242307
Shahjahanpur - रोजा क्षेत्र में युवक ने आग लगाकर किया आत्महत्या करने का प्रयास
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के पिलखाना गांव में 23 साल के युवक ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि युवक राहुल गौतम को परिवार के लोगों ने किसी बात को लेकर डांट दिया. जिसके बाद उसने पेट्रोल मंगवाकर घर के बाहर पेट्रोल छिड़कर खुद को आग लगा ली. आनन-फानन में युवक को मेडिकल कॉलेज लाया गया. जहां उसका इलाज जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरिद्वार गंगा घाट पर नॉनवेज डिलीवरी के विरोध में रैपिडो कंपनी पर प्रदर्शन
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में गंगा घाट के पास नॉनवेज की डिलीवरी को लेकर हिंदूवादी संगठन का विरोध बढ़ता जा रहा है। नगर निगम प्रशासन द्वारा रैपिडो कंपनी को नोटिस जारी किए जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं और संतों ने रैपिडो कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कंपनी प्रबंधन का पुतला फूंका और निगम की कार्रवाई को भी ना काफी बताते हुए नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि गंगा तट के आसपास नॉनवेज की डिलीवरी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। आज नॉनवेज डिलीवर हो रहा है, कल घातक संदिग्ध पदार्थों की डिलीवरी भी हो सकती है। मांग की गई कि गंगा किनारे नॉनवेज की डिलीवरी रोक लगनी चाहिए और रैपिडो कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। संतों ने कहा कि अगर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कंपनी के ऑफिस का घेराव किया जाएगा। बाइट - कार्तिक गिरी महाराज, संत, जूना अखाड़ा बाइट - पंडित अधीर कौशिक, अध्यक्ष श्री अखंड परशुराम अखाड़ा बाइट - पवन कृष्ण शास्त्री, कथा वाचक0
0
Report
पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार बैकुंठ धाम में
Noida, Uttar Pradesh:अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि “पद्म विभूषण” पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के सुपुत्र एवं हम सभी के प्रिय प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार प्रातः 11:00 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में संपन्न होगा। इस दुःखद घड़ी में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।0
0
Report
बरेली में आंधी तूफान ने बरपाया कहर, चार की मौत; यातायात बाधित — मौसम ने ज़ोर मचाया
Noida, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली में आंधी तूफान ने बरपाया कहर, जिले में आंधी तूफान से मरने वालों की संख्या हुई 4, आंवला मझगवां और भमोरा में दिखा सबसे ज्यादा असर, तीन महिला समेत चार की मौत, जगह पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित,0
0
Report
Advertisement
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम: दिल्ली-उत्तर भारत में तेज गर्मी आ सकती है
Noida, Uttar Pradesh:• उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में जम्मू के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। • दक्षिणी हरियाणा और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • 15 मई 2026 से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। Weather Report • अगले 6 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि। • अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद इसमें 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। पिछला मौसम • दिल्ली में छिटपुट स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23-27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। • दिल्ली में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) था, कुछ स्थानों पर सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) और शेष स्थानों पर सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) था। • दिल्ली में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) और शेष स्थानों पर सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) था। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी दिशा से 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिनकी गति 37 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई।0
0
Report
हरिद्वार के ज्वालापुर में विवाद के बाद पथराव, कई घायल
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के ज्वालापुर घोसीयान मोहल्ले में दो पक्षों के विवाद के बाद पथराव हुआ। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पथराव और मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए, क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कड़ी मशक्त के बाद हालात को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को तितर-बितर किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पुलिस फुटेज के आधार पर भी जांच कर रही है।0
