icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242401
Valjeet SinghValjeet SinghFollow9 May 2025, 03:34 pm

Shahjahanpur - कक्षा 10 के छात्र ने जन्म तिथि विवाद पर किया धरना प्रदर्शन

Gangsara, Bisra, Uttar Pradesh:

भारद्वाज कॉलोनी के रहने वाले छात्र कृष्णा सक्सेना ने खिरनी बाग रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। कृष्ण सक्सेना ने बताया कि उसने वर्ष 2023 में कक्षा दसवीं की परीक्षा आकांक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पास की है। उसका आरोप है कि स्कूल प्रशासन द्वारा उसकी जन्म तिथि बदल दी गई। जिसकी वजह से उसकी इंटर की मार्कशीट में भी जन्मतिथि बदल गई है। जबकि आधार कार्ड में दूसरी जन्म तिथि लिखी हुई है। छात्र का कहना है कि कई बार स्कूल और अन्य अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं आज छात्र ने खिरनी बार रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन किया, उसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

CAQM की सख्ती: कैथल में 63 जगहों पर पराली जलाने के मामले दर्ज

Kaithal, Haryana:पराली जलाने के मामलों पर CAQM सख्त, कैथल में 63 जगहों पर मिले फसल अवशेष जलाने के मामले 43 स्थानों की पुष्टि, 43 किसानों के खिलाफ दर्ज हुए मामले; आगामी दिनों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश कैथल में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के सदस्य एस.डी. अत्री ने आज कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और जींद जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में फसल अवशेष प्रबंधन के तहत अब तक किए गए प्रयासों और आगामी दिनों की विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक के दौरान एस.डी. अत्री ने अधिकारियों से पराली प्रबंधन को लेकर जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी दिनों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा अधिकारी अलर्ट मोड पर रहकर फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर नजर रखें। वहीं, कैथल जिले की बात करें तो अब तक पराली जलाने के 63 स्थान चिन्हित किए जा चुके हैं। इनमें से 43 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हो चुकी है। इन मामलों में संबंधित 43 किसानों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए जा चुके हैं। प्रशासन की ओर से आगामी दिनों में निगरानी और कार्रवाई को और तेज करने की तैयारी की जा रही है, ताकि पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके।
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में निर्वाचन कानूनों में संशोधन पर उच्चस्तरीय बैठक, मुख्य सचिव ने प्रशासनिक पुनर्गठन के दि

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध) अधिनियम सहित विभिन्न निर्वाचन कानूनों में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारतीय न्याय संहिता, लोक प्रतिनिधित्व, कोलाहल नियंत्रण और पंचायत राज अधिनियमों के प्रावधानों की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने आगामी 10 वर्षों की जरूरतों के अनुरूप प्रशासनिक संरचना के पुनर्गठन, नए पदों के सृजन और मंत्रालय कर्मचारियों को बेहतर यातायात सुविधा देने के निर्देश दिए। High-Level Meeting on Amendments to Election Laws in Chhattisgarh; Chief Secretary Directs Administrative Restructuring
0
0
Report
Advertisement

युवती से प्रेम प्रसंग के विवाद में दबंगों पर मारपीट—मारने की धमकी का आरोप

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा कला में में युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद, भाई ने लगाए गंभीर आरोप; दूसरे समुदाय के दबंग लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी दावा, पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा कला में युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मूल रूप से बुलंदशहर जिला निवासी एक युवक ने आरोप लगाया है कि करीब दो साल पहले उसकी बहन गांव के एक स्कूल में कंप्यूटर कोचिंग करने जाती थी, जहां स्कूल संचालक शौकीन के बेटे नदीम से उसकी बातचीत शुरू हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवक का कहना है कि इस मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद परिवार ने युवती की शादी कर दी, लेकिन आरोप है कि शादी के बाद भी बातचीत जारी रही। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने थाने जाते समय उसे बातचीत के मां ने घर बुलाकर कमरे में बंद करके मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बाइट पीड़ित युवक रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
0
0
Report

