242001
शाहजहांपुर - काँट में ड्रोन से हुआ नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन, जिलाधिकारी और एसपी रहे मौजूद
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के काँट ब्लॉक के सरथौली गांव में आज ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। प्रगतिशील किसान वेदप्रकाश के खेत में ड्रोन से स्प्रे कर प्रदर्शन कर दिखाया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश एस भी वहां मौजूद थे । इसके अलावा बड़ी संख्या में किसानों की भी वहां मौजूदगी रही । जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को 124 गांव में एक-एक किसान के खेत में नैनो यूरिया से स्प्रे करवाने के निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संवेदना अभियान: महिला के घर घुसकर मारपीट-छेड़छाड़ के चार आरोपी गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:अभियान ‘संवेदना’ के तहत महिला संबंधी शिकायत पर जोबी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और छेड़खानी करने के आरोप में ग्राम ओंगना के सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त की रात 50 वर्षीय महिला अपने घर पर थी। इसी दौरान अमित राठिया, अनिल कुमार राठिया, धनसिंह राठिया और इगेन्द्र राठिया वहां पहुंचे और पूर्व रंजिश को लेकर विवाद करते हुए महिला से मारपीट और अभद्रता की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके कपड़े खींचकर उतारने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी द्वारा मोबाइल से घटना का वीडियो बनाए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। महिला की रिपोर्ट पर चौकी जोबी, थाना खरसिया में चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 76 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स और पल्सर मोटरसाइकिल तथा वीडियो रिकॉर्ड करने में इस्तेमाल ओप्पो मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमित राठिया, अनिल कुमार राठिया, धनसिंह राठिया और इगेन्द्र राठिया शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला एवं नाबालिगों से संबंधित शिकायतों पर अभियान ‘संवेदना’ के तहत त्वरित, संवेदनशील और कानूनसम्मत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
सतना में 14 घंटे की बारिश ने जनजीवन प्रभावित, जलभराव से शहर-ग्रामीण परेशान
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले में पिछले 14 घंटे से लगातार हो रही रिमझिम बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। बिरसिंहपुर, जैतवारा, नागौद, कोटर और बरौंधा, रैगांव सहित ग्रामीण अंचलों में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। निचले इलाकों में कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई पुल-पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। वहीं सतना शहर में भी हालात खराब हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से कई वार्डों और मुख्य सड़कों पर पानी भर गया है। सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने से लोग परेशान हैं और कई घरों में पानी भरने से गृहस्थी का सामान भी खराब हो रहा है।0
0
Report
सोलापुर में पद्मशाली समाज के कुलदेव श्री मार्कंडेय महामुनी रथोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
Solapur, Maharashtra:सोलापूर - पद्मशाली समाजाचे कुलदैवत श्री मार्कंडेय महामुनी रथोत्सव मोठ्या उत्साहात संपन्न पद्मशाली समाजाचे कुलदैवत श्री मार्कंडेय महामुनी यांच्या रथोत्सवानिमित्त पूर्व भागात भव्य मिरवणूक उत्साहात पार पडली. डॉल्बीच्या दणदणाटात तरुणाई थिरकली, तर ढोल-ताशे, लेझीम, नृत्याविष्कार, विविध कसरती आणि आकर्षक सजीव देखाव्यांनी मिरवणुकीत रंगत आणली. विविध मंडळांच्या सहभागामुळे परिसरात उत्साहाचे वातावरण पाहायला मिळाले. आ. देवेंद्र कोठे, महापौर विनयक कोंड्याल यांनी मिरवणुकीत सहभागी उपस्थिती लावली होती. श्री मार्कंडेय महामुनींच्या जयघोषाने संपूर्ण मिरवणूक मार्ग दुमदुमून गेला होता।0
0
Report
Advertisement
सोलापुर में मास्टर की से नाबालिग चोर ने नौ मोटरसाइकिल चोरी, गिरफ्तार
