242401
शाहजहांपुरः ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बछड़े की मौत
Itauli, Uttar Pradesh:पुवायां क्षेत्र के ग्राम सुनारा बुजुर्ग में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बछड़े की मौत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया, तो ट्रॉली पर मौजूद कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी चला दी। ज्यादा लोगों की भीड़ एकत्र होते देख चालक और मजदूर कुल्हाड़ी और लकड़ी छोड़ कर भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शरावस्ती में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Shravasti, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत। यूपी के श्रावस्ती जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पूरा मामला हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बदला चौराहे का है, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
भक्तिमय माहौल में माँ काली का विसर्जन सम्पन्न
Anuppur, Madhya Pradesh:भक्तिमय माहौल मे हुआ माँ काली का विसर्जन विसर्जन अनूपपुर जिले मे माँ काली की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा उत्साह उमंग और भक्तिमय वातावरण मे हुआ, वृद्ध महिलाये बच्चे सभी शोभायात्रा मे शामिल हुए अनोखी परंपरा मे माँ काली के वेशभूसा मे श्रद्धालू खप्पर नाचते नजर आये साथ ही डी जे ढोल की तर्ज पर लोग खुशनुमा माहौल मे नाचते हुए शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शोभायात्रा विसर्जन कुंड तक पहुंचा जहाँ विधि विधान से पूजा करकर माँ काली का विसर्जन किया गया0
0
Report
ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने युवक को पिटा, FIR युवक पर दर्ज
Gwalior, Madhya Pradesh:एमपी का अंधा कानून सरेआम पुलिस वालों ने डंडे से युवक पीटा और उल्टा शासकीय कार्य में बाधा की FIR दर्ज कर डाला सलाखों के पीछे. ग्वालियर के स्टेशन बजरिया तिराहे पर रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार युवक को ट्राफिक पुलिस ने बेरहमी से पीटा. बहस और गाली-गलौज के बाद ASI सोनेराम ने युवक को चांटा मारा, तो जवाब में युवक ने भी ASI को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद आरक्षक अंकित शर्मा ने पाइप से युवक की पिटाई कर दी. अब ऐसे ट्राफिक पुलिस काम करेगी? MP के ग्वालियर ट्रैफिक के सिपाही ने उसे प्लास्टिक के पाइप से पीट दिया. ये घटना पांच दिन पहले की है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आई है. हैरत की बात तो यह कि पुलिस वालों में युवक को बेरहमी पिटने का वीडियो वायरल हुआ तो उल्टा पिटने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर रेलवे ने छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन और बोगी की व्यवस्था की
Jamshedpur, Jharkhand:लोक आस्था के महापक्ष छठ पूजा को लेकर जमशेदपुर में रेलवे ने भी पूरी तैयारी कर ली है, जमशेदपुर टाटानगर से बिहार, उत्तर प्रदेश अन्य राज्य जाने के लिए तीन छठ स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है, वही भीड़भाड़ को देखते हुए कई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अलग बोगियां लगाई गई है, जिससे यात्रियों को छठ पूजा में आने-जाने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े, भीड़भाड़ को देखते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे विभाग द्वारा 1000 से अधिक कुर्सियां और टेंट लगाए गए, जो यात्री ट्रेन के लिए आए वह वहां बैठकर आराम कर सके, छठ पूजा को लेकर डीआरएम ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से बैठक कर यात्रियों को दिए जाने वाले तमाम सुविधाओं कि जानकारी ली गई0
0
Report
भाई दूज पर मथुरा के श्रद्धालुओं ने यमुना में पवित्र डुबकी लगाई
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: भाई दूज के अवसर पर भक्तों ने विश्राम घाट पर यमुना में पवित्र डुबकी लगाई。 राजीव कुमार सिंह, SP सिटी ने बताया, "सभी श्रद्धालु यहाँ पर आज यमुना जी के किनारे तट पर स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। कल से ही बाहर से आए श्रद्धालुओं द्वारा स्नान प्रारंभ कर दिया गया था। स्नान की सुरक्षा की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए यमुना जी में गहरे पानी में घेराबंदी की व्यवस्था और जो नाव से पेट्रोलिंग करवाई जा रही है। सिविल पुलिस द्वारा सेक्टर और जोन में ड्यूटी लगाई गई है। 8-9 थानों का फोर्स यहां पर है और PAC का अतिरिक्त बल भी यहां पर लगाया गया है। इसके साथ ही बाहर से आए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बीच-बीच में उन्हें निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि वो आसानी से घाटों पर पहुंचकर स्नान करें और सुरक्षित यहाँ से दर्शन करके जा सकें।"0
