242401
Shahjahanpur - अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार
Itauli, Uttar Pradesh:पुवायां पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान पुवायां से बंडा हाइवे पर ग्राम टकेली मोड पर एक भट्ठे के किनारे खड़े युवक से पूछताछ व जमा तलाशी ली तो युवक के पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया. युवक ने अपना नाम गुड्डू पुत्र नजीर निवासी ग्राम करनापुर बताया. युवक अपराधी किस्म का बताया जा रहा है,जो पांच मुकदमों में वांछित चल रहा है.मामला पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम टकेली मोड के पास एक भट्ठे के किनारे का बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारामूला के हमरे पटन में मस्जिद शरीफ आग, दमकल ने आग बुझाने में जुटी
Gulmarg, Fire Engulfs Masjid Sharief In Hamray Pattan Baramulla, Fire Tenders Rushed To Douse Flames: A fire broke out at Masjid Sharief in Hamray area of Pattan in north Kashmir's Baramulla district on Sunday. The fire broke out, locals raised an alarm and informed the Fire and Emergency Services department. Fire tenders were rushed to the spot to douse the flames and prevent the fire from spreading to nearby structures. Efforts were on to bring the fire under control when reports last came in. There was no immediate report of any casualty or injury in the incident. The cause of the fire was not immediately known.0
0
Report
जालौन में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 16 ट्रक सीज
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कमिश्नर की फटकार के बाद जागा प्रशासन, अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनिज परिवहन में लगे 16 ट्रकों को पकड़कर किया सीज, जांच में कई वाहन बिना रॉयल्टी और कुछ ओवरलोडिंग करते पाए गए, डीएम के निर्देश पर कालपी व कदौरा में हुई कार्रवाई से वाहन संचालकों में मचा हड़कंप, एसडीएम, सीओ और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, जालौन के कालपी और कदौरा थाना क्षेत्र में चलाया गया अभियान।0
0
Report
NH 44 पर खाद से भरे ट्रक में आग, ड्राइवर सुरक्षित, शॉर्ट सर्किट वजह
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 पर भागते हुए खाद से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई, आग लगने के चलते ट्रक का कैबिन कुछ ही सेकंड में आग का गोला बनकर धूं धूं कर जलने लगा। वहीं आग को देखकर ट्रक ड्राइवर ने ट्रक में से कूदकर अपनी जान बचाई, आग लगने की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडी ने आग पर काबू पाया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत NH 44 पर रोड़ा ग्राम के पास की है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, फिलहाल आग में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।0
0
Report
Advertisement
आगरा ग्रिड के काम में लापरवाही, धूल से नागरिक बीमार
Agra, Uttar Pradesh:सीएम ग्रिड के काम को लेकर अफसरों में नहीं दिखती गंभीरता ठेकेदार निरंकुश, कछुआ गति से हो रहा काम सड़क खुदाई के बाद मिट्टी हटाना भूला ठेकेदार सड़कों पर उड़ती धूल लोगों को कर रही बीमार हृदय संबंधी, श्वास संबंधी सहित कई बीमारियों का बढ़ा खतरा सड़क पर उड़ते धूल के गुवारों की कहानी बयां कर रहे सड़क किनारे खड़े पेड़ पेड़ो पर जमी मिट्टी और धूल की परत लापरवाही को कर रही बयां मामले में भाजपा पार्षद ने नगर निगम को बताया इसके लिए दोषी बोले, सीएम ग्रिड के काम में लापरवाही निगम के गंभीर न होने का सुबूत0
0
Report
ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਕਲੀਨ ਸਿਟੀ ਐਵਾਰਡ ਮਿਲਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਸਫ਼ਾਈ ਵਿਵਸਥਾ ’ਤੇ ਉੱਠੇ ਸਵਾਲ, ਡਾ. ਸੁਭਾਸ
Anandpur Sahib, Punjab:ਗੁਰੂ ਨਗਰੀ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਕਲੀਨ ਸਿਟੀ ਐਵਾਰਡ ਮਿਲਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਸਫ਼ਾਈ ਵਿਵਸਥਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਿਆਸੀ ਬਿਆਨਬਾਜ਼ੀ ਤੇਜ਼ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਡਾ. ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨੀ ਹਕੀਕਤ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰੂ ਨਗਰੀ ਨੂੰ ਐਵਾਰਡ ਮਿਲਣਾ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ, ਪਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਸਫ਼ਾਈ ਸਿਰਫ਼ ਕਾਗਜ਼ਾਂ ਤੱਕ ਸੀਮਤ ਨਹੀਂ ਰਹਿਣੀ ਚਾਹੀਦੀ, ਸਗੋਂ ਗਰਾਊਂਡ ਲੈਵਲ ’ਤੇ ਵੀ ਕੰਮ ਦਿਖਾਈ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਡਾ. ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਆਪਣੇ ਭਾਜਪਾ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੰਡਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਗਲੀ-ਮੁਹੱਲਿਆਂ, ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਅਤੇ ਚੌਕਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਲੱਗੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰ, ਓਵਰਫਲੋ ਹੋ ਰਹੇ ਸੀਵਰੇਜ ਅਤੇ ਟੁੱਟੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਇੰਟਰਲਾਕ ਟਾਈਲਾਂ ਦਿਖਾਉਂਦਿਆਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਖੜ੍ਹੇ ਕੀਤੇ।0
