
शाहजहांपुर। बस और ट्रक में हुई टक्कर। ट्रक चालक की मौत
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
27 मई 2025 को कमिश्नर ऑडिटोरियम में Pinewz जी मीडिया नेटवर्क द्वारा आयोजित एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओ.पी. कश्यप रहे, जिन्हें जी मीडिया नेटवर्क के न्यूज़ एडिटर कुमार साहिल द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। वर्कशॉप में मीडिया की बदलती भूमिका, डिजिटल पत्रकारिता और क्षेत्रीय संवाददाताओं की चुनौतियों पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए। आयोजन का उद्देश्य पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय पत्रकारों को नई तकनीकी जानकारी से जोड़ना रहा।
हाल ही में इंदौर और भोपाल में महिलाओं से छेड़छाड़ और अपमानजनक व्यवहार के दो मामले सामने आए हैं। इंदौर की शूटिंग अकादमी में कोच मोहसिन पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है जबकि भोपाल में फरहान नामक व्यक्ति ने भी इसी प्रकार की हरकत की। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री और महू की वर्तमान विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग भारत के संविधान का सम्मान नहीं करते तो इन्हें उनकी खुद की शरीयत के अनुसार सजा दी जानी चाहिए जिसमें शरीर के अंगों को अलग करने जैसी कठोर सजाएं होती हैं। उषा ठाकुर के इस बयान के बाद मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। अब समाज में ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
बड़वानी बस स्टैंड क्षेत्र में जेब से नकदी और मोबाइल चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में शिकायतकर्ता सचिन चौहान की जेब से ₹20,000 नकद और आधार कार्ड चोरी हुआ। वहीं दूसरी घटना में गोपाल वास्के से ₹21,500 कीमत का मोबाइल फोन, ₹1,900 नकद और आधार कार्ड चोरी हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी श्री जगदीश डावर के निर्देश पर और एसडीओपी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह ने एक विशेष टीम का गठन किया है जो जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करेगी।
दमोह जिले की हटा तहसील के विजवार गांव में भगवान बिहारी जू सरकार पिछले 20 वर्षों से पंचायत भवन के एक छोटे से कमरे में बंद हैं। यह जानकर हैरानी होती है कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक भगवान, भक्तों को सिर्फ एक खिड़की से दर्शन दे रहे हैं। भगवान के नाम पर बैंक में करीब 60 लाख रुपये जमा हैं और 52 एकड़ सिंचित कृषि भूमि भी मौजूद है। इसके बावजूद भगवान को एक कमरे में बंद रखा गया है, जिसका दरवाजा केवल सुबह और शाम आधे-आधे घंटे के लिए खोला जाता है। बाकी समय भक्तों को खिड़की से ही दर्शन और पूजा करनी पड़ती है। स्थानीय लोग अब भगवान की गरिमा के अनुरूप मंदिर निर्माण और सम्मानजनक स्थान की मांग कर रहे हैं।
श्योपुर जिले के पांडोला विद्युत वितरण केंद्र में कार्यरत कर्मचारी रिंकू आर्य का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पांडोला गांव के एक ग्राहक से बिजली कनेक्शन के नाम पर पैसे लेते हुए साफ नजर आ रहा है। वीडियो में ग्राहक द्वारा कम पैसे देने की बात पर कर्मचारी 'ना' में जवाब देता है और "पार्टी करने" जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता है, जिससे यह लेनदेन रिश्वत का प्रतीत होता है। जब ग्राहकों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि रिंकू आर्य अपने अधिकारी, जूनियर इंजीनियर संजय शाक्य का नाम लेकर पैसे वसूल रहा था। मामले के सामने आने के बाद लोगों ने सख्त जांच और कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाइयों और इंदौर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव पर एफ आई आर होने के बाद राजनैतिक माहौल गर्म है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा, दिग्विजय सिंह ने 15 दिन के अल्टीमेटम दिया है और उसके बाद उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना क्षेत्र के गजियाखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब गांव के 55 वर्षीय किसान शिवनारायण निषाद का शव खेत में चारपाई पर पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार, वह गुरुवार रात अपनी भिंडी की फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे, लेकिन सुबह उनकी मृत अवस्था देख गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
मंदसौर की कृषि उपज मंडी में प्याज के दाम बहुत कम मिलने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि कई किसानों ने अपना प्याज मंडी में ही छोड़कर जाने का फैसला किया है, क्योंकि उन्हें लागत का भी पैसा नहीं मिल पा रहा। किसानों का कहना है कि यह स्थिति उनकी मजबूरी को दिखाती है और साथ ही यह सरकार की नीतियों की असफलता को भी उजागर करती है। किसान परेशान हैं और उन्हें सही दाम मिलने की उम्मीद है।
नगर पालिका परिसर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की "त्रिशताब्दी स्मृति अभियान" और महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण की सशक्त प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने 1766 से 1795 तक लगभग 30 वर्षों तक मध्य भारत के बड़े हिस्से पर कुशलता से शासन किया। उनके शासन को "उदार और प्रभावी शासन का आदर्श" माना जाता है। उनके कार्यकाल में राज्य समृद्ध हुआ और लोग सुखी रहे। उन्हें देवी का अवतार तक कहा गया।
बकरीद के त्योहार को लेकर गुरुवार को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक तहसील सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम तान्या सिंह ने की। इसमें नगर और आसपास के ग्राम प्रधान, सभासद और गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में एसडीएम तान्या सिंह ने कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी घर के अंदर करें, खुले में कुर्बानी न करें ताकि माहौल खराब न हो। साथ ही कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष भी खुले में न फेंकें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें ताकि किसी को असुविधा न हो।