icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सासाराम में पुलिस ने तीन गिरफ्तार, नाबालिग समेत लोडेड पिस्टौल बरामद

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम की नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार तीन लोगों को पकड़ा है। जिसके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल तथा दो अन्य कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़ा गया एक नाबालिक बालक है जिसे निरुद्ध किया गया है। जबकि संतोष कुमार तथा सत्यम कुमार के पास से हथियार मिले हैं। यह लोग झारखंड के रहने वाले हैं पुलिस को सूचना मिली कि भोजपुरी की ओर से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक हथियार के साथ सासाराम की ओर आ रहा है। वह एक व्यक्ति के जमीन कब्जा करने के उद्देश्य से चला है। इसी सूचना पर पुलिस ने सासाराम पहुंचते ही गौरक्षणी के पास विशेष जांच अभियान चला कर संतोष कुमार तथा सत्यम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के पास सेपिस्टल तथा कारतूस बरामद हुआ है।
0
0
Report

छिंदवाड़ा में दूधी बांध प्रस्ताव के विरोध में ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के तामिया ब्लॉक के चावलपानी गांव में दूधी नदी पर प्रस्तावित बांध के विरोध में बांध से प्रभावित होने वाले ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. लगभग 107 गांव के ग्रामीणों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बांध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की. ग्रामीणों کا कहना है कि बांध से करीब 30 से 40 गांवों के आदिवासी परिवार प्रभावित होंगे. ग्रामीणों ने कहा कि हम वर्षों से अपनी कृषि और वन भूमि पर कार्य करते आ रहे हैं. ग्रामीणوں ने विस्थापन की आशंका जताते हुए बांध निर्माण पर तत्काल रोक और प्रभावित परिवारों के हित में निर्णय लेने की मांग की है. जी मीडिया की टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और प्रशासन उन्हें कितना भी मुआवजा दे लेकिन वो अपनी जमीन बांध में नहीं देंगे क्योंकि उस भूमि से उनके बच्चों की बचपन की यादें उनके माता पिता की यादें और उनके द्वारा बनाए आशियाने की यादें जुड़ी है. वही तहसीलदार संजय मशराम ने बताया कि डूब क्षेत्र में 11 गांव है सभी गांव आंशिक रूप से विस्थापित किए जा रहे है. जिनमें से विस्थापित ग्राम 5 है. 2 ग्रामों में आंशिक विस्थापन हो रहा है जहां केवल 1 या 2 घर बने है. 3 ग्रामों में नदी के किनारे के 6 ढाना है जो विस्थापित किए जा रहे है. ग्रामीणों में काफी भ्रम फैला हुआ है जिसे जल्द ही दूर किया जाएगा. वही दूधी नदी 3 जिलो से जुड़ी हुई है छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जिस पर घोघरा वॉटरफॉल भी है जिसमें पर्यटक भी पहुंचते है और कैम्पेनिंग भी होती है जिससे उन्हें रोजगार भी मिला है लेकिन बाँध बनने से सबकुछ छिन जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

नसीराबाद में डकैती: इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 12 मिनट में लाखों गहने लूट

Ajmer, Rajasthan:अजमेर संभाग मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर नसीराबाद में दिनदहाड़े घर में घुस कर हुई लूट की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। सदर थाना क्षेत्र की महेश विहार कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अनिल माहेश्वरी के घर हुई इस वारदात को अंजाम देते हुए आरोपियों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया और धौंस देते हुए घर के कमरों को खंगालना शुरू किया। और लगभग 12 से 13 मिनट के अंतराल में लाखों के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने वारदात के बाद अनिल के बेटे कार्तिक को धक्का मारा और जेवरात के साथ उठाए एक मोबाइल को नौकरानी की ओर फेंक कर गेट से बाहर तेजी से निकले फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूट-बूट पहनकर पहुंचे सात संदिग्धों में से पांच युवक मकान के अंदर दाखिल हुए, जबकि दो युवक स्कॉर्पियो में ही बैठे रहे। इस दौरान बदमाशों के मकान में दाखिल होने से जुड़ी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और वाहन के संबंध में सुराग मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर वारदात के क़द घर के सभी सदस्यों में भारी भय व्याप्त है।
0
0
Report
0
0
Report

