Shahjahanpur - अभिषेक मिश्रा को राष्ट्रीय विधिक जांच का अध्यक्ष किया गया मनोनीत
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर नगर के रहने वाले अभिषेक मिश्रा हैप्पी को राष्ट्रीय विधिक अन्वेषण आयोग का शाहजहांपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आयोग के चेयरपर्सन सैयद शाह आलम और राष्ट्रपति के ओएसडी सतवीर सिंह राणा की मौजूदगी में अभिषेक मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी गई । अभिषेक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग का उद्देश्य न्याय पाने के लिए लोगों को न्याय और सम्मान दिलाना है। जो जिम्मेदारी उनको आयोग में दी गई है वह पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
