icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242307
Nitesh GangwarNitesh GangwarFollow4 Jan 2025, 06:19 pm

शाहजहांपुरः जिलाधिकारी ने व्यापारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक, सड़क पर अतिक्रमण, यातायात नियमों का पालन जैसे मुद्दों पर की गई चर्चा

Tilhar, Uttar Pradesh:

शाहजहांपुर में व्यापार बंधु की बैठक संपन्न हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस बैठक में व्यापारियों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण, जल जीवन मिशन के तहत टूटी हुई सड़के, यातायात नियमों का पालन कराने, ई रिक्शा, बैंक, स्कूल, नर्सिंग होम और अस्पतालों सहित अन्य बड़े संस्थानों के सामने अनाधिकृत तरीके से वाहन खड़े होने की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाएं और शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

KGMU Lucknow में गर्दन झुकाकर MBBS फर्स्ट ईयर के छात्र बोल रहे 'प्रणाम महोदय', वीड‍ियो वायरल

SShyamFollowJust now
Lucknow, Uttar Pradesh:

लखनऊ में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया है। गर्दन झुका कर छात्र चल रहे हैं। उनसे प्रणाम महोदय जी बुलवाया जा रहा है। यह वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

केजीएमयू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फर्स्ट ईयर के छात्र सर झुका कर लाइन में लग कर प्रणाम महोदय जी बोलते हुए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।  अब इस पूरे मामले पर केजीएमयू के डीन KK सिंह का कहना है कि वीडियो में उन छात्रों के साथ सिक्योरिटी भी है, फैकल्टी भी है लेकिन छात्र को ऐसा करने से कौन आदेश दे रहा है, यह उस वीडियो में अभी तक नहीं दिखाई दिया है।  हम छात्रों से अलग-अलग बात कर रहे हैं। छात्रों से कहा भी है कि अगर किसी को कोई शिकायत करनी है तो वह आकर कर सकता है।  उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई दोषी होगा तो उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।

0
0
Report

नीमच के सिंहोली-तिलस्वां घाट पर तेंदुआ सड़क पर घूमते दिखे

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। नीमच जिले के अंतिम छोर सिंहोली-तिलस्वां घाट पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक तेंदुआ सड़क पर घूमता हुआ नजर आया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। सिंगोली आ रहे दिव्यांश जोशी और उनके परिवार ने अपनी कार से सफर के दौरान तेंदुए को देखा और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। गौरतलब है कि तिलस्वां महादेव एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है, जहां मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु आते हैं। इस मार्ग पर 24 घंटे आवाजाही बनी रहती है, जिससे विशेषकर सुबह और रात के समय सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए और तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाए।
0
0
Report

बांसवाड़ा में सरपंच चुनाव के बाद हिंसक हंगामा, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी आग के हवाले

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर - बांसवाड़ा जिले की छोटी सरवा पंचायत समिति के बावड़ी निनामा मतदान केंद्र पर सरपंच चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद जमकर हंगामा हो गया। चुनाव में 32 वोटों से हारने वाले प्रत्याशी ललित कुमार के समर्थक आक्रोशित हो गए और मतदान केंद्र पर हमला बोल दिया। उपद्रवियों ने जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी को आग लगा दी, वहीं पोलिंग पार्टी पर पथराव और मारपीट की। घटना में कई चुनाव कर्मचारी घायल हो गए। मतगणना के बाद हार की घोषणा होते ही समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और मतदान केंद्र पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया, जिससे वाहन जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर कुशलगढ़ एसडीएम मुकेश मीणा और भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़कर स्थिति संभाली। इसके बाद इलाके में दबिश देकर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है。
0
0
Report
Advertisement