श्रावस्ती: गैर मान्यता संचालित मदरसे व स्कूल कराए गए बंद

SANTOSH KUMARSANTOSH KUMARFollow1m ago
Bhinga, Uttar Pradesh:

Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में जिला प्रशासन ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों और मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर जमुनहा विकास खण्ड में चलाए गए अभियान के दौरान बिना मान्यता संचालित तीन मदरसे और दो प्राइवेट स्कूल बंद करा दिए गए। कार्रवाई के बाद सभी बंद कराए गए संस्थानों के बाहर नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकास खण्ड में प्रशासन की संयुक्त टीम ने गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की एसडीएम, नायब तहसीलदार और खण्ड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना मान्यता संचालित तीन मदरसों और दो निजी विद्यालयों को बंद कराया। कार्रवाई के दौरान संबंधित संस्थानों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया। यह पूरी कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई।

0
0
Report
Advertisement

दिल्ली बंद: मुस्लिम मोहल्ले में कारोबार पर विरोध का असर

New Delhi, Delhi:10 अक्टूबर दिल्ली बंद पर क्या कहना है मुस्लिम मोहल्ले में रहने वाले लोगों और दुकानदारों का 10 अक्टूबर को दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्श होने जा रहा है जिसके चलते दिल्ली पुलिस पूरी तरीके से अलर्ट पर है ढाई सौ से ज्यादा कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्सेस की बुलाई गई है 15000 से ज्यादा दिल्ली पुलिस के जवान लगाए गए हैं और साथ ही साथ दूसरी एजेंसियों के भी अधिकारियों को सड़कों पर उतर गया है ऐसे में दिल्ली पुलिस हर मुस्लिम मोहल्ले में जाकर मस्जिदों से और खास तौर पर बैटरी रिक्शा के जरिए इलाकों में एलान करवा रही है कि आप लोग 10 अक्टूबर को अपने घरों में रहे प्रशासन अपना काम कर रहा है अपने बच्चों को घरों से बाहर न जाने दें और किसी तरीके की भी विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने दे। बीती रात एक मस्जिद में पुलिस वाले के ऐलान को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसको लेकर मुसलमान में काफी नाराजगी है। ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए हम पहुंचे पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में यह इलाका अपने आप में काफी पुराना है दूसरी तरफ हाथ कारीगरी और जरदोजी की सैकड़ो दुकान हैं ये इलाका एशिया में छोटे कारोबार के मामले में जाना जाता है। हमने जब यहां के दुकानदारों से और स्थानीय लोगों से बात करी तो उनका कहना है कि रास्ते बंद होने से प्रदर्शन के चलते काफी असर बिजनेस पर पड़ता है कुछ लोगों âm कहना है कि हम प्रोटेस्ट में जाएंगे कुछ लोगों कहना है कि बिजनेस वैसे ही काम है अगर ऐसे में रोजाना विरोध प्रदर्शन में जाते रहे तो बिजनेस बंद हो जाएगा दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है की मस्जिदों में जाकर पुलिस जिस तरीके से ऐलान कर रही है क्या किसी दूसरे धर्म स्थलों पर भी जाकर ऐलान किया है तो यह दौरा रवैया क्यों जब हमने जानने की कोशिश की की क्या कल होने वाले प्रदर्शन में वह लोग शामिल होंगे तो कुछ लोगों का कहना है कि प्रदर्शन देश के लिए हो रहा है इसमें सब कुछ शामिल होना चाहिए लेकिन जो छोटे दुकानदार और बिजनेसमैन है वह सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे यहां पर भी मिली जुली राय देखने को मिली कुछ लोग प्रदर्शन में शामिल होना चाहते हैं कुछ लोग अपने बिजनेस को लेकर चिंतित नजर आए
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में एक 11वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, वह लहुलुहान हालत में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पार्क में पड़ा हुआ मिला,परिजनों ने उसे अस्पताल में एडमिट कर दिया, जहां आज दोपहर उसको डॉक्टर ने मर्त घोषित कर दिया,परिजनों ने इस मामले में उसके दोस्तों पर ही हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस के द्वारा इस मामले में सनी ने होने पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर रोड पर जाम लगा दिया। बिरोडा गांव के रहने वाले सुधीर भाटी ने बताया कि उनके चचेरे भाई बंटी उर्फ राजीव (20) को रात्रि में घर से कुछ लोग बुलाकर के ले गए थे और उसके बाद पाली अंडरपास के पास उसे जान से मार दिया और फिर उसके बाद अन्य लोगों को जानकारी दी ,जिसके बाद वह लोग उसको ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के पास पार्क में फेंक कर चले गए। रात्रि में करीब 2:00 बजे परिजनों को यह सूचना मिली कि बंटी का एक्सीडेंट हो गया है,वह पार्क में पड़ा हुआ है, यह लोग मौके पर पहुंचे और उसके बाद उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने आज उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के द्वारा इस मामले में उसी के दोस्तों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी गई है और कहा गया है कि इन्हीं लोगों ने मिलकर बंटी की हत्या की है और उसके शव को फेंक दिया है,परिजनों ने यह आरोप लगाया कि पहले उन्हें चौकी और दो थानों में घुमाया गया और हमारी शिकायत नहीं ली गई, उसके बाद परिजनों ने सूरजपुर परी चौक रोड पर अस्पताल के सामने ही जाम लगा दिया और वह रोड पर ही धरने पर बैठ गए। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया और तहरीर के आधार पर बीटा 2 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report

