242307
Shahjahanpur: जलवायु परिवर्तन से गेहूं की फसल पर संकट, किसान चिंतित
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में जलवायु परिवर्तन के कारण गेहूं की फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। दिसंबर में तापमान बढ़ने से फसल कल्ले नहीं कर रही जो उत्पादन के लिए जरूरी है। किसानों का कहना है कि अगर तापमान में जल्द गिरावट नहीं आई तो गेहूं के उत्पादन में भारी गिरावट हो सकती है। इस स्थिति ने किसानों को चिंता में डाल दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़- सर्विस रोड पर धू-धू कर जला कैंटर, लपटों से मचा हड़कंप
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की सर्विस रोड पर अचानक एक कैंटर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कैंटर को अपनी चपेट में ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिसे देखकर सड़क पर चल रहे लोगों में दहशत फैल गई आग इतनी भयंकर थी कि दूर से ही धुएं का गुबार नजर आ रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कैंटर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था राहत की बात ये रही कि हादसे के वक्त कैंटर में कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस अब आग लगने की वजह का पता लगा रही है।0
0
Report
पीड़ित दिव्यांग के न्याय के लिए डीआईजी की पहल
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक(गोंडा)। डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल की संवेदनशील पहल पर एक दिव्यांग बुजुर्ग को उनकी पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में त्वरित न्याय मिला है। काशीराम वर्मा पुत्र राम निधि, निवासी ग्राम महाराजगंज ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा अशोक कुमार के समक्ष उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि उनके ही गांव के रहने वाले विपक्षी सुनील पुत्र शिवपूजन व उनके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा उनकी कृषि योग्य भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित के अनुसार, जब भी वह अपनी भूमि पर फसल की बुवाई करने का प्रयास करते हैं, तो विपक्षीगण मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं, जिससे वह अपने ही भूमि पर खेती नहीं कर पा रहे हैं। पीड़ित ने यह भी बताया कि उक्त भूमि का सीमांकन पूर्व में कराया जा चुका है। दिव्यांग बुजुर्ग की लाचारी और मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी अशोक कुमार ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इतना ही नहीं प्रभावी विधिक पैरवी सुनिश्चित करने के लिए डीआईजी ने स्वयं फोन पर पीड़ित के अधिवक्ता से बात की। उन्होंने पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।0
0
Report
हापुड़- घंटाघर पर सरेआम गुंडागर्दी, लाठी-डंडों से युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के घंटाघर से दबंगई का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ दबंग युवक सरेआम सड़क पर दबंगई दिखाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दबंगों ने पहले युवकों को घेरकर गाली-गलौज की, इसके बाद उन्हें सड़क पर पटक दिया। फिर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से युवक चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन दबंगों को रहम नहीं आया इस दौरान वहां खड़े लोग सिर्फ वीडियो बनाते रहे, किसी ने भी बीच-बचाव की हिम्मत नहीं दिखाई। कुछ देर तक सड़क पर ही मारपीट चलती रही, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई है। अब पुलिस वीडियो के आधार पर दबंगों को चिन्हित कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ घरघोड़ा में 52 वर्षीय शिक्षक पर छह वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत का आरोप
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। प्राथमिक शाला में पदस्थ 52 वर्षीय शिक्षक पर करीब 6 साल की मासूम छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। बच्ची की दादी की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।मामला 12 नवंबर का है। 13 नवंबर को जब बच्ची की दादी ने उसे स्कूल जाने के लिए कहा तो उसने स्कूल जाने से मना कर दिया। कारण पूछने पर मासूम ने बताया कि स्कूल के शिक्षक अजय कुमार भट्ट उसे और एक अन्य छात्र को दूसरे कमरे में ले गए थे। वहां शिक्षक ने कुर्सी पर बैठकर अपना निजी अंग दिखाया।बच्ची की आपबीती सुनकर परिजनों ने गांव के प्रमुख लोगों को जानकारी दी और डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद बच्ची की दादी ने घरघोड़ा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी शिक्षक अजय कुमार भट्ट (52 वर्ष), निवासी ग्राम ठूसेकेला, थाना खरसिया, के खिलाफ अपराध क्रमांक 339/2026 के तहत धारा 74 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 में अपराध दर्ज किया। पूछताछ और विवेचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है。0
