242001
Shahjahanpur: हिंदू युवा वाहिनी की एक बैठक PWD गेस्ट हाउस में हुई संपन्न, दिए दिशा निर्देश
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में हिंदू युवा वाहिनी की एक बैठक PWD गेस्ट हाउस पर आयोजित की गई। बैठक नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष ठाकुर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान कई बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान नवनियुक्त किए गए पदाधिकारियो को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। इस दौरान जिला महामंत्री रामगोपाल गुर्जर, धर्मेंद्र शर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी का पौधारोपण कार्यक्रम: जनता दर्शन स्थगित, पर्यावरण बचाने की बड़ी पहल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नियमित जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ-2026 में मुख्यमंत्री की सहभागिता के चलते श्री गोरखनाथ मंदिर में सुबह होने वाला जनता दर्शन स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रविवार सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के समीप पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने और कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है। गोरखनाथ मंदिर कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रविवार 12 जुलाई को प्रातःकाल होने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित रहेगा। इसकी वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ-2026 में शामिल होना है। मुख्यमंत्री रविवार सुबह 7:45 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के समीप पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे जनभागीदारी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से पौधरोपण महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी ले। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनआंदोलन का रूप ले सकता है।0
0
Report
गोरखपुर में विवादित पोस्टर हटाने को लेकर पुलिस-समाजवादी पार्टी के बीच नोकझोंक
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में शुक्रवार देर रात एक विवादित पोस्टर को लेकर सियासी घमासान देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के शास्त्री चौक पर 'राम-राम जपना, चढ़ाया दान अपना' लिखा पोस्टर लगाया, जिसके बाद पुलिस और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटवा दिया। इस दौरान सपा नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रशासन ने बिना अनुमति लगाए गए पोस्टरों को हटाने के साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। गोरखपुर के शास्त्री चौक पर शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, सपा नेता अरविंद शुक्ला और उनके समर्थक पहुंचे। यहां उन्होंने 'राम-राम जपना, चढ़ाया दान अपना' लिखे पोस्टर और बैनर लगाने शुरू किए। पोस्टर लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर हटाने का प्रयास किया। उसी दौरान सपा नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और नोकझोंक शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार समेत नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने विवादित पोस्टर हटवा दिए। इसके बाद शहर के अन्य स्थानों पर लगे ऐसे पोस्टर और बैनर भी अभियान चलाकर हटाए गए। प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर और बैनर लगाना नियमों का उल्लंघन है। पुलिस ने पोस्टर लगाने वालों की पहचान शुरू कर दी है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उधर, पोस्टर में लिखे संदेश को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। प्रशासन पूरे मामले को कानून-व्यवस्था से जोड़कर देख रहा है, जबकि विपक्ष इसे राजनीतिक अभिव्यक्ति बता रहा है। अब पुलिस की जांच और संभावित कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। फिलहाल विवादित पोस्टर हटाए जा चुके हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिना अनुमति पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
दतिया में भाजपा टिकट फ्रंटलाइन: लाठीचार्ज-आत्मदाह की कोशिश से बढ़ा आक्रोश
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में भाजपा टिकट विवाद गहराया: लाठीचार्ज, पथराव, आत्मदाह की कोशिश और बाजार बंद से बढ़ा जनाक्रोश दतिया। विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद दतिया में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ आंदोलन शनिवार तक जारी रहा। विरोध के बीच बाजार बंद है और राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 4 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामधुन शुरू की। इसके बाद लगभग साढ़े पांच बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। घटनास्थल पर पथराव भी हुआ। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए, वहीं पत्थर लगने से कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायलों को दतिया जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 20 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं का उपचार किया गया। घायल पुलिसकर्मियों का भी इलाज किया गया। उपचार के बाद अधिकांश घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटनाक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अनुराग शर्मा ने कथित तौर पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया और उनके कपड़ों से मिट्टी के तेल से भीगी शर्ट उतारकर स्थिति को संभाल लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल दतिया में स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी बनी हुई है और विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं, व्यापारियों द्वारा बाजार बंद रखे जाने से आंदोलन का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है। उधर, पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। पथराव और बल प्रयोग की घटनाओं को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। ऐसे में इस मामले की आधिकारिक जांच और प्रशासनिक पक्ष का विस्तृत बयान सामने आना अभी बाकी है। अब सभी की नजर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के अगले निर्णय पर टिकी हुई है।0
