होटल से एक महिला पुरुष को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि होटल में क्या गतिविधियां चल रही थी। वहीं पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को सूचना कर दी है जिन्हें उक्त के संंबंध में कोतवाली में बुलाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

गया जंक्शन पर चलती ट्रेन में दिव्यांग यात्री को जवानों ने बचाया; CCTV वायरल

Gaya, Bihar:गया में चलती ट्रेन में चढ़ते समय दिव्यांग यात्री का फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई जान, CCTV फुटेज आया सामने बिहार के गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की तत्परता और जांबाजी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने के क्रम में एक दिव्यांग यात्री का पैर फिसल गया और वह गिर गया। हालांकि, मौके पर मौजूद RPF जवान ने सुझबुझ दिखाते हुए यात्री को तुरंत खींचकर सुरक्षित बचा लिया। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-4 से गया-पटना मेमू ट्रेन के खुलते समय चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक दिव्यांग यात्री का अचानक अपना संतुलन खो बैठा। यात्री प्लेटफॉर्म पर गिरने के बाद ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप की ओर तेजी से जाने लगा। यह देख ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के दो जवानों ने बिना देर किए उसकी ओर दौड़ लगा दी। घटना 6 अक्टूबर 2026 की है। गया स्टेशन से गाड़ी संख्या 63254 डाउन गया-पटना मेमू प्लेटफॉर्म नंबर-4 से रवाना हो रही थी। यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने से लगातार मना किया जा रहा था। इसी दौरान एक दिव्यांग यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। पैर फिसलने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गया और देखते ही देखते ट्रेन के साथ घिसटता हुआ प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के खतरनाक गैप की तरफ जाने लगा। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक बलवंत कुमार सिंह और आरक्षी सावन कुमार ने तत्काल मोर्चा संभाला। दोनों जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना यात्री को पकड़ लिया और पूरी ताकत लगाकर उसे ट्रेन से दूर सुरक्षित स्थान पर खींच लिया。 कुछ ही सेकेंड की देरी यात्री के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन जवानों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना प्लेटफॉर्म नंबर-4 के दिल्ली एंड स्थित लैडर पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। आरपीएफ ने इसे ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत की गई कार्रवाई बताया है। दोनों जवानों की त्वरित सूझबूझ और साहस से दिव्यांग यात्री की जान बच गई। घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश कितनी खतरनाक हो सकती है।
0
0
Report

मेरठ में रिहायशी इलाके में पटाखा गोदाम पर छापा, 9 लाख के पटाखे बरामद; तीन गिरफ्तार

Meerut, Uttar Pradesh:रेहायशी इलाके में पटाखों का गोदाम, पुलिस ने मारा छापा; 9 लाख के पटाखे बरामद, ऑनलाइन दे रहे थे डिलीवरी मेरठ। दीपावली से पहले मेरठ पुलिस ने पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। थाना इंचौली क्षेत्र के लावड़ इलाके में रिहायशी क्षेत्र के अंदर बनाए गए गोदाम पर पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान करीब 9 लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए गए और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हापुड़ से पटाखे खरीदकर मेरठ में लाकर स्टॉक कर रहे थे। दीपावली के मौके पर ऑनलाइन ग्रुप के जरिए ग्राहकों से ऑर्डर लेकर इन पटाखों की सप्लाई की जानी थी। आरोपियों द्वारा दीपावली पर मोटा मुनाफा कमाने के लिए रिहायशी इलाके में पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। सदर देहात के सीओ सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने करीब 9 लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पटाखे बाहर से खरीदकर मेरठ में स्टोर किए गए थे और ऑनलाइन ग्रुप के माध्यम से ऑर्डर लेकर उनकी सप्लाई की तैयारी थी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और आरोपियों से पूछताछ कर रही है。 बाइट- सुधीर सिंह, सीओ, सदर देहात
0
0
Report
Advertisement

बदायूं के अस्पताल में प्रसव के बाद महिला-बच्चे की मौत, परिजनों ने हंगामा

Budaun, Uttar Pradesh:प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत जच्चा बच्चा की मौत से परिवार मचा को कोहराम। जच्चा बच्चा की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर किया हंगामा। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी पूर्व में इसी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की हुई थी मौत। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को किया था सीज। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद दोबारा खुले अस्पतालों पर हो रहे हैं सवाल खड़े। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के हरदतपुर रोड पर स्थित सेवा हॉस्पिटल का मामला
0
0
Report