Solapur, Maharashtra:सोलापुर शहर में मास्टर कीचा के इस्तेमाल से दोपहिया चोरी करने वाला अल्पवयस्क चोर पुलिस के हिरासत में है। इस अल्पवयस्क से नौ दोपहिया वाहन जप्त किए गए, अकल्लकोट तालुक से आकर चोरी करने वाला पाया गया। सोलापुर के सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई की; रेल्वे परिसर से चोरी करने का प्रयास बताया गया। सदर बाजार पुलिस ने 2 लाख 90 हजार रुपए कीमत की नौ मोटरसाइकिलें जप्त कीं; नौ मामले सामने आए।0
0
Report
छत्रपती संभाजीनगर महापालिका ने अवैध प्लॉटिंग पर दबिश, 110 एकड़ उद्ध्वस्त
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर महापालिका हद्दीत पहाडसिंगपुरा भागातील अनधिकृत प्लॉटिंग करणाऱ्या भूमाफियांना मनपा अतिक्रमण विभागाने दणका दिला. सुमारे ११० एकरवर केलेली अनधिकृत प्लॉटिंग मनपाने उद्ध्वस्त केली. याठिकाणी २० बाय ३० फुटांच्या सुमारे १३५० प्लॉटची मार्किंग करून बाँडवर विक्रीचा सपाटा सुरू होता. भूमाफियांनी या भागातील छोटे डोंगर ब्लास्टिंग करून फोडले, जमीन सपाट करून प्लॉट टाकले होते, स्वस्तात प्लॉट विकून इथे नागरिकांचे फसवणूक सुरू होती मात्र मनपा ना धडाकेबाज कारवाई करत ही प्लॉटिंग उद्ध्वस्त केली आहे जवळपास आठ विकासकांवर याबाबत पोलिसांमध्ये गुन्हे दाखल करण्यात आले आहेत..0
0
Report
जेल से इमरान मेहंदी की दहशत दिखाने की सोशल मीडिया कोशिश गिरफ्तार
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:माजी नगरसेवक, व्यावसायिक आणि सर्वसामान्यांच्या पाशवी हत्यांमुळे राज्यभरात खळबळ उडविणारा कुख्यात गँगस्टर तथा 'सिरियल किलर' इम्रान मेहंदी पुन्हा एकदा चर्चेत आला आहे. मोबाइल वापरास बंदी असतानाही छत्रपती संभाजी नागरच्या मध्यवर्ती कारागृहातून सोशल मीडियावर स्वतःचे उदात्तीकरण करून 'गँग'ची दहशत कायम ठेवण्याचा आणि खंडणी वसुलीचे रॅकेट चालविण्याचा प्रयत्न केल्याचा ठपका सायबर पोलिसांनी त्याच्यावर ठेवला आहे. याबाबत बेगमपुरा पोलीस ठाण्यात इम्रान मेहंदीसह त्याच्या साथीदारावर गुन्हा दाखल करण्यात आला. २०१२ मध्ये अटक झाल्यानंतर तब्बल १३ वर्षांनी त्याच्यावर नव्याने गुन्हा नोंदविण्यात आला आहे. सोशल मीडियावरील रील्सच्या माध्यमातून भाईगिरीचे प्रदर्शन करीत दहशत निर्माण करणाऱ्या समाजकंटकांविरोधात शहर पोलिसांनी विशेष मोहीम सुरू केली आहे. या शोधमोहिमेदरम्यान इम्रान मेहंदीचे समर्थक आणि कुटुंबातील सदस्य त्याचे व्हिडीओ आणि छायाचित्रे सोशल मीडियावर प्रसारित करीत असल्याचे समोर आले. कारागृह परिसर, न्यायालयीन कोठडी आणि पोलिस वाहनांतील मेहंदीचे हातकडी घातलेले तसेच पोलिसांच्या बंदोबस्तातील व्हिडीओ व छायाचित्रांना चिथावणीखोर गाण्यांची जोड देऊन पोस्ट करण्यात येत होती. या पोस्टच्या माध्यमातून मेहंदीचे उदात्तीकरण करून त्याची दहशत कायम ठेवण्याचा प्रयत्न होत असल्याचे पोलिसांच्या निदर्शनास आले त्यानुसार गुन्हा दाखल करण्यात आलाय.0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद के तेंदुए के हमले ने चौथी मौत दर्ज कराई, गांवों में दहशत बढ़ी
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में तेंदुए के हमले से चौथी मौत, बाहपुर बलिया गांव मे घर मे सो रहे 40 वार्षिय जगराज नाम के किसान कों रात के अँधेरे मे घर मे घुसकर उठा ले गया तेंदुआ, जगराज के शव कों तेंदुए ने बुरी तरह नोंचने के बाद खेत मे छोडा, सुबह खेतो मे काम करने पहुंचे ग्रामीणों खेत मे पड़ा मिला जगराज सिंह का शव, किसान का शव मिलने के बाद बाहपुर बलिया सहित आसपास कर गांवो मे बढ़ी तेंदुए की दहशत.... क्योंकि जो तेंदुए अब तक खेतो मे काम करने वालो कों निशाना बना रहे थे वो अब घर से उठाकर ले गये, बता दें ये तेंदुए के हमले से अब तक की चौथी मौत है जबकि अकेले बाहपुर बलिया मे आज ये तेंदुए के हमले से तीसरी मौत है, इससे पूर्व मे तीन महिलाओ कों अपना निशाना बनाकर मौत के घाट उतार चुके तेंदुए जबकि करीब 2 दर्जन लोग अब तक घायल हो चुके है, घटना के बाद से गांव मे वन विभाग के खिलाफ गुस्से का माहौल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं वन विभाग की टीमें, मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के बाहपुर बलिया का पूरा मामला।0
