Shahjahanpur - अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Gangsara, Uttar Pradesh:जलालाबाद थाना क्षेत्र के अका खेड़ा पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है की कलान थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव का रहने वाला राजकुमार अपनी रिश्तेदारी से वापस लौट रहा था। तभी अका खेड़ा पुलिया के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक मोटरसाइकिल समेत पुलिया के नीचे जा गिरा और रात भर वहां पढ़ रहा। वही सुबह राहगीरों ने पुलिया के नीचे युवक का शव पड़ा देखा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