राजस्थान प्रशासनिक प्रक्रियाओं का हेल्थ चेक, 6 विभागों में पायलट स्टडी शुरू

Jaipur, Rajasthan:एंकर-राजस्थान के सरकारी दफ्तरों में सिर्फ यह नहीं देखा जाएगा कि कितने कर्मचारी काम कर रहे हैं...बल्कि यह भी आकलन होगा कि किस काम के लिए कितने कर्मचारी जरूरी हैं। कौन-सी प्रक्रिया बेवजह लंबी है और किस काम को डिजिटल तकनीक या AI से आसान बनाया जा सकता है। विकसित राजस्थान@2047 के लक्ष्य को देखते हुए सरकार प्रशासनिक सिस्टम की पूरी कार्यप्रणाली का अध्ययन कराने जा रही है। शुरुआत 6 विभागों से होगी...जहां मैनपावर से लेकर काम में लगने वाले समय और हर स्तर की जवाबदेही तक का आकलन किया जाएगा। नई व्यवस्था में सरकार अब योजनाओं के साथ उस सरकारी मशीनरी का भी ‘हेल्थ चेक’ कराएगी, जो इन योजनाओं को जमीन पर उतारती है। इसकी शुरुआत 6 विभागों से होगी। इनमें यह पता लगाया जाएगा कि वास्तव में कितने कर्मचारियों की जरूरत है, कौनसे पद पर किस स्किल का कर्मचारी होना चाहिए, एक ही काम कहीं दो स्तरों पर तो नहीं हो रहा और सरकारी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा समय कहां लग रहा है। इस पायलट डायग्नोस्टिक स्टडी के नतीजों के आधार पर मैनपावर नॉर्म्स, कैडर रेशनलाइजेशन और भर्ती नियमों में जरूरी बदलाव की रूपरेखा तैयार होगी। सरकारी प्रक्रियाओं में गैर-जरूरी चरण हटाने के साथ डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। 6 विभागों में मॉडल तैयार होने के बाद इसे प्रदेशभर में लागू करने की दिशा में काम होगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) ने प्रशासनिक सुधार, मानव संसाधन आकलन, प्रक्रिया सुधार और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी प्रस्तावित कार्ययोजना का प्रजेंटेशन दिया। जिसमें QCI के महासचिव चक्रवर्ती टी. कन्नन, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर, कार्मिक विभाग की शासन सचिव अर्चना सिंह, संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह, वित्त विभाग के संयुक्त शासन सचिव प्रताप सिंह और RITI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नई व्यवस्था में सरकारी प्रक्रियाओं की मैपिंग और टाइम स्टडी होगी। यानी किसी काम की शुरुआत से अंतिम निर्णय तक कितने चरण हैं और हर चरण में कितना समय लगता है, इसका वैज्ञानिक आकलन किया जाएगा। इससे उन प्रक्रियाओं और स्तरों की पहचान की जा सकेगी, जहां अनावश्यक समय लग रहा है। गैर-जरूरी चरणों को खत्म करने और दोहराव वाले कामों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाने की तैयारी है। उद्देश्य सरकारी कामकाज को सरल, समयबद्ध और परिणाम आधारित बनाना है। सरकारी सिस्टम में कई बार एक काम में अलग-अलग अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका स्पष्ट नहीं होने से निर्णय में देरी होती है। इसके लिए RASIC मैट्रिक्स के जरिए हर स्तर पर जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करने का प्रस्ताव है। यानी कौन काम करेगा, किस स्तर पर जिम्मेदारी होगी और किसकी जवाबदेही तय होगी, इसे स्पष्ट किया जाएगा। इससे विभागों के बीच समन्वय बेहतर करने और काम में अस्पष्टता कम करने की तैयारी है। स्टडी में केवल मौजूदा कर्मचारियों की संख्या नहीं देखी जाएगी। विभागों के वर्तमान दायित्व, योजनाओं और भविष्य में आने वाले काम के आधार पर मैनपावर की जरूरत का आकलन होगा। किस स्तर पर कितने कर्मचारी चाहिए और उनके पास कौनसी दक्षता होनी चाहिए, इसकी भी समीक्षा होगी। अलग-अलग स्तरों पर एक जैसे काम यानी ओवरलैप की पहचान की जाएगी। इसके बाद सरकार का फोकस ‘राइट साइज, राइट स्किल और डिजिटल वर्कफोर्स’ तैयार करने पर रहेगा। पहले चरण में 6 विभागों में पायलट डायग्नोस्टिक स्टडी होगी। इसके बाद कैडर और गतिविधियों से जुड़े निर्णय, मैनपावर नॉर्म्स, कैडर रेशनलाइजेशन, भर्ती नियमों में जरूरी सुधार, प्रोसेस ऑप्टिमाइज़ेशन और HR Stack की रूपरेखा तैयार की जाएगी। अगले चरण में इस व्यवस्था को प्रदेशभर में लागू करने के लिए विभागों को तकनीकी सहयोग और क्षमता निर्माण की सुविधा दी जाएगी। बहरहाल,इस कवायद का असर आखिरकार सरकारी सेवाओं की रफ्तार पर दिख सकता है। अगर किसी सेवा में 5 चरण हैं और स्टडी में सामने आता है कि इनमें से 2 गैर-जरूरी हैं तो उन्हें हटाने की गुंजाइश बनेगी। इसी तरह जिम्मेदारी स्पष्ट होने और डिजिटल-AI सिस्टम के इस्तेमाल से फाइलों के अलग-अलग स्तरों पर घूमने का समय कम करने पर फोकस रहेगा। यानी विकसित राजस्थान@2047 के लिए सरकार का फोकस अब सिर्फ ‘क्या काम करना है’ पर नहीं, बल्कि ‘काम कौन करेगा, कैसे करेगा और कितने समय में करेगा’ इस पूरे सिस्टम को बदलने पर है।
0
0
Report
Advertisement

