242401
शाहजहांपुर-घने कोहरे के चलते हुआ हादसा
Gangsara, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। घने कोहरे के चलते हुआ हादसा। प्राइवेट बस ट्रैक्टर ट्राली से टकराई। एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। नेपाल से चंडीगढ़ जा रही थी प्राइवेट बस। थाना खुटार के तिकुनिया के पास हुआ हादसा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुर्ग-रोयपुर मार्ग पर विवाद में ट्रक चालक राम सिंह की मौत, गिरफ्तार अभियुक्त
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां वाहन खड़े करने को लेकर हुए विवाद में एक ट्रक चालक की जान चली गई मृतक ड्राइवर का नाम राम सिंह है.दरअसल पूरी घटना 10 जून की रात की है जब दुर्ग रायपुर राष्ट्रीय मार्ग पर कुम्हारी टोल प्लाजा के समीप ट्रक और क्रमांक HR 38 ZD 3022 का चालक कटिंग से यूटर्न लेकर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर रहा था इसी दौरान हाइवा क्रमांक CG04 LB 9345 भी वही पहुंचा था वाहन खड़ा करने को लेकर दोनों चालकों के बीच में विवाद शुरू हो गया और दोनों ही चालकों के बीच हाथापाई और धक्का मुक्की और मारपीट होने लगी इसके बाद ट्रक चालक राम सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया इसी दौरान उसकी रास्ते में ही मौत हो गई फिलहाल दुर्ग पुलिस ने बालोद जिले के रहने वाले वाहन चालक देव कुमार साहू को गिरफ्तार का उसके मानव वध के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है.0
0
Report
कैथल में मुठभेड़: होटल लूट के तीन बदमाश घायल, एक फरार
Kaithal, Haryana:कैथल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, होटल में लूट के बाद भाग रहे 3 बदमाशों को लगी गोली; एक फरार। कैथल में सीआईए और एवीटी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और एक फरार है। बदमाशों ने देर रात होटल में लूट और स्कूटी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। कैथल में सीआईए और एवीटी की बदमाशों से मुठभेड़। तीन बदमाश गोली लगने से घायल, एक अभी भी फरार। बदमाशों ने कलायत के पास होटल में लूट और कैथल आकर स्कूटी और ₹60000 छीने, और स्कूटी मालिक को सिर में डंडा मार कर घायल कर दिया। हरियाणा के कैथल के अंतर्गत शुगर मिल के पास शनिवार सुबह CIA कलायत और AVT (कैथल) की टीम की चार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। तीन बदमाशों को गोली लगी हैं और एक अभी फरार हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने देर रात एक होटल में बन्दूक के नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।0
0
Report
कासगंज के शेखुपुरा में आंधी-तूफान से एक परिवार की मौत, तीन बच्चे घायल
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के शेखुपुरा गांव में शुक्रवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खराब मौसम के बीच एक मकान का लैंटर अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। तेज हवा और बारिश के कारण मकान का लैंटर अचानक ढह गया और पूरा परिवार उसके मलबे में दब गया। हादसे की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। इस भीषण हादसे में वीरभान पुत्र भगवान सिंह (लगभग 30 वर्ष), उनकी पत्नी नीलम (27 वर्ष) तथा तीन वर्षीय पुत्री काव्या की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं काजल (10 वर्ष), सूरज (7 वर्ष) और किरण (5 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सिढ़पुरा थाना पुलिस, राजस्व विभाग की टीम तथा उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे शेखुपुरा गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों के अनुसार वीरभान मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। प्रशासन द्वारा घटना की जांच कराई जा रही है तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। तेज आंधी और बारिश के बीच हुए इस हादसे ने क्षेत्र में दहशत और दुख का माहौल पैदा कर दिया है。0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन पर झामुमो का साथ, महंगाई-नीट-सीबीएसई घोटाले बड़ा मुद्दा
