242401
शाहजहांपुरः मकान का लिंटर डालते समय बिजली के चपेट में आया मजदूर, मौत
Powayan, Uttar Pradesh:खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम अटकोना में मकान का लिंटर डालते समय एक युवक (राजू) मकान से सटे बिजली के तार केे चपेट में आ गया। हादसे में राजू (25) की मौत हो गई। मृतक का शव घंटों तक वैसे ही पड़ा रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। हादसे से के बाद कोई भी बिजली कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हल्द्वानी नगर निगम ने डेंगू रोकथाम के लिए 60 वार्डों में फॉगिंग शुरू
Haldwani, Uttarakhand:बरसात का मौसम खत्म होने के बाद अब डेंगू, मलेरिया समेत कई संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ने लगा है। ऐसे में हल्द्वानी नगर निगम ने भी बीमारियों की रोकथाम को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम की ओर से शहर के सभी 60 वार्डों में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव का अभियान शुरू कर दिया गया है, नगर निगम की कई टीमें अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर लगातार फॉगिंग कर रही हैं, ताकि मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित किया जा सके। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों और ऐसे स्थानों पर कीटनाशक का छिड़काव भी किया जा रहा है, जहां मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक रहती है। मुख्य नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि नगर निगम की टीमें सभी 60 वार्डों में अभियान के तहत काम कर रही हैं और फॉगिंग के साथ कीटनाशक छिड़काव का कार्य भी लगातार जारी है। उन्होंने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील की है। निगम की ओर से लोगों से कहा गया है कि वे अपने घरों, छतों और आसपास किसी भी तरह का पानी जमा न होने दें। खास तौर पर गमलों, कूलर, टायर और अन्य ऐसे स्थानों की नियमित सफाई करें, जहां पानी जमा हो सकता है। नगर निगम का कहना है कि मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन और आम जनता, दोनों का सहयोग जरूरी है।0
0
Report
समस्तीपुर में वीडियो से उजागर बदसलूकी-छेड़खानी, पुलिस जांच कर रही है
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में जमुई जैसी वारदात का वायरल वीडियो. बीच सड़क लड़की से छेड़खानी और बदसलूकी, 58 सेकंड के वीडियो ने मचाया हड़कंप, कर्पूरी ग्राम थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर शुरू की जांच। समस्तीपुर में जमुई की घटना के बाद अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के जगत सिंह बांध के पास का है. 58 सेकंड के वीडियो में कुछ युवक सड़क पर एक लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़खानी और बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में लड़की के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और आपत्तिजनक तरीके से छूने की घटना दिखाई दे रही है. वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है और यह वीडियो कब का है, इसकी भी अभी पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सड़क पर कुछ युवक एक लड़की को घेरते नजर आ रहे हैं. वीडियो में युवक लड़की के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और छेड़खानी करते दिखाई दे रहे हैं. दिनदहाड़े सड़क पर बने इस वीडियो ने महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.0
0
Report
यमुना एक्सप्रेस वे पर बस में लगी आग 9लोगों की हुई जल कर मौत।
Khatoo, Rajasthan:ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर में लगी भीषण आग बस में सवार यात्रियों में मची चीख पुकार दो दर्जन से ज्यादा बस के अंदर यात्री मौजूद महिला सहित 9 लोगों की मौत फायर टीम जेवर पुलिस प्रशासन मौके पर घंटे तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला । आग लगने के कारण की ,की जा रही जांच।0
0
Report
Advertisement
मधुमक्खी के हमले में वृद्ध दंपति मौत, पति गंभीर जख्मी
