icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झालमुड़ी बांटकर भाजपा समर्थकों ने मीरजापुर में चुनावी उत्साह बढ़ाया

Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर नगर के कटरा बाजीराव क्षेत्र में सोमवार को राजनीतिक जश्न का एक अलग ही रंग देखने को मिला। पश्चिम बंगाल में चुनावी बढ़त को लेकर भाजपा समर्थकों में उत्साह नजर आया, जिसे नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने अनोखे अंदाज में ‘झालमुड़ी’ बांटकर साझा किया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय कार्यकर्ता मृत्युंजय त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक खूद लोगों के बीच पहुंचे और बड़े ही दिलचस्प अंदाज में आवाज लगाते हुए बोले— “ममता को भगाने वाला झालमुड़ी, आतताइयों को भगाने वाला झालमुड़ी, पश्चिम बंगाल का प्रिय झालमुड़ी… आइए, खाइए।” उनके इस अंदाज ने न केवल लोगों को आकर्षित किया बल्कि माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।
0
0
Report

तिरिया घूम रहे MBBS छात्र की सड़क दुर्घटना; आंधी से ट्रक टकराने पर गंभीर घायल

Jagdalpur, Chhattisgarh:तिरिया घूमने गए MBBS के छात्र दुर्घटना का शिकार हो गया, अचानक मौसम बिगड़ने और सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण बाइक सवार छात्र का नियंत्रण बिगड़ा और वह सीधे ट्रक से जा टकराया, हादसे में बाइक चला रहा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठी छात्रा दूर जा गिरी, दोनों को साथियों ने पहले महारानी अस्पताल और फिर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर छात्र को मेकॉज में भर्ती किया गया है, जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों के एक दल दुपहिया वाहनों से छत्तीसगढ़ उड़ीसा सीमाक्षेत्र में स्थित तिरिया पर्यटन स्थल घूमने गया था, साथियों के मुताबिक तेज आंधी के चलते सड़क किनारे खड़े ट्रक दिखाई नही दिया, जिससे यह हादसा हुआ, इस दुर्घटना में घायल MBBS छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर है जबकि छात्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
0
0
Report

झुंझुनूं में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में जोश, कार्यालय में जयकारें गूंजीं

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में पश्चिम बंगाल, असम सहित अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। शहर के रीको स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और खुशी का इजहार किया। इस दौरान पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, पार्टी प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। कार्यालय परिसर “भाजपा जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। नेताओं ने कहा कि यह जीत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, लगन और संगठन की मजबूती का परिणाम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जनता ने भरोसा जताया है, जिसका परिणाम इन चुनावों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement

Gobichettipalayam से K. A. Sengottaiyan 10वीं बार विजयी, TVK आगे

Noida, Uttar Pradesh:ERODE (TAMIL NADU): K.A SENGOTTAIYAN (TVK CANDIDATE FROM GOBICHETTIPALAYAM ASSEMBLY CONSTITUENCY) ON WINNING ELECTION FROM GOBICHETTIPALAYAM ASSEMBLY CONSTITUENCY/ TVK LEADS IN TRENDS FOR TAMIL NADU LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS 2026 TVK नेता K. A. Sengottaiyan कहते हैं, "दृढ़ता और त्याग के बल पर, Tamilaga Vetri Kazhagam के नेता Vijay ने कई चुनौतियों का सामना किया है। उनकी दूरदर्शी सोच और मानवीय दृष्टिकोण ने लोगों की प्रशंसा हासिल की है। Tamil Nadu के संदर्भ में, लोगों की यही इच्छा है कि वे मुख्यमंत्री बनें। इसी समर्थन के आधार पर मैंने Gobichettipalayam से 10वीं बार जीत हासिल की है। जब तक मैं जीवित रहूंगा, मैं उनके लिए काम करता रहूंगा। Edappadi Palaniswami के बारे में बात करें, जो 10 बार हार चुके हैं और अब 11वीं हार का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे सवाल उन्हीं से पूछे जाने चाहिए। अगर मैं जवाब दूंगा, तो यह कीचड़ में पत्थर फेंकने जैसा होगा। इसलिए, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।"
0
0
Report
Advertisement

जिला चिकित्सालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, भर्ती मरीजों का जाना हाल-चाल साफ-सफाई पर जताई नाराजगी

Rajan KashyapRajan KashyapFollow7m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने महिला व पुरुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, एसएनसीयू और ट्रामा सेंटर पहुंचकर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। जिलाधिकारी ने प्रत्येक बेड पर जाकर मरीजों से दवा मिलने, भोजन मिलने, डॉक्टरों के समय से देखने और जांच की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि मरीज कहां से आए हैं, कब से भर्ती हैं और इलाज में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने और कई स्थानों पर डस्टबिन न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार कराया जाए और विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में मरीज को परेशान नहीं होना चाहिए। समय से डॉक्टर मरीजों को देखें, मरीजों को समय से खाना व दवा मिले, सभी आवश्यक जांच समय पर कराई जाए और रिपोर्ट भी समय से उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाए और अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इलाज या व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, उपजिलाधिकारी श्री रामदेव निषाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी व डॉक्टर उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के मंडावा में चने के आकार ओले, बरसात से लोगों को राहत