Ranchi, Jharkhand:मंहगाई , बेरोजगारी, नीट परीक्षा गड़बड़ी , सीबीएसई परीक्षा गड़बड़ी सहित तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने राष्ट्र व्यापी आंदोलन का ऐलान किया, ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन को झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा का मिला साथ, तो विरोधी हुए कांग्रेस पर आक्रामक हाल के दिनों में बढ़ती मंहगाई , बेरोजगारी, आर्थिक संकट , नीट परीक्षा घोटाला और सीबीएसई परीक्षा में गड़बड़ी को मुद्दा बना कर कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक से लेकर केंद्र त्सक राष्ट्र व्यापी आंदोलन का ऐलान किया। केंद्र की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए आंदोलन की रुप रेखा तय किया तो झारखंड में झामुमो ने भी कांग्रेस के इस आंदोलन को अपनी सहमति दिया तो वहीं विरोधी कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कांग्रेस को ही घेरना शुरु कर दिया मंहगाई , बेरोजगारी, नीट परीक्षा गड़बड़ी , सीबीएसई परीक्षा गड़बड़ी सहित तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने राष्ट्र व्यापी आंदोलन का ऐलान किया, ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने रणनीति तैयार कर ली है। बाइट....किशोर शाह देव,कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि इंडिया ब्लॉक की बैठक में यह तय हुआ जिसमें हमारे केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी ऑनलाइन उपस्थित थे। हम सब का प्रस्ताव है इसीलिए हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रीमो भट्टाचार्य ने कहा कि ये लोग नीट और सीबीएसई की परीक्षा नहीं करना चाहते क्योंकि अगर बच्चे पड़ जाएंगे तो उन्हें नौकरी देना होगा और उनके पास नौकरी नहीं है। सफल सरकार के खिलाफ हम लोग गांव तक पहुंचेंगे। बाइट....सुप्रियो भट्टाचार्य,जेएमएम जो परीक्षा पेपर लीक हुई वह बहुत बड़ी छूट थी लेकिन अगर परीक्षा कैंसिल नहीं होती तो मेधावी छात्रों के साथ अन्याय होता इसीलिए या फिर सरकार ने उसे परीक्षा को कैंसिल किया और इस बार बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। लेकिन विरोधी जबरदस्ती का व्यवधान पैदा कर छात्रों के मन में संशय पैदा करने का काम कर रहे हैं। क्योंकि यह आंदोलन करेंगे तो छात्र गुमराह होंगे और इसीलिए यह छात्र विरोधी हरकत है। बाइट....प्रतुल शाह देव,बीजेपी0
0
Report
रेत से भरे ट्रैक्टर ने पैदल किसान को कुचला, मौत मौके पर
Panna, Madhya Pradesh:पैदल जा रहे किसान को रेत से भरे ट्रैक्टर ने कुचला , मौके पर ही मौत पन्ना जिले में अजयगढ़ से लेकर पन्ना और धरमपुर से सिंहपुर तक बेलगाम रेत ट्रैक्टर ट्रॉली का आतंक देखने को मिल रहा है। जिले में सैकड़ों सड़क दुर्घटनाएं ये बेलगाम ट्रैक्टर कर चुके है। ताजा मामला धरमपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ रज्जू सेन उम्र लगभग 50 साल अपने गांव छतैनीं से पैदल सड़क किनारे हीरापुर जा रहे थे। तभी ग्राम हरदी टिकुरिहा की तरफ से आ रहे से रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ने कुचल दिया,जिसमें मौके पर ही रज्जू सेन की मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का अकेले कमाने वाला था उसके 2 बेटियां है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार है। दुर्घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और उनका रो रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
ग्वालियर के इंजीनियर गोविंद सिंह राजपूत ने हांगकांग में एशिया अवॉर्ड 2026 एक्सीलेंस जीता
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जिले का नाम अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी रोशन हुआ है। ग्वालियर के छात्र इंजीनियर गोविंद सिंह राजपूत ने जल निगम विभाग में उत्कृष्ट कार्य कर हांगकांग में आयोजित एशिया अवॉर्ड 2026 एक्सीलेंस अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से न केवल ग्वालियर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है। कड़ी मेहनत, लगन और बेहतर कार्यशैली का नतीजा है कि ग्वालियर के युवा इंजीनियर गोविंद सिंह राजपूत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। हांगकांग में आयोजित 2026 एशिया अवॉर्ड कार्यक्रम में उन्हें जल निगम विभाग में बेहतरीन कार्य और उत्कृष्ट योगदान के लिए “एशिया अवॉर्ड 2026 एक्सीलेंस” से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के बाद ग्वालियर में खुशी का माहौल है और लोग इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं। गोविंद सिंह राजपूत की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और लगन सच्ची हो, तो छोटे शहरों के युवा भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उनके सम्मानित होने से युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि अपने क्षेत्र में बेहतर काम कर देश और समाज का नाम रोशन किया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
कानपुर में तेज आंधी-बारिश से मौसम बदला, पारा 7-8°C नीचे
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कानपुर में सुबह से ही तेज आंधी और बारिश ने मौसम के मिजाज को बदल दिया है। भीषण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है आसमान पर काले बादल छा जाने से अंधेरा छा गया। बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ है, मौसम विशेषज्ञों की माने तो पारा करीब 7 से 8 डिग्री नीचे आया है और अभी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है。0