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन रोड स्थित नगड़ी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ बहियार में गाय बांधने गए वृद्ध दंपति पर बड़ी मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुद्रिका देवी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जबकि उनके पति पेरू राणा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार नगड़ी गांव निवासी पेरू राणा अपनी पत्नी मुद्रिका देवी के साथ घर के समीप स्थित मिशन तालाब के बहियार में गाय को खूंटे से बांधने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में मौजूद बड़ी मधुमक्खियों ने दोनों बुजुर्गों पर अचानक धावा बोल दिया। मधुमक्खियों के इस हमले के बाद दोनों ने जान बचाने के लिए काफी हो-हल्ला मचाया, लेकिन आसपास किसी के मौजूद नहीं रहने के कारण उन्हें तत्काल सहायता नहीं मिल सकी। किसी के न पहुंचने से बुजुर्ग मुद्रिका देवी ने मौके पर ही तड़पते हुए दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति पेरू राणा डंक लगने से गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजनों ने बताया कि दोनों बुजुर्ग सुबह मवेशी को खूंटा ठोककर बांधने बहियार गए थे। गाय बांधने के दौरान ही अचानक मधुमक्खियों का झुंड टूट पड़ा। दोनों ने बचने के लिए काफी शोर मचाया, लेकिन इलाका खाली होने से कोई तुरंत नहीं पहुँच सका। जब हम लोग आवाज सुनकर दौड़े, तब तक मुद्रिका देवी दम तोड़ चुकी थीं और पेरू राणा बेसुध पड़े थे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग और परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और घायल पेरू राणा को चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची चकाई पुलिस ने स्थिति का मुआयना किया और कानूनी कार्रवाई में जुट गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही चकाई पैक्स अध्यक्ष नारायण गुप्ता रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। इस दुखद हादसे के बाद पूरे नगड़ी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।0
0
Report
उरवा में छत से गिरकर तीन वर्षीय बच्चा गंभीर घायल, देवघर रेफर
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत पेटर पहाड़ी पंचायत के उरवा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां घर की छत पर खेल रहा तीन वर्षीय मासूम बच्चा रेलिंग से अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मासूम की पहचान उरवा गांव निवासी प्रदीप कुमार वर्मा एवं राधा कुमारी के पुत्र सिद्धार्थ कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बच्चे के पिता प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मेरा तीन वर्षीय बेटा सिद्धार्थ घर की छत पर खेल रहा था। छत पर खेलते-खेलते वह अचानक रेलिंग के पास चला गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह अचानक नीचे जमीन पर जा गिरा। जोरदार आवाज सुनकर जब हम लोग दौड़े तो देखा कि बच्चा लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। हादसे के तुरंत बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने बिना कोई देर किए आनन-फानन में घायल मासूम को गोद में उठाया और इलाज के लिए सीधे रेफरल अस्पताल चकाई पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने मासूम की स्थिति को देखते हुए तत्परता से प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, बच्चे के सिर में गहरी चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने भी परिजनों से मामले की जानकारी ली तथा तुरंत देवघर ले जाने की सलाह दी। मासूम की गंभीर स्थिति से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
गाजियाबाद के फेडरल बैंक शाखा में गोल्ड लोन के दौरान नकली सोना पकड़ा गया
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद आरडीसी स्थित फेडरल बैंक की एक शाखा में गोल्ड लोन के दौरान नकली सोना सामने आने के मामले में थाना कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक़ 10 जून 2026 को मयूर बंसल और दीपांशु बंसल गोल्ड लोन के सिलसिले में बैंक शाखा पहुंचे थे। दोनों ने बैंक में गोल्ड प्रस्तुत किया था। पुलिस के अनुसार बैंक के गोल्ड अप्रूवर ने शुरुआती जांच में प्रस्तुत किए गए सोने को सही पाया था। हालांकि इसके बाद बैंक के एक अन्य कर्मचारी ने जब उसी गोल्ड की दोबारा जांच की तो वह नकली पाया गया। इसके बाद बैंक प्रबंधन की ओर से तत्काल डायल-112 पर सूचना दी गई। एसीपी कविनगर अभय राजेन्द्र डागा के मुताबिक पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मयूर बंसल और दीपांशु बंसल अपना गोल्ड लेकर बैंक से निकल गए। घटना के बाद बैंक स्तर पर पूर्व में स्वीकृत किए गए अन्य गोल्ड लोन के बदले जमा सोने की भी समीक्षा की गई। इस जांच के दौरान कुछ अन्य गोल्ड भी नकली पाए जाने की बात सामने आई। मामले में बैंक की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर थाना कविनगर में अपराध संख्या 663/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। विवेचना के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बैंक में नकली सोना किस तरह प्रस्तुत किया गया और इस मामले में अन्य लोगों की कोई भूमिका है या नहीं。 पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों बैंक के रिकॉर्ड और गोल्ड लोन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