राजौरी गार्डन एमसीडी दफ्तर के बाहर विरोध, अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग

Delhi, Delhi:राजौरी गार्डन स्थित एमसीडी दफ्तर पर एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी वकील और अन्य सामाजिक लोगों ने राजौरी गार्डन एमसीडी ऑफिस के बाहर किया जमकर प्रोटेस्ट सत्य निकेतन और सीमापुरी की घटना के बावजूद भी एमसीडी ने नहीं लिया सबक राजधानी में कुछ दिन पहले सत्य निकेतन की घटना और उसके बाद सीमापुरी बिल्डिंग गिरने की घटना जिसमें लगभग दर्जन भर लोगों की जान चली गई लेकिन वेस्ट जोन एमसीडी के तहत आने वाले इलाके में इसके बाद भी एमसीडी द्वारा अवैध बिल्डिंग पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज कुछ शिकायतकर्ता वकील और अन्य सामाजिक लोगों ने राजौरी गार्डन स्थित एमसीडी दफ्तर पर एमसीडी की अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की आप देख सकते हैं कि हाथ में बैनर पोस्टर लेकर अवैध निर्माण पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर यह लोग एमसीडी के जेई और यहां तक की डीसी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं .इनका सॉफ तौर पर कहना है कि zone के डीसी की मिली भगत से सारे अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं और उन पर कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही है。
0
0
Report
Advertisement

