icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242127
Ashok KumarAshok KumarFollow11 Dec 2024, 06:14 am

शाहजहांपुर - नगर पंचायत कलान में प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

Raphiya Bad Kalan, Uttar Pradesh:

शाहजहांपुर नगर पंचायत कलान में प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया,हालांकि, प्रशासन ठेली पटरी वालों को छोड़कर किसी भी बड़े व्यापारी से अतिक्रमण हटाने के लिए सख्ती से नहीं निपट सका । नगर पंचायत कर्मी व पुलिस खानापूर्ति करते नजर आए ।प्रशासन के हटते ही लोगों ने दोबारा से अतिक्रमण कर लिया,अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर मोहल्ला गंगानगर में रोड पर पड़ी महाराम शाक्य की ईंट ट्राली में भर ली गई,वहीं पाइपलाइन कॉलोनी के पास लकड़ी के टाल से ट्राली में लकड़ी डाली गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हमीरपुर में अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित, हजारों किसानों को लाभ

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :-अतिवृष्टि से फसलों के नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत राशि का वितरण, सदर विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सौंपे गए राहत राशि के डेमो चेक, 3 हजार से अधिक किसानों के खातों में भेजी गई करीब 1करोड़ रुपये की राहत धनराशि, अतिवृष्टि से मकान गिरने से प्रभावित 1600 लोगों को दी गई करीब 68 लाख रुपये की धनराशि, मकान गिरने से प्रभावित लोगों को प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री आवास योजना सूची में किया जा रहा शामिल, कार्यक्रम में सदर विधायक मनोज प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी सहित एसडीएम अभिषेक कुमार और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, हमीरपुर सदर तहसील सभागार में किया गया राहत राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन。
0
0
Report

उत्तराखंड-UP की सीमा पर आयकर विभाग का छापा: डॉक्टर दीपक छाबड़ा और रोहताश बतरा के घर तलाशी

Bahara Boj, Uttarakhand:आयकर विभाग ने आज सुबह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बत्रा कॉलोनी में छापा मारा। करीब 15 गाड़ियों से आयकर अधिकारियों की एक टीम डाक्टर दीपक छाबड़ा और दूसरी टीम उद्योगपति रोहताश बतरा के घर पहुंची। उस समय डाक्टर दीपक जिम गए हुए थे जबकि उद्योगपति रोहताश बतरा वॉक करने गए थे। छापे की जानकारी मिलने पर दोनों घर पहुंचे। बरहाल आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा डाक्टर और उद्योगपति के घर में परिजनों से पूछताछ के साथ तलाशी भी ली जा रही है। आयकर विभाग की छापामार कार्यवाही किस आधार पर की जा रही है यह पता नहीं चल पाया है लेकिन आयकर अधिकारियों ने किसी के भी घर में आने जाना पर प्रतिबंध लगा दिया है। वही सुरक्षा के लिहाज से केंद्रीय सुरक्षा बल और उत्तर प्रदेश पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।
0
0
Report

अमेठी में श्री राम कथा के बहाने चेन स्नैचिंग: 3 महिलाओं की गिरफ्तारी

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - तिलोई में श्री राम कथा सुनने पहुंची महिला के साथ हुई चैन स्कैचिंग करने वाली 3 महिलाओं को मोहनगंज कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के Here आयोजित श्री राम कथा सुनने पहुंची महिला के साथ हुई थी चैन स्कैचिंग, पुलिस ने लूटेरी 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर की रहने वाली है लुटेरी महिलाएं, बताया जा रहा है की ऐसे भीड़भाड़ वालें इलाकों को चिंहित करते महिलाएं को डरा धमकाकर करती थी लूट, गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अन्य जिलों में भी मुकदमे है दर्ज,
0
0
Report
Advertisement

रावला में गैंगस्टर विरोधी बड़ा पुलिस ऑपरेशन, अवैध हथियार बरामद

Sri Ganganagar, Rajasthan:गैंगस्टरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन रावला मंडी पुलिस की कार्रवाई अवैध हथियार बरामद एसपी हरिशंकर यादव के निर्देशन में रावला थाना क्षेत्रों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई बॉर्डर डीएसटी की सूचना पर रावला थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई रावला में थाना प्रभारी बलवंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की इस कार्रवाइयों में बॉर्डर डीएसटी प्रभारी लाल बहादुर व कांस्टेबल गोपी की रही अहम भूमिका रही गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अवैध हथियार जिसमे दो देसी पिस्टल , 4 मैगजीन , 43 जिन्दा कारतूस बरामद होने की जानकारी रावला थाना प्रभारी बलवंत कुमार के अनुसार, कार्रवाई अभी जारी है आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जल्द करेगी पूरे मामले का खुलासा
0
0
Report

