242401
Shahjahanpur - बंडा थाना क्षेत्र में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप के बीच हो गई टक्कर
Gangsara, Uttar Pradesh:बंडा थाना क्षेत्र में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप के बीच टक्कर हो गई. इस दौरान पिकअप ने ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी. घटना बंडा बिलसंडा रोड पर मकसूदापुर के पास की है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस दौरान पिकअप में चालक के पास बैठे व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरेली में 117 शिक्षकों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, गैरहाजिरी पर वेतन-मानदेय रोका
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 117 शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने गैरहाजिर कर्मचारियों का संबंधित तिथियों का वेतन और मानदेय तत्काल प्रभाव से रोकते हुए सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। 21 अगस्त से 24 सितंबर के बीच किए गए निरीक्षण में आलमपुर जाफराबाद, फरीदपुर, शेरगढ़, नवाबगंज, मीरगंज, भदपुरा और दमखोड़ा ब्लॉक के कई ग्रामीण प्राथमिक विद्यालयों में कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कुछ विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान ताले भी लटके मिले। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारियों का ऑनलाइन आकस्मिक अवकाश, मातृत्व अवकाश या बाल्यकाल देखभाल अवकाश पहले से स्वीकृत था, उन्हें कार्रवाई से छूट दी गई है। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर अनुपस्थिति का ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस प्राप्त होने के तीन कार्यदिवस के भीतर स्पष्टीकरण बीएसए कार्यालय में जमा करना होगा। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
पुरी सांसद संबित पटरा ने OAVS फाउंडेशन डे और Spark-2026 कार्यक्रम में हिस्सा लिया
Noida, Uttar Pradesh:Puri (Odisha): Puri MP Sambit Patra attends OAVS Foundation Day and District-Level Spark-2026 programme. Visuals: Sambit Patra (MP, Puri), Manayata (Student).0
0
Report
दिल्ली: विपक्षी पार्टियाँ ईसीआई के बाहर प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: LEFT PARTIES PROTEST OUTSIDE ECI0
0
Report
Advertisement
जंतर मंतर: 29 सितम्बर को मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी
New Delhi, Delhi:जंतर-मंतर पर 29 सितंबर को प्रदर्शन, मस्जिदों पर हमले और SIR समेत कई मुद्दों के खिलाफ जुटेंगे नेता. इंडियन मुस्लिम्स की मॉनिटरिंग कमेटी (MCIM) की ओर से आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होगा. प्रदर्शन दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. आयोजक MCIM का दावा है कि, प्रदर्शन में मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर कथित तौर पर हो रहे हमलों, SIR और चुनाव आयोग के कामकाज के अलावा हाशिए पर रहने वाले जातीय और सामाजिक समुदायों के खिलाफ हिंसा के मुद्दे उठाए जाएंगे. मगर उससे पहले दिल्ली पुलिस ने उन सभी मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन के दफ्तर और घरों पर पुलिस ने पहरा बिठा दिया है सुबह 8:00 बजे से ही जमात-ए इस्लामी हिंद के हेड क्वार्टर के बाहर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं ताकि कोई भी प्रोटेस्ट में ना जा पाए जमात-ई-इस्लामी हिंद के वाइस प्रेसिडेंट मलिक मोहतासीमखान का कहना है कि पुलिस स्टेट बन गई है हम कानूनी और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं हमने पिछली बार भी देखा जब मुस्लिम फैसला बोर्ड की तरफ से विरोध प्रदर्शन जंतर मंतर पर बुलाया गया था उसको भी परमिशन नहीं दी गई है लेकिन इस बार हम अपने घरों से अपने ऑफिस से निकलेंगे पुलिस हमको जहां रोकेगी हम वहीं रुक जाएंगे कानून के मुताबिक आगे चलेंगे लेकिन समझ में नहीं आता कि सरकार आखिरकार संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने से डर क्यों रही है आज सुबह 8:00 बजे से ही पुलिस के कई अधिकारी जमात इस्लामी हिंद के हेड क्वार्टर के गेट पर मौजूद हैं बताएं यह भी जा रहा है कि जमात ए इस्लामी हिंद के जो अधिकारी हैं उनके घरों पर भी और दूसरी आर्गेनाइजेशन के अधिकारियों के घरों पर पुलिस सुबह से ही मौजूद है ताकि यह लोग विरोध प्रदर्शन करने जंतर मंतर ना पहुंच सके अब देखना यह है कि पुलिस के साथ करवाइए के बाद क्या सभी मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन जंतर मंतर पर इकट्ठा हो पाएंगे हालांकि पुलिस का भारी बंदोबस्त जमाते इस्लामी हिंद के हेड क्वार्टर पर देखा जा सकता है tt with jamat e Islami hind vice president malik motasim khan0