0
Report
दिल्ली के द्वारका में जहरीली हवा से बुजुर्ग-बच्चे परेशान
New Delhi, Delhi:स्टोरी :-- राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। द्वारका इलाके में भी प्रदूषण की वजह से हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। जहरीली हवा के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और छोटे बच्चों को हो रही है। प्रदूषण का असर अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। हालात ऐसे हैं कि पार्कों में सुबह-शाम टहलने वाले लोग नजर नहीं आ रहे हैं और सड़कों पर भी पहले जैसी चहलपहल नहीं दिख रही। लोग प्रदूषण के डर से घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं, बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए द्वारका के कुछ स्कूलों ने छोटे बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लासेस भी शुरू कर दी हैं, ताकि उन्हें जहरीली हवा के संपर्क में आने से बचाया जा सके。0
0
Report
श्योपुर की अनाज मंडी में ट्राले ने किसान को कुचला; प्रदर्शन जारी, गेट पर ताला
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर अनाज मंडी में ट्राले ने किसान को कुचला, किसानों में आक्रोश अनाज मंडी गेट पर जड़ा ताला प्रदर्शन जारी, संबंधित व्यक्ति को उचित इलाज ओर मुआवजे की मांग , किसानों ने ट्राले में की तोड़फोड़ टायरों की हवा निकाली, अनाज मंडी में अव्यवस्थाओं को लेकर भी किसानों में रोष0
0
Report
Advertisement
रामनगर गांव में युवक का शव मिला, मौत की वजह पुलिस जाँच में
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग... Ramnagar गांव में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप थाना चंडौस क्षेत्र के रामनगर गांव में रात मिला युवक का शव मृतक की पहचान हरवेन्द्र पुत्र भगवान सिंह निवासी नगला जैत के रूप में हुई शव मिलने की सूचना पर एसएसपी नीरज जादौन समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल से जुटाए तकनीकी साक्ष्य प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि घटना से कुछ देर पहले मृतक अपने दोस्तों के साथ था दोस्तों के बीच झगड़ा होने की बात भी आई सामने युवक की मौत के पीछे क्या वजह रही, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच मौके से जुटाए गये साक्ष्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई पूरे मामले पर एसपी सिटी आदित्य बंसल ने दी जानकारी0
0
Report
CSJMU ने RS Girls Degree College की तीनों पाली की परीक्षा निरस्त
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर CSJM यूनिवर्सिटी ने आरएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज की तीनों पालियों की परीक्षा की निरस्त उन्नाव के बांगरमऊ स्थित परीक्षा केंद्र पर मिली गंभीर अनियमितताएं परीक्षा समाप्त होने के बाद भी प्रश्नपत्र हल करते मिले परीक्षार्थी निरीक्षण में उत्तर पुस्तिकाओं के पैकेट भी खुले मिले विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज को परीक्षा केंद्र से किया निरस्त तीनों पालियों की उत्तर पुस्तिकाएं यूएफएम की श्रेणी में रखीं केंद्र से जुड़े तीन अन्य कॉलेजों के परीक्षा केंद्र भी बदले जाएंगे परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने की कार्रवाई की पुष्टि0
0
Report
जोधपुर विवाद में युवक के प्राइवेट पार्ट में 4 फीट पाइप, आंत फटी—सफल सर्जरी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में आपसी विवाद में कुछ لوگوں ने एक युवक के प्राइवेट पार्ट में 4 फीट लंबा पाइप डाल दिया। यह पाइप युवक की बड़ी आंत को चीरते हुए पेट के अंदर तक पहुंच गई और फंस गई। इसके कारण मरीज की जान पर बन आई। युवक को इलाज के लिए मथुरादास माथुर (एमडीएम) हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने जटिल सर्जरी कर युवक की जान बचाई। यह सर्जरी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां) योजना के तहत पूरी तरह निःशुल्क की गई। जानकारी अनुसार, युवक का बाथरूम में जाने को लेकर दूसरे युवकों से विवाद हुआ था। इस पर उन लोगों ने युवक के प्राइवेट पार्ट में पाइप डाल दिया। मामले में युवक ने किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया है। न ही पुलिस को शिकायत दी है। पाइप से बड़ी आंत क्षतिग्रस्त हो गई जनरल सर्जरी यूनिट के प्रभारी डॉ. दिनेश दत्त शर्मा ने बताया- युवक 12 नंवबर को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया था। युवक की जांच के बाद तत्काल सर्जरी करने का फैसला लिया। 