242001
Shahjahanpur: विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में विकास भवन के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। पंचायत सहायकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से शिकायतें ली थीं जिनके निस्तारण के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए और निस्तारित समस्याओं की समीक्षा भी की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाईवे पर भीषण हादसा: सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, बस ने टक्कर मारी
Jaipur, Rajasthan:नेशनल हाईवे पर सहाड़ा के निकट दर्दनाक हादसा, सेवानिवृत शिक्षक की हुई मौत भीलवाड़ा राजसमंद नेशनल हाईवे पर सहाड़ा के निकट बूंदी डिपो की रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार सलीम मोहम्मद उम्र 65 को टक्कर मार दी। हादसे में सेवानिवृत शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गंगापुर थाना में लाइसेंसी बंदूक जमा करवाने जा रहा था। सूचना पर गंगापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को गंगापुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने रोडवेज बस को जब्त कर ली।0
0
Report
पश्चिम चंपारण के लौरिया में सड़क हादसे पर गहरा शोक
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें。 हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है。 ॐ शांति。0
0
Report
सहारनपुर देवबंद में बिजली आपूर्ति को लेकर धरना जारी, SP नेता पर अधिकारी को धमकी देने का आरोप
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के देवबंद में बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों का धरना रात से जारी है। भायला-नैनोटा मार्ग पर ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मोर्चा खोल रखा है। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के नेता कार्तिकेय राणा की बिजली विभाग के अधिकारियों और CO देवबंद अमित सिंह से तीखी नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान कार्तिकेय राणा ने CO पर मंत्री की “खाली चापलूसी” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “वो एक बार मंत्री रहे हैं, हम दो बार मंत्री रहे हैं।” इस पर CO अमित सिंह ने जवाब दिया कि “आप चाहे दस बार रहे हों, मुझे इससे मतलब नहीं।” मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि कार्तिकेय राणा ने बिजली विभाग के एक अधिकारी को फोन पर जमकर फटकार लगाई और अधिकारी के घर का कनेक्शन काटने तक की धमकी दी। उन्होंने अधिकारी से कहा कि “दिमाग सेंटर में रखें।” पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।0
0
Report
Advertisement
यूपी में भाजपा का मूड टेस्ट: अंदरूनी असंतोष से 2027 पर असर
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में भाजपा का मूड टेस्ट\n\n2027 से पहले भाजपा मूड टेस्ट करने की तैयारी में है और इसमें दो जवाब सबसे ज्यादा मायने रखेंगे। बाहर नई पीढ़ी क्या चाहती है और भीतर का पुराना असंतोष चुनाव के दिन किस तरफ जाता है। ये मूड टेस्ट यूपी के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा.\n\nभाजपा अब नए प्रयोग करने की तैयारी में है। प्रश्नावली तैयार होने लगी है और उसका सबसे तीखा सवाल विपक्ष के बारे में नहीं है। वह अपने ही लोगों के बारे में है। इस कवायद का घोषित भाव संवाद, समन्वय और सहयोग है, लेकिन सवालों से साफ हो रहा है कि पार्टी पहले यह जानना चाहती है कि भीतर सब ठीक है या नहीं\n\nबाइट अवनीश त्यागी प्रवक्ता भाजपा\n\nकई सवालों की सूची तैयार होने लगी है\n\nचुनाव के वक्त पार्टी के भीतर से चोट कहां लग सकती है?\n\nपार्टी की सबसे बड़ी चिंता जेन-जी का मिजाज और दल में भितरघात है\n\nशीर्ष नेतृत्व नेताओं से एक-एक कर बातचीत करेगा\n\nहर मुलाकात 15 से 30 मिनट की\n\nअसली कहानी बातचीत में नहीं, उन सवालों में है जो सामने रखेंगे\n\nप्रश्नावलियां घर भेजकर नहीं भरवाई जाएंगी\n\nशीर्ष नेतृत्व अपने सामने ही जवाब भरवाएंगे\n\nयानी जवाब पहले आपस में तय कर आने के बजाय सीधे सामने से लिए जाएंगे\n\nसूची में जिलाध्यक्ष, जिला संगठन मंत्री और महामंत्री भी शामिल होंगे\n\nसाथ में वे नेता भी हैं जो पिछली बार टिकट की दौड़ में थे और रह गए\n\nहारि हुई सीटों की अलग पड़ताल होगी\n\nजहां दो-तीन दावेदार आमने-सामने थे, वहां और बारीकी से पड़ताल होगी\n\nसवाल सीधा होगा\n\nटिकट की पुरानी नाराजगी ठंडी पड़ी या अब भी जिंदा है?