0
Report
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रममोहन नायडू: 2028 तक सीवेज ट्रीटमेंट और कचरे के समाधान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAMMOHAN NAIDU (UNION CIVIL AVIATION MINISTER) ON GOVERNMENT INITIATIVES, SEWAGE TREATMENT PLANTS, SCIENTIFIC WASTE MANAGEMENT, REDUCTION OF TRASH MOUNTAINS BEFORE 20280
0
Report
बांसवाड़ा जिला प्रशासन ने पंचायती राज चुनावों के लिए तैयारी तेज कर दी
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - पंचायती राज चुनाव के लिए बांसवाड़ा जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागों के अधिकारियों एवं विभिन्न शाखाओं के कार्मिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में पंचायती राज चुनाव से संबंधित तैयारियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव को लेकर सभी संबंधित कार्मिक पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ तैयारियों में जुट जाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन की सक्रियता से साफ है कि जिला प्रशासन आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर व्यवस्थाएं मजबूत करने में जुटा है.0
0
Report
Advertisement
रांची के रिम्स में कर्मचारियों का प्रदर्शन, ओल्ड पेंशन समेत नियमावली बनाने की मांग
Ranchi, Jharkhand:रांची के रिम्स में अराजपत्रित कर्मचारी संघ की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था यानी ओल्ड पेंशन सिस्टम लागू करने की मांग की है। इसके साथ ही नियुक्ति, पदोन्नति और अन्य सेवा शर्तों को लेकर नियमावली बनाने की भी मांग की गई है. प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने रिम्स के प्रशासनिक भवन का घेराव करने की तैयारी की थी। मामले को देखते हुए रिम्स प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की। प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक का समय मांगा गया है। रिम्स प्रशासन ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और संबंधित मामलों को लेकर सरकार से बातचीत की जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों ने फिलहाल 31 अक्टूबर तक इंतजार करने का फैसला लिया है।0
0
Report
2 घंटे के सड़क जाम के बाद प्रशासन ने दिया 20 हजार का मुआवजा
Khajuria Khurd, Bihar:सिलौंधा मोड़ हादसे के बाद मुस्तैद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सौंपा चेक, अधिकारियों की समझाइश से यातायात हुआ बहाल मोहनिया थाना क्षेत्र के सिलौंधा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसे के बाद लगा भीषण सड़क जाम आखिरकार 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद समाप्त करा दिया गया है। प्रशासन की त्वरित पहल और समझाइश के बाद उग्र ग्रामीणों को शांत कराया गया और यातायात व्यवस्था पूरी तरह बहाल की गई। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की। मौके पर पहुंचीं प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कुदरा ने बताया कि मृतका खुशी कुमारी के पिता धनु सिंह को नियमानुसार ₹20,000 की अनुदान/सहायता राशि का चेक हाथों-हाथ प्रदान कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सुबह करीब 9:30 बजे साइकिल से स्कूल जा रही 9वीं की छात्रा को गिट्टी लदे अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया था, जिससे एम्बुलेंस समेत दर्जनों वाहन फंस गए थे। थाना प्रभारी आलोक कुमार और प्रखंड विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को मुआवजा दिलाया और सुरक्षात्मक उपाय करने का भरोसा देकर 2 घंटे से जारी जाम को सफलतापूर्वक खत्म करवाया।0
0
Report
मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: फोरलेन, DBT राशन और शिक्षा-सहायता
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल\nसीएम डॉ मोहन यादव कैबिनेट बैठक खत्म\n\nबैठक में लोकहित के कई अहम फैसलों को मिली मंजूरी\n\nमंत्री चैतन्य काश्यप ने दी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी\n\nकई प्रस्तावों को मिली मंजूरी\n\nसुगम परिवहन बस सेवा और भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट को लेकर दी जानकारी\n\nअनुकम्पा नियुक्ति को लेकर सीएम ने दी जानकारी\n\nएशियन गेम्स में दो गोल्ड दो सिल्वर एक कांस्य पदक मप्र के खिलाड़ियों को प्राप्त हुआ \n\nयूनेस्को में अस्थायी लिस्ट में भारत के 78 स्थानों का चयन किया गया जिनमे मप्र के 19 स्थान शामिल है\n\nयह मप्र के पर्यटन के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम साबित होगा\n\nकैबिनेट फैसले.....