0
Report
वाराणसी में विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन, सीएम योगी मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:BHU, वाराणसी में विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन समारोह में सीएम योगी0
0
Report
लोनी मुठभेड़ में 50 हजार इनामी बदमाश गौरव नागर गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी थाना पुलिस ने ओमकार अपहरण और हत्या कांड में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर बंथला-चिरोड़ी मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक सफेद स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भागने लगा। पीछा करने पर कार एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश गौरव नागर के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 30 मई को ग्राम गनौली निवासी ओमकार सिंह का अपहरण कर उनकी हत्या की थी और शव को मेरठ रोड स्थित गंगानगर क्षेत्र में फेंक दिया था। इस मामले में थाना लोनी में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी गौरव नागर, गौतमबुद्धनगर के बादलपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ एनसीआर क्षेत्र में करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्विफ्ट कार, 32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बाइट- एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम0
0
Report
Advertisement
बाइक से जुड़ी ताजा खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
13 वर्षीय निशांत कुमार लापता, पंडरा इलाके में तलाश जारी; पुलिस ने FIR दर्ज
Ranchi, Jharkhand:रांची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र स्थित ओझा मार्केट सिंह पैलेस इलाके से 13 वर्षीय निशांत कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार निशांत शुक्रवार सुबह स्कूल गया था और दोपहर करीब 12 बजे स्कूल से घर लौटने के बाद खाना खाकर लगभग 1 बजे खेलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। निशांत के पिता पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि वे नगर निगम में वाहन चालक हैं। ड्यूटी से लौटने के बाद जब उन्होंने बेटे के बारे में पूछा तो पता चला कि वह खेलने गया हुआ है। दोपहर करीब 3 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों, दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पूरी रात बच्चे की तलाश की। देर रात मामले की सूचना पंडरा ओपी थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लापता निशांत कुमार की उम्र 13 वर्ष है। घटना के समय उसने हरे रंग की टी-शर्ट, नीले रंग की हाफ पैंट, नीले रंग की चप्पल और काली टोपी पहन रखी थी। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को निशांत कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पंडरा ओपी थाना या उसके परिजनों को सूचित करें।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: स्पष्ट विवरण नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
ताज़ा खबर: BHUSA से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
ग्रामीण शिविर से दिव्यांग राजकुमार की पेंशन बहाल, चार दिन में 35 किलोमीटर का सफर
Sri Ganganagar, Rajasthan:ग्रामीण सेवा शिविर से दिव्यांग को मिली राहत, बंद पेंशन हुई शुरू, चार दिन में 35 किलोमीटर का सफर किया तय, राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के श्री विजयनगर में राज्य सरकार के ग्रामीण व शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत एक दिव्यांग व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। फरीदसर निवासी राजकुमार पुत्र बगलूराम, जो दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद होने की शिकायत लेकर श्रीविजयनगर उपखंड कार्यालय पहुंचे। विभागीय रिकॉर्ड में उन्हें गलत तरीके से मृत दर्शा दिए जाने के कारण उनकी पेंशन 1 अक्टूबर 2025 से बंद थी। जानकारी के अभाव में राजकुमार अपनी ट्राई साइकिल से दो से चार दिन का सफर तय कर कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी शकुंतला चौधरी को समस्या बताई। जांच में जनआधार कार्ड में मोबाइल नंबर और आय संबंधी जानकारी अपडेट नहीं होना भी सामने आया। उपखंड प्रशासन ने तत्काल आय प्रमाण पत्र बनवाकर जनआधार विवरण अपडेट करवाया तथा उपखंड अधिकारी सूरतगढ़ और पंचायत समिति सूरतगढ़ से समन्वय स्थापित कर पेंशन पुनः शुरू करवाई। पेंशन बहाल होने पर राजकुमार ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
Bakra मुद्दों पर हंगामा: ताज़ा खबरें और विश्लेषण
Noida, Uttar Pradesh:BAKRA0
0
Report
Advertisement
