242001
Shahjahanpur: पुवायां तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:पुवायां तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें उप जिलाधिकारी संजय पांडे, CO निष्ठा उपाध्याय और तहसीलदार अरुण सोनकर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सभी अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान दिवस में कई लोगों ने अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों से मुलाकात की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खगौर गांव में ठेकेदार के घर बमबारी, दहशत में परिवार
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में मंगलवार की रात लेबर ठेकेदार के घर बमबारी की घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है. घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. बताया जा रहा है कि किऊल रेलवे स्टेशन पर सीमेंट रैक की लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले मजदूरों के हेड मोहन मंडल के घर को अपराधियों ने मंगलवार की रात तकरीबन 09:30 में निशाना बनाया. पीड़ित मोहन मंडल का आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. मोहन मंडल का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर मंगलवार की रात उनके घर पर बमबारी की गई. पीड़ित के मुताबिक, वर्द्धमान जेल में रहने के दौरान भी रंगदारी की मांग और धमकी दी गई थी. बताया जा रहा है कि रंजीत बिंद और उसके साथियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है. घटना के बाद परिवार डरा-सहमा हुआ है. पीड़ित ने पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा देने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.0
0
Report
अली विहार: DDA बुलडोजर से 25-30 मकान ढहाए, लोग अदालत के समय पर नाराज
New Delhi, Delhi:अली विहार में DDA की बड़ी कार्रवाई मंगलवार को देखने को मिली। सरिता विहार थाना क्षेत्र के अली गांव इलाके में DDA की जमीन पर अतिक्रमण के आरोप में बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की तैनाती रही और कई पक्के मकानों को ढहा दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 25 से 30 मकान इस कार्रवाई की जद में आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 10 महीने पहले भी यहां कार्रवाई की गई थी, लेकिन बाद में कार्रवाई रुक गई थी। लोगों का आरोप है कि जब वे मकान बना रहे थे, तब संबंधित अधिकारियों ने उन्हें नहीं रोका। कई लोगों ने अपनी जमीन और गहने बेचकर मकान बनाने का दावा किया है। पीड़ित सुनील पाठक ने बताया कि उन्होंने करीब साढ़े तीन से चार साल पहले 60 गज का प्लॉट खरीदा था और मकान बनाने में लाखों रुपये खर्च کیے। उनका आरोप है कि कार्रवाई से पहले उन्हें मकान खाली करने का समय भी नहीं दिया गया। वहीं, स्थानीय निवासी लक्ष्मण प्रसाद पाठक ने कहा कि अगर निर्माण के शुरुआती दौर में ही जमीन को DDA की बताया जाता, तो वे प्लॉट नहीं खरीदते और न ही इतना बड़ा मकान बनाते। लोगों ने यह भी दावा किया कि मामले को लेकर अदालत में सुनवाई चल रही थी।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में मॉर्निंग वॉक के दौरान छेड़छाड़ CCTV में कैद, वीडियो वायरल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:महिला से बदसलूकी (छेड़छाड़) CCTV में कैद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर इन दोनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। जिसमें मॉर्निंग वॉक से अपने घर लौट रही एक महिला का पीछा करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसकी कोली भरता नजर आ रहा है। यह घटना पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस वीडियो के वायरल होने पुलिस भी हरकत में आई जिसके चलते इस मामले में पुलिस ने तुरंत आलाधिकारी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। दरसअल ये घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र स्थित खतौली कस्बे की है जहां बताया जा रहा है कि 15 सितम्बर की सुबह सवेरा एक महिला मॉर्निंग वॉक से अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका पीछा करते हुए अचानक से महिला की कोली भरकर छेड़खाड़ की घटना को अंजाम दे डाला। जिसके चलते महिला के चिल्लाने पर आरोपी जहां मौके से भाग खड़ा हुआ तो वहीं ये पूरी घटना पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसपर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए सीओ खतौली रूपाली राव ने बताया कि आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रही थी। जिसका संज्ञान पुलिस द्वारा लिया गया। उस वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ छेड़खानी करता दिखाई दे रहा था इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। और टीमें लगा दी गई है, पहचान हेतु पहचान कर शीघ्र ही गिरफ्तारी कर वैधानिक कारवाही की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