बेगूं में मिठाई दुकान के गोदाम से चोरों ने मिठाई और तेल चुरा लिया

Begun, Rajasthan:बेगूं नगर, चित्तौड़गढ़ जिले में चोरों ने मिठाई की दुकान के गोदाम को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना अहिंसा सर्किल के पास संचालित हरि भाई कचोरी वाले की दुकान के गोदाम की है, जहाँ अज्ञात चोरों ने सरिये की मदद से गोदाम का शटर टेढ़ा कर अंदर प्रवेश कर गए। चोर गोदाम में रखे तेल के 6 डिब्बे, करीब 10 किलो मिठाई और मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री चुरा ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक को घटना की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। दुकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया है।
0
0
Report

रोहतक: गांव खेड़ी साध में देवेंद्र टावर पर चढ़ा, पानी-समस्या के विरोध में

Rohtak, Haryana:रोहतक जिले में गांव खेड़ी साध में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ गया। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं टावर पर चढ़े व्यक्ति की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई, गांव की टूटी हुई गलियों व पीने के पानी की समस्या को लेकर टावर पर चढ़कर बैठ गया। ग्रामीणों को जब इसका पता लगा तो वह मौके पर पहुंच गए और देवेंद्र को नीचे उतरने के लिए कहने लगे, लेकिन अभी तक देवेंद्र टावर पर ही चढ़ा हुआ है। जानकारी मिलने पर तहसीलदार गुलाब सिंह, पार्षद परीक्षित देशवाल भी मौके पर पहुंच गए देवेंद्र के दूर के नाना रणबीर सिंह ने बताया कि गांव की समस्याओं को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं होता। कुछ दिन पहले भी मेयर से मिलकर आए थे, जिन्होंने काम करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। रणबीर सिंह ने कहा कि पिछले 12 साल से पानी की एक बूंद भी नहीं मिली। चौटाला सरकार में पानी आता था, उसके बाद कांग्रेस सरकार में तीसरे दिन पानी आता था। लेकिन भाजपा सरकार में तो एक दिन भी पानी नहीं आ रहा। लोग पानी के लिए तरस रहे है रणबीर सिंह ने कहा कि पानी को लेकर राजनीति हावी हो रही है। पूर्व में वित्तमंत्री के स्कूल के बाहर से पानी की लाइन आ रही है जिसे ठीक करने के लिए खुदाई करनी थी। लेकिन अधिकारियों ने खुदाई करके लाइन को ठीक नहीं किया, क्योंकि बीच में राजनीति आ गई
0
0
Report
Advertisement

करनाल ने हरियाणा का पहला स्वच्छ शहर घोषित, राष्ट्रपति पुरस्कार लगातार दूसरी बार

Karnal, Haryana:करनाल ने स्वच्छता में फिर रचा इतिहास, हरियाणा का सबसे स्वच्छ शहर घोषित; लगातार दूसरी बार मिला राष्ट्रपति पुरस्कार\n\nकरनाल, स्वच्छता के क्षेत्र में करनाल ने एक बार फिर हरियाणा में अपनी धमक साबित की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण के परिणामों में करनाल को हरियाणा का पहला स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। इसके साथ ही करनाल ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पुरस्कार हासिल कर प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।\nबुधवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने करनाल को प्रेसिडेंशियल अवार्ड देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा, करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता और नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किया।\nइस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और मंत्रालय के सचिव भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग अगले दो दिनों में जारी होने की उम्मीद है।\nइस उपलब्धि पर नगर निगम में खुशी का माहौल है। राष्ट्रपति अवार्ड के साथ नगर निगम कमिश्नर सलोनी शर्मा और मेयर रेनू बाला गुप्ता नगर निगम पहुंचे जहां उन्होंने सभी पार्षदों और अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। \nनगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत मार्च-अप्रैल में केंद्र सरकार की टीम ने शहर का मूल्यांकन किया था। इसमें दृश्य स्वच्छता, कूड़े का पृथक्करण, संग्रहण और परिवहन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं की उपलब्धता, प्रयुक्त जल प्रबंधन और डीस्लजिंग सेवाओं के मशीनीकरण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया था।\nइसके अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों का कल्याण, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता, संस्थागत व्यवस्थाओं, पर्यावरणीय प्रबंधन तथा नागरिकों की प्रतिक्रिया और शिकायतों के निवारण की स्थिति भी जांची गई। मूल्यांकन टीम ने नगर निगम की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामले मंत्रालय को भेजी थी। इन्हीं मानकों के आधार पर परिणाम घोषित किए गए हैं।\nरेनू बाला गुप्ता ने कहा कि करनाल के साथ पूरे हरियाणा के लिए यह गौरव का क्षण है। स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पुरस्कार मिलना नगर निगम की टीम और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से सफाई मित्रों, अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की, जिनकी मेहनत से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में सफलता मिली है।\n\nबाइट , सलोनी शर्मा, नगर निगम कमिश्नर 1 मिनट 53 सेकेंड \n\nबाइट , रेनू बाला गुप्ता, मेयर 2 मिनट 12 सेकेंड
0
0
Report