भारत-नेपाल सीमा पर विकास दावों के बीच बच्चों की पढ़ाई नेपाल के स्कूलों में

Forbesganj, Bihar:भारत नेपाल सीमा पर विकास के दावों की खुली पोल, सड़क-पुल पुलिया के नहीं रहने के कारण विद्यालय जाने में होने वाली परेशानी के कारण छोटे छोटे भारतीय बच्चे रोज जाते हैं पढ़ाई करने नेपाल अररिया के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के सोनापुर पंचायत के मधुबनी गांव की तस्वीर ने सरकारी व्यवस्था पर खड़े किए कई सवाल , मधुबनी गांव के बच्चों की शिक्षा के लिए अभिभावक बच्चों को नेपाल के सरकारी स्कूल भेजने को मजबूर हैं। एक तरफ देश में विकास की रफ्तार, डिजिटल इंडिया और हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने के दावे किए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ भारत-नेपाल सीमा से सटे अररिया के नरपतगंज में तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।भारत नेपाल सीमा पर बसे गांव के लोगों को सड़क और पुल नहीं होने के कारण बच्चों को पढ़ाई के लिए सीमा पार नेपाल जाना पड़ रहा है। अभिभावक इस बात से परेशान हैं कि बच्चों को मातृभाषा हिंदी नहीं आती है लेकिन नेपाली भाषा में निपुण हो रहे हैं बच्चे ।सोचिए... बच्चे भारतीय हैं, गांव भारत का है, लेकिन स्कूल की घंटी नेपाल में बजती है और राष्ट्रगान भी नेपाल के विद्यालय में गूंजता है। अभिभावक नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे अनपढ़ रहे बस इसी मजबूरी के कारण नेपाल के सरकारी विद्यालय में बच्चों को भेजने के लिए अभिभावक मजबूर हैं।यह तस्वीर सिर्फ एक गांव की मजबूरी नहीं, बल्कि सीमावर्ती इलाके में विकास के दावों पर बड़ा सवाल है。
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस डिविनो सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत

PBParveen BehlFollow2m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग:-ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस डिविनो सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने अनिल के डिप्रेशन में होने की जानकारी दी। अनिल मूल रूप से मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर गांव के निवासी थे। बताया गया कि वह अपने रिश्तेदारों के पास सोसाइटी में आए हुए थे। सूचना मिलने पर बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

NCM ने पंजाब DGP को 14 अक्टूबर को दिल्ली में निजी तौर पर पेश होने का निर्देश दिया

