242001
Shahjahanpur: सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार की गई जान
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में खजुआ गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से 24 साल का युवक घायल हो गया जिसे आनंन फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर का विवरण नहीं मिला — उपलब्ध जानकारी रिक्त
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
हावड़ा के हाटगाछा में NCPI की नई राजनीति चर्चा के केंद्र में
Noida, Uttar Pradesh:हावड़ा के सांकराइल का हाटगाछा गांव अचानक बंगाल की राजनीति के आकर्षण का केंद्र बिंदु बन गया है। बीस साल पहले यहाँ एक ईंट-भट्टा था। नाम था उमा ईंट-भट्टा। बाद में ईंट-भट्टा बंद हो जाने के बाद एक व्यक्ति ने यह ज़मीन खरीदी और मकान बनवाया। लोग कह रहे हैं कि पांच साल रहने के बाद उन्होंने यह ज़मीन और मकान शिउली कुंडू और उनके परिवार को बेच दिया। उसके बाद से ही इस मकान को लेकर कई तरह की गतिविधियां शुरू हुईं। एक तरफ यहाँ एनजीओ है। जहाँ जरूरतमंद महिलाओं के रहने-खाने और पढ़ाई की व्यवस्था है। घर के बगीचे में ही बच्चों के खेलने के पार्क के सारे उपकरण मौजूद हैं। अलग-अलग उम्र की कई लड़कियां इस मकान में रहती हैं। ऐसा ही स्थानीय लोग बता रहे हैं। साथ ही 'जागो विश्व' नाम के एक स्थानीय अख़बार का दफ्तर भी यहाँ है। उसी अख़बार में मुख्य रूप से इस पार्टी की अलग-अलग गतिविधियां लिखी या छापी जाती थीं। 2023 के पंचायत चुनाव में इस हाटगाछा गांव के झड़हाट ग्राम पंचायत से इस पार्टी के प्रतिनिधि ने चुनाव लड़ा था। जो खुद इसी होम की लड़की हैं। इस पंचायत में लगभग साढ़े चार सौ वोटों में से एनसीपीआई की उम्मीदवार को 75 वोट मिले थे। पंचायत चुनाव लड़ने के बावजूद किसी और बड़े चुनाव में यह दल नहीं लड़ा। उसी दल के साथ तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद मिलना चाहते हैं। ऐसे में बंगाल की राजनीति में सामने आई यह नई पार्टी इस समय सबसे ज्यादा चर्चा के केंद्र में है。0
0
Report
सोमवती अमावस्या: नर्मदा घाटों पर श्रद्धा का सैलाब, पवित्र स्नान व दान-पुण्य
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान और दान-पुण्य आज सोमवती अमावस्या का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, पूजा-अर्चना करने और जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य की प्राप्ति होने की मान्यता है। साथ ही यह दिन पितरों की शांति और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए भी शुभ माना जाता है। सोमवती अमावस्था के अवसर पर नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं पितरों की शांति के लिए प्रार्थना की।0
0
Report
Advertisement
सिंघाना के कलाखरी बस स्टैंड पर बेकाबू कार की टक्कर, बैरिकेड उड़ाए, चालक फरार
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के सिंघाना से बड़ी खबर कलाखरी बस