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के मंडावा मे बारिश के साथ पड़े ओले झुंझुनूं जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है। मंडावा कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। करीब 10 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरने से जमीन पर सफेद चादर बिछी हुई दिखाई दी। ओलावृष्टि के बाद क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक झमाझम तेज बारिश जारी रही। तेज पानी के बहाव के चलते कई आम रास्ते अवरुद्ध हो गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, दिनभर की भीषण गर्मी के बाद हुई इस बारिश से आमजन को काफी राहत मिली है। मौसम सुहावना होने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।
0
0
Report

सरमथुरा में पशु तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश: 99 भैंसें मुक्त, 22 तस्कर गिरफ्तार

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा (धौलपुर) जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के सख्त निर्देशों के बाद पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सरमथुरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय पशु तस्करी के रैकेट का खुलासा किया है। इस दौरान मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश के कट्टीघर ले जाए जा रहे 99 भैंस और पाड़ों को मुक्त कराया गया है। पुलिस ने मौके से 11 पिकअप गाड़ियों को जब्त कर 22 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी संख्या में भैंस और पाड़ों को अवैध रूप से यूपी के कट्टीघर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीएसटी प्रभारी ने तुरंत सरमथुरा थाना पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता और डीएसटी टीम ने सरमथुरा थाना क्षेत्र के खुर्दिया रपट के पास नाकाबंदी की। एक के बाद एक आ रही 11 पिकअप गाड़ियों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने जब वाहनों की तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। हर पिकअप में 8 से 10 भैंस और पाड़ों को रस्सियों से बांधकर बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। कई पशु बुरी तरह जख्मी हालत में थे। उनके लिए चारे-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। वाहन चालकों से जब पशु परिवहन का परमिट और मेडिकल प्रमाण पत्र मांगा गया तो कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पूछताछ में सामने आया कि सभी तस्कर मध्यप्रदेश के मुरैना और भिंड जिले के रहने वाले हैं और पशुओं को यूपी के आगरा और मथुरा स्थित अवैध कट्टीघर ले जा रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 99 पशुओं को वाहनों से उतारकर मुक्त कराया। पशुओं को प्राथमिक उपचार के बाद सरमथुरा स्थित गौशाला में भिजवाया गया है। मौके से 11 पिकअप गाड़ियों को जब्त कर लिया गया और सभी 22 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सरमथुरा में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट का सरगना कौन है और इसमें स्थानीय स्तर पर कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि जिले में पशु तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

कुशलगढ़-जाड़ी-कलिंजरा क्षेत्र में धर्मांतरण के बाद आक्रोश, तेज आंदोलन

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ जाड़ी-कलिंजरा गांव में कथित धर्मांतरण की घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है, जो अब बड़े जनआंदोलन में बदल चुका है। जनजातीय समाज, सर्व हिंदू संगठनों और ग्रामीण-नगरवासियों के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, कुछ आदिवासी परिवारों के धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे गौ-रक्षकों पर असामाजिक तत्वों ने लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज बांसवाड़ा में जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। विरोध स्वरूप नीलकंठ महादेव मंदिर से विशाल रैली निकाली गई, जो उपखंड कार्यालय पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर करीब 100 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध चर्चों पर कार्रवाई और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। बंद के समर्थन में व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मकराना में दर्दनाक हादसा: बंद मार्बल खान में दो मासूम डूबे, बचाव जारी

Nagaur, Rajasthan:HEADLINE - मकराना में दर्दनाक हादसा, बंद पड़ी मार्बल खान में भरे पानी में डूबे दो मासूम, रेस्क्यू जारी INTRO - मकराना शहर के कातला रोड स्थित बोरावड़ कुम्हारी रेंज की एक बंद पड़ी मार्बल खान में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां खान में भरे पानी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। BODY- जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय अन्नू पुत्र जयराम और 12 वर्षीय बबलू पुत्र भूराराम अन्य बच्चों के साथ खदान में भरे पानी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे गहराई में चले गए और पानी में डूब गए। साथ मौजूद अन्य बच्चों ने घबराकर बाहर आकर घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी।सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बच्चों के कपड़े बाहर पड़े मिले, जिससे हादसे की पुष्टि हुई। लोगों ने अपने स्तर पर बच्चों को निकालने के काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना पर सीओ विक्की नागपाल और सीआई जगदीश मीणा मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी तत्काल रेस्क्यू का प्रयास शुरू किया, लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीम के पहुंचने के बाद ही बच्चों के शवों को बाहर निकाला जा सकेगा。
0
0
Report

यूपी कैबिनेट: 29 प्रस्ताव मंजूर, एक जनपद एक व्यंजन योजना पर मोहर

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ मुख्यमंत्री आवास पर चल रही कैबिनेट बैठक खत्म 22 से ज्यादा प्रस्ताव हुए पास तबादला नीति आ चुकी है कल से लागू हो जाएगी पूरे में मई महीने में सभी तबादले हो जाएंगे उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बयान - पश्चिम बंगाल में जीत की आप सभी को बधाई आज मंत्री परिषद में 29 प्रस्तावों को मंजूरी मिली उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का बयान - आज ऊर्जा विभाग से संबंधित तीन प्रस्तावों पर मोहर लगाई गई उत्तर प्रदेश सरकार के लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी, ग्राम उद्योग मंत्री राकेश सचान बयान - आज सरकार ने ODOP की अपार सफलता के बाद 'एक जनपद, एक व्यंजन' योजना पर मोहर लगाई है पूरे उत्तर प्रदेश का परम्परागत व्यंजन अपनी विशिष्ट पहचान रखता है चिन्हित व्यंजन को नए आयाम दिए जाएंगे इसको लेकर प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top