Sangrur, Punjab:*ਮੋਹਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਮਲੇ ’ਚ NCM ਸਕੱਤ, ਪੰਜਾਬ ਦੇ DGP ਨੂੰ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਨਿੱਜੀ ਤੌਰ ’ਤੇ ਪੇਸ਼ ਹੋਣ ਦੇ ਹੁਕਮ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸੰਗਰੂਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸ਼ੇਰੋਂ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਮੋਹਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਪੁਲਿਸ ਹਿਰਾਸਤ ਦੌਰਾਨ ਕਥਿਤ ਕੁੱਟਮਾਰ, ਮਾਨਸਿਕ ਤਸ਼ੱਦਦ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਧਾਰਮਿਕ ਮਰਿਆਦਾ ਨਾਲ ਛੇੜੱਛਾੜ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਨੈਸ਼ਨਲ ਕਮਿਸ਼ਨ ਫਾਰ ਮਾਇਨਾਰਿਟੀਜ਼ (NCM) ਨੇ ਸਖ਼ਤ ਰੁਖ ਅਪਣਾਇਆ ਹੈ। ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੁਣਵਾਈ ਲਈ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਦੀ ਤਾਰੀਖ ਤੈਅ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਡੀਜੀਪੀ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਨਿੱਜੀ ਤੌਰ ’ਤੇ ਪੇਸ਼ ਹੋ ਕੇ ਆਪਣਾ ਪੱਖ ਰੱਖਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਪੱਖ ਮੁਤਾਬਕ, ਕਮਿਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਭੇਜੀ ਗਈ ਕਾਰਵਾਈ ਰਿਪੋਰਟ ਤੋਂ ਸੰਤੁਸ਼ਟ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਹ ਮਾਮਲਾ 2 ਸਤੰਬਰ ਦਾ ਹੈ, ਜਦੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸ਼ੇਰੋਂ ਦੌਰੇ ਦੌਰਾਨ ਮੋਹਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ چھੱਤ ’ਤੇ ਚੜ੍ਹ ਕੇ ਕਾਲਾ ਕੱਪੜਾ ਦਿਖਾਉਂਦਿਆਂ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਉਸ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਗਈ ਸੀ। ਮੋਹਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਸੀ ਕਿ ਹਿਰਾਸਤ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਅਤੇ ਅਣਮਨੁੱਖੀ ਵਿਹਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਸ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਸ ਦੇ ਕਕਾਰ ਉਤਾਰੇ ਗਏ, ਸ੍ਰੀ ਸਾਹਿਬ ਨਾਲ ਛੇੜਛਾੜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਕੇਸਾਂ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦਿਆਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਕਮਿਸ਼ਨ ਕੋਲ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ。 ਮੋਹਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਵਕੀਲ ਐਡਵੋਕੇਟ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨਮੋਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਇਨਸਾਫ਼ ਮਿਲਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੁਤਾਬਕ, ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਐਕਸ਼ਨ ਟੇਕਨ ਰਿਪੋਰਟ ਵਿੱਚ ਦਰਜ ਤੱਥਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਪੱਖ ਨੇ ਗ਼ਲਤ ਅਤੇ ਮਨਘੜਤ ਦੱਸਦਿਆਂ ਲਿਖਤੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਚੁਣੌਤੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਉन्होंने ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕਥਿਤ ਗ਼ੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਹਿਰਾਸਤ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਹਿਰਾਸਤ ਦੌਰਾਨ ਹੋਏ ਤਸ਼ੱਦਦ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਦੀ ਵੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਐਡਵੋਕੇਟ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਕਮਿਸ਼ਨ ਸਾਹਮਣੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਸਬੰਧੀ ਇਤਰਾਜ਼ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਪੱਖ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੀ ਅਦਾਲਤੀ ਸੁਣਵਾਈ 15 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਤੈਅ ਹੈ। ਵਕੀਲ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਰਵਾਈ ’ਤੇ ਵੀ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕਦਿਆਂ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਵਾਬਦੇਹੀ ਤੈਅ ਕਰਨ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਕਮਿਸ਼ਨ ਅਤੇ ਅਦਾਲਤ ਤੋਂ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਆਸ ਹੈ。 ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ, ਮੋਹਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਜੀਪੀ ਨੂੰ ਤਲਬ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 2 ਸਤੰਬਰ ਦੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਉਸ ਨਾਲ ਜੋ ਕੁਝ ਹੋਇਆ, ਉਸ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਕੇ ਅੱਜ ਵੀ ਮਾਨਸਿਕ ਪੀੜਾ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਉਸ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਸਥਾਨਕ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ਅਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੀ ਚਿੰਤਾ ਹੈ। ਮੋਹਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਆਪਣੀ ਲੜਾਈ ਜਾਰੀ ਰੱਖੇਗਾ। ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਵਿੱਚ ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਮੋਰਫਿਨ ਪਾਜ਼ਿਟਿਵ ਆਉਣ ਦਾ ਜ਼ਿਕਰ ਹੋਣ ਦੀ ਗੱਲ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ, ਜਿਸ ’ਤੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਪੱਖ ਨੇ ਅਸੰਤੁਸ਼ਟ ਜਤਾਈ ਹੈ। ਹੁਣ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਸੁਣਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਪੱਖ ਅਤੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਵੱਲੋਂ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਤੱਥ ਅਹਿਮ ਰਹਿਣਗੇ। ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਲਗਾਏ ਗਏ ਦੋਸ਼ਾਂ ਬਾਰੇ ਅੰਤਿਮ ਨਤੀਜਾ ਜਾਂਚ ਅਤੇ ਸਬੰਧਤ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਵੇਗਾ.
0
0
Report