0
Report
Advertisement
रांची नगर निगम बोर्ड बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा, नाम परिवर्तन को लेकर बहस
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम की अहम बोर्ड बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा। रातू रोड का नाम बदलकर 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी पथ' करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा संभव। बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त समेत सभी पदाधिकारी मौजूद। सभी 53 वार्डों के पार्षद बैठक में शामिल, पैसे की अभाव में नहीं हो पा रही कार्य पर भी चर्चा होगी, बोर्ड बैठक में तीखी बहस और हंगामे के आसार।0
0
Report
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर गौसेवा और वृक्षारोपण का संदेश
Karauli, Rajasthan:भारत विकास परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत की गई गौ सेवा, करौली। भारत विकास परिषद् के 64वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत परिषद् की करौली शाखा ने गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए यादव बाटी गौशाला में विविध कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान गौ पूजन, सवामनी, महाआरती के साथ सीड बॉल तैयार कर वृक्षारोपण और वन संवर्धन का संकल्प लिया गया।0
0
Report
जोधपुर के काला-गोरा भेरूजी मंदिर विवाद के चलते अस्थायी बंद, भक्तों की सुविधा बाधित
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। मंडोर गार्डन स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र काला-गोरा भेरूजी मंदिर को पूजा-अधिकार को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। विवाद बढ़ने की सूचना पर मंडोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर पर ताला लगा दिया। यह मंदिर ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कई परिवार अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी यहीं करवाते हैं, जबकि विवाह के बाद नवविवाहित जोड़े भी भेरूजी के दर्शन और धोक लगाने की परंपरा निभाने आते हैं। मंदिर बंद होने से श्रद्धालुओं को निराशा का सामना करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि विवाद का समाधान होने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
गजरौला में चोरों के हौसले बुलंद ताला तोड़कर करंट मशीन बैटरी चोरी पर किया हाथ साफ
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोह:- जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला ख्यालीपुर ढाल के पास का है, जहां खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई करंट वाली मशीन और बैटरी को अज्ञात चोर ताला तोड़कर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर किसान के होश उड़ गए। पीड़ित किसान का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आसपास के कई किसानों के खेतों से करंट मशीन और बैटरियां चोरी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के किसानों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने मामले की सूचना गजरौला पुलिस को दे दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करने की बात कही है। वहीं, एक के बाद एक हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो चोरों के हौसले और बढ़ सकते हैं।0
0
Report
झालावाड़: शादी के विवाद में ताऊ की हत्या, भतीजे कुलदीप गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) झालावाड़ जिले के सारोलाकलां थाना पुलिस ने गाडरवाड़ा नूरजी गांव में शादी की बात को लेकर अपने ही ताऊ की निर्मम हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि शादी को लेकर हुए विवाद की रंजिश में उसने ताऊ पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। झालावाड़ एसपी अमित बुढ़ानिया ने बताया कि 9 जुलाई 2026 की रात गाडरवाड़ा नूरजी निवासी जगन्नाथ बैरवा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में 10 जुलाई को मृतक के पुत्र सत्यवान बैरवा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था, कि रात करीब नौ बजे जगन्नाथ बैरवा अपने बाड़े में घूम रहे थे। इसी दौरान उनका भतीजा कुलदीप हाथ में धारदार गंडासी लेकर वहां पहुंचा और आते ही जगन्नाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में जगन्नाथ गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तो आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल को तत्काल झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी भागचन्द्र मीणा एवं डीएसपी गरीमा जिंदल के सुपरविजन ने थानाधिकारी बुद्धराम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए तथा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी कुलदीप बैरवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शराब पीने का आदी है। उसके ताऊ ने अपने दोनों बेटों की शादी कर दी, लेकिन उसे कुंवारा रखना चाहता था। इसी बात से वह नाराज था। आरोपी ने बताया कि मौका मिलते ही उसने ताऊ जगन्नाथ को अकेला देखकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के दौरान आसपास लोग जमा होने लगे तो वह मौके से फरार होकर खेतों में जाकर छिप गया। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
BJP नेता Narrotam Mishra अपने घर से निकलते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:DABRA GWALIOR (MADHYA PRADESH) BJP LEADER NARROTAM MISHRA LEAVES FROM HIS RESIDENCE0
0
Report
Advertisement
केजरीवाल ने दावा किया: Ethanol पर सरकार आम जनता को गाली दे रही है
Noida, Uttar Pradesh:Arvind Kejriwal ArvindKejriwal Ethanol पर बोलने वाले हर आम आदमी को सरकार तरह-तरह की गाली दे रही है- Anti-National, petrol lobby, और भी कुछ-कुछ। इतना अहंकार ठीक नहीं। आज मैं petrol pump और service station जाकर आम लोगों से बात करूँगा और उनकी समस्या आपसे share करूँगा。0