खनन माफियाओं के चंगुल से बरामद दो ट्रक, कुशीनगर-गोपालपुर में पुलिस की कार्रवाई

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - बिहार के थाने में खनन मामले में दाखिल बालू लदा दो ट्रक यूपी से बरामद - बिहार पुलिस ने कुशीनगर से किया बरामद - बीते दिनो बिहार के गोपालपुर थाने की पुलिस ने अबैध खनन मामले में दो ट्रक को किया था सीज - सीज के बाद खनन माफियाओं ने बीती रात ट्रकों को चोरी से भगाया - मामले की जानकारी होने पर थाने में मची हड़कंप - बिहार पुलिस ने सर्विलांस टीम और ट्रक नम्बर को ट्रेस कर पुलिस ने किया गायब हुए ट्रक को बरामद - बरामद दोनों ट्रक बिहार नम्बर का है लेकिन ट्रक मालिक यूपी के कुशीनगर का बताया जा रहा है - बिहार पुलिस के कार्रवाई से खनन माफियाओं में मची हड़कंप - गोपालगंज के गोपालपुर पुलिस ने कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र से बालू लदी दोनों ट्रकों को बरामद कर ले गई बिहार।
0
0
Report

धनरूआ पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के जरिए जमीन हड़पने के आरोप में संतोष प्रसाद गिरफ्तार किया

Masaurhi, Bihar:धनरूआ पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के जरिए जमीन हड़पने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संतोष प्रसाद, जो नालंदा जिले के चिकसौरा थाना स्थित चक मोहदीनपुर गांव का रहने वाला है। इसके विरुद्ध धनरूआ थाना मे मामला क्रमांक 697/26 दर्ज है, जिसमें वह नामजद आरोपी है। मामला धनरूआ के एक शैक्षणिक ट्रस्ट की जमीन से जुड़ा है। ट्रस्ट के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी की तरफ से दर्ज प्राथमिकी में संतोष प्रसाद, बचिया देवी समेत अन्य लोगों पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन पर दावा करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, वर्ष 1980 के एक निबंधित बिक्री-विलेख संख्या 2808 का कथित हिंदी संस्करण प्रस्तुत कर जमीन के स्वामित्व का दावा किया गया, जबकि निबंधन कार्यालय से प्राप्त प्रमाणित प्रति में वही विलेख उर्दू में होने और विक्रेता-क्रेता के नाम अलग होने की बात सामने आई है। आरोप है कि इसी विवादित दस्तावेज के आधार पर ट्रस्ट के खिलाफ दीवानी न्यायालय में टाइटल सूट भी दायर किया गया है। ट्रस्ट ने 23 फरवरी 2026 को निबंधित बिक्री-विलेख के माध्यम से संबंधित जमीन खरीदने का दावा किया है। इसी जमीन पर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

