icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242307
Nitesh GangwarNitesh GangwarFollow8 Jan 2025, 06:26 am

शाहजहांपुर - सिधौली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tilhar, Uttar Pradesh:

शाहजहांपुर के सिधौली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि, मुड़िया मोड का रहने वाला जहीर खान भट्टे पर काम करता था और शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद जहीर खान नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी सहित बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। परिजनों के विरोध करने पर जहीर खान ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एनडीए समर्थित जद(यू) प्रत्याशी के पक्ष में शिक्षकों ने आनंद पुष्कर के लिए मतदान की अपील

MRMD RiyazJust now
Patna, Bihar:बिहार के सिवान में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जद(यू) प्रत्याशी आनंद पुष्कर के समर्थन में ‘शिक्षक संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल हुए और बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षकों को संबोधित किया। उमेश सिंह कुशवाहा ने शिक्षकों से आनंद पुष्कर के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की। उन्होंने एनडीए सरकार की शिक्षा और शिक्षक हित से जुड़ी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों की प्राथमिकताओं और हितों को लेकर संवेदनशील रही है। जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि टीआरई-1, टीआरई-2, टीआरई-3 और प्रधानाध्यापकों की बहाली के माध्यम से अब तक 3 लाख 11 हजार 466 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है, जबकि टीआरई-4 के तहत शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था में हुए बदलावों का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, वर्ष 2005 के बाद राज्य में राजकीय विश्वविद्यालयों की संख्या 10 से बढ़कर 21 हुई है। इसके अलावा चार केंद्रीय विश्वविद्यालय और आठ निजी विश्वविद्यालय भी खुले हैं। उमेश सिंह कुशवाहा ने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर ‘कौशल विकास विश्वविद्यालय’ की स्थापना का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिक्षकों से एनडीए समर्थित प्रत्याशी आनंद पुष्कर के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
0
0
Report

बदायूं की गौशाला हादसा: एक रात में 100 गायों की मौत, हंगामा

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं में गौशाला में बड़ा हादसा, एक रात में लगभग 100 गायों की मौत, अभी तक 50 से 60 गोवंशु की मौत का आंकड़ा आकलन किया गया है। 120 तड़प रही हैं, बिना पोस्टमार्टम जेसीबी से गाड़े शव, बजरंग दल का हंगामा। बदायूं जिले के ब्लॉक म्याऊं क्षेत्र के ग्राम अभिगांव में बनी गौशाला में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक साथ लगभग 100 गायों की मौत हो गई, जबकि करीब 120 गायें बीमार होकर तड़प रही हैं। अभी तक जो आकलन हो पाया है उसमें 50 से 60 मौत का आंकड़ा दर्ज हुआ है आरोप है कि एनजीओ संचालक दानवीर ने अधिकारियों और पशु डॉक्टरों की मिलीभगत से जेसीबी मंगवाकर दर्जनों मृत गायों को बिना पोस्टमार्टम कराए ही गौशाला परिसर में गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया। बिना पोस्टमार्टम दबाए शव, बजरंग दल ने मौके पर किया हंगामा.... घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने मृत और बीमार गायों की दुर्दशा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गौशाला में गायों को न तो समय पर चारा-पानी दिया जा रहा था और न ही बीमार गायों का इलाज कराया जा रहा था, जिसके चलते इतनी बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई मौके पर तनावपूर्ण माहौल, अधिकारी जांच में जुटे... वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठनों के लोग गौशाला पर इकट्ठा हो गए हैं। सूचना पर स्थानीय प्रशासन और पशु विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मांग है कि मृत गायों को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाए और दोषी एनजीओ संचालक और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
0
0
Report
Advertisement

सागर में दिनदहाड़े युवक की हत्या: सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ

Sagar, Madhya Pradesh:सागर में सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या Cctv आया सामने.. एंकर/ एमपी के सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैराडाइज होटल के सामने रविवार को एक दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ दिनदहाड़े एक युवक की निर्मम तरीके से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई दरिंदगी सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक हमलावर ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए युवक पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमले किए। हैरान करने वाली बात यह है कि महज 16 सेकंड के भीतर आरोपी ने युवक के सिर पर एक के बाद एक 14 गंभीर वार किए। इस वीभत्स मारपीट को देखकर मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई और आसपास हड़कंप मच गया। घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ साहसी लोगों ने आरोपी को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुने बिना लगातार युवक पर वार करता रहा। कुछ देर बाद, एक अन्य युवक ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया और आरोपी को खींचकर अलग किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, मृतक की पहचान (शिनाख्त) नहीं हो सकी है। पुलिस के हाथ घटना का सीसीटीवी फुटेज लग गया है, जिसके आधार पर पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों की जानकारी खंगाल रही है और आरोपियों तथा मृतक की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।
0
0
Report