IDFC First Bank गैबन केस: स्वाती सिंगला की नियमित जमानत याचिका अदालत ने खारिज की
Panchkula, Haryana:पंचकूला। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की सेक्टर-32 शाखा से जुड़े सरकारी धन के कथित गबन के मामले में जेल में बंद स्वाति सिंगला को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत से राहत नहीं मिली। अदालत ने स्वाति सिंगला की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। सीबीआई की ओर से मामले में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और निजी खातों में रकम ट्रांसफर किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। 52.50 लाख रुपये ट्रांसफर करने का आरोप सीबीआई के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया कि स्वाति सिंगला की कंपनी में 75 फीसदी हिस्सेदारी थी। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि कंपनी से जुड़े लेन-देन के दौरान 52.50 लाख रुपये निजी बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। इसी आधार पर मामले में स्वाति की भूमिका की जांच की जा रही है। सीबीआई का दावा है कि स्वाति और उसके भाई अभिषेक सिंगला की कंपनी स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, कंपनी के यस बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में खाते खुलवाने के लिए स्वाति के केवाईसी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। इन खातों में एसएमएस अलर्ट के लिए स्वाति का मोबाइल नंबर दर्ज होने की बात भी जांच एजेंसी ने कही है। मामले में स्वाति सिंगला को 26 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था। खबर के अनुसार, वह करीब छह महीने से न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट में स्वाति समेत कई आईडीएफसी अधिकारियों और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। सुनवाई के दौरान स्वाति के वकील यवनीत ठाकला ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी मुवक्किल को मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि स्वाति को मुख्य रूप से अभय कुमार की पत्नी होने के आधार पर आरोपी बनाया गया। बचाव पक्ष ने यह भी तर्क दिया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट अदालत में दाखिल की जा चुकी है। ऐसे में स्वाति को हिरासत में रखकर पूछताछ करने की अब आवश्यकता नहीं है। सीबीआई ने अदालत के समक्ष स्वाति की.company में 75 फीसदी हिस्सेदारी होने का दावा किया। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, जांच में कंपनी के बैंक खातों और लेन-देन के जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की गई है। एजेंसी ने आरोप लगाया कि बैंक खाते खुलवाने और उनमें लेन-देन के लिए स्वाति से जुड़े दस्तावेजों तथा मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया। जांच एजेंसी ने यह भी दावा किया कि रकम ट्रांसफर के दौरान स्वाति के मोबाइल पर ओटीपी आया और हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया। सीबीआई के मुताबिक, इसी दौरान स्वाति के निजी बैंक खाते में 52.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। रकम ट्रांसफर के लिए मोबाइल पर आया ओटीपी जांच एजेंसी के मुताबिक, रकम ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया में स्वाति के मोबाइल फोन पर ओटीपी आया था। सीबीआई ने इसे मामले में महत्वपूर्ण तथ्य बताते हुए कहा कि बैंकिंग लेन-देन में मोबाइल नंबर और अन्य दस्तावेजों के इस्तेमाल की जांच की गई है। अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष सीबीआई अदालत ने स्वाति सिंगला की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी।0
0
Report
हल्द्वानी में युवाओं के दो गुटों के बीच भिड़ंत, पुलिस CCTV फुटेज से पहचान कर रही है
Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR: हल्द्वानी में युवाओं के बीच मारपीट का एक और मामला सामने आया है। कॉलेज के पीछे जगदम्बा नगर इलाके में सड़क पर कुछ युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट से मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर युवाओं के बीच काफी देर तक विवाद और मारपीट होती रही, जिसके चलते आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला हल्द्वानी के कॉलेज के पीछे स्थित जगदंबा नगर इलाके का है, जहां सड़क पर कुछ युवाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। सड़क पर युवाओं के बीच मारपीट होते देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल मारपीट की वजह क्या थी, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाकर घटना में शामिल युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