खूँटी के छठ घाटों पर रंग-रोगन और सफाई से महापर्व की तैयारी पूरी

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - छठ घाटों का रंग-रोगन किया गया और घाटों की सफाई की गयी पूरी । चार दिवसीय अनुष्ठान कल से नहाय के साथ शुरू हो जाएगा । इसके लिए खूँटी जिले के नगर पंचायत क्षेत्र में सैकड़ों छठ व्रतियों के साथ हजारों लोग इस उपासना के साक्षी होंगे। जहाँ तीसरा और चौथा दिन विभिन्न छठ घाटों पर पहुँचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा । इसलिए नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न आठ छठ घाटों का साफ सफाई करके रंग-रोगन किया गया है। और दीवारों में भक्तिमय कलाकृति के साथ सोहराय पेंटिंग से चित्र बनाया गया । साथ ही, पानी में चूना और ब्लिचिंग का छिड़काव किया गया। ताकि छठ महापर्व में उपासक स्वच्छ जल में प्रवेश करके उपासना कर सकेंगे।
0
0
Report

छठ महापर्व की धूम: राजधानी रांची के बाजारों में खरीदारी तेज

Ranchi, Jharkhand:लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से होने जा रही है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का पहला दिन नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। नहाय-खाय के दिन व्रती कद्दू-भात का प्रसाद तैयार करते हैं, जिसे लेकर विशेष मान्यता है। इस प्रसाद को पारंपरिक तरीके से तैयार करने के लिए आम की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी तमाम सामग्री की दुकानें सज चुकी हैं। कहीं आम की लकड़ियां बिक रही हैं, अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी हो रही है। व्रती और श्रद्धालु भी पूजा शुरू होने से पहले ही बाजार पहुंचकर जरूरी सामानों की खरीदारी कर रहे हैं।
0
0
Report

छठ महापर्व के लिए लखीसराय के घाट तैयार, सुरक्षा व सुविधाओं का इंतजाम

Lakhisarai, Bihar:कल से शुरू हो रहे लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर लखीसराय में जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न छठ घाटों को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने का काम अंतिम चरण में है। घाटों की साफ-सफाई और समतलीकरण के लिए पॉकलेन एवं जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न छठ घाटों पर वॉच टावर और चेंजिंग रूम का भी निर्माण कराया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। घाटों पर पहुंचने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के परिया पोखर घाट पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया।
0
0
Report
Advertisement

जाखम बांध से आज नहरों में पानी छोड़ना, रबी के लिए 87 दिन सिंचाई

Pratapgarh, Rajasthan:जाखम बांध से रबी फसल की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी पूरी हो गई है। जाखम बांध जल वितरण समिति की बैठक में तय हुआ कि इस बार रबी सीजन में कुल 87 दिन तक चार चरणों में पानी दिया जाएगा। पानी का पहला चरण 12 नवंबर से शुरू होगा, जिससे 16709 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला सभागार प्रतापगढ़ में जाखम बांध जल वितरण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल संसाधन, कृषि और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी तथा जल उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में अधिशासी अभियंता, जल संसाधन जाखम परियोजना खंड धरियावद ने बताया कि जाखम बांध के केचमेंट क्षेत्र में वर्ष 2026 में 820 मिलीमीटर वर्षा हुई, जिससे बांध 89.29 प्रतिशत भर गया। बांध की कुल भराव क्षमता 31.00 मीटर है, जिसमें से वर्तमान में गेज 29.50 मीटर है और 4477.90 एमसीएफटी पानी उपलब्ध है। बांध की कुल भराव क्षमता 5015 एमसीएफटी और उपयोगी भराव क्षमता 4671.33 एमसीएफटी है। इसमें से 81 एमसीएफटी पानी प्रतापगढ़ शहर के पेयजल के लिए आरक्षित रखा गया है, जबकि 550 एमसीएफटी पानी वाष्पीकरण से नुकसान माना गया है। शेष 4040.33 एमसीएफटी पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध रहेगा। परियोजना का कुल सिंचित क्षेत्र 28319 हेक्टेयर है। रबी फसल के लिए 59 प्रतिशत क्षेत्र यानी 16709 हेक्टेयर में सिंचाई होगी, जिसके लिए कुल 3820 एमसीएफटी पानी की आवश्यकता होगी। बायीं मुख्य नहर 39.90 किलोमीटर और दायीं मुख्य नहर 34 किलोमीटर लंबी है। 7 डिस्ट्रीब्यूटरी, 42 माइनर और 26 सब माइनर से 11623 हेक्टेयर तथा 24 माइनर और 8 सब माइनर से 5086 हेक्टेयर क्षेत्र में पानी दिया जाएगा। नहरों की कुल लंबाई करीब 550 किलोमीटर है। इस बार रबी फसल के लिए कुल 87 दिन पानी दिया जाएगा। पिछले वर्ष 2025-26 में 101 दिन पानी दिया गया था। इस वर्ष जल भराव 10.71 प्रतिशत कम होने के कारण 87 दिन ही पानी दिया जा सकेगा。
0
0
Report