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू, बसों का मालिकाना निजी ऑपरेटरों के पास

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-मध्य प्रदेश सरकार की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ शुरू होते ही सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गई है। उखड़ते पेंट और पुरानी खटारा बसों को सिर्फ रंग-रोगन कर सड़कों पर उतारने के आरोपों के बीच अब खुद परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मोर्चा संभाला है और योजना को लेकर स्थिति साफ की है। नरसिंहपुर के गाडरवारा पहुंचे परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दो टूक कहा कि यह पूरी योजना पीपीपी यानी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर आधारित है। इसके तहत बसों का मालिकाना हक निजी ऑपरेटरों के पास ही रहेगा। रूट पर नई बस चलानी है या पुरानी, यह फैसला भी ऑपरेटर ही करेंगे। सरकार का काम सिर्फ नियम बनाना, बसों की सख्त फिटनेस जांचना और एकरूपता बनाए रखना है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि पुरानी बसों को भी सरकार के तय कलर कोड और सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद ही सड़क पर उतरने की इजाजत दी जा रही है। बाइट-उदय प्रताप सिंह, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री, मध्य प्रदेश शासन
0
0
Report

CM भजनलाल शर्मा बयाना दौरे के लिए सुरक्षा-व्यवस्था तेज, सभा की तैयारी जोरशोर से

Bharatpur, Rajasthan:बयाना(भरतपुर)बयाना में CM भजनलाल शर्मा के दौरे से पहले बड़ी हलचल, कल बयाना पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जनसभा को करेंगे संबोधित, देर शाम तक सभा स्थल और हेलीपैड तैयार करने का काम युद्धस्तर पर जारी, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने लिया तैयारियों का जायजा, जिला कलेक्टर कमर चौधरी और SP राजेश कुमार मीणा भी रहे मौजूद, हरनगर मोड़ के पास बयाना-भरतपुर मार्ग पर होगी CM की विशाल जनसभा, भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गृह राज्यमंत्री ने भाजपा नेताओं को सौंपी अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी, जिला उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को दिए निर्देश, CM के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, सभा स्थल से लेकर हेलीपैड तक सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप, मुख्यमंत्री के स्वागत और जनसभा को लेकर भाजपा संगठन ने झोंकी पूरी ताकत。
0
0
Report
Advertisement

पंजाब में नशा मुक्त पंजाब यात्रा शुतराना पहुंची

Patran, Punjab:नशा मुक्ति यात्रा शुतराना पहुंची, पंजाब वासियों को नशा मुक्त बनाने का किया आह्वान पंजाब भाजपा की ओर से नशे के खिलाफ शुरू की गई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ रविवार को पटियाला जिले के शुतराना विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री परनीत कौर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता सरीन सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शुतराना पहुंची यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और पंजाब को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति या परिवार की समस्या नहीं है, बल्कि इसका असर पूरे समाज पर पड़ता है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार, सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों और राजनीतिक दलों सहित समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। इस मौके पर भाजपा शुतराना के सर्कल प्रधान निरंकार सिंह संधू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि पंजाब भाजपा की ओर से नशे के खिलाफ चार यात्राएं निकाली जा रही हैं। इन यात्राओं के माध्यम से राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयास का संदेश दिया जा रहा है।
0
0
Report

लातेहार में अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार युवक पर हमला, मौत की पुष्टि

Latehar, Jharkhand:लातेहार सदर थाना क्षेत्र के एनएच 39 पर पतकी जंगल के पास अज्ञात अपराधियो ने मोटरसाइकिल सवार आशीष कुमार को हमला कर दिया है और अपराधी घटना स्थल से फरार हो गया है । हालांकि घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों लातेहार थाना पुलिस को दी सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर घायल को सदर अस्पताल पहुचाया । घायल को अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए राँची रिम्स रेफर कर दिया है जहाँ चँदवा के पास दम तोड़ दिया । घटना के बाद मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है बताया जाता है घायल आशीष कुमार सदर थाना क्षेत्र के परसाही निवासी श्याम किशोर पासवान का पुत्र है । घायल आशीष कुमार पतकी की दिशा से लातेहार की ओर आ रहा था तभी अपराधियो ने हमला कर दिया । वही कॉंग्रेस नेता आफताब आलम ने बताया कि अपराधियों ने हमला कर है जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया प्राथमिक इलाज के राँची रिम्स रेफर किया है । वही प्राथमिक इलाज कर रहे डॉ जेपी जायसवाल ने बताया कि घायल अवस्था मे एक मरीज आया है जिसका प्राथमिक इलाज के बाद राँची रिम्स रेफर कर दिया गया है । जख्म देखने से प्रतीत होता है कि किसी नुकीले हथियार से मारा गया है । पूरे मामले में थाना प्रभारी अशोक पासवान ने बताया कि घटना के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही जल्द ही अपराधी को पुलिस पकड़ लेगी ।
0
0
Report
Advertisement