\n\nब्लॉक से जिले तक के झगड़े, विधायक और संगठन के रिश्ते, सरकार और संगठन का तालमेल सब सवालों में पूछे जाएंगे\n\nप्रश्नावलियों में युवाओं और खासकर जेन जी के मिजाज पर सवाल तैयार हो रहे है\n\nरोजगार कितना मिला अपने क्षेत्र के युवाओं को?\n\nप्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर माहौल क्या है? \n\nयुवा किस बात पर नाराज है और किस बात पर भाजपा के साथ है?\n\nभाजपा सत्ता में है। इसलिए यह महज संगठनात्मक असहमति का सवाल नहीं है। दो कार्यकाल के बाद बनी छोटी दरारें मतदान केंद्र पर बड़ा फर्क डाल सकती हैं। विपक्ष से मुकाबला बाहर होता है, भितरघात का नुकसान भीतर होता है। 2027 में निर्णायक वोट उस पीढ़ी का होगा, जिसकी राजनीतिक बेचैनी सिर्फ जाति और पुरानी दलीय पहचान से नहीं पढ़ी जा सकती। नौकरी, परीक्षा, अवसर और सोशल मीडिया उसके मूड को प्रभावित कर रहे हैं। भाजपा इस बदलते मूड को अपने आंतरिक आकलन में पढ़ना चाहती है।0
0
Report
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयास से आतंकवाद घटा, समाज की भागीदारी जरूरी
Aram Pora, Ganderbal, “Security forces alone cannot defeat terrorism. Eradicating this threat demands a whole-of-society approach. United societal effort is required along with police and security agencies to dismantle the illicit financial and logistical webs of narco-terror networks. A concerted security and societal effort, driven by army, security forces, J&K Police, local administration and residents of Jammu Kashmir have significantly degraded terrorism and transformed the region's security landscape. It was once grimly predicted that the Tricolour would find no willing hands to carry it in Jammu Kashmir. Today, it is held high with pride on countless resolute shoulders,” the Lieutenant Governor Manoj Sinha said.0
0
Report
GRAMI NESH-RELIANT APPEAL: Rural police urge youth to stay away from drugs at gurudwaras and religious sites
Noida, Uttar Pradesh:ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨ ਅਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨਾਂ ’ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਅਨਾਊਂਸਮੈਂਟ ਰਾਹੀਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबिन की नई टीम की नियुक्ति बैठक, बीजेपी मुख्यालय से इनसाइड विजुअल्स
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BJP NATIONAL PRESIDENT NITIN NABIN’S NEW TEAM INDUCTION MEETING, BJP NATIONAL PRESIDENT NITIN NABIN CHAIRS MEETING WITH NEWLY APPOINTED TEAM MEMBERS, INSIDE VISUALS FROM BJP HQ.0
0
Report
जमुई में देर रात शराब तस्करी के दो मामलों में भारी शराब बरामद
Jamui, Bihar:जमुई जिले में उत्पाद विभाग ने देर रात शराब तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पहली कार्रवाई सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव में की गई, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने एक इनोवा कार से करीब 432 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब करीब 2400 बोतलों में रखी हुई थी। बताया जाता है कि इनोवा कार से शराब धनबाद से पटना जिले के बाढ़ ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी कार्रवाई झाझा थाना क्षेत्र के नारगंजो गांव के पास की गई। उत्पाद विभाग की टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान देवघर की ओर से झाझा की तरफ बाइक से आ रहे एक युवक को जांच के लिए रोका गया। बाइक पर झूले में छिपाकर विदेशी शराब ले जाई जा रही थी। जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद होने पर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान विनेश कुमार, पिता कमलेश्वरी प्रसाद यादव, ग्राम झोंपा, थाना लक्ष्मीपुर के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की टीम उसे थाने लाकर पूछताछ कर रही है। विभाग के अनुसार दोनों मामलों में जब्त शराब और वाहन को लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गिरफ्तार तस्कर को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा。0
0
Report
दिल्ली के मुख्य न्यायधीश सूर्य कांत BRICS लीगल फोरम के उद्घाटन सत्र में पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:Delhi Chief Justice of India, Surya Kant attends inaugural plenary of the 11th BRICS Legal Forum.0
0
Report
Advertisement
विले पार्ले में मीठीबाई कॉलेज के पास हिट-एंड-रन, 15 साल की लड़की घायल