0
Report
समस्तीपुर डबल मर्डर: मुखिया पुत्र गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर डबल मर्डर केस में मुखिया पुत्र गिरफ्तार, चर्चित अपराधी व अवैध शराब कारोबारी प्रभात चौधरी हत्याकांड में पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में चर्चित अपराधी, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों के आरोपी और अवैध शराब कारोबारी प्रभात चौधरी तथा उसके सहयोगी की हत्या के मामले में पुलिस ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखिया पुत्र रमण ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के दो दिन बाद मृतक प्रभात चौधरी के पिता ने 14 नामजद और 6 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतक प्रभात चौधरी के पिता संजय चौधरी ने आवेदन में बताया कि मंगलवार शाम उनके पुत्र को नामापुर दरियापार गांव में बुलाया गया था। रात करीब नौ बजे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। उसके साथ मौजूद एक सहयोगी भी घायल हुआ, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।एफआईआर में 14 लोगों को नामजद, 6 अज्ञात और तीन लोगों को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि प्रभात चौधरी पर पहले कोर्ट परिसर में भी गोलीबारी हुई थी और उस मामले के कुछ आरोपियों की इस हत्याकांड में संलिप्तता की आशंका जताई गई है। मृतक के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि एक माह पहले जान का खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन को आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई सुरक्षा नहीं मिली।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव से बरहेता पंचायत के मुखिया के पुत्र रमण ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार के नेतृत्व में चकमेहसी पुलिस और एसटीएफ की टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।इस मामले में डीआईजी मिथिला प्रक्षेत्र मनोज कुमार ने घटनास्थलब का जांच और पुलिस पदाधिकारियों से बैठक कर जल्द मामले का खुलासा करने की बात कहा है।0
0
Report
पंचकूला के मानिक भवन की जर्जर हालत से उठी पुनर्निर्माण की मांग
Panchkula, Haryana:पंचकूला के डीसी कार्यालय परिसर में स्थित वर्ष 1937 में निर्मित ऐतिहासिक मानिक भवन आज अपनी बदहाल स्थिति के कारण गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। करीब 89 वर्ष पुरानी इस इमारत में आज भी राजस्व विभाग के पटवारी और कानूनगो अपने कार्यालय संचालित कर रहे हैं। भवन की दीवारों में दरारें, उखड़ा हुआ प्लास्टर और जर्जर ढांचा किसी बड़े हादसे की आशंका को जन्म दे रहा है। रोजाना इस भवन में बड़ी संख्या में लोग जमीन संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। कर्मचारियों और आम नागरिकों का कहना है कि इमारत की हालत लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन अब तक इसके पुनर्निर्माण या मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है。 स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस भवन की तकनीकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भवन की सुरक्षा का तत्काल आकलन कराया जाए और कर्मचारियों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह में लापता युवक की मौत से आक्रोश, परिजनों ने हत्या की मांग
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखोडीह निवासी नीरज हाजरा, जो बीते 4 जुलाई से लापता थे, उनका शव बिहार के जमुई जिले स्थित बिचकोड़वा जंगल से बरामद होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. घटना के विरोध में शनिवार सुबह से ही परिजनों एवं ग्रामीणों ने जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग को चित्राडीह पहाड़ी के समीप जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. मृतक के परिजन इस मामले को हत्या बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कातिलों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नीरज हाजरा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच होनी चाहिए. स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. जमुआ पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप दास स्वयं मौके पर मौजूद रहकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता कामेश्वर पासवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की. फिलहाल प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों से वार्ता की जा रही है. क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित स्थिति बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.0
0
Report
डेंजर ज़ोन में रेस्क्यू टीमें तैनात, बारिश में यात्रा मार्ग सुरक्षित रखा गया
Noida, Uttar Pradesh:डेंजर ज़ोन पर तैनात रेस्क्यू टीमें। रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डेंजर ज़ोन पर YMF, DDRF, आपदा मित्र और सेक्टर अधिकारियों की टीमें तैनात हैं। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा यात्रा मार्ग की लगातार निगरानी की जा रही है। बारिश के कारण संवेदनशील स्थानों पर रेस्क्यू टीमें यात्रियों को सुरक्षित आर-पार करा रही हैं। वहीं आपदा कंट्रोल रूम से पूरे मार्ग पर नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलते ही संबंधित स्थान पर तत्काल टीम तैनात की जा रही है।0
0
Report
चिरमिरी की कुरासिया खदान में मजदूरों ने उत्पादन ठप कर दिया, आपूर्ति बाधित मामला
Muju, Jeonbuk State:ब्रेकिंग: चिरमिरी। SECL चिरमिरी क्षेत्र की कुरासिया अंडरग्राउंड खदान में प्रथम पाली के दौरान श्रमिकों ने कोयला उत्पादन बंद कर दिया। श्रमिकों ने बताया कि एकतानगर और आजादनगर में पिछले 11 दिनों से बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित है, जिससे श्रमिकों में भारी नाराजगी है। इसी समस्या को लेकर विभिन्न श्रमिक संगठनों के नेतृत्व में मजदूरों ने खदान का उत्पादन ठप कर दिया। बड़ी संख्या में श्रमिक खदान परिसर में एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद हैं।0
0
Report
Advertisement