13 नवंबर को सर्जिकल टीम ने ऑपरेशन किया। इस दौरान आंत में चीरा (एंटेरोटॉमी) लगाकर लगभग 4 फीट लंबे पाइप को बाहर निकाला गया। इस ऑपरेशन की जटिलता इसलिए भी ज्यादा थी, क्योंकि पाइप ने बड़ी आंत को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पेट के अंदर मूत्रवाहिनी (यूरेटर), महाधमनी (एओर्टा), अन्य बड़ी खून की नलियों और छोटी आंत को नुकसान पहुंचने का गंभीर खतरा था। इसके कारण ज्यादा खून बहने, गंभीर संक्रमण और मरीज की जान को खतरा हो सकता था। ऑपरेशन के दौरान महत्वपूर्ण अंगों एवं रक्तवाहिनियों को सुरक्षित रखते हुए आंत की चोट की सर्जरी की गई। अभी मरीज हॉस्पिटल मे भर्ती है। सर्जिकल टीम ने ऑपरेशन के दौरान आंत में चीरा लगाकर लगभग 4 फीट लंबे पाइप को बाहर निकाला। सर्जिकल टीम ने ऑपरेशन के दौरान आंत में चीरा लगाकर लगभग 4 फीट लंबे पाइप को बाहर निकाला। स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने जटिल सर्जरी कर युवक को बचाया MDM हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया- यह मामला चिकित्सकीय दृष्टि से चुनौतीपूर्ण था। स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स और पूरी टीम के समन्वित प्रयासों से युवक की जान बचाई गई। सर्जरी करने वाली टीम में ये रहे शामिल जनरल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं यूनिट इंचार्ज डॉ. दिनेश दत्त शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। ऑपरेशन करने वाली सर्जिकल टीम में डॉ. दिनेश दत्त शर्मा, डॉ. पारंग आसेरी , डॉ. प्रगेश एवं डॉ. सुची तांबी , डॉ. उमेश कुमार शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
नोएडा सेक्टर-62 में AQI 350, ग्रेटर नोएडा में सुधार जारी
Noida, Uttar Pradesh: हवाओं से प्रदूषण में राहत, लेकिन सेक्टर-62 में AQI 350 नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। तेज हवाओं के चलते हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। हालांकि नोएडा के कुछ इलाकों में प्रदूषण अब भी लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। नोएडा की बात करें तो सुबह 5 बजे शहर का औसत AQI 203 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। शहर के सातों मॉनिटरिंग स्टेशनों में सेक्टर-62 सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, जहां AQI 350 दर्ज किया गया। सेक्टर-150 में 232, सेक्टर-39 में 193, सेक्टर-125 में 175, सेक्टर-116 में 162, सेक्टर-1 में 160 और सेक्टर-110 में 151 AQI रिकॉर्ड किया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही। 16 नवंबर के आधिकारिक शहर औसत के मुताबिक AQI 171 दर्ज किया गया। मॉनिटरिंग स्टेशनों में नॉलेज पार्क-5 में 198, नॉलेज पार्क-3 में 192, शिव नादर यूनिवर्सिटी में 158 और घोड़ी बछेड़ा में 129 AQI रहा। कुल मिलाकर ग्रेटर नोएडा की हवा नोएडा के मुकाबले बेहतर है, लेकिन नोएडा के सेक्टर-62 में प्रदूषण का स्तर अब भी चिंता बढ़ा रहा है। प्रदूषण के बीच बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।0
0
Report
बूंदी के कवरपुरा में पानी भरने के विवाद में लाठीचार्ज, एक व्यक्ति घायल
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले के डाबी इलाके के कवरपुरा गांव में सरकारी मोटर से पानी भरने के विवाद में बंजारा समाज के दो गुटों में हुआ झगड़ा, जिसमें एक शख्स गम्भीर घायल हो गया। मंगलवार सुबह 9 बजे घायल दुर्गा पुत्र धन्ना जी ने बताया कि मोहल्ले में पानी की सरकारी मोटर लगी है। उसपर पानी भरने को विवाद हो गया। इस पर उनके समाज के आधा दर्जन व्यक्तियों ने घर पर आकर लाठियों से हमला कर दिया। घायल अवस्था में कोटा लाया गया जहाँ इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
दुमका पुलिस की पहल से खोए मोबाइल लौटे, लोगों में खुशी की लहर