NIMS के एडिशनल मेडिकल सुप्रींटेंडेंट के खिलाफ आय असंतुलन मामले में ACB तलाशी
Noida, Uttar Pradesh:Disproportionate Assets Case Against NIMS Additional Medical Superintendent A case of disproportionate assets has been registered against NIMS Additional Medical Superintendent Dr. Nori Lakshmi Bhaskar. The ACB conducted searches on September 22, 2026, at 7 locations, including the accused’s residence and properties linked to relatives and alleged benamis. The searches uncovered one 4BHK and two 3BHK flats in a high-rise gated community in Kukatpally, along with five 2BHK flats in Manikonda and Pet Basheerabad. Four open plots were identified in Yadadri, Nandigama and Shamirpet, along with an 800-square-yard plot in Visakhapatnam. The ACB found ₹41 lakh in bank accounts, ₹12 lakh in post-office deposits, ₹35 lakh in private finance investments and ₹29.55 lakh in mutual funds. 517.8 grams of gold jewellery and vehicles including Jaguar, Audi and Tata Nexon cars, as well as Royal Enfield, Vespa, Activa and Yamaha bikes, were seized. Electronic gadgets worth approximately ₹5 lakh were also seized. The total value of the identified assets is estimated at ₹6.13 crore, while their market value is expected to be higher. The ACB also found an investment of ₹1.30 crore in a flat under dispute before the DRT, and evidence that ₹1.33 crore had been given as hand loans to various individuals.0
0
Report
किसानों पर लाठीचार्ज: जमीन अधिग्रहण के विरोध में धरना स्थल से हटाए गए
Faridabad, Haryana:जमीन अधिग्रहण की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों पर लाठीचार्ज, कई घायल फरीदाबाद: IMT स्थित गांव सोतई में जमीन अधिग्रहण की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे किसानों को आज पुलिस ने मौके से हटा दिया। किसानों का आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के दौरान करीब एक दर्जन किसानों के घायल होने की बात सामने आई है। घायल किसानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ किसानों की हालत को देखते हुए उन्हें रेफर किया गया है। किसानों के मुताबिक, वे अपनी जमीन के अधिग्रहण से जुड़े मामले को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे थे और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से समाधान की मांग कर रहे थे। आरोप है कि आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें जबरन धरनास्थल से हटा दिया। घटना के दौरान पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसानों की ओर से पुलिस कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। पुलिस की ओर से लाठीचार्ज और हिरासत में लिए गए किसानों को लेकर आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।0
0
Report
JNU परिसर में छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ; ABVP ने मुख्य द्वार बंद कर प्रदर्शन किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली JNU मे छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है. छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई. JNU के अंदर छात्रा देर रात हॉस्टल लौट रही थी तभी कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे छेड़ना शुरू कर दिया. सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ ABVP ने जेएनयू में प्रदर्शन किया. ABVP ने मुख्य द्वार बंद कर सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारे लगाए. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जेएनयू इकाई द्वारा परिसर में सुरक्षा से जुड़े मामलों और बाहरी तत्वों की अनाधिकृत आवाजाही के विरोध में प्रदर्शन किया गया. परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर सवाल उठ रहे हैं. बाहरी व्यक्तियों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही छात्रों के लिए चिंता का विषय है. प्रशासन से ठोस और तत्काल सुधार की मांग की गई. ABVP ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी के इस्तीफे की मांग की. बाहरी प्रवेश की सख्त जांच, संवेदनशील स्थानों पर गश्त और प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने तथा शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई.0
