icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242042
SGShiv GopalFollow1 Jan 1, 12:00 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

GPS ट्रैकर की मदद से रायगढ़ पुलिस ने पकड़ा चावल-शक्कर चोर गिरोह, 5 गिरफ्तार व ₹38.60 लाख की संपत्ति

Durg, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र में शासकीय राशन दुकानों में लगातार हो रही चोरियों पर पुलिस ने हाईटेक तरीके से नकेल कसी। पुलिस की सलाह पर दुकानदारों ने शक्कर की बोरी में GPS ट्रैकर छिपाया था। 25-26 अक्टूबर की रात कोतमरा राशन दुकान से ट्रैकर लगी बोरी चोरी होते ही पुलिस ने सिग्नल ट्रेस कर पत्थलगांव में दबिश दी। पुलिस ने 4 चोरों और 1 खरीददार सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 115 बोरी चावल, 2 बोरी शक्कर और वारदात में प्रयुक्त क्रेटा व इनोवा कार सहित कुल ₹38.60 लाख की संपत्ति जब्त की गई।Raigarh Police Bust PDS Ration Theft Gang Using GPS Tracker; 5 Arrested, Goods Worth ₹38.60 Lakh Seized
0
0
Report

डोमई विद्यालय में भामाशाहों ने बच्चों को गर्म जर्सी देकर ठंड को दी मात

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा (धौलपुर) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोमई में गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं को भामाशाहों के सहयोग से निःशुल्क शीतकालीन जर्सी (स्वेटर) वितरित की गईं। सर्दी के मौसम में जर्सी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।विद्यालय के बच्चों को ठंड से राहत दिलाने की इस पुनीत पहल में क्षेत्र के भामाशाह विनोद कुमार जाट (पूर्व कंप्यूटर शिक्षक), अजय पाल सिंह एवं फतेह सिंह ने सामूहिक सहयोग किया। भामाशाहों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए विद्यालय के सभी बच्चों को जर्सियां भेंट कीं।
0
0
Report

पहले मतदान, फिर दीपदान: राशमी में मतदाता जागरूकता अभियान सफल

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में पंचायती राज चुनाव 2026 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। ‘पहले मतदान, फिर दीपदान’ थीम पर पवित्र सरोवर के घाट पर 251 दीपदान किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान 10 नव मतदाताओं का सम्मान कर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। मतदान गीत और सेल्फी पॉइंट भी कार्यक्रम के आकर्षण रहे।
0
0
Report
Advertisement

सरमथुरा में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने बैठक की

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने की चर्चा, कार्यकर्ताओं की बैठक में बनी रणनीति सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनावों को लेकर आगामी प्रचार अभियान के संबंध में चर्चा की गई।इस दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, पंचायत समिति चुनाव के प्रत्याशी तथा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में चुनाव की तैयारियों, जनसंपर्क और प्रचार अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई。
0
0
Report

वाराणसी में स्नातक प्रत्याशी काउंटिंग बीच भाजपा हार मान ली, समर्थकों ने आभार जताया

JPJai Pal3m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी ब्रेकिंग वाराणसी में एमएलसी स्नातक प्रत्याशी के काउंटिंग के दौरान ही भाजपा प्रत्याशी ने मान ली हार。 सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समर्थको व पार्टी का जताया आभार。 अभी भी काउंटिंग जारी。 आभार, कृतज्ञता एवं जनसेवा का संकल्प。 वाराणसी खंड के समस्त सम्मानित स्नातक मतदाताओं के प्रति मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस चुनाव में अपना अमूल्य मत देकर मुझ पर विश्वास व्यक्त किया और अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया。 जनादेश को मैं पूर्ण विनम्रता एवं लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ स्वीकार करता हूँ। यद्यपि इस चुनाव में हमें अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो सकी, तथापि आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास मेरे लिए सदैव अमूल्य रहेगा। मेरे लिए राजनीति सत्ता अथवा पद प्राप्त करने का माध्यम मात्र नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने और जनसेवा के संकल्प को साकार करने का एक सतत प्रयास है。 भारतीय जनता पार्टी और हमारे गठबंधन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। जिन्होंने इस चुनाव में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ मेरा साथ दिया। आपका विश्वास और सहयोग मेरी शक्ति है。 चुनाव में सफलता और असफलता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अभिन्न अंग हैं, किंतु जनसेवा का संकल्प किसी परिणाम का मोहताज नहीं होता। मैं पूर्ववत आप सभी के बीच उपस्थित रहूँगा तथा स्नातक समाज के हितों, उनकी समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखूँगा。 आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा。 पुनः आप सभी के प्रति हृदय से कृतज्ञता एवं सादर प्रणाम。 आपका अपना,
0
0
Report
Advertisement

