242001
Shahjahanpur- जिलाधिकारी ने नारकोटिक्स विभाग की समीक्षा बैठक कर दिए दिशा निर्देश
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नारकोटिक्स विभाग की बैठक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में सीएम डैशबोर्ड, जिला अनुश्रवण समिति, कानून व्यवस्था और नारकोटिक्स की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने नारकोटिक्स एवं आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीएम डैशबोर्ड पर आबकारी विभाग की 28वीं रैंक होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
Zee Media ने कुम्हारों के आंगन में दीपक बनाते दौर की तीन दिन की मेहनत दिखायी
Unnao, Uttar Pradesh:कुम्हार के आंगन में Zee media पहुंचकर दीपक बनाने की पूरी प्रक्रिया दिखाती है. कच्चे दीपक बनाने से पकने और रंगाई तक तीन दिन का समय लगता है. पहले तालाब से मिट्टी निकाली जाती है, फिर उसकी कुटाई, पिसाई और छनाई होती है. मिट्टी की लोई बनाकर चाक पर दीपक तैयार किया जाता है. फिर दीपक को आग में पकाकर तैयार किया जाता है और बाजार में बेचा जाता है. Zee media ने उनकी पूरी प्रक्रिया तस्वीरों के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाई है. चाक पर कच्चे दीपक तैयार होते हैं, सूखने के बाद इन्हें पकाने के लिए रखा जाता है.0
0
Report
कानपुर देहात में दीपावली मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:*कानपुर देहात* दीपावली पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान。 आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विभाग अलर्ट。 मिठाई, खोया और पनीर के अब तक 45 नमूने किए गए संग्रहित。 सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया, रिपोर्ट के आधार पर होगी विधिक कार्रवाई。 सेहत के लिए खतरनाक रंगीन मिठाइयों समेत 24 कुंतल खाद्य पदार्थ कराए गए नष्ट。 खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो संस्थानों को व्यवस्था सुधार होने तक बंद रखने के दिए निर्देश。 सहायक आयुक्त खाद्य राम औतार ने दी कार्रवाई की जानकारी。 बाईट - राम औतार ( सहायक आयुक्त खाद्य )0
0
Report
Advertisement
जदयू expelled strongman MLA Anant Singh leaves for Prayagraj to attend a wedding
Patna, Bihar:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच जदयू से निष्कासित बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज के लिए रवाना हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान बिहार विधानसभा से 7 दिनों के भीतर सदस्यता समाप्त करने पर जो जवाब मांगा गया है उसे विषय पर उन्होंने कहा है जवाब मैं शादी के बाद दूंगा पहले अपना काम करूंगा उसमें कोई दिक्कत नहीं है बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह प्रयागराज के लिए आज रवाना हो गए अपने मित्र पप्पू सलमान के घर शादी में सम्मिलित होने के लिए आज रवाना हुए अनंत सिंह ने कहा पुरानी दोस्ती है घरेलू संबंध है इसलिए मैं उनके घर पर शादी में जा रहा हूं मेरा बिहार में आदमी सिर्फ नहीं है पूरे देश भर में आदमी है तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान केंद्र सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को अभी तक कोई भी सहायता मुआवजा नहीं दिया है अनंत सिंह ने कहा मुझे इसकी जानकारी नहीं है आने पर मैं इस पर कुछ बताऊंगा अनंत सिंह ने कोर्ट से कुछ दिनों की सुरेंद्र की अवधि बढ़ाने के सवाल पर कहा मुझे 4 दिसंबर तक सरेंडर करने का समय मिला था गलत जानकारी मीडिया में चलाई गई थी अनंत सिंह ने कहा मैं अपनी बेटी के शादी का निमंत्रण कार्ड देने के लिए लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव के साथ सबके यहाँ जाऊंगा नेतागिरी अपने जगह पर है जदयू की कल समीक्षा बैठक में नीतीश कुमार निशांत कुमार और ललन सिंह के नहीं पहुंचने पर अनंत सिंह ने कहा नेतागिरी के सवाल पर मैं कुछ नहीं कहूंगा वापस आने के बाद मैं इस विषय पर कुछ जानकारी दुगा।0
0
Report