0
Report
Advertisement
यूपी सरकार का डबल इंजन: किसानों की समृद्धि, सहकारिता और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम
Noida, Uttar Pradesh:अन्नदाता किसानों की खुशहाली से नारी की गरिमा तक, सहकारिता की शक्ति से सुगम परिवहन तक, आज उत्तर प्रदेश में जनकल्याण के अनेक संकल्प धरातल पर उतरेंगे। लखनऊ में 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' का शुभारंभ करने के साथ इसके ई-पोर्टल, सहकारिता विभाग के 'उर्वरक सेतु' मोबाइल ऐप एवं UPCDC मोबाइल ऐप के लोकार्पण तथा भारत टैक्सी के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता होगी। इसके उपरांत गोरखपुर में महिलाओं/संवासिनियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुविधापूर्ण वातावरण प्रदान करने हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त राजकीय महिला शरणालय का लोकार्पण होगा। समृद्ध किसान, सशक्त सहकारिता, सुगम परिवहन और सुरक्षित-सम्मानित नारी, यही डबल इंजन सरकार के समावेशी विकास का संकल्प है。0
0
Report
जमुई में करमा पर्व के दौरान पोखर डूबने से दो बच्चियों की मौत
Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ स्थित महादेव स्थान पोखर में कर्मा पर्व को लेकर नहाने के दौरान मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे सतीश महतो की पुत्री रानी कुमारी और बिजली महतो की पुत्री चांदनी कुमारी डूब गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजन द्वारा डूबते हुए दोनों बच्ची को पोखर से निकल गया और सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों बच्ची को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो बच्ची की मौत के बाद पूरे परिवार में चीख- पुकार मच गई। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। परिवार वालों के साथ- साथ पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना के बाद समाजसेवी पप्पू मंडल सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और घटना को लेकर दुख प्रकट किया।0
0
Report
मालपुरा शहर के इंडस्ट्रीज एरिया में पेड़ पर युवक का शव मिला
Noida, Uttar Pradesh:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से बड़ी खबर मालपुरा शहर के इंडस्ट्रीज एरिया में सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव सूचना पर मालपुरा थाना पुलिस पहुंची मौके पर मृतक बताया जा रहा है पीनणी निवासी जीतराम बंजारा0
0
Report
Advertisement
बेतिया में आठ आदतन अपराधियों के जिला बदर की तैयारी, CC3 के तहत कारवाई तेज
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जमुई की घटना के बाद बेतिया पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर हो गया है बेतिया में अब आदतन अपराधियों की खैर नहीं है अपराध नियंत्रण के बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने सीसीए थ्री के तहत आठ आदतन अपराधियों को नोटिस जारी किया है बेतिया एसएसपी ने डीएम तरनजोत सिंह को आठ माफियाओं का प्रस्ताव भेजा है जो आदतन अपराधी है जो बड़े बड़े अपराधों में संलिप्त रहे है भूमाफिया शराब माफिया और अपराधियों की सूची तैयार कर पुलिस प्रशासन उन्हें जिला बदर करने की तैयारी में जुट गया है। बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने eight आदतन अपराधियों पर सीसीए थ्री का प्रस्ताव भेजा है जिसमें भूमाफिया शराब माफिया और बड़े अपराधियों के नाम दर्ज है विशाल शुक्ला मेराज अंसारी विजय यादव शारदानंद यादव विश्वनाथ यादव मुन्ना ठाकुर संतोष यादव भीम यादव का नाम शामिल है।इन सभी को बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने नोटिश जारी किया है सुनवाई के बाद इन बड़े अपराधियों को जिला बदर किया जा सकता है अपराध नियंत्रण के बेतिया डीएम तरनजोत सिंह एसएसपी कुमार गौतम ने बड़ा कदम उठाया है।जिला में अब वैसे अपराधियों की खैर नहीं है जिनके ऊपर लगातार हत्या लुट छिनतई रंगदारी और भूमाफिया से संबंधित लगातार थानों में मामला दर्ज हो रहे है वैसे आदतन अपराधियों को पुलिस प्रशासन चिन्हित कर सीसीए थ्री के तहत जिला बदर करने की तैयारी में जुट गया है।0
0
Report
फतेहगढ़ में सिगरेट विवाद के बाद दुकानदार पर हमला, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:फतेहगढ़ में सिगरेट को लेकर विवाद, दुकानदार से बीच सड़क पर जमकर मारपीट, वीडियो वायरल फतेहगढ़ में दबंगई , दुकानदार से बीच बाजार मारपीट जिला - फर्रुखाबाद तारीख - 22-09-2026 वीओ- फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक दुकानदार के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि सिगरेट को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार को सड़क पर गिराकर डंडों और चप्पलों से पीटा गया है। दुकानदार का सामान भी सड़क पर फेंकने का आरोप है। वीडियो में दुकानदार मदद के लिए चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है। बीच बाजार हुई मारपीट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सिटी ने बताया वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है ।0