\n\nदमोह-कटनी के बीच 105.01 किमी फोरलेन के प्रस्ताव को मंजूर किया गया\n\nफोरलेन प्रोजेक्ट की अनुमानित निर्माण लागत 1745.67 करोड़ रुपए है।\n\nदमोह-कटनी फोरलेन सागर-दमोह-कटनी कॉरिडोर का हिस्सा होगा।\n\nसिंगरौली हॉस्पिटल और छिंदवाड़ा मेडिकल इंस्टीट्यूट की रिवाइज्ड मंजूरी\n\nकक्षा 1 से 8वीं तक के 58 लाख छात्रों की स्कूल ड्रेस राशि पर फैसला\n\nछात्रों को 600 रुपए प्रति छात्र की दर से DBT के जरिए राशि देने पर मंजूरी\n\n348 करोड़ की राशि का प्रावधान\n\nघुमन्तु विमुक्त अर्द्ध घुमन्तु विभाग के छात्रावासо के छात्रों के लिए 1 रु किलो में अनाज देने का फैसला\n\nमाँ रतनगढ़ सिंचाई परियोजना में निरंतरता की मंजूरी\n\nरामपुरा मनासा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य\n\nकान्ह डायवर्सन परियोजना की निरंतरता की मंजूरी\n\nदिसम्बर 2027 तक का लक्ष्य\n\nअग्निवीर योजना अंतर्गत युवाओं को 5 विभाग में आरक्षण देने फैसला वन, गृह, आबकारी, जेल और विशेष सशस्त्र बल में आरक्षण0
0
Report
Advertisement
मेयर उमेश गौतम ने कांग्रेस को घेरा, बोले- चुनाव आयोग पर सवाल से पहले तथ्यों पर ध्यान दे विपक्ष
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के सवालों के बीच बरेली के मेयर उमेश गौतम ने आज बड़ा हमला बोला। कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर ध्यान देने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव हारने के बाद कांग्रेस और विपक्ष जनता को भ्रमित करने के लिए चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं।मेयर ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर को लेकर विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा है। उनका कहना था कि चुनाव आयोग की ओर से जारी संयुक्त बयान के बाद स्थिति साफ हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर समेत आयोग के प्रमुख फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं।उमेश गौतम ने कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसे एसआईआर या चुनाव आयोग की किसी नीति से जोड़कर पेश किया गया, जबकि आयोग के अनुसार यह प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़ा मामला था। मेयर ने कहा कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर जनता के बीच भ्रम पैदा किया गया। मेयर ने फॉर्म-6 को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान फॉर्म-6 में दिए जाने वाले घोषणा-पत्र को लेकर भी विपक्ष ने सवाल उठाए, जबकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए चुनाव आयोग अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है। हर पात्र मतदाता का नाम सूची में होना चाहिए उमेश गौतम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी पात्र नागरिक का नाम छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग की ओर से बीएलओ के जरिए घर-घर जाकर फॉर्म जुटाने और रैन बसेरों, मजदूरों तथा बेघर लोगों तक पहुंचने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मेयर ने राहुल गांधी पर भी कई पुराने बयानों को लेकर हमला बोला। उन्होंने ईवीएम, चुनाव आयोग, राफेल, सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और तवांग की घटना को लेकर राहुल गांधी के बयानों का जिक्र किया। उमेश गौतम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर सवाल उठाती रही है। संस्थाओं पर आरोप नहीं, तथ्यों पर बात करे कांग्रेस मेयर ने कहा कि राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते समय तथ्यों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से चुनाव आयोग और दूसरी संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर तथ्यों के आधार पर बात करने की मांग की। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
चक्रवाती तूफान से बस्तर में रेल परिचालन प्रभावित, ट्रेनें रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट
Jagdalpur, Chhattisgarh:अर्नब चक्रवाती तूफ़ान की वजह से बस्तर में ट्रेनों के परिचालन में भी असर पड़ा है, केके रेललाइन में हुये भूस्खलन की वजह से कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, बीते गुरुवार को केके रेललाइन में रायगढ़ा डिवीजन के मालिगुड़ा और छत्रिपुत के बीच हुए भूस्खलन की घटना हुई थी, रेलवे दल लगातार ट्रेनों को ट्रैक में लाने की कोशिश में लगा हुआ है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है जिसकी वजह से किरंदुल विशाखापट्टनम पैसेंजर एवं किरंदुल विशाखापॉटनम एक्सप्रेस को 1 अक्टूबर तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है, वहीं भुवनेश्वर जगदलपुर एक्सप्रेस को 30 सितंबर तक के लिए शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है यह ट्रेन कोरापुट तक ही आएगी, वहीं जगदलपुर से भुवनेश्वर के लिए चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन कोरापुट से रवाना होगी。0