0
Report
बांका में मुस्लिम परिवारों की परंपरा: अंतरा से छठ रंगीन सजावट
Banka, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बांका जिले में तैयारियां जोरों पर हैं. बाजारों से लेकर गांवों तक छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री तैयार की जा रही है. इसी बीच बांका में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. यहां मुस्लिम परिवारों के हाथों से तैयार होने वाला अंतरा छठ व्रतियों के सूप और डलिया की शोभा बढ़ा रहा है. धर्म और मजहब से ऊपर उठकर निभाई जा रही यह परंपरा गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश कर रही है. बांका शहर से महज तीन-चार किलोमीटर दूर स्थित जगाय गांव में मुस्लिम समुदाय के करीब आठ परिवार पीढ़ियों से अंतरा बनाने की पारंपरिक कारीगरी को जीवंत रखे हुए हैं. गांव के सबरुद्दीन उर्फ मंगल, बीबी शाहिस्ता, बीबी रेखा, धनु मियां, शुभराति और इतवारी सहित कई परिवारों के सदस्य इन दिनों अंतरा तैयार करने में जुटे हैं. इस काम में परिवार की महिलाएं अपनी बारीक कारीगरी से रंग-बिरंगे अंतरा तैयार करती हैं, जबकि पुरुष तैयार सामग्री को बाजार तक पहुंचाने और उसकी बिक्री की जिम्मेदारी संभालते हैं. गाँव के सबरुद्दीन उर्फ मंगल बताते हैं कि अंतरा तैयार करने के लिए सबसे पहले रुई की जरूरत होती है. करीब पांच किलो रुई खरीदने पर 1500 रुपये तक खर्च आता है. इसके बाद रंग और अन्य जरूरी सामग्रियों की मदद से काफी मेहनत और कुशलता के साथ इसे तैयार किया जाता है. तैयार होने के बाद यही अंतरा छठ व्रतियों के सूप और डलिया को सजाने के काम आता है. छठ के बाद मनाए जाने वाले डोरा पर्व में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.0
0
Report
Advertisement
रामपुरहाट में छठ पूजा के कारण दो दिन मांस की दुकाने बंद
Noida, Uttar Pradesh:छठ पूजा के मद्देनजर आज और कल बंद रहेंगी मांस की दुकानें, रामपुरहाट नगरपालिका ने जारी किया निर्देश。 पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट शहर में छठ पूजा के मद्देनजर रविवार और सोमवार, दो दिनों तक मांस की दुकानें बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है。 नगर पालिका सूत्रों के अनुसार, शहर के कोर्ट गली इलाके में सड़क किनारे स्थित लगातार तीन मांस की दुकानों को बंद रखने का नोटिस दुकानदारों को सौंप दिया गया है。 इस संबंध में रामपुरहाट नगरपालिका के चेयरमैन सौमेन भगत ने बताया कि इन दुकानों में खुलेआम मांस काटा जाता है। इसी वजह से छठ पूजा के दोनों दिनों में दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है。 हालांकि, नगरपालिका के इस फैसले को लेकर शहर में राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है। छठ पूजा के मद्देनजर लिए गए इस फैसले पर अब राजनीतिक दलों और शहरवासियों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर सबकी नजरें टिकीं हैं।0
0
Report
दिल्ली: दानिश अंसारी बोले—यूपी में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सत्ता बनाएगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, \"INDIA गठबंधन के जो दल हैं, वो सब एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं और एक-दूसरे का दोस्त होने का दावा भी करते हैं। सच्चाई यह है कि ये सत्ता की कुर्सी पाने के लिए बेचैन हैं...ये लोग जनता को गुमराह करके सत्ता की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं...उत्तर प्रदेश का विकास मोदी और योगी सरकार सुनिश्चित कर रही है और प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है...\"0
0
Report
कोटा की पिगमेंट केमिकल फैक्ट्री में आग, दमकल ने काबू पाया
Kota, Rajasthan:Kota केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, रोड नंबर 6 पर स्थित पिगमेंट फैक्ट्री के स्टोरेज में लगी आग, चार दमकल पहुंची मौके पर, आग पर पाया काबू,0
0
Report
Advertisement
छठ पूजा के मद्देनजर रामपुरहाट में दो दिन मांस दुकानें बंद, बहस शुरू