0
Report
जमशेदपुर में छठ स्पेशल ट्रेनें, 1000 कुर्सियाँ, सुविधाओं की भरमार
Jamshedpur, Jharkhand:लोक आस्था के महापक्ष छठ पूजा को लेकर जमशेदपुर में रेलवे ने भी पूरी तैयारी कर ली है, जमशेदपुर टाटानगर से बिहार, उत्तर प्रदेश अन्य राज्य जाने के लिए तीन छठ स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है, वही भीड़भाड़ को देखते हुए कई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अलग बोगियां लगाई गई है, जिससे यात्रियों को छठ पूजा में आने-जाने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े, भीड़भाड़ को देखते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे विभाग द्वारा 1000 से अधिक कुर्सियां और टेंट लगाए गए, जो यात्री ट्रेन के लिए आए वह वहां बैठकर आराम कर सके, छठ पूजा को लेकर डीआरएम ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से बैठक कर यात्रियों को दिए जाने वाले तमाम सुविधाओं कि जानकारी ली गई0
0
Report
Advertisement
Shah kasbe ke Kekri House mein bhayankar aag, paanch lakh ka samaan jal gaya
Fatehpur, Uttar Pradesh:शाह कस्बे में केकरी हाउस में भीषण आग, पांच लाख का सामान जलकर राख शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आई दुकान में रखा प्लास्टिक और कांच फाइबर का सामान जलकर राख ग्रामीणों ने समरसेबल पंप और बाल्टियों से आग बुझाने का किया प्रयास ग्रामीणों, पुलिस और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में रामराज केकरी हाउस का मामला0
0
Report
बागपत में राष्ट्रपति भवन के सुरक्षा गार्ड पर हमला: पुलिस तीन टीमों से गिरफ्तारी की तैयारी
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में राष्ट्रपति भवन में तैनात अंगरक्षक सौरभ तोमर पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दीपावली की रात पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में सौरभ को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पूरे मामले में सीओ बड़ौत अंशु जैन ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी है। दरअसल, मामला बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव का है। जहां 8 नवंबर की रात करीब 10 बजे पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान सोनू और धीरज पर गांव के ही सौरभ तोमर को गोली मारकर घायल करने का आरोप है। वहीं सौरभ के भाई विपिन तोमर के सिर पर भी डंडे से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजन घायलों को तत्काल मेरठ के सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों को लगाया गया है। सीओ बड़ौत अंशु जैन का कहना है कि पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
फतेहपुर में सड़क हादसों के बाद पाँच लोगों की मौत, दो दोस्तों समेत
Noida, Uttar Pradesh:Breaking-Fatehpur फतेहपुर में सड़क हादसों का कहर, दो दोस्तों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती में बाइक और तेज रफ्तार लोडर की भिड़ंत, राजाबाबू (18) और सोनू (17) की मौत जाफरगंज क्षेत्र के मकंदीपुर में बाइक सवार रामनरेश (48) को लोडर ने मारी टक्कर, मौके पर गई जान चांदपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो भाइयों को लोडर ने मारी टक्कर, अंश (15) की मौत मलवां थाना क्षेत्र के मेवली में पंकज (22) को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
मझौलिया के स्वच्छाग्रही महीनों से वेतन नहीं मिलने पर छठ फीका
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मझौलिया के सरिसवा पंचायत के स्वच्छाग्रहियों को कई महीने से वेतन नहीं मिला है। महापर्व छठ में भी उनको वेतन नहीं मिला है जिससे महापर्व छठ स्वच्छाग्रहियों के लिए फीका पड़ गया है। सफाईकर्मियों का कहना है कि हमलोग साफ सफाई करते हैं, सड़क से कूड़ा उठाते हैं, गंदा साफ करते हैं, गांव को स्वच्छ रखते हैं। 13 महीने से हमलोग को वेतन नहीं मिल रहा है। महापर्व छठ में भी वेतन नहीं आया है। हमलई के परिवार में कपड़ा की कैसे खरीदारी होगी, कैसे पूजा होगी, सरकार को यह सोचना चाहिए। महापर्व छठ हमलोग के लिए फीका पड़ गया है। सरकार से आग्रह है एक-दिन में हमलोग का वेतन दे दे ताकि हमलोग भी महापर्व छठ धूम धाम से मनाए।0
0
Report