0
Report
राजकोट के चोटीला-लिंबडी मार्ग पर डामर टैंकर व दो बसों की भिड़ंत, चार मौत
Noida, Uttar Pradesh:गुजरात राजकोट: चोटीला-लिंबडी के बीच भीषण सड़क हादसा चोटीला और लिंबडी के बीच हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट... डामर (डामर) के टैंकर और दो बसों के बीच भिड़ंत: यह दुर्घटना एक डामर से भरे टैंकर और दो बसों के बीच हुई। कई लोग घायल: हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। राजकोट रेफर: गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य अस्पतालों में भर्ती: बाकी घायलों को इलाज के लिए सुरेंद्रनगर और चोटीला के सिविल अस्पतालों में ले जाया गया है। मौत का आंकड़ा: इस घटना में अब तक करीब चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घायल व्यक्ति का बयान (राजकोट रेफर किया गया मरीज): "यह घटना लिंबडी के पास रात के समय हुई थी। डामर के टैंकर और बस के बीच हुई भिड़ंत के बाद बस में आग लग गई। आग लगते ही मैं ड्राइवर की सीट से कूदकर बाहर निकल गया, लेकिन अन्य लोग बाहर नहीं निकल पाए। फिलहाल, मेरे शरीर पर डामर चिपकने के कारण मैं बुरी तरह झुलस गया हूँ।" घायल के रिश्तेदार का बयान: "घटना की जानकारी मिलते ही हम सिविल अस्पताल पहुंचे। अभी कितने लोग घायल हैं, इसका कोई सटीक आंकड़ा हमारे पास नहीं है।" बाइट टिकटैक: घायल के परिजनों के साथ बातचीत। बाइट: नरेंद्र भाई (हादसे में घायल व्यक्ति)।0
0
Report
Advertisement
अंता में पेयजल प्लांट 57 करोड़ 3 दिन से ठप, गांव पानी को तरस रहे
Baran, Rajasthan:खबर : अंता (बारां) अंता में एक बार बढ़ा पेयजल स़कट ,57 करोड़ का पेयजल प्लांट 3 दिनों से ठप्प , 44 गांवों में 3 दिनों से नहीं हो रही पीने के पानी की सप्लाई , प्लांट की मुख्य पाइप लाइन में लीकेज के चलते प्लांट किया बंद बारां जिले के अंता में 57 करोड़ की लागत का नागदा बलदेवपुरा पेयजल प्लांट मुख्य पाइप लाइन में लीकेज के चलते 3 दिनों से ठप्प पड़ा हुआ हे जिसके चलते 44 गांवों में पीने के पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए तरसने पर मजबूर होना पड़ रहा हे । बता दे कि नागदा बलदेवपुरा प्लांट आए दिन ठप्प होने से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे कभी क्लोरिन खत्म होने के चलते प्लांट बंद कर दिया जाता हे तो कभी प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों का भुगतान नहीं होने से प्लांट बंद रहता हे ओर इसका खामियाजा कस्बे सहित 44 गांवों के वाशिंदों को भुगतना पड़ रहा हे । 2017 में शुरू हुई नागदा बलदेवपुरा पेयजल योजना से प्रतिदिन 70 लाख लीटर पीने के पानी की जलापूर्ति की जाती हे जिसमें से अंता कस्बे को प्रतिदिन 29 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है परन्तु कई दिनों से यह पेयजल योजना आमजन के लिए मुसीबत बनी हुई हे । विजुअल _ प्लांट की मुख्य पाइप लाइन में लीकेज से बहता पानी तथा नागदा बलदेवपुरा प्लांट0
0
Report
हरिद्वार के मदरसों में अनियमितताएं, 23 मदरसों की धनराशि रोक दी गई
Haridwar, Uttarakhand:उत्तराखंड सरकार के निर्देशों के बाद हरिद्वार जिले में मदरसों की व्यवस्थाओं और संचालन को लेकर प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। जिले के 131 मदरसों की प्रारंभिक जांच में कई संस्थानों में अनियमितताएं सामने आने के बाद 23 मदरसों की मार्च और अप्रैल माह की धनराशि रोक दी गई है। वहीं 11 मदरसों में पीएम पोषण योजना बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन अब छात्रों, शिक्षकों, वित्तीय अभिलेखों और बाहरी राज्यों से आए बच्चों के सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू करेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई 2026 से केवल मान्यता प्राप्त मदरसे ही संचालित हो सकेंगे। हरिद्वार जिले में पीएम पोषण योजना से जुड़े कुल 131 मदरसों की स्क्रीनिंग की गई थी। पहले चरण में सभी मदरसा संचालकों को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया, जिसमें 121 संचालकों ने भाग लिया, जबकि 10 मदरसों ने उसी दिन पीएम पोषण योजना बंद करने का नोटिस दे दिया। इसके बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई। विभाग ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था, जिसमें मिड डे मील वितरण की फोटो रिपोर्ट भेजना अनिवार्य किया गया था, लेकिन 4 मदरसों ने रिपोर्ट नहीं भेजी। वहीं 3 मदरसों ने पूरे वर्ष का डेटा अपडेट नहीं किया, जबकि 6 मदरसों ने वास्तविक छात्र संख्या से अधिक बच्चों का रिकॉर्ड विभाग को उपलब्ध कराया। पहले चरण की जांच में कुल 23 मदरसे स्क्रीनिंग टेस्ट में असफल पाए गए हैं, जिनकी धनराशि फिलहाल रोक दी गई है। शेष 108 मदरसों को योजना के तहत नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।0