Noida, Uttar Pradesh:छठ पूजा के मद्देनजर आज और कल बंद रहेंगी मांस की दुकानें, रामपुरहाट नगरपालिका ने जारी किया निर्देश। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट शहर में छठ पूजा के मद्देनजर रविवार और सोमवार, दो दिनों तक मांस की दुकानें बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। नगरपालिका सूत्रों के अनुसार, शहर के कोर्ट गली इलाके में सड़क किनारे स्थित लगातार तीन मांस की दुकानों को बंद रखने का नोटिस दुकानदारों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में रामपुरहाट नगरपालिका के चेयरमैन सौमेन भगत ने बताया कि इन दुकानों में खुलेआम मांस काटा जाता है। इसी वजह से छठ पूजा के दोनों दिनों में दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, नगरपालिका के इस फैसले को लेकर शहर में राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है। छठ पूजा के मद्देनजर लिए गए इस फैसले पर अब राजनीतिक दलों और शहरवासियों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।0
0
Report
राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की 25वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़
Dungarpur, Rajasthan:ग्रामीण और जनजातीय युवाओं की खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा 2-दिवसीय तीरंदाजी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर के के गुप्ता और उपसभापति अनिल पटेल मौजूद थे। इस मौके पर सह संगठन मंत्री हर रत्न डामोर ने बताया कि प्रतियोगिता में तीरंदाजी व एथलेटिक्स के कार्यक्रम होंगे, जिसमें 12 जिलों की 48 टीमें भाग लेंगी। ग्रामीण और जनजातीय अंचलों से निकलकर खिलाड़ियों ने अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।0
0
Report
जवाहर नगर में युवक ने की सुसाइड, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Kota, Rajasthan:Kota जवाहर नगर थाना क्षेत्र में युवक ने किया सुसाइड, तलवंडी स्थित घर पर लगाई युवक गीत जैन ने फांसी, परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, मेडिकल कॉलेज किया रैफर, ड्यूटी डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, जवाहर नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी, परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को किया सुपुर्द, पिताजी के साथ हॉस्टल एवं मेस का संचालन करता था मृतक, फिलहाल किसी तरह के लड़ाई झगड़े एवं नशे की बात को परिजनों ने नकारा,0
0
Report
Advertisement
सीधी में खनिज परिवहन के लिए RFID टैग अनिवार्य, ब्लैकलिस्ट संभव
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले में रेत, गिट्टी, मुरुम और मिट्टी का परिवहन करने वाले वाहनों के लिए RFID टैग अनिवार्य होगा. निर्धारित समय सीमा के भीतर टैग लगवाने पर ही संचालक नियमों के अनुसार चलेंगे. अगर टैग नहीं लगा पाए तो प्रशासन सख्त कार्रवाई कर सकता है; एक महीने के भीतर ऐसे वाहनों को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है. जिला खनिज अधिकारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर RFID टैग लगवाने का अभियान शुरू किया. खनिज विभाग ने पारदर्शी और नियमों के अनुरूप व्यवस्था बनाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है; रेत, गिट्टी, मुरुम और मिट्टी का परिवहन करने वाले वाहन अब विभाग की निगरानी में रहेंगे और RFID टैग लगवाना आवश्यक होगा. प्रशासन ने वाहनों को निर्धारित समय में टैग लगवाने के निर्देश दिए हैं ताकि अवैध खनिज परिवहन पर रोक लग सके.0
0
Report
गोरखपुर में घरेलू विवाद के बाद ठेकेदार ने खुद को गोली मारी, मौत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में घरेलू विवाद के बाद एक ठेकेदार की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के फुलवरिया में 47 वर्षीय ठेकेदार अजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि पत्नी से विवाद के बाद अजीत सिंह अपने कमरे में चले गए थे। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और अजीत सिंह गंभीर हालत में पाए। डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट मौके पर बुलाए गए और साक्ष्य एकत्र किए गए। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार घरेलू विवाद घटना की वजह है, जबकि वास्तविक कारणों की गहनता से जांच चल रही है।0
0
Report
आगरा के बिजकौली में पुलिस टीम से हमला करने की कोशिश: तीन गिरफ्तारी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग अपडेट आगरा के बाह थाना क्षेत्र के बिजकौली गांव में पुलिस टीम से अभद्रता और हमले का प्रयास。 ट्रांस यमुना थाने में दर्ज मुकदमे के संबंध में पूछताछ करने पहुंची थी पुलिस, धर्मेंद्र के घर पूछताछ के लिए पहुंची थी ट्रांस यमुना और बाह थाने की संयुक्त टीम。 पूछताछ के दौरान बॉबी यादव, पवन यादव और नीरज यादव ने किया हंगामा。 तीनों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमले के प्रयास का आरोप。 पुलिस टीम ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया。 थाना बाह में मुकदमा दर्ज कर की गई अग्रिम विधिक कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