उदयपुर के गोगुंदा में अवैध गांजे-भांग खेती पर पुलिस दबिश, 780 किलो बरामद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के गोगुंदा से खबर, अवैध रूप से हो रही गांजे की खेती के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मांडवा थाना क्षेत्र के कुकावास इलाके में पुलिस की टीमों ने दी दबिश, 780 किलो गांजे और भांग के हर े पौधे किए बरामद, करीब 4 करोड रुपए मूल्य के बताए जा रहे पौधे, मंडावा,कोटडा,बेकरिया और पानरवा थाना पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, मजदूर बन खेतों में पहुंची थी पुलिस की टीमें, पुलिस की कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से खेती कर रहे आरोपी मौके से हुए फरार, पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ NDPS Act में मामला दर्ज कर जांच की शुर0
0
Report
सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बीजेपी नेता का बयान, कांग्रेस पर हमला
Ranchi, Jharkhand:सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ऐसा लगता है सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की ही पोल खोल रही हैं。0
0
Report
Advertisement
अब्बास अंसारी: आंदोलन शांतिपूर्ण रहने की अपील, महंगाई पर सरकार को घेरा
Mau, Uttar Pradesh:स्लग - अब्बास अंसारी के तेवर: चुनाव पार्टी नहीं, आवाम लड़ेगी, महंगाई और आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को घेरा अब्बास अंसारी ने जेन जी के आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि वह देश का भविष्य हैं और कहीं न कहीं अपनी सही मांगें उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मांगों पर काम होना चाहिए और जहां भी उनकी जरूरत होगी, वह मदद के लिए तैयार हैं। आंदोलन शांतिपूर्ण रहे, कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े’ अब्बास अंसारी ने आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई बार आंदोलनों के बीच असामाजिक तत्वों को भेजकर माहौल खराब करने की कोशिश की जाती है। उनके मुताबिक, जेन जी समझदार हैं और आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखना जरूरी है। अब्बास अंसारी ने ये भी कहा कि उन्होंने पहली बार सरकार को बैकफुट पर आते हुए देखा है। उन्होंने इसे आंदोलन की उपलब्धि बताते हुए कहा कि जेन जी और जेन अल्फा के संघर्ष का असर दिखाई दे रहा है। चुनाव में उतरने के सवाल पर किया पलटवार जब पत्रकारों ने पूछा कि चुनाव नजदीक आने के बाद अब्बास अंसारी फील्ड में नजर आने लगे हैं, तो उन्होंने कहा कि पत्रकार उन्हें हमेशा देर से ही देखते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्हें किसी ने इस तरह के सवाल पूछने के लिए सिखाकर भेजा है。 चीनी की कीमत का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा महंगाई पर सरकार को घेरते हुए अब्बास अंसारी ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले चीनी की कीमत 70 रुपये तक पहुंचने की बात सामने आ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि त्योहार पर बहन के लिए मिठाई खरीदने वाले आम आदमी की जेब पर इसका कितना असर पड़ेगा। उनके मुताबिक, रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और कमजोर तबके पर पड़ रहा है। प्रश्न तो सही से पूछ लो दोस्त’ गाजीपुर में अपने एक बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर अब्बास अंसारी ने पत्रकार से कहा कि प्रश्न सही तरीके से पूछा जाए। उन्होंने सवाल की शैली पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पत्रकारों को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह किस बयान या घटना के संदर्भ में सवाल कर रहे हैं।0
0
Report
नंदग्राम रेस्टोरेंट विवाद में मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पीड़ित पक्ष के सूरज पाल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि रेस्टोरेंट में खाना खाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है。0
0
Report
जमशेदपुर के कदमा में अज्ञात शव: हत्या की आशंका, महिला से प्रेम संबंध पर सवाल
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिंक रोड के सर्किल रोड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतक का एक महिला के साथ पिछले करीब 15 वर्षों से प्रेम संबंध था। स्थानीय लोग महिला पर हत्या में शामिल होने का संदेह जता रहे हैं। हालांकि, इस आरोप की अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। लोगों का कहना है कि घटना के बाद से महिला फरार है और वे उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान हो गई है मृतक का नाम सनाधार हैं। इधर पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.0
0
Report
Advertisement