दौसा से कांग्रेस के 40-50 नेता दिल्ली धरने के लिए रवाना

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा दिल्ली में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जिले से भी करीब चार दर्जन कांग्रेसी गए दिल्ली कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ के नेतृत्व में रवाना हुए कांग्रेसी महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भी हुई रवाना वहीं एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अशोक मीणा भी साथियों के साथ रवाना सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर है प्रदर्शन जिसके चलते देश भर से दिल्ली पहुंच रहे है कांग्रेसी भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस और विपक्ष लगातार आंदोलनरत है कांग्रेसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और जिसके चलते दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है कांग्रेस के शीश नेतृत्व के आवाहन पर दिल्ली में प्रदर्शन के चलते देशभर से अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेसी दिल्ली पहुंच रहे हैं राजस्थान के दौसा जिले से भी कांग्रेसी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं । दौसा जिले से कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ के नेतृत्व में करीब चार से पांच दर्जन कांग्रेसी अपने-अपने अलग-अलग वाहनों से रवाना हुए हैं इनमें महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भगवती गुर्जर , मंजू मीणा , रुक्मणी गुप्ता,दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा की बेटी नीहारिका जोरवाल,पूर्व मंत्री ममता भूपेश सहित अन्य पदाधिकारी शामिल है तो वहीं एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अशोक मीणा सहित उनके साथी भी दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दौसा जिले से रवाना हुए हैं चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेसी वोट चोरी का आरोप लगाते हुए आंदोलन कर रहे हैं हालांकि आंदोलन को लेकर दिल्ली पुलिस काफी सजग दिखाई दे रही है वही पुलिस से बचने के लिए दौसा जिले के कांग्रेसी भी अलग-अलग ग्रुपों में रवाना हुए हैं दौसा जिले से रवाना हुए कांग्रेसियों का कहना है शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था और उस आवाहन के चलते वह दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दौसा से रवाना हुए हैं
0
0
Report

पायल वैद्य ने कांग्रेस से आरोपों पर तत्काल जवाबदेही की मांग की

Mandi, Himachal Pradesh:कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजम पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस नेतृत्व जवाबदेही तय करे : पायल वैद्य महिलाओं के अधिकारों पर उपदेश देने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपने सांसद पर कार्रवाई कब करेगी : पायल वैद्य राहुल गांधी महिलाओं की सुरक्षा पर बोलने से पहले अपनी पार्टी के नेताओं के आचरण पर जवाब दें : भाजपा महिला मोर्चा भाजपा महिला मोर्चा ने अन्य मोर्चों के साथ मिलकर किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन मंडी, 12 अक्टूबर। भाजपा महामंत्री पायल वैद्य ने कहा कि आज मंडी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया तथा राहुल गांधी का पुतला जलाकर कांग्रेस के कथित दोहरे चरित्र के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा की बात करते हैं, लेकिन जब उनकी अपनी पार्टी के किसी नेता पर गंभीर आरोप लगते हैं, तो पार्टी का नेतृत्व चुप्पी साध लेता है। पायल वैद्य ने कहा कि मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजम के संबंध में जेएनयू की आंतरिक शिकायत समिति द्वारा यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में निष्कर्ष निकाले जाने और उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। इस मामले में तथ्यों और संबंधित संस्थान की आधिकारिक कार्रवाई के आधार पर कांग्रेस नेतृत्व को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि यदि सांसद के विरुद्ध आरोपों की पुष्टि हुई है, तो कांग्रेस पार्टी उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करे और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने के लिए कहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि राजनीतिक दलों को अपने आचरण में भी इसका परिचय देना चाहिए। कांग्रेस को अपने नेताओं के मामलों में भी वही मापदंड अपनाना चाहिए, जिसकी अपेक्षा वह दूसरों से करती है। पायल वैद्य ने कहा कि कांग्रेस का यह दोहरा रवैया जनता के सामने उजागर हो रहा है। जब किसी अन्य दल या सरकार से जुड़ा मामला सामने आता है, तो कांग्रेस नेता सवाल उठाने में देर नहीं करते, लेकिन जब अपनी पार्टी के नेताओं पर सवाल उठते हैं, तो नेतृत्व की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। भाजपा मंडी जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कि कहा कि राहुल गांधी, और प्रियंका गांधी को महिलाओं के सम्मान के विषय पर देश को उपदेश देने से पहले अपनी पार्टी के भीतर जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर आवाज उठाता रहेगा. मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर कांग्रेस की आपत्ति समझ से परे : पायल वैद्य मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के मुद्दे पर पायल वैद्य ने कहा कि चुनावी सूचियों का पुनरीक्षण एक नियमित लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक देश की सत्ता में रही है और विभिन्न राज्यों में भी उसकी सरकारें रही हैं। ऐसे में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसे कानूनी प्रक्रिया से आपत्ति क्यों है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार होना चाहिए। यदि कांग्रेस के पास किसी प्रकार की अनियमितता के प्रमाण हैं, तो उन्हें संबंधित मंच पर प्रस्तुत करना चाहिए, न कि बिना प्रमाण पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि चुनावों में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन पर पार्टी नेतृत्व को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। कांग्रेस को अपनी संगठनात्मक स्थिति, जनता के बीच घटते समर्थन और चुनावी रणनीति की समीक्षा करनी चाहिए। मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर सवाल उठाने के बजाय उसे अपनी राजनीतिक कमजोरियों के कारणों पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए
0
0
Report
Advertisement