0
Report
हरिद्वार की मस्जिद में मीनार ऊँचाई मामले पर प्रशासन ने निर्माणकार्य की निगरानी बढ़ाई
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। लक्सर एसडीएम अनिल शुक्ला और क्षेत्राधिकारी ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सील की चुकी मीनार पर कोई नया निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। प्रशासन के मुताबिक मस्जिद परिसर में केवल फर्श की घिसाई और मरम्मत का काम चल रहा था। एसडीएम अनिल शुक्ला ने बताया कि मस्जिद कमेटी ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि पूर्व में उठाई गई आपत्तियों के अनुरूप मीनार की ऊंचाई भी नियमानुसार कम कराई जाएगी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष इस मस्जिद में निर्धारित मानकों से अधिक ऊंची मीनार बनाए जाने की शिकायत के बाद प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। एक बार फिर निर्माण की सूचना पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट की। फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
रेण-मेड़ता हाईवे पर स्लीपर बस पलटने से एक दर्जन घायल, चालक फरार
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता सिटी, नागौर रेण - मेड़ता हाईवे पर शुभदंड के पास देर रात स्लीपर कोच बस पलटी बीकानेर से उदयपुर चलने वाली स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक दर्जन यात्री हुए घायल हादसे के बाद मौके से बस चालक हुआ फरार हादसे की सूचना मिलते ही रेन व मेड़ता पुलिस पहुंची मौके पर, घायलो को उपचार के लिए मेड़ता उप जिला अस्पताल लाया गया,0
0
Report
ओयो होटल में सीओ सिटी के साथ छापा, अवैध बुकिंग और पहचान सत्यापन पर हड़कंप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:ओयो होटल में सीओ सिटी अभय वर्मा के नेतृत्व में कादरीगेट थाना पुलिस ने बुधवार शाम आवास विकास स्थित एक ओयो होटल पर औचक छापा मारा। अचानक कार्रवाई से होटल संचालक और वहां ठहरे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड रजिस्टर की बारीकी से जांच की तो भारी अनियमितताएं सामने आईं। पता चला कि होटल प्रबंधन नियमों की अनदेखी कर बिना पहचान सत्यापन के लोगों को कमरे दे रहा था। यह सुरक्षा के लिहाज़ से बड़ी लापरवाही है। छापे के दौरान होटल के कमरों में कई लोकल कपल्स भी मिले। पुलिस ने मौके पर ही उनके पहचान पत्र जांचे और विवरण सत्यापित किए। बाइट - अभय वर्मा, सीओ सिटी: "होटल के रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। कपल्स के दस्तावेज सत्यापित किए गए हैं। किसी संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे। होटल संचालक से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है, जांच जारी है।" पुलिस ने होटल संचालक को नोटिस थमा दिया है। आगे की कार्रवाई तय की जा रही है।0
0
Report
तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, विंध्याचल में हाईमास्ट पोल गिरा, बड़ा नुकसान टला
Ukhdand, Uttar Pradesh:तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित, कई जगह लोग गंभीर घायल विंध्याचल में गिरा हाईमास्ट, हादसा टला मीरजापुर । जिले में बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। तेज आंधी के दौरान विंध्याचल के अटल चौराहा पर लगा हाईमास्ट पोल अचानक गिर गया। घटना के समय आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के दौरान कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। आंधी और बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे यातायात बाधित हुआ। वहीं ओलावृष्टि के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। अचानक बदले मौसम के कारण बाजारों और सड़कों पर मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। कई जगहों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी इतनी तेज थी कि कई दुकानों के टीनशेड उड़ गए और होर्डिंग्स भी क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने में जुटी रही।0
0
Report
Advertisement