हरदीप पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय अपराधी का आरोप लगाया

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल *बीजेपी राज्यसभा उम्मीदवार हरदीप पुरी पर सियासत..* कांग्रेस ने कहा - अंतरराष्ट्रीय अपराधी को उम्मीदवार बनाकर प्रदेश की जनता के साथ धोखा क्यों..? राज्यसभा सांसद बोले - सिख दंगों की आरोपी कांग्रेस को सिखों से नफरत, सोनिया ने मनमोहन का किया था अपमान? कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी का बयान मध्य प्रदेश की जनता के साथ बीजेपी अपराध कर रही है.. ऐसा उम्मीदवार बनाया जो बच्चियों के शारीरिक शोषण, तस्करी मामले में इंटरनेशनल अपराधी रहा है.. पर्दे क्यों है..क्या कारण हैं कि उम्मीदवार बनाया..क्या छुपा रही है बीजेपी.. अमेरिका की दलाली से तय हो गई है.. मध्य प्रदेश के साथ धोखा कर रही है बीजेपी.. हरदीप पुरी उनकी गिरफ्तारियां की जांच होनी चाहिए.. हर स्तर पर कांग्रेस विरोध दर्ज कराएगी.. *मामले पर बोले राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल..* हरदीप पुरी को प्रत्याशी बनाया है..जीतेंगे भी..कांग्रेस को सिखों से सरदारों से नफरत क्यों है..1984 के दंगों में इनमें योगदान था..तब जलते हुए टायर डालकर सिखों की हत्या करने वाले कौन थे..कांग्रेस ही थी..जो कैबिनेट मंत्री हैं उनके विषय में अपमानजनक बयान देने वाले कांग्रेसी क्या चाहते हैं.. सिख सरदारों के लिए पंजाब की जनता उनसे पूछ रही है.. आखिर इतनी नफरत क्यों.. आने वाले विधानसभा में पंजाब समेत अन्य राज्यों के चुनाव में सिख समुदाय हिसाब किताब करेगा..बिना किसी तथ्य के, तर्क के सिर्फ जलन और नफरत के कारण राजनीति कर रही है कांग्रेस.. इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को सोनिया गांधी ने पल-पल अपमानित करने का काम किया..
0
0
Report

कर्नाटक में कांग्रेस की चकनाचूर हार, भाजपा का वर्चस्व कायम

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल - MLC चुनाव परिणाम पर बोले बीजेपी राज्यसभा सांसद MLC के चुनाव चार राज्यों में हुए...हम जीते भी हैं आगे भी हुए भी हैं लेकिन कर्नाटक में कांग्रेस चकनाचूर है...जहां हमारा पहले हार थी वहां फिर से हार है...लेकिन कांग्रेस कहां है कैसी है कांग्रेस की दुर्दशा वैलेट पेपर से भी हुई है कांग्रेस का अब नारा है पेपर हटाओ,कुछ दिन में कहेंगे चुनाव हटाओ,हमें ज़िताओ घमंड में लगातार व्यवहार करने वाले यह खानदान परिवार इस प्रकार से उनके तमाम प्रकार के इनकी राजनीति भ्रष्ट हो रही है,चक्र हो रही है वह एक बार फिर एक्सपोज हो गए इस देश में लोकतंत्र को लेकर परंपराएं हैं मान्यताएं हैं इस देश को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है लोकतंत्र से नफरत करने वाले कांग्रेस गांधी परिवार और नेता इसको बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कांग्रेस जो एक बार फिर एक्सपोज हुई है वह सबके सामने उजागर है
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी MLC चुनाव: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की दोनों सीटों पर सपा का कब्जा