0
Report
पंजाब में आज से मिशन क्लीन पंजाब: 10 दिन का खास सफाई अभियान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब में आज से ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला के थापर चौक पर खुद सफाई कर अभियान की करी शुरूआत 29 अगस्त से 7 सितंबर तक चलेगा विशेष सफाई अभियान गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स को खत्म करने पर रहेगा पंजाब सरकार का फोकस 10 दिन तक चलने वाले इस विशेष सफाई अभियान में कैबिनेट मंत्री, विधायक और होंगे शामिल0
0
Report
बिहार के 11 जिलों में बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी, तेज हवाएं भी संभव
Patna, Bihar:बिहार में सक्रिय मानसून के बीच मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में अलर्ट जारी किया है, गोपालगंज, सिवान , वैशाली, औरंगाबाद,पश्चिमी चंपारण बक्सर ,भोजपुर, कैमूर रोहतास और पटना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है । इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है और ठनका गिरने की भी आशंका है । अगले कुछ दिनों तक राज्य में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है हालांकि उमस भरी गर्मी से लोगों को पूरी राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल काम है, राजधानी पटना में भी आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, मौसम विभाग में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है । बिहार में अब भी सामान्य से करीब 42% कम बारिश दर्ज हुई है अब तक सामान्य तौर पर 756.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी लेकिन राज्य में सिर्फ 438.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है ऐसे में कई जिलों में लोग अभी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं0
0
Report
Advertisement
रामघाट में जुआ-सट्टा विवाद का वीडियो वायरल, कई घायल; पुलिस पर सवाल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र का आपस में एक दूसरे के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल एक दूसरे के साथ मारपीट करने के वायरल वीडियो में कई लोग बताई जा रहे हैं गंभीर रूप से घायल जुआ सट्टे के पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में मारपीट करने का कारण बताया जा रहा है वायरल वीडियो आखिर रामघाट थाना क्षेत्र में जमकर जुआ सट्टा चल रहा है और स्थानीय पुलिस कुंभकरण की नींद सो रही है जुआ सट्टा कराने में पुलिस का भी हाथ बताया जा रहा है जुआ सट्टे माफियाओं पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई न करना पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है दर्जनों लोगों के द्वारा आपस में मारपीट करने का वायरल वीडियो रामघाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है बाइट - पीड़ित युवक0
0
Report
खेकड़ा में मुठभेड़: रिजवान घायल, तीन फरार; चोरी के सामान बरामद
Baghpat, Uttar Pradesh:खेकड़ा थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है और मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश रिजवान गोली लगने से घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और तार काटने में इस्तेमाल उपकरण बरामद हुए हैं। दरअसल खेकड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से जंगलों में ट्रांसफॉर्मर का सामान व बिजली तार चोरी होने की सूचना मिली थी जिसके चलते ही पुलिस ने जंगलों में चोरों की घेरााबंदी कर ली तो बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे; इसी दौरान जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश रिजवान घायल हो गया जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार चोरों की तलाश कर रही है और पकड़े गए बदमाश रिजवान के पास से चोरी करने में इस्तेमाल उपकरण, बाइक व तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है।0
0
Report
खांजीपीर और आयड़ को मिनी पाकिस्तान कहने पर उदयपुर विधायक के बयान पर विरोध