देहरा में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया, पुतला फूंका गया

Dehra Gopipur, Himachal Pradesh:लोकेशन : देहरा भारतीय जनता पार्टी की जिला देहरा इकाई ने सोमवार सुबह ढलियारा में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं का आरोप रहा कि जेएनयू में छात्रा से यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर को कांग्रेस बढ़ाने का प्रयास कर रही है. युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूका. जब पुलिस वालों ने पुतले की आग बुझाने की कोशिश की तो पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर की पुलिस कर्मचारियों से बहस हो गई. प्रदर्शन में देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह, जिला भाजपा प्रभारी राजेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष अजय खट्टा, सुनीता कुमारी भी मौजूद रहे. एलिमेंट्स पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से बहस करते विक्रम ठाकुर आक्रोश रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता बाइट बिक्रम ठाकुर, पूर्व मंत्री
0
0
Report

हमीरपुर: सैलून से चिट्टा स्मगलिंग का बड़ा खुलासा, 30.43 ग्राम पकड़ा गया

Chanwal, Himachal Pradesh:पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले कृष्णा नगर में सैलून में काम करने वाले व्यक्ति से लाखों का चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कृष्णा नगर में किराये के मकान से 30.43 ग्राम चिट्टा पकड़ा है तथा आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार रात के समय यह कार्रवाई की है। पुलिस अब आरोपी के संपर्कों की तलाश कर रही है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में यह नशा किस-किस तक पहुंचाया जाना था। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नशा तस्करों के मंसूदों पर भी कड़ा प्रहार हुआ है। आरोपी से पूछताछ के दौरान भी कई अहम सुराग पुलिस को मिल सकते हैं। बताया जाता है कि आरोपी लंबे समय से सैलून में काम कर रहा था लेकिन कमाई का असली धंधा नशा तस्करी को बना रखा था। आरोपी की पहचान आकाश दीप सिंह निवासी मकबूलपुरा, अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी कब से इस काम को कर रहा था। सैलून की आड़ में चिट्टे के अंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वहीं तीन अन्य मामलों में भी पुलिस एक दिन पूर्व कार्रवाई करते हुए नशा पकड़ चुकी है। एक महिला सब जेल हमीरपुर में अंडर ट्रायल अपने पति के लिए चिट्टा लेकर पहुंची थी। वहीं दो अन्य मामलों में भी नशा पकड़ा गया है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि जेल में एक बेचारा दिन कैदी की पत्नी उससे मिलने आई थी और उसने जो कुछ कपड़े पति को दिए थे उसमें जांच के दौरान एक पेंट से हीरोइन बरामद की गई है पुलिस मामला सामने आने के बाद इसकी जांच में जुटी है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि सैलून में काम करने वाले व्यक्ति से चिट्टा पकड़ा गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसके संपर्कों का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

पंचायत चुनावों को लेकर गर्ग का दावा: बीजेपी की जीत, हत्या पर सख्त कदम

Jaipur, Rajasthan:जयपुर पंचायत चुनावों और पूर्व विधायक भड़ाना की हत्या को लेकर बोले जोगेश्वर गर्ग पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठकों दौर जारी है मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने पंचायत चुनावों में बीजेपी की जीत का दावा किया है। वहीं, पूर्व विधायक भड़ाना की हत्या को लेकर गर्ग ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते ہوئے कहा कि सरकार सख्त कदम उठाएगी। कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से उठाए गए सवालों पर भी गर्ग ने पलटवार किया。 मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। गर्ग ने कहा कि कांग्रेस आरोप लगाती थी कि प्रदेश में चुनाव नहीं होंगे, लेकिन वन स्टेट, वन इलेक्शन के तहत प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में माहौल अच्छा है और बीजेपी पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करेगी。 वहीं, पूर्व विधायक भड़ाना की हत्या की घटना को جوجेश्वर गर्ग ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। गर्ग ने कहा कि सरकार इस मामले में सख्त कदम उठाएगी। कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए गर्ग ने कहा कि घटना दुर्भागपूर्ण है, लेकिन इसे कानून व्यवस्था से जोड़ने वाले लोगों से मेरा सवाल है कि देश के प्रधानमंत्री को उनके घर में गोली मार दी गई थी। तब कानून व्यवस्था कैसी थी, उसे याद करके फिर आरोप लगाएंगे तो ज्यादा ठीक रहेगा。
0
0
Report