आज़ाद नगर के सरकारी अस्पताल में आवारा कुत्ता वार्ड में घूमता मिला; सुरक्षा सवाल

Alirajpur, Madhya Pradesh:जिले के आजाद नगर सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: इलाज के वॉर्ड और बेड पर आराम फरमाता दिखा आवारा कुत्ता, मरीजों की जान से खिलवाड़! आज़ाद नगर स्थित सरकारी अस्पताल एक बार फिर अपनी व्यवस्थाओं को लेकर सुर्खियों में है। अस्पताल परिसर और वार्डों के भीतर साफ-सफाई के दावों की पोल खोलता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल के एक वार्ड में मरीजों के लिए लगाए गए बेड पर बेधड़क एक आवारा कुत्ता आराम फरमा रहा है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर, जहां बीमार और संक्रमण के प्रति संवेदनशील मरीज इलाज के लिए आते हैं, वहां इस तरह जानवरों का वार्ड के अंदर तक पहुंच जाना बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। संक्रमण और स्वास्थ्य का बड़ा खतरा: अस्पताल के बेड पर कुत्तों के घूमने और सोने से वार्ड में गंभीर संक्रमण फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है। पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे मरीज और उनके परिजन इस बात से बेहद डरे और सहमे हुए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यहां सुरक्षा और स्वच्छता के इंतजाम पूरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं। जिम्मेदारों पर उठे सवाल: अस्पताल के प्रवेश द्वार और वॉर्डों के गेट पर सुरक्षा गार्ड्स क्यों तैनात नहीं रहते? मरीजों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन गंभीर क्यों नहीं है?
0
0
Report
Advertisement

बैतूल: गन्ना दामों में 90 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी, किसानों को मिली राहत

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए इस बार अच्छी खबर है। नए पेराई सत्र में गन्ने के दामों में पिछले साल की तुलना में करीब 90 रुपए प्रति क्विंटल तक का इजाफा हुआ है। बैतूल की श्रीजी शुगर मिल ने गन्ने के भाव 430 से लेकर 500 रुपए प्रति क्विंटल तक तय किए हैं। मिल प्रबंधन का दावा है कि ये भाव आसपास के राज्यों की तुलना में भी काफी बेहतर हैं। हालांकि किसानों को मिले इस बेहतर भाव के बीच मौसम ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कम बारिश के चलते गन्ने का वजन और उत्पादन दोनों प्रभावित हुए हैं,ऐसे में बढ़े हुए दाम किसानों के लिए कुछ राहत लेकर जरूर आए हैं। बैतूल जिले में गन्ने की खेती का रकबा भी काफी बड़ा है। जिले में लगभग 25 हज़ार हेक्टेयर क्षेत्र में किसान गन्ना लगाते है। बड़ी संख्या में किसान गन्ने को नकदी फसल के रूप में अपना रहे हैं। ऐसे में गन्ने के दामों में हुई बढ़ोतरी का सीधा फायदा जिले के हजारों किसानों को मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि कम बारिश के चलते जहां गन्ने का वजन और उत्पादन घटा है, वहीं शुगर मिल द्वारा 500 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम दिए जाने से उन्हें कुछ राहत जरूर मिली है। किसानों को उम्मीद है कि बेहतर भाव मिलने से कम उत्पादन के कारण हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सकेगी। बैतूल की सबसे बड़ी श्रीजी शुगर मिल के मैनेजर ने बताया कि इस सत्र में किसानों को गाने के दाम 430 से 500 क्विंटल तक दिए जा रहे हैं यह दम आसपास के राज्यों में सबसे अधिक है।
0
0
Report

बिरसा मुंडा जयंती पर विधायक का विवादित दावा: हर आदिवासी परिवार को पांच बच्चे

Anuppur, Madhya Pradesh:बिरसा मुंडा जयंती पर विधायक फुंदेलाल मार्को का बड़ा बयान, आदिवासी समाज से बोले– हर परिवार को पांच-पांच बच्चे पैदा करना चाहिए जिसका एक वीडियो शोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। स्लग बयान एंकर अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के ग्राम हर्रा में बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम का आयोजन। कार्यक्रम में विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने आदिवासी समाज को किया संबोधित। विधायक ने हर परिवार में पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील की। बैगा, सहरिया और भारिया जनजातियों की घटती आबादी पर जताई चिंता। जनगणना से पहले समाज को अपनी जनसंख्या पर ध्यान देने की कही बात। नसबंदी और परिवार नियोजन को लेकर विधायक ने उठाए सवाल। बोले– जनसंख्या नियंत्रण का बोझ केवल आदिवासी समाज पर पड़ना ठीक नहीं। विधायक के बयान के बाद सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज।
0
0
Report
Advertisement