0
Report
मुरशीदाबाद में आदिर रंजन चौधरी ने नेपाल भू-स्खलन, NIA गिरफ्तारी और टीएमसी BY-ELECTION पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:MURSHIDABAD (WEST BENGAL): ADHIR RANJAN CHOWDHURY (INC) ON NEPAL LANDSLIDE/ NIA ARRESTS IN WEST BENGAL/ SIR AND CEC CONTROVERSY/ TMC STAND ON BY-ELECTIONS0
0
Report
Advertisement
बद्रीनाथ DJ विवाद: शंख की हड्डी टिप्पणी से आस्था बनाम ज्ञान की बहस
Dehradun, Uttarakhand:एंकर बद्रीनाथ में DJ विवाद अब "हड्डियों के शंख" पर आकर अटक गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बद्रीनाथ में शंख न बजने की वजह को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद तीर्थ पुरोहित भड़क गए हैं और चारधाम महापंचायत ने मोर्चा खोल दिया है। बद्रीनाथ धाम में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में DJ और तेज साउंड पर मचे बवाल के बीच पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विवाद को ही खारिज कर दिया। महाराज ने कहा - बद्रीनाथ में संगीत कोई नई बात नहीं, यहाँ मिलिट्री का पाइप बैंड भी बजता है। लेकिन इसी सफाई में उन्होंने एक विवादित लाइन कह दी। महाराज ने कहा कि बद्रीनाथ मंदिर के अंदर शंख इसलिए नहीं बजता क्योंकि शंख जानवर की हड्डी से बना होता है। बृजेश सती, महासचिव, चारधाम महापंचायत ने कहा सनातन में शंख को सबसे पवित्र माना जाता है, घर-घर में पूजा में बजता है, भगवान विष्णु और कृष्ण के हाथ में पाञ्चजन्य शंख है, उसे हड्डी बताना हास्यास्पद है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि पारंपरिक शंख और मिलिट्री बैंड की तुलना DJ के तेज शोर से नहीं की जा सकती और हड्डी वाले बयान देकर DJ विवाद से ध्यान भटकाया जा रहा है। अब ये विवाद DJ से निकलकर आस्था बनाम ज्ञान की बहस बन गया है।0
0
Report
रतलाम के जावरा में एक जगह पर दो हादसों में 4 की मौत, जांच शुरू
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के जावरा थाना क्षेत्र में एटलेन पर एक ही स्पॉट पर दो घंटे के अंतराल में दो दर्दनाक सड़क हादसों हुए। दोनों हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा उस वक्त हुआ, जब पंजाबी परिवार को लेकर जा रही कार अचानक एटलेन से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार दो की मौत हो गई। इसके करीब दो घंटे बाद इसी जगह पर एक और कार अनियंत्रित होकर एटलेन से नीचे जा गिरी। यह आर्टिगा कार दाहोद का परिवार लेकर उत्तर प्रदेश की धार्मिक यात्रा से वापस लौट रही थी। हादसे में दो महिलाओं की मौत की सूचना है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के घायल होने की बात सामने आई है। एक ही स्थान पर लगातार दो हादसों के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है। हादसे आखिर किस वजह से हुए, क्या सड़क पर कोई तकनीकी खामी थी या वाहन अनियंत्रित हुए, इसकी जांच की जा रही है। दोनों परिवारों के परिजनों को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है।0
0
Report
गरीब किसान बेटी ने एशियन गेम्स 2026 में निशानेबाजी से इतिहास रचा
Jhanj Kalan, Haryana:गरीब किसान कि बेटी ने भारत का नाम किया रोशन एशियन गेम 2026 मे निशाने बाजी मे गोल्ड मेडल जीता गोल्ड मेडल जितने के बाद परिवार मे खुशी का माहौल निरु ढांडा के पास अपनी राइफल नहीं थी दूसरे कि राइफल से निशाना बांधना सीखा परिवार कि स्थिति कमजोर और परिवार पढ़ा लिखा न होने के कारण सामाजिक कार्यकर्त्ता सोमबीर पहलवान ने परिवार का साथ दिया जींद के एक छोटे से गांव संगतपुरा जिसमे 2500 आबादी के करीब लोग रहते है निरु ढांडा पहले कबड्डी के खेल मे रूचि थी लेकिन कामयाबी न मिलने के कारण निशानेबाजी को चुना गांव मे ही 5 वी क्लास तक ही पढ़ाई कि उसके बाद KVS विश्वविद्यालय मे 10 वी तक पढ़ाई कि साथ मे निशाने बाजी मे भी रूचि बनाकर रखी 10 वी करने के बाद भोपाल निशाने बाज कि अकेडमी मे अपनी शुरुवात कि और लगातार अपनी मेहनत को जारी रखा और अपनी प्रतिभा से मेडल जीते 21 सितंबर को निरु ढांडा जापान मे चल रहे गेम मे पार्टिसिपेंट किया और निशाने बाजी मे गोल्ड मेडल जीता कल परिवार के साथ बात हुई माता पिता से कहा कल मेरा फाइनल गेम मे पक्का गोल्ड मेडल जीतूंगी पिता ने कहा निरु बेटी को टिंडी घी पसंद है और साथ मे देसी घी का चूरमा परिवार के पास सिर्फ 3 एकड़ है और खेती बाड़ी का काम करता है0
0
Report
Advertisement