Noida, Uttar Pradesh:विले पार्ले में मीठीबाई कॉलेज के पास हिट-एंड-रन की घटना में नाबालिग लड़की घायल मुंबई के विले पार्ले वेस्ट में मीठीबाई कॉलेज के पास NS रोड नंबर 1 पर एक तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल वाले ने 15 साल की लड़की को टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद मोटरसाइकिल वाला मौके से भाग गया घायल लड़की को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत पर अभी नज़र रखी जा रही है। लोकल पुलिस ने फरार बाइक वाले की तलाश शुरू कर दी है और गाड़ी की पहचान के लिए आस-पास के CCTV फुटेज देख रही है।0
0
Report
आरा में बिहिया स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर पिकअप चालक की मौत
Mumbai, Maharashtra:दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के ऊपर लाइन पर आज सुबह चलती ट्रेन से गिरकर एक पिकअप चालक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच रही। मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़हर टोला गांव निवासी स्व. धनजी यादव का 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है। वह पेशे से पिकअप चालक था। इधर, मृतक के बड़े भाई मलू कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह पिकअप लेकर आरा आया था और पिकअप आरा लगाकर वापस ट्रेन द्वारा घर लौट रहा था। इसी बीच बिहिया स्टेशन के पूरब साइड अप लाइन पर चलती ट्रेन से गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान पर रेल पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। मृतक का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया गया है।0
0
Report
रेवाड़ी में समरसता सम्मेलन: CM सैनी के आगमन से प्रतिभा सम्मान की तैयारी तेज
Rewari, Haryana:रेवड़ी में समरसता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 23 अगस्त को... समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि.... डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र मीणा के साथ आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा..... पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली समेत भाजपा के नेता एवं पदाधिकारी रहे मौजूद... इस दौरान उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह की सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, सुचारू यातायात व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.0
0
Report
Advertisement
रोहिणी के गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में पार्षद प्रदीप मित्तल का सफाई अभियान
New Delhi, Delhi:दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 के गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में निगम पार्षद प्रदीप मित्तल द्वारा संचालित सफाई अभियान चल रहा था. इस अभियान में पार्षद खुद गली-गली में सफाई करते नजर आये और कॉलोनी में निरंतर सफाई अभियान चलते दिखे. गुरु तेग बहादुर कॉलोनी पर विधायक के प्रति लोगों में रोश भी दिखी, क्योंकि सीवरेज सिस्टम सारी ब्लॉक्स देखने के बाद विधायक ने कहा आप लोगों ने वोट नहीं दिया तो मैं गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में साफ-सफाई नहीं कराऊंगा; यह जनता की मांग है. इसके बाद निगम पार्षद लगातार सफाई करते दिखे.0
0
Report
सिरसा: सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया; 17वें दिन हड़ताल
Sirsa, Haryana:सिरसा ब्रेकिंग न्यूज़। सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। आज 17 वे दिन हड़ताल पर बैठे थे सफाई कर्मचारी।0
0
Report
कीटनाशक सेवन से किसान धर्मपाल मीणा की मौत, थानागाजी में केस दर्ज
Alwar, Rajasthan:थानागाजी थाना क्षेत्र के झांकड़ी गांव में खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे किसान की जहरीली दवा के सेवन से मौत हो गई। मृतक की पहचान झांकड़ी निवासी 42 वर्षीय धर्मपाल मीणा पुत्र बद्री प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धर्मपाल अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसने गलती से जहरीली दवा का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल थानागाजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलवर रेफर कर दिया। अलवर में उपचार के दौरान रात करीब 10 बजे धर्मपाल ने दम तोड़ दिया। धर्मपाल खेती-बाड़ी का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर थानागाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
