शाहजहांपुर: सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले युवक की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मृत्यु
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिन्नौर के रहने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि 26 साल के सुमित की 22 फरवरी को शादी होने वाली थी। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि ससुराल वालों से फोन पर किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई। इसके बाद सुमित ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन - फानन में सुमित को अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
