Shahjahanpur: सार्वजनिक शौचालय पर कब्जे की शिकायत, समाधान की मांग
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:विकासखंड क्षेत्र के पकड़िया हकीम गांव में सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। गांव के निवासी विपिन वर्मा ने तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई कि गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा कर लिया है। विपिन का कहना है कि कब्जाधारक ग्रामीणों को सरकारी हैंडपंप का इस्तेमाल भी नहीं करने देते। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर शौचालय को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। प्रशासन से इस मामले में जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