आबूराज में ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ी, गुजरात से हजारों पर्यटक पहुंचे
Sirohi, Rajasthan:लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; सर्दी का आनंद लेने गुजरात से हजारों पर्यटक पहुंचे माउंट आबू। एंकर- पश्चिम भारत के प्रमुख पर्वतीय पर्यटन स्थल आबूराज में नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आबूराज का न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर पर भी सर्दी का असर देखने को मिला। यहां तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। नवंबर माह की शुरुआत में ही तापमान में आई इस गिरावट से सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है। मौसम में आए बदलाव के साथ ही आबूराज में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। खासकर गुजरात से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। हजारों की संख्या में पर्यटक ठंडे मौसम का आनंद लेने के साथ ही स्थानीय खान-पान और विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं। सर्द हवाओं के बीच बाजारों में खान-पान की दुकानों पर पर्यटकों की रौनक बढ़ने लगी है, वहीं नक्की झील के आसपास भी अच्छी चहल-पहल देखने को मिल रही है। मौसम के मौजूदा मिजाज को देखते हुए आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ आबूराज में सर्दी का असर बढ़ने के आसार हैं। बाइट - पर्यटक0
0
Report
करौली: वीणा मेमोरियल कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन
Karauli, Rajasthan:वीणा मेमोरियल पीजी महाविद्यालय में माय भारत करौली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 'विकसित भारत युवा संसद' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय कार्यप्रणाली और समसामयिक राष्ट्रीय नीतिगत मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।0
0
Report
Advertisement
मोहनपुर में कचरे के ढेर की आग दमकल ने पाया काबू
Karauli, Rajasthan:गांव मोहनपुर में कचरे की ढेर में लगी आग पर अग्निशमन कार्मिकों ने पाया काबू, करौली। मोहनपुर रघुवंशी गांव में कचरे के ढेर में आग लग गई । सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फायरमैन सूरज डागर, वाहिद खान , पुष्पेंद्र शर्मा मौजूद रहे ।0
0
Report
सपोटरा पुलिस ने डीपी चोरी गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
Karauli, Rajasthan:सपोटरा पुलिस ने डीपी चोरी करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार सपोटरा । सपोटरा थाना पुलिस ने बिजली की डीपी से कॉपर तार और केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के साथ 3 किलो 50 ग्राम डीपी कॉपर तार और 25 मीटर केबल बरामद की है। आरोपी रात के समय एक साथ मिलकर अलग-अलग गांवों में डीपी खोलकर तार और अन्य सामान चोरी करते थे।0
0
Report
फरीदाबाद सेक्टर-58 में आलू-चाट विक्रेता पर गंडासे से हमला, 5 घायल
Faridabad, Haryana:स्टोर। फरीदाबाद सेक्टर-58 में आलू-चाट वाले पर गंडासे से हमला पैसे के लेन-देन पर हुआ विवाद 5 लोग घायल, बल्लभगढ़ अस्पताल में भर्ती पुलिस जांच में जुटी फरीदाबाद के सेक्टर-58 में मामूली पैसे के लेन-देन ने खूनी रूप ले लिया। आलू-चाट की रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार और उसके परिवार पर मुर्गा काटने वाले गंडासे और छुरी से जानलेवा हमला कर दिया गया गया। इस हमले में एक ही परिवार के 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। सभी घायलों को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल मनीष ने बताया कि उसका बड़ा भाई सेक्टर-58 में आलू-चाट की रेहड़ी लगाता है। रोज की तरह भाई दुकान पर था, तभी वहां मुर्गा बेचने वाले कुछ युवक पहुंचे। उन युवकों का भाई से पैसों को लेकर कुछ लेन-देन चल रहा था। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मनीष का आरोप है कि बात बढ़ते ही मुर्गा बेचने वाले युवकों ने अपनी दुकान से मुर्गा काटने वाला गंडासा, छुरी और चापड़ उठा लिया और पूरे परिवार पर टूट पड़े। हमले में मनीष, उसका बड़ा भाई, भतीजा समेत कुल 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। किसी के सिर में तो किसी के हाथ-पैर में चोट लगी है। जो गंडासा बोलते हैं, मुर्गा काटने वाली छुरी-चापड़, उनसे मारा गया है। हम पांच लोगों को चोट आई है। अब इस समय हम बल्लभगढ़ वाले सरकारी हॉस्पिटल में हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को तुरंत बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सेक्टर-58 की ये घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि मामूली विवाद में लोग हथियार उठाने से भी नहीं चूक रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर तक गया चीते का 100 किमी सफर: निगरानी तेज
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा के रिछरा के नाले में दिखी चीता की झलक, ट्रैकर्स की टीम कर रही निगरानी, कूनो से 100 किमी का सफर कर पहुंचा धौलपुर सरमथुरा के जंगलों में इन दिनों एक खास मेहमान की चर्चा जोरों पर है। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक चीता ने करीब 100 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर धौलपुर टाइगर अभ्यारण्य की सीमा में दस्तक दे दी है। इस खबर के बाद से वन विभाग की टीमें पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार चीते की लोकेशन धौलपुर अभ्यारण्य के रीक्षरा के नाले में ट्रेस हुई है। रेंजर देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क का KGP-3 चीता मंडरायल रेंज होते हुए धौलपुर की सीमा में दाखिल हुआ है। पिछले कई दिनों से इस चीते का मूवमेंट मंडरायल रेंज में बना हुआ था, जिसके बाद इसने सीधे रीक्षरा के नाले में शरण ली है। बताया जा रहा है कि कूनो से निकलते ही कूनो नेशनल पार्क की विशेष ट्रैकर्स टीम सैटेलाइट कॉलर के जरिए लगातार इस चीते का पीछा कर रही थी। जैसे ही चीते ने राजस्थान की सीमा में प्रवेश किया, करौली जिले की मंडरायल रेंज और सरमथुरा रेंज की वन टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया। फिलहाल वन विभाग ने अभ्यारण्य क्षेत्र में कैमरा ट्रैप बढ़ा दिए हैं और ग्रामीणों को भी जंगल की तरफ अकेले न जाने की हिदायत दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि चीता पूरी तरह से स्वस्थ है और यह अपनी स्वाभाविक प्रवृत्ति के चलते इतना लंबा सफर तय कर यहां पहुंचा है। धौलपुर टाइगर रिजर्व में चीते की मौजूदगी वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचक खबर है, लेकिन वन विभाग के लिए यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। फिलहाल सभी टीमें चीते की निगरानी में जुटी हैं ताकि उसे सुरक्षित वापस कूनो की ओर ले जाया जा सके या उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.0
0
Report
क Kashmir में CIK ने कई जगहों पर दबिश, 2023 UAPA केस से जुड़ा मामला
Srinagar, Uttarakhand:CIK Conducts Raids At Multiple Locations Across Kashmir Searches Carried Out In Srinagar, Budgam And Anantnag In Connection With 2023 UAPA Case Srinagar, Nov 6 : Counter Intelligence Kashmir (CIK) on Friday conducted raids at multiple locations across Kashmir in connection with FIR No. 07/2023 registered at Police Station CIK. Officials told that in Srinagar, a raid was conducted at a residential house. The subject is a graduate. The case is registered under Sections 153-A and 505 IPC and Sections 13, 18, 18-A and 39 of the UAPA. It is pertinent to mention that the subject's mother was deported to Pakistan on April 29, 2025 and is presently residing there. In Budgam, a team of CIK, accompanied by local police, conducted a raid at a residential house. The raid was underway at the time of filing this report. Earlier in the day, CIK also conducted raids at two residential houses in Bijbehara and at a village in Mattan in Anantnag district, with the assistance of local police and revenue officials. Further details are awaited.0