इटावा में मुठभेड़: दो लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में इटावा पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ने में जुटी हुई है. हाईवे पर लूट करने वाले दो शातिर लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है; एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई जबकि दूसरे को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कार समान समेत बरामद किया है. इटावा के थाना बकेवर के इकनौर की पुलिया तिराहे पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चला रहा था. इसी दौरान कार पुलिस को आती दिखी; कार सवार ने भागने का प्रयास किया. पुलिस ने पीछा किया, तो कार सवार ने फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त सुल्तान यादव के पैर में गोली लगी और घायल हो गया, जबकि दूसरा अभियुक्त शिवम उर्फ प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया गया कि अभियुक्त ने 14 फरवरी को महिला को चलती बाइक से झपट्टा मारकर चेन स्नेचिंग किया था, जिसे अभियुक्तों ने स्वीकार किया है. घायल अभियुक्त पर जान से मारने का प्रयास, गैंगस्टर समेत 12 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं. अभियुक्त के पास से 2 तमंचा, अवैध कारतूस, खोखा कारतूस, 5 ग्राम सोना, 1 कार, और 10 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. बाइट: रामदवन मौर्य - सीओ0
0
Report
उत्तराखंड के चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु, सुरक्षा उपाय मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड CMO का बयान - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं के सुचारू दर्शन सुनिश्चित करने के लिए, स्लॉट प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण प्रणालियों को और मजबूत किया गया है, साथ ही रियल-टाइम डिजिटल निगरानी का भी प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत, केदारनाथ मंदिर में पुनर्निर्माण कार्य ने इस तीर्थस्थल को एक भव्य और दिव्य गंतव्य में बदल दिया है। ट्रेकिंग मार्ग में किए गए सुधारों ने श्रद्धालुओं के लिए तीर्थयात्रा को और आसान बना दिया है। सरकार ने एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया है। मौसम की स्थिति पर बारीकी से नज़र रखने के लिए एक विशेष निगरानी तंत्र भी स्थापित किया गया है, और सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में, उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा इस वर्ष एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। केवल 25 दिनों में, यात्रियों की संख्या 12.6 लाख (1.26 मिलियन) के आंकड़े को पार कर गई है। केदारनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, जिसमें केवल 22 दिनों के भीतर 5,23,000 से अधिक यात्रियों ने केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए हैं। यह देखते हुए कि यह तीर्थयात्रा ऊँचे हिमालयी क्षेत्र में होती है, राज्य सरकार मौसम की स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दौरान प्रत्येक यात्री की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करें। चार धाम यात्रा 19 अप्रैल को शुरू हुई थी, और 13 मई तक, 12.6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने इन चारों तीर्थस्थलों के दर्शन कर लिए थे। इनमें से, 5,23,582 यात्रियों ने केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए, 3,24,081 ने बद्रीनाथ मंदिर के, 2,05,425 ने गंगोत्री मंदिर के, और 2,07,390 यात्रियों ने यमुनोत्री मंदिर में शीश नवाया। आज अकेले ही, 80,401 श्रद्धालुओं ने इन चारों तीर्थस्थलों के दर्शन किए। इनमें केदारनाथ मंदिर में सबसे अधिक 32,423 यात्राओं की संख्या दर्ज की गई, इसके बाद बद्रीनाथ मंदिर में 21,260 श्रद्धालु, यमुनोत्री मंदिर में 13,403 श्रद्धालु, और गंगोत्री मंदिर में 13,315 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ यात्रा का रास्ता मुश्किल होने के बावजूद, तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के प्रयासों के बाद, भक्तों में इस यात्रा को लेकर ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला है। पिछले चार सालों (2022–2025) के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कुल 69.45 लाख तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ यात्रा की है। इनमें से 2022 में 15,64,248 तीर्थयात्री, 2023 में 19,58,863, 2024 में 16,53,581 और 2025 में 17,68,795 भक्तों ने दर्शन किए।0
0
Report
रायबरेली में आंधी-तूफान से जमकर तबाही, पेड़ गिरने से किसान की मौत
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे बुधवार शाम आई आंधी व तूफ़ान ने जमकर तबाही मचाई है। यहाँ ऊँचाहार एनटीपीसी गेट के सामने जहाँ बहुत पुराना महुआ और सफेदा का पेड़ गिरने से उसके नीचे कई बाइक दबकर छतिग्रस्त हो गयीं वहीं लालगंज ब्लॉक परिसर मे सफ़ेदा का पेड़ गिर गया। सफेदा के नीचे दबकर तीन कारें बुरी तरह छतिग्रस्त हो गयीं। उधर ऊंचाहार के जीत का पुरवा मे तरबूज़ के फसल की रखवाली कर रहे किसान पर तेज़ आंधी से विशाल पेड़ टूटकर उन पर गिर गया। पेड़ की चपेट मे आकर किसान चंद्रभान पाल की दर्दनाक मौत हो गई।0
0
Report
Advertisement