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन या धरना आयोजित करने के लिए दिशा-निर्देश, इन जगहों को क‍िया मार्क

SShyamFollow4m ago
New Delhi, Delhi:

नई द‍िल्‍ली/प्रमोद शर्मा:  भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के अधिकार के लिए मौजूदा निर्धारित स्थल के स्थान पर वैकल्पिक और उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के लिए एक समिति का गठन किया था।

 

समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में निर्धारित करने की अधिसूचना रद्द कर दी गई है। इसके स्थान पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए तीन नए स्थलों को निर्धारित किया गया है।

 

ये स्थल हैं:


रामलीला मैदान
बुराड़ी मैदान
सीबीडी मैदान, पूर्वी दिल्ली

 

इन तीनों स्थलों पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी। यह आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी किए गए पूर्व स्थायी आदेश संख्या L&O/48/22 में आंशिक संशोधन के तहत जारी किया गया है।
 

0
0
Report
Advertisement

पुरुलिया में विरोधी दलों के प्रदर्शन पर सुदीप बंधोपाध्याय का बयान; शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में रुख

Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া : সিজেপির আন্দোলন দেখে বিরোধী দলগুলি আন্দোলনে নেমেছে । সিজেপি অহিংস ভাবে আন্দোলনেলে নামলে বাধা দেওয়া ঠিক না । পুরুলিয়ায় সাংবাদিকদের মুখোমুখি হয়ে বললেন এনসিপিআই সাংসদ সুদীপ বন্দ্যোপাধ্যায়। পাশাপাশি বিগত সরকারের সমালোচনা করে বর্তমানে মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারীকে সমর্থন করে সুদীপ বন্দ্যোপাধ্যায় বলেন, বিগত সরকারের আমলে পুরুলিয়ায় অনেক কিছু করা 시작 হয়েছিল কিন্তু সম্পূর্ন হয়নি । এবারের সরকারের আমলে ফুট স্টেপ রাখতে শুরু করেছে, আগামী ৫ বছর অপেক্ষা করা উচিত । আশা করি অনেক কিছু হবে। বাঁকুড়া পুরুলিয়ার প্রতি শুভেন্দু অধিকারীর দৃষ্টি আছে । এছাড়াও তিনি বলেন, বিজেপি বিরোধী জোট ভালোভাবে জোট পাকেনি । এখন একটা প্রবণতা দেখা যাচ্ছে তৃণমূল সরকার রাজ্যে অনেকতা পিছিয়ে পড়ার পর । এই জোট নির্ভর করছে উত্তরপ্রদেশে ফলাফলের উপর । বাইট : সুদীপ বন্দ্যোপাধ্যায় (সাংসদ)
0
0
Report

पटना में 1731 KYP केंद्रों को फिर से शुरू करने की मांग पर धरना

Patna, Bihar:पटना में 1731 कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केंद्रों को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को पटना में केंद्र संचालकों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया। बिहार कौशल विकास मिशन के KYP केंद्र संचालक बड़ी संख्या में नियोजन भवन के गेट के पास जुटे हैं। प्रदर्शन में 200 से अधिक संचालक शामिल हैं। केंद्र संचालकों का कहना है कि विभागीय स्तर पर हुई वार्ता के दौरान सभी पुराने KYP केंद्रों को चालू रखने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद बाद में केवल 871 केंद्रों पर KYP डिजिटल मित्र कार्यक्रम शुरू करने को लेकर अधिसूचना जारी की गई। इससे बड़ी संख्या में पुराने केंद्र संचालकों के सामने रोजगार और संचालन को लेकर संकट पैदा हो गया है। प्रदर्शनकारी संचालक पुरानी प्रशिक्षण व्यवस्था को बहाल करने के साथ सभी 1731 पूर्व संचालित केंद्रों को दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले की तरह केंद्रों की इंटेक क्षमता भी बहाल की जाए, ताकि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। संचालकों ने विभाग से जल्द निर्णय लेकर सभी पुराने केंद्रों को संचालित करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top