Nidaura, Uttar Pradesh:BJP प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने स्वीकार की हार, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की दोनों सीटों पर सपा का कब्जा मयंक कश्यप/वाराणसी। स्नातक MLC चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा स्नातक MLC प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इसी के साथ समाजवादी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दो अहम सीटों - वाराणसी (स्नातक) और वाराणसी (शिक्षक) - दोनों पर जीत हासिल कर ली है। जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा चुनाव जीत चुके हैं, हालांकि अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
0
0
Report

वाराणसी में एमएलसी स्नातक प्रत्याशी के काउंटिंग के दौरान ही बीजेपी प्रत्याशी ने मान ली हार

SShyamFollow14m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:

वाराणसी में एमएलसी स्नातक प्रत्याशी के काउंटिंग के दौरान ही भाजपा प्रत्याशी ने मान ली हार।

 

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर केदारनाथ सिंह ने समर्थकों व पार्टी का जताया आभार।

 

अभी भी काउंटिंग जारी। 

 

क्‍या ल‍िखा है फेसबुक पोस्‍ट में-

 

आभार, कृतज्ञता एवं जनसेवा का संकल्प। 
वाराणसी खंड के समस्त सम्मानित स्नातक मतदाताओं के प्रति मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस चुनाव में अपना अमूल्य मत देकर मुझ पर विश्वास व्यक्त किया और अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
जनादेश को मैं पूर्ण विनम्रता एवं लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ स्वीकार करता हूँ। यद्यपि इस चुनाव में हमें अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो सकी, तथापि आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास मेरे लिए सदैव अमूल्य रहेगा। मेरे लिए राजनीति सत्ता अथवा पद प्राप्त करने का माध्यम मात्र नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने और जनसेवा के संकल्प को साकार करने का एक सतत प्रयास है।
भारतीय जनता पार्टी और हमारे गठबंधन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का हृदय से विशेष आभार व्यक्त करता हूँ।
जिन्होंने इस चुनाव में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ मेरा साथ दिया। आपका विश्वास और सहयोग मेरी शक्ति है।
चुनाव में सफलता और असफलता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अभिन्न अंग हैं, किंतु जनसेवा का संकल्प किसी परिणाम का मोहताज नहीं होता। मैं पूर्ववत आप सभी के बीच उपस्थित रहूँगा तथा स्नातक समाज के हितों, उनकी समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखूँगा।
आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
पुनः आप सभी के प्रति हृदय से कृतज्ञता एवं सादर प्रणाम। 
आपका अपना,
केदारनाथ सिंह

 

(जी मीड‍िया ब्‍यूरो) 
 

0
0
Report

करवा चौथ पर राजस्थानी रंग में सुहागिनें पार्लर में मेकअप और मेहंदी से सजीं

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर करवा चौथ पर राजस्थानी रंग में रंगी सुहागिनें, सजने-संवरने के लिए पार्लर्स में उमड़ी महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं रख रही हैं निर्जला व्रत राजस्थानी पारंपरिक पोशाक, रंग-बिरंगे परिधान और सोलह शृंगार में दिख रही संस्कृति की खूबसूरत झलक पार्लर्स में मेकअप और हाथों में मेहंदी लगवाने का दौर, महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह सुबह से घरों में पूजा-पाठ और करवा चौथ की तैयारियां शाम को चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देंगी महिलाएं, पति के हाथों खोलेंगी व्रत बाजारों में भी रौनक, पूजा सामग्री और शृंगार के सामान की बढ़ी मांग
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top