0
Report
कुशीनगर के होटल के रसोईघर में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत से बुझाई
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग - देर रात अचानक आग लगने से अफरा - तफरी - फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग - श्याम इन होटल के फायर सेफ्टी टूल से पाया आग पर काबू - पेट्रोल पंप के पास आग लगने से सहमे लोग - आग बुझने पर लोगों ने ली राहत की सांस - किचन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना - पडरौना नगर के रामकोला रोड की घटना0
0
Report
Advertisement
आज़मगढ़ में आत्मरक्षार्थ गोलीबारी: आरोपी और उसके बेटे की मौत
Noida, Uttar Pradesh:Source ANI police ने आत्मरक्षा और बच्चों की सुरक्षा के लिए गोली चलाई जिसमें आरोपी घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर आरोपी अरविंद और उसके बेटे दोनों की मृत्यु हो गई है। आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश: शंभूपुर गांव में गोलीबारी की घटना पर SSP डॉ. अनिल कुमार ने बताया, एक आरोपी अरविंद द्वारा अपनी पत्नी और दो व्यक्तियों की गोली मार के हत्या कर दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी ने अपने बच्चों को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करवाने का और बच्चों को सकुशल रेस्क्यू करने के लिए समझाने का प्रयास किया...आरोपी द्वारा पुलिस और परिजनों को गोली मार देने और बच्चों को मार देने की धमकी दी गई। इसी दौरान आरोपी ने अपने बेटे को भी गोली मार दी, आवाज पर पुलिस तुरंत कमरे में घुसी। आरोपी ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा और बच्चों की सुरक्षा के लिए गोली चलाई जिसमें आरोपी घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर आरोपी अरविंद और उसके बेटे दोनों की मृत्यु हो गई है। आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।0
0
Report
नीमराना कोर्ट जमीन नहीं मिलने पर बार एसोसिएशन ने लगाया अनिश्चितकालीन बहिष्कार
Jaipur, Rajasthan:नीमराना (कोटपूतली- बहरोड़) जिले में कोर्ट की जमीन आवंटन को लेकर बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जेएम कोर्ट के लिए वर्ष 2021 में जमीन आवंटित किए जाने की प्रक्रिया हुई थी लेकिन वर्ष 2026 आने के बावजूद अब तक कोर्ट के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। बार एसोसिएशन के अनुसार पहले कोर्ट की जमीन एसडीएम कार्यालय के पास प्रस्तावित बताई गई थी। अब जानकारी मिल रही है कि सरकार की ओर से बावड़ी के सामने जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। बार एसोसिएशन ने इस स्थान पर जमीन दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए एसडीएम कार्यालय के पास ही जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। उदय यादव बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम कार्यालय के आसपास ही विभिन्न सरकारी कार्यालय स्थित हैं, ऐसे में न्यायालय के लिए भी इसी क्षेत्र में जमीन मिलने से अधिवक्ताओं और आमजन को विभिन्न कार्यालयों में आने-जाने में सुविधा होगी तथा न्यायिक कार्य में भी सहूलियत रहेगी। इसी मांग को लेकर नीमराना बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जब तक कोर्ट की जमीन को लेकर उनकी मांग का समाधान नहीं किया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।0
0
Report
मूंडवा में क्रॉस वोटिंग से भाजपा को झटका, हंगामे के बाद बोर्ड नहीं बना
Nagaur, Rajasthan:मूण्डवा, नागौर मूण्डवा में उप चैयरमेन के विजय जुलूस के दौरान भाजपा पार्षद रमाकांत शर्मा के घर के बाहर हुए हंगामे को लेकर देर रात तक डिप्टी ओफिस के बाहर भारी संख्या में शहरवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और हंगामा करने वाली की गिरफ्तारी की मांग की गई। वहीं देर रात मूण्डवा डिप्टी धरम पूनिया के साथ हुई वार्ता सफल रही और पूनिया ने हंगामा करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया इसके बाद धरना समाप्त किया गया । वहीं बताया जा रहा है कि मूण्डवा में निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनना था लेकिन क्रोस वोटिंग होने के कारण बोर्ड नहीं बन पाया जिसके कारण भाजपा को हार का सामना करना पड़ा । और भाजपा को यहां जीरो मत प्राप्त हुए थे ।0
0
Report
Advertisement