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के शहर के दो इलाके खांजीपीर और आयड़ को मिनी पाकिस्तान कहने वाला बयान अब तूल पकड़ने लगा है। विधायक जैन के विरोध में खांजीपीर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाते हुए विधायक को माफी मांगने और अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि ईस क्षेत्र के कई लोगों ने फौजी बनकर देश की सेवा की, पुलिस बनकर लोगों की सुरक्षा की उस क्षेत्र को दुश्मन देश से जोड़ना स्वीकार नहीं है। इंतजामिया कमेटी खांजीपीर के सदर अब्दुल कलीम खान ने कहा इस क्षेत्र के लोग की वर्ष 1962,1965 की जंग के साथ वर्ष 1971 बांग्लादेश मुक्ति संग्राम ने शामिल रहे। 1939 से 1945 वर्ड वार में गए। देश की सेवा के लिए उन्हें मेडल और अवार्ड भी मिले है। ऐसे में विधायक अपने बयान पर माफी मांगें। आप को बता दे कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जैन के खांजीपीर और आयड़ क्षेत्र को अपराधियों की शरण स्थली बताते हुए इन इलाको को मिनी पाकिस्तान बोला था। लेकिन इन इलाकों में थाना और डीएसपी ऑफिस खुलने से यहां से होने वाले अपराधों में कमी आई है।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर के तमकुहीराज वार्ड 8 में लाइट जलाने पर दो गुटों में भिड़ंत, वीडियो वायरल
Kushinagar, Uttar Pradesh:लाइट जलाने को लेकर दो गुटों में मारपीट दोनों पक्षों के हुई जमकर मारपीट लाइट जलाने-बुझाने को लेकर दो गुट हुए आमने-सामने मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से कई लोगों के घायल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी मारपीट का वीडियो सोश्ल मीडिया हुआ वायरल तमकुहीराज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 का मामला।0
0
Report
रक्षाबन्धन के मौके पर करमचट डैम में 15 वर्षीय किशोर डूबा; SDRF खोज जारी
Khajuria Khurd, Bihar:करमचट डैम में रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। डैम के बाएँ तट पर स्थित नहर की ओर नहाने और सेल्फी लेने के दौरान 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी के भंवर में समा गया। दुःखद घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। डूबे किशोर की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी रोहित कुमार (पिता महेंद्र बिंद) के रूप में हुई है। रोहित अपने दोस्तों के साथ करमचट डैम घूमने आया था। नहाने के दौरान मोबाइल से सेल्फी लेते समय वह अचानक गहरे पानी के भंवर की चपेट में आ गया। साथ आए दोस्तों और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। सूचना मिलते ही करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। बा़द में चेनारी सीओ और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार भी मौके पर पहुंचे। पानी में तेज भंवर होने के कारण देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिला। करमचट थानाध्यक्ष ने बताया कि डूबे युवक की तलाश के लिए पटना से SDRF टीम को बुलाया गया है। सुबह से SDRF की मदद से सघन खोज अभियान चलाया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस ने लोगों से जलाशयों के खतरनाक हिस्सों और गहरे पानी से दूर रहने की सख्त अपील की है।0
0
Report
सोमनाथ मार्ग पर स्ट्रीट लाइट पोल पर करंट से युवक की मौत
New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार थाना क्षेत्र के सोमनाथ मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप (28), पुत्र स्वर्गीय साहिब सिंह, निवासी बिहारी कॉलोनी, शाहदरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संदीप सूरजमल विहार स्थित एक संस्थान में मेडिकल नर्सिंग केयर का काम करता था। 26 और 27 अगस्त की दरम्यानी रात करीब 8 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सोमनाथ मार्ग के डिवाइडर पर लगे एक इलेक्ट्रिक स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट उतरने की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने मौत का कारण करंट लगना बताया है। बताया जा रहा है कि संदीप अपने बुआ के साथ बिहारी कॉलोनी, विश्वास नगर, शाहदरा में रहता था। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