भोपाल में 600 अनुकंपा नियुक्तियाँ, 30 और जल्द जारी होंगी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालमोहन सरकार का बड़ा फैसला - 600 अनुकंपा नियुक्तियां, 30 और होंगी सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी पहल की 859 लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों में से 600 आदेश जारी किए गए 30 और आदेश दो दिन में जारी करने की बात कही गई इसका उद्देश्य दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को समय पर आर्थिक संबल देना है स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने एक्स पोस्ट के जरिए दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
जमुई: चकाई में एमडीएम चावल की कालाबाजारी, पूर्व MLC ने रोककर कार्रवाई का किया दबाव
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र में मध्याह्न भोजन के सरकारी चावल की कालाबाजारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को क्षेत्र भ्रमण से लौट रहे पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने रामचंद्रडीह-चकाई मुख्य मार्ग पर एमडीएम का चावल ले जा रहे डोर-स्टेप डिलीवरी वाहन को खुले में चावल बेचते रंगेहाथ पकड़ लिया और चकाई थानाPolice के हवाले कर दिया। घटना के बाद पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद ने स्थानीय निरीक्षण भवन में प्रेस वार्ता कर व्यवस्था और संवेदक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि वे एक निजी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान देखा कि संवेदक का वाहन रास्ते में अवैध तरीके से चावल की बोरियां उतार रहा था। उनकी गाड़ी देखते ही चालक वाहन आगे बढ़ाने लगा। जिसके बाद पीछा कर उसे रोका गया। वाहन में 23 बोरी चावल लोड पाया गया। संजय प्रसाद ने कहा कि उन्होंने तत्काल एमओ से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनके बाहर होने पर चकाई थानाध्यक्ष को सूचना दी गई, जिन्होंने पुलिस बल भेजकर वाहन को जब्त कर लिया। पूर्व एमएलसी ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि चकाई जिला मुख्यालय से काफी दूर है। जिसके कारण अधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग नहीं हो पाती और aquí भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने मांग की कि स्कूलों के बच्चों के निवाले पर डाका डालने वाले भ्रष्ट संवेदक का अनुबंध तत्काल रद्द कर उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ सह बीईओ मनीष आनंद चकाई थाना पहुंचे और मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुट गए। बीईओ ने जब्त वाहन, चालक के बयानों और चावल के चालान से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही संवेदक भरत यादव ने भी माना कि प्लास्टिक बोर में कुछ मजदूर के द्वारा चावल बेचा जा रहा था। ऐसे में देखना होगा कि अब संवेदक भारत यादव पर क्या कुछ कार्रवाई शिक्षा विभाग करती है।0
0
Report
रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह की कड़ी ने संगीत-लोक कला से समां बंधा दिया
Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह की दसवीं और अंतिम कड़ी में रामलीला मैदान संगीत और लोककला से सराबोर रहा। आयुष नामदेव और सियाधेश म्यूजिक बैंड ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।इसके बाद जान कुमार सानू ने लोकप्रिय गीतों से समां बांधा। वहीं पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति ने ‘दिल दिया है जान भी देंगे’ और ‘बोले चूड़ियां, बोले कंगना’ जैसे गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नारायणपुर के नितारा कला केंद्र के कलाकारों ने ‘चंदा चकोर’ नाटक के जरिए बस्तर के लोकजीवन, प्रेम और संघर्ष को मंच पर जीवंत किया। पुनर्वासित कलाकारों की सहभागिता प्रस्तुति का खास आकर्षण रही ,नाटक की खास बात यह रही कि इसमें पुनर्वासित कलाकारों ने भी अभिनय किया। हिंसा और भटकाव का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे इन कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समापन समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कलाकारों का सम्मान किया और रायगढ़ में 2 करोड़ रुपये की लागत से कंटेंट क्रिएटर्स के लिए स्टूडियो बनाने समेत कई विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने रायगढ़ में कला एवं संगीत महाविद्यालय की स्थापना और 10 नए ऑक्सीजन गार्डन विकसित करने की बात भी कही।वित्त मंत्री ने महाराजा चक्रधर सिंह के कला और संगीत में योगदान को याद करते हुए कहा कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देशभर में नई पहचान दे रहा है।सांसद राधेश्याम राठिया और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी समारोह की सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित किया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खराब मौसम के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके। बाइट 01 ओपी चौधरी वित्त मंत्री छत्तीसगढ़। बाइट 02 जान कुमार शानू गायक।0