भाजपा प्रशिक्षण शिविर के बहाने उम्मीदवारों की एकजुटता बनाए रखने की कवायद तेज

Bikaner, Rajasthan:भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के नाम पर बाड़ेबंदी की तैयारी, पंचायत समितियों की कमान विधायकों के हाथ खाजूवाला विधानसभा की पूगल, खाजूवाला और छतरगढ़ पंचायत समितियों की जिम्मेदारी विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को सौंपी पूगल पंचायत समिति के उम्मीदवारों के साथ विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव जी के किए दर्शन वहीं खाजूवाला और छतरगढ़ के पंचायत समिति उम्मीदवारों ने सालासर बालाजी के दरबार में लगाई धोक पिछली बार जिला परिषद में भाजपा के भीतर क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं ने पार्टी की चिंता बढ़ाई थी इस बार चुनावी समीकरण और उम्मीदवारों की एकजुटता बनाए रखने के लिए भाजपा सतर्क नजर आ रही भाजपा नेता देवीलाल मेघवाल और प्रभु सिंह राठौड़ भी व्यवस्थाओं पर रख रहे नजर प्रशिक्षण शिविर के बहाने उम्मीदवारों को एकजुट रखने और राजनीतिक रणनीति मजबूत करने की कवायद!
0
0
Report

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर गांव पहुंचे अभिनव, पिता का सपना हुआ सच

Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन ढंढारिया गांव का दूल्हा हेलीकॉप्टर से लाया दुल्हन सेना से रिटायर्ड पिता राजेश पूनिया का था सपना बेटा अभिनव पूनिया दुल्हन निकिता को हेलीकॉप्टर से लाया गांव हेलीकॉप्टर से दुल्हन को देखने उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पिता का सपना बेटे ने अपनी शादी में पूरा कर दिया। बेटे की दुल्हन हेलीकॉप्टर से गांव पहुंची तो उसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। हेलीकॉप्टर से दुल्हन की शाही एंट्री ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले की पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र के ढंढारिया निवासी अभिनव पूनिया की चूरू जिले के बिंजूसर निवासी निकिता कुलहरी के साथ शादी हुई। इसके बाद 11 नवंबर को अभिनव अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर गांव पहुंचा। दुल्हन के हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।अभिनव पूनिया ने बताया कि बीएससी के बाद उन्होंने मर्चेंट नेवी जॉइन की थी। 5 दिसंबर 2025 को उनकी निकिता कुलहरी के साथ सगाई हुई थी। सगाई के बाद से ही उनका और उनके पिता राजेश पूनिया का सपना था कि शादी के बाद दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव लेकर आएंगे। इसी सपने को साकार करने के लिए शादी के बाद दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव लाने का निर्णय लिया गया।अभिनव के पिता राजेश पूनिया वर्ष 2008 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में वे मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस की टेक्निकल विंग में कार्यरत हैं और दिल्ली में पोस्टेड हैं। वहीं, दुल्हन निकिता कुलहरी बीएससी नर्सिंग तक पढ़ी हैं। उनके माता-पिता दोनों शिक्षक हैं, जबकि छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।गांव में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को लेकर मंड्रेला पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। वहीं, पिलानी से दमकल की टीम भी पहुंची। सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के बीच हेलीकॉप्टर से दुल्हन की एंट्री ने पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। पिता के सपने को बेटे ने पूरा कर शादी के इस खास पल को परिवार और गांव के लिए यादगार बना दिया। बाइट 01 : निकिता, दुल्हन बाइट 02 : अभिनव पूनियां, दूल्हा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top