सुजानढ़ में नवनिर्वाचित सभापति मदनलाल गुलेरिया का भव्य नागरिक अभिनंदन

Churu, Rajasthan:नवनिर्वाचित सभापति मदनलाल गुलेरिया का नागरिक अभिनंदन सर्व समाज ने किया स्वागत रेलवे फाटक नं 2 के पास हुआ आयोजन सुजानगढ़। रेलवे फाटक नंबर दो के पास नवनिर्वाचित सभापति मदनलाल गुलेरिया का सर्व समाज की ओर से भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी तेजपाल गुलेरिया ने कहा कि नए सभापति के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन शहर के रुके हुए विकास को गति देना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर सुजानगढ़ को स्वच्छ व सुंदर बनाना है।उन्होंने सभापति से शहर की सबसे प्रमुख जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान का आग्रह किया। कार्यक्रम में डॉ. अजय चौधरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पटरी पार का क्षेत्र लंबे समय से पिछड़ा रहा है, ऐसे में इस क्षेत्र से सभापति चुना जाना यहां के निवासियों के लिए एक शुभ संकेत है। नागरिक अभिनंदन पर आभार जताते हुए सभापति मदनलाल गुलेरिया ने कहा, "हम सभी एक ही गुलदस्ते के फूल हैं। सभी वर्गों को साथ लेकर शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।" उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने और शहर के विकास को नई गति देने का निरंतर प्रयास करेंगे। इस दौरान सर्व समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। बाइट मदन लाल गुलेरिया, सभापति
0
0
Report

चूरू: वार्ड 44 के सभापति विनय गोयनका का भव्य स्वागत, विकास की नई दिशा

Churu, Rajasthan:चूरू। वार्ड 44 से पार्षद विनय कुमार गोयनका के चूरू नगर परिषद सभापति पद पर आसीन होने के उपलक्ष्य में वार्डवासियों की ओर से भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चूरू विधायक हरलाल सहारण मुख्य अतिथि तथा भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। वार्डवासियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सभापति विनय कुमार गोयनका, विधायक हरलाल सहारण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा का माल्यार्पण कर तथा बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि यह पूरे चूरू शहर और विशेष रूप से वार्ड 44 के लिए गर्व का क्षण है कि जनता के बीच सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता को नगर परिषद सभापति की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के नए नेतृत्व में शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता सहित आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। नगर परिषद एवं जनप्रतिनिधि मिलकर चूरू को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य करेंगे। अभिनंदन से अभिभूत सभापति विनय कुमार गोयनका ने वार्डवासियों, पार्टी नेतृत्व एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि वार्ड 44 के प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता के विश्वास का सम्मान है। नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना रहेगा। उन्होंने कहा कि वार्ड 44 के विकास के साथ पूरे चूरू शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुनियोजित बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
0
0
Report

किशनगढ़ में दशलक्षण महापर्व के समापन पर क्षमावाणी से प्रेम और समभाव का संदेश

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में दशलक्षण महापर्व के समापन पर सकल दिगम्बर जैन समाज ने क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया। आचार्य श्री 108 विहर्षसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना व अभिषेक कर एक-दूसरे से मन, वचन और काया से हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी। “मिच्छामि दुक्कडम्” के साथ आपसी मनमुटाव भुलाकर प्रेम, मैत्री और सद्भाव का संकल्प लिया। इस अवसर पर दशलक्षण पर्व में कठिन तपस्या करने वाले तपस्वियों का समाज की ओर से सम्मान एवं बहुमान किया गया। आर के मार्बल ग्रुप के अशोक पाटनी सुरेश पाटनी,मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन नगर परिषद सभापति राजकुमार बड़जात्या सहित समाज की महिलाये पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement

Bulandshahr: श्रद्धालुओं पर पुलिसकर्मियों के लाठीचार्ज का वीडियो वायरल, दो एफआईआर दर्ज

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर... पुलिसकर्मियों पर श्रद्धालुओं से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बुलंदशहर - छतारी थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली की बस से टक्कर के बाद हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी और सादी वर्दी में मौजूद लोग महिलाओं और युवकों पर लाठियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार महिलाओं को भी नीचे खींचा और युवकों के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं पर बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई की। वायरल वीडियो में गले में गंगाजल लटकाए एक युवक के साथ भी सड़क पर मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है。 मामले में पुलिस द्वारा दो एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना छतारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और वीडियो करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी。 पुलिस के आला अधिकारियों से दो मर्तबा सम्पर्क स्थापित करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की और से कोई जबाव नहीं मिला है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top