पंचकूला में 9 दिवसीय गरबा-डांडिया उत्सव पहली बार बड़े स्तर पर शुरू

Panchkula, Haryana:पंचकूला के सांस्कृतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर में पहली बार बेहद भव्य और वृहद स्तर पर 9 दिवसीय 'गरबा व डांडिया उत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। श्री रतनलाल कटारिया सेवा ट्रस्ट और होटल पल्लवी ग्रैंड के संयुक्त तत्वावधान में सजने वाला यह सांस्कृतिक महाकुंभ 11 अक्टूबर से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक समूचे ट्राईसिटी को उत्सव के रंग में सराबोर करेगा। इस ऐतिहासिक महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। उद्घाटन के पावन अवसर पर 11 अक्टूबर को आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क (फ्री) रहेगा। इस संबंध में आयोजित एक विशेष पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती बंतो कटारिया ने बताया कि यह गरिमामयी आयोजन देश भर में चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के तहत किया जा रहा है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा, "इस उत्सव की मुख्य थीम 'नशे से दूर, अपनी सनातन संस्कृति के साथ' तय की गई है। हमारा संकल्प आज की युवा पीढ़ी को नशे की गर्त से बाहर निकालकर अपनी गौरवशाली सनातन संस्कृति, मर्यादा और संस्कारों से रूबरू कराना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'विजन 2047' के अनुरूप आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव युवा शक्ति ही है। इसी ताकत के बल पर भारत वैश्विक पटल पर 'सोने का शेर' बनकर दहाड़ेगा।" पत्रकार वार्ता में विशेष रूप से मौजूद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि भारत की सनातन संस्कृति सदैव समावेशी रही है। गरबा और डांडिया भले ही गुजरात की माटी का लोक नृत्य हो, लेकिन आज यह वैश्विक स्तर पर आपसी सौहार्द और भाईचारे का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। पंचकूला में पहली बार हो रहा यह डांडिया रास सामाजिक ताने-बाने और आपसी समरसता को नई मजबूती प्रदान करेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान पंचकूला के मेयर श्री श्याम लाल बंसल ने कहा, "यह भव्य उत्सव हमारे शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के प्रयासों को एक नई सामाजिक ऊर्जा देगा। जब हमारे शहर के युवा अपनी सांस्कृतिक जड़ों और संस्कारों से जुड़ेंगे, तो समाज में अपने आप एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। यह आयोजन शहर के गौरव को बढ़ाने वाला है।" वहीं, शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश देवीनगर ने अपने वक्तव्य में कहा, "यह मंच केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि युवाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ उनके सांस्कृतिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का एक बेहतरीन और प्रभावी माध्यम साबित होगा। इसके जरिए हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दे सकते हैं।" आयोजन की तैयारियों को लेकर पल्लवी ग्रैंड के प्रबंध निदेशक श्री राजीव गुप्ता और कार्यक्रम संयोजक श्री दिनेश गुप्ता ने कहा, "पंचकूला में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर विशुद्ध पारिवारिक, सुरक्षित और मर्यादित माहौल में गरबा-डांडिया उत्सव की रूपरेखा तैयार की गई है। पल्लवी ग्रैंड इस ऐतिहासिक महा-उत्सव की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यहाँ आने वाले नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और परिवारों के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद और विश्वस्तरीय इंतजाम किए गए हैं ताकि हर कोई बिना किसी झिझक के इस उत्सव का आनंद ले सके।" प्रेस कॉन्फ्रेंस मे उपस्थिति श्रीमती बंतो कटारिया, महापौर शाम लाल बंसल, श्री ज्ञानचंद गुप्ता, व श्री ओम प्रकाश देवीनगर ने इस कार्यक्रम के आयोजक होटल पल्लवी ग्रांड के निर्देशक राजीव गुप्ता एवं संयोजक दिनेश गुप्ता द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा एवं सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आयोजक समिति राजीव गुप्ता व दिनेश गुप्ता ने समस्त ट्राईसिटी - पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवारों के साथ पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर इस भव्य लोक-संस्कृति के महा-उत्सव का हिस्सा बनें और इसे ऐतिहासिक बनाएं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top