तेंदूखेड़ा में तेज रफ्तार ईको ने बाइक टक्कर दी, बुजुर्ग महिला घायल

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ब्रिज के नीचे एक तेज रफ्तार ईको वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग महिला एवं बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बुजुर्ग महिला की टांग टूटने की जानकारी सामने आई है। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में शामिल ईको वाहन का नंबर MP 04 YZ 8286 बताया गया है। फिलहाल दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है。
0
0
Report

प्रहलाद यादव की मौत के बाद बड़ामलहरा में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, आक्रोश फैला

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बडामलहरा थाना के बमनी गांव में कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले में घायल प्रहलाद यादव की ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक का शव बड़ामलहरा थाने के सामने रखकर सागर -कानपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। अधिकारियों की समझाइश के बाद आखिरकार परिजन जाम खोलने के लिए राजी हुए, तब जाकर हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका। बताया जा रहा है कि 13 नवंबर की रात ग्राम बमनी में प्रहलाद यादव पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर हालत में उन्हें पहले बड़ामलहरा, फिर छतरपुर और फिर ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। मृतक का शव लेकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने बड़ामलहरा थाना के सामने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। पुलिस और राजस्व अमले के अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की, उनकी मांगों को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाइश दी। करीब तीन घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ। काफी देर तक चली बातचीत और अधिकारियों की समझाइश के बाद आखिरकार परिजन जाम खोलने के लिए राजी हुए। इसके बाद नेशनल हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर से नक्सल मोर्चे की जीत के बाद कैंप बनेंगे रोजगार केंद्र

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर से नक्सल मोर्चे की जीत के बाद कैंप बनेंगे रोजगार केंद्र। नक्सलवाद के खात्मे के बाद यहां तैनात सुरक्षा बलों की भूमिका और तैनाती बदली है। स Sukma में तैनात CRPF की एक बटालियन को मणिपुर भेजने की तैयारी है। यानी बस्तर में नक्सլ मोर्चे पर मिली कामयाबी के बाद अब जवानों की तैनाती दूसरे संवेदनशील इलाके में की जा रही है। जिन कैंपों में कभी नक्सलियों के खिलाफ रणनीति बनती थी, वे अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने बताया कि खाली हो रहे CRPF कैंप अब सेवा डेरा बनेंगे। यहां बस्तर की महिलाओं को इमली प्रसंस्करण, मिलेट्स, धान प्रसंस्करण और सिलाई जैसे कामों से जोड़ा जाएगा। 20-20 महिलाओं के समूह तैयार कर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। कोशिश है कि बस्तर के जंगलों और गांवों में तैयार होने वाले उत्पाद सीधे बाजार तक पहुंचें और स्थानीय लोगों की आमदनी का जरिया बनें।
0
0
Report

मोदी ने मनीला के गुरुद्वारे की आधारशिला रखी, सिख समुदाय में खुशी की लहर

New Delhi, Delhi:आज देश विदेश मे सिख समुदाय के बीच ख़ुशी लहर राज्यसभा सांसद ने अपनी ख़ुशी को ZEE मीडिया के साथ बाटी प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे की रखी आधारशिला, सिख समाज में खुशी की लहर लोकेशन.... दिल्ली एंकर.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीला स्थित 100 साल से भी अधिक पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में माथा टेका और उसके पुनर्विकास कार्यों की शिलान्यास किया यह गुरुद्वारा फिलीपींस में सिख समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है.आज देश विदेश मे सिख समुदाय के बीच ख़ुशी लहर राज्यसभा सांसद ने अपनी ख़ुशी को ZEE मीडिया के साथ बाटी प्रधानमंत्री मोदी का इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे में पहुंचना और इसके पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत करना न केवल फिलीपींस में रहने वाले सिख समाज, बल्कि दुनियाभर में बसे सिख समुदाय के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग-अलग देशों के दौरे के दौरान वहां के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों पर जाना भी चर्चा में रहता है। मनीला में गुरुद्वारे पहुंचकर उन्होंने सिख गुरुओं की शिक्षाओं, सेवा और मानवता के संदेश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top