0
Report
विदिशा में श्याम डेयरी इंडस्ट्री पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा; 750 किलो घी-वेज फैट जब्त
Bhopal, Madhya Pradesh:विदिशा में श्याम डेयरी इंडस्ट्री पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा 750 किलो घी-वेज फैट जब्त अमानक और मिलावट की आशंका में करीब ₹4.50 लाख की खाद्य सामग्री सील बिना लाइसेंस मल्टीपरपज वेज फैट के निर्माण का आरोप अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण और खुली खाद्य रंग की बोतलें मिलीं घी और वेज फैट के 6 नमूने जांच के लिए लिए गए अग्रिम आदेश तक खाद्य निर्माण पर रोक0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर: नई मंडी के पास दो पक्षों की भिड़ंत, सड़क पर मारपीट
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: जहांगीराबाद नई मंडी के पास दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। नई मंडी प्रांगण में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर पहुंच गया और दोनों पक्ष आमने-सामने भिड़ गए। सड़क पर काफी देर तक हंगामा होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस विवाद की वजह और पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
केकेएम किसान जत्थेबंदी Chandigarh के किसान भवन में 10 बजे बैठक, पंजाब मंत्री से मुलाकात
Chandigarh, Chandigarh:ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀ ਕੇਕੇਐਮ ਦੀ ਅੱਜ ਕਿਸਾਨ ਭਵਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ 10 ਵਜੇ ਹੋਵੇਗੀ ਅਹਿਮ ਬੈਠਕ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਦੁਪਹਿਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੀਟਿੰਗ0
0
Report
समस्तीपुर अस्पताल में सांप डसने के बाद एंटी वेनम से युवक की जान बची
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर सदर अस्पताल में सांप के डसने के बाद भर्ती एक युवक का इलाज डॉक्टर एंटी स्नेक वेनम से कर रहे थे, वहीं उसके पास बैठी एक महिला भगत मंत्र पढ़कर झाड़-फूंक करती नजर आई। डॉक्टर जहां युवक की जान बचाने में जुटे थे, वहीं परिजन आधुनिक इलाज के साथ झाड़-फूंक का भी सहारा ले रहे थे। अस्पताल में इलाज और अंधविश्वास अब चर्चा का विषय बन गया है । पूरा मामला खानपुर थाना क्षेत्र के इलमसनगर के पास का है। यहां रहने वाले धनीलाल राम के 25 वर्षीय बेटे संजय कुमार राम को जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन बिना देर किए उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू किया। चिकित्सकों की टीम ने उसे एंटी स्नेक वेनम की 20 सुई दी। इलाज के बाद युवक की हालत में सुधार होने लगा और उसकी जान बचाई जा सकी ।संजय के अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों ने इलाज के साथ झाड़-फूंक का सहारा भी लिया। इसके लिए नत्थुद्वार की रहने वाली महिला भगत दुखनी देवी को अस्पताल बुलाया गया। महिला भगत युवक के पास खड़ी होकर उसके पेट पर हाथ रखकर काफी देर तक मंत्र पढ़ती रही। महिला भगत बताती है कि संजय मेरा रिश्तेदार है। मुझे जानकारी मिली कि उसे सांप ने डस लिया है, इसलिए मैं अस्पताल पहुंची। झाड़-फूंक से पता लगाया जाता है कि व्यक्ति को असली सांप ने डसा है या भूत सांप का मामला है। इस मामले में युवक को सच में सांप ने ही डसा था। परिजन का बताना है कि सांप के डसने के बाद संजय की हालत बिगड़ रही थी। हम लोग तुरंत उसे सदर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और एंटी वेनम दिया। साथ में परिवार की मान्यता के अनुसार भगत को भी बुलाया गया था। वहीं सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में चिकित्सक ने बताया कि सांप के डसने की स्थिति में मरीज को बिना समय गंवाए तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहिए। झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में देरी होने पर मरीज की जान जा सकती है।चिकित्सक के अनुसार, जहरीली सांप के काटने के बाद समय पर एंटी स्नेक वेनम मिलना बेहद जरूरी है। संजय को भी गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया और एंटी वेनम की 20 सुई दीं। समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी हालत में सुधार हुआ।0
0
Report
Advertisement