औरंगाबाद में चार बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने से एक बच्ची की मौत

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में खेलने के दौरान अचानक चार मासूमों की तबीयत बिगड़ गई,देखते ही देखते चारों बेहोश होकर गिर पड़े।आनन फानन परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान पांच वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई वहीं प्राथमिक उपचार के बाद तीन अन्य को गया रेफर कर दिया गया।मृत बच्ची की पहचान पीतम्बरा गांव निवासी सहेन्द्र रिकियासन की बेटी मुस्कान के रूप में हुई है।मदनपुर थाना क्षेत्र के पीतम्बरा गांव में हुई इस घटना के वक्त चारों बच्चों के परिजन भी वहीं खेतों में काम कर रहे थे।अचानक उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उनके पास पहुंचे तो पाया कि सभी बेहोश पड़े थे और उनके मुंह से झाग भी निकल रहा था।हालांकि,बच्चों की ऐसी हालत कैसे हुई,इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है वहीं आशंका जताई जा रही है कि किसी विषैले जीव ने उन्हें काट लिया होगा।वास्तविक वजह तो चिकित्सकीय जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
0
0
Report

हादसे के बाद बल्लभगढ़ में पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए मोर्चा संभाला

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर 62 चौक पर हादसे के बाद थाना आदर्श नगर क्षेत्र में पुलिस की सख्ती साफ तौर पर नजर आ रही है. भारी पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी आदर्श नगर ने इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर मार्च निकाला. इस बीच ठेके के बाहर खुले में शराब पीने वाले 30 से ज्यादा लोगों को भी पुलिस ने डिटेन किया. मीडिया से बातचीत में आदर्श नगर थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि सेक्टर 62 के चौक पर रविवार की रात 10:00 बजे जो हादसा हुआ वह दुखद है; तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इलाके में शांति व कानून व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर लगभग 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ इलाके में मार्च निकाला गया है. वही ठेके के बाहर खुले में शराब पीने वाले 25 से 30 लोगों को भी डिटेन किया गया है और इस प्रकार के कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. इलाके में ठेके के बाहर खुले में अवैध तरीके से शराब पीने वालों पर भी पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

उत्तराखंड: खराब मौसम के कारण रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सुरक्षित

Noida, Uttar Pradesh:source ANI उत्तराखंड | खराब मौसम की वजह से रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स ग्राउंड पर एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्रशासन के मुताबिक, हिमालयन सर्विसेज़ का यह हेलिकॉप्टर उत्तरकाशी के झाला से सेर्सी हेलीपैड जा रहा था, तभी मौसम खराब होने पर सुरक्षा के लिहाज़ से पायलट ने अगस्त्यमुनि में इमरजेंसी लैंडिंग का फ़ैसला किया। हेलिकॉप्टर में क्रू समेत कुल छह लोग सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड: हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी ल랜드िंग पर रुद्रप्रयाग के DM विशाल मिश्रा ने कहा, "मौसम का अलर्ट था और श्री केदारनाथ धाम के हवाई रास्ते—खासकर केदार घाटी—में खराब मौसम की जानकारी मिली थी। इसे देखते हुए दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हर हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे; सभी सुरक्षित हैं और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। DGCA के नियमों के मुताबिक सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है... सभी हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों को बार-बार हिदायत दी गई है कि वे मौसम के हालात को लेकर कभी भी लापरवाही न बरतें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top