Dumka, Jharkhand:दुमका पुलिस लगातार लोगों के चेहरों पर खुशियां लौटाने का काम कर रही है। आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन लोगों की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में मोबाइल फोन का गुम हो जाना किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं होता। लेकिन दुमका पुलिस की पहल से अब लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल रहे हैं। दरअसल, दुमका पुलिस विभाग द्वारा प्रत्येक महीने गुम हुए मोबाइल फोन की खोजबीन कर उन्हें बरामद किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरामद मोबाइल फोन की जांच-पड़ताल और सत्यापन के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा जा रहा है। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों को जब उनका फोन वापस मिल रहा है, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। मोबाइल वापस पाने वाले लोग दुमका पुलिस की इस पहल की सराहना कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जता रहे हैं। दुमका पुलिस की यह पहल न सिर्फ लोगों की परेशानी दूर कर रही है, बल्कि आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास के रिश्ते को भी मजबूत बना रही है。0
0
Report
Advertisement
झalterपाटन में एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाले गैंगस्टर को इंदौर से गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में बीते दिनों एक सर्राफा व्यापारी से गोली मारने की धमकी देकर एक करोड़ रुपए फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बदमाश संदीप पांचाल को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को मौका तस्दीक के लिए झालरापाटन शहर के मुख्य बाजार लाया गया। जैसे ही पुलिस ने फर्जी गैंगस्टर संदीप पांचाल को अपनी जीप से नीचे सड़क पर उतारा, तो वहां देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी संदीप पांचाल लंगड़ाते और लड़खड़ाते हुए सड़कों पर परेड करता हुआ दिखा, तो सड़क पर मानो भीड़ सी जमा हो गई। पुलिस ने झालरापाटन के नगरपालिका तिराहा से पीपली चौराहा होते हुए एसटीसी ग्राउंड तक आरोपी बदमाश से मौका तस्दीक करवाई। इस दौरान लंगड़ाते हुए चलता आरोपी बदमाश भी अपनी गलतियों पर पछतावा करता नजर आया। मौका तस्दीक करने पहुंची टीम में झालरापाटन थाना प्रभारी हंसराज मीणा सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। झालरापाटन थाना प्रभारी हंसराज मीणा ने बताया कि झालरापाटन के एक व्यापारी से जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पीड़ित व्यापारी की शिकायत के बाद झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के निर्देशन में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही की गई और आरोपी संदीप पांचाल को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। झालरापाटन थाना पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।0
0
Report
बागेश्वर महाराज के आगमन की घोषणा: 2027 में भगवा झंडा और एकता का संदेश
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ में पार्टी हेडक्वार्टर के बाहर BJP नेता रणजीत सिंह ने एक पोस्टर लगाया है जिसमें बागेश्वर महाराज के आने की घोषणा की गई है, जिसमें सनातन धर्म को जगाने का आह्वान किया गया है। इसमें 2027 में भगवा झंडा फहराने और एकता का संदेश भी दिया गया है।0
0
Report
झालावाड़ के हनुमान मंदिर में घायल बंदर बच्चे के इलाज को लेकर बहस
Jhalawar, Rajasthan: खानपुर (झालावाड़) घटना झालावाड़ जिले के पनवाड़ कस्बे में स्थित बड़ी बावड़ी हनुमान मंदिर परिसर में बिजली की चपेट में आने से बंदर का एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पशु प्रेमियों ने घायल बंदर के बच्चे को बचाने और उसका उपचार करवाने के लिए प्रयास शुरू किए। पशु प्रेमियों ने मामले की जानकारी खानपुर रेंजर सत्यवीर सिंह सोलंकी को फोन पर देकर वन विभाग से मदद मांगी। लेकिन आरोप है कि वन विभाग की ओर से यह कहकर जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर दिए गए कि बंदर वन विभाग के अधीन नहीं आते हैं और इनकी देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। वन विभाग के इस जवाब के बाद घायल बेजुबान जीव के उपचार को लेकर पशु प्रेमियों के सामने असमंजस की स्थिति खड़ी हो गई। गंभीर रूप से झुलसे बंदर के बच्चे को तत्काल उपचार की जरूरत है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बेजुबान वन्यजीवों के संरक्षण और उपचार की जिम्मेदारी किसकी है? जब कोई बेजुबान जीव संकट में हो तो जिम्मेदार विभागो के बीच जिम्मेदारी टालने के बजाय उसकी जान बचाने के लिए आगे आने की जरूरत है। पशु प्रेमियों ने घायल बंदर के बच्चे के शीघ्र उपचार और संबंधित विभागों से संवेदनशीलता दिखाने की मांग की। हालांकि बाद में स्थानीय पशु प्रेमी ग्रामीण घायल बंदर को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे और उपचार करवाया।0
0
Report
Advertisement