0
Report
रामपुर में दोस्ती के रिश्ते पर हत्या, दो दोस्त विष्णु को मौत दे गए
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर की Civil Lines थाना क्षेत्र के पास कचहरी के पास एक युवक विष्णु का शव मिला। पुलिस के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद दो दोस्तों ने मिलकर विष्णु की हत्या कर दी और शव को कचहरी के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद दोनों आरोपी श्रीकांत सैनी और किशन सैनी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली बताई जा रही है और पुलिस गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की असली वजह स्पष्ट हो सके।0
0
Report
Advertisement
वेनेज़ुएला के जंगलों में सलटो डुरुहुआया झरना 100 मीटर से अधिक गिरता है
Noida, Uttar Pradesh:Hidden deep in Venezuela’s jungle, Salto Duruhuaya is a striking waterfall known for curtain-like cascade over granite rock. It drops over 100 meters down a granite rock face, often accessed via boat and jungle trekking.0
0
Report
बारां में धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीद में भीड़, आभूषण बाजार में चहल-पहल
Baran, Rajasthan:बारां में धनतेरस से पहले बाजारों में रौनक, सोने चांदी पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़ बारां। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर बारां के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। लोग घरों से निकलकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बारां शहर के ज्वेलर्स के शोरूमों पर ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आई, जहां महिला और पुरुष सोने-चांदी के आभूषण खरीदते दिखाई दिए। ग्राहकों ने नई डिजाइन के आभूषणों में खास रुचि दिखाई। शोरूम संचालकों का कहना है कि धनतेरस को देखते हुए सोने-चांदी के आभूषणों की कई नई वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं। इस वर्ष सोने-चांदी के कारोबार में अच्छे व्यापार की पूरी उम्मीद है। दीपावली और धनतेरस के चलते आभूषण बाजार में ग्राहकों की रुचि बनी हुई है। बाजार में बढ़ती चहल-पहल से व्यापारियों में भी उत्साह है।0
0
Report
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की भीड़, शुद्धता से जुड़ी मान्यताएं तेज
Deoghar, Jharkhand:देवघर आज धनतेरस है और धनतेरस को लेकर बाजारों में सोने चांदी के दुकानों के अलावे झाड़ू की दुकानों में काफी भीड़ देखी जा रही है। ऐसी मान्यता है कि झाड़ू खरीदने से घर में सुख शांति समृद्धि और वैभव होता है, जिस वजह से लोग झाड़ू खरीदते हैं। वहीं देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पुरोहित प्रमोद श्रृंगारी ने बताया कि झाड़ू धनतेरस को इसलिए खरीदनी चाहिए क्योंकि धनतेरस के दिन धनवंतरि महाराज जी की पूजा की जाती है और इस काल में ही समुद्र मंथन हुआ था जिसमें अमृत निकला था और अमृत धन्वंतरि जी के पास था और अमृत वही रहेगा जहां साफ सुथरा वातावरण रहे। साफ सफाई के लिए झाड़ू को सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाता है, इसलिए झाड़ू खरीदा जाता है। इसके अलावा अनाज को साफ करने के लिए जो सूप बनाए जाते हैं उसकी भी आज के दिन खरीदारी की जाती है, उसके पीछे की वजह यही है कि अनाज को साफ सुथरा किया जाता है। वही माता लक्ष्मी के द्वारा भी इससे कृपा बरसती है क्योंकि मां महालक्ष्मी का ही रूप माना जाता है, माता धानी लक्ष्मी है स्वर्णालक्ष्मी है सहित अन्य रूपों में पूजी जाती है। उसके अलावा धान को नापने के लिए पैला का जो उपयोग किया जाता है वह भी लक्ष्मी का रूप ही माना जाता है। इस वजह से आज के दिन शुभ झाड़ू और पहले की पारंपरिक खरीदारी की जाती है।0
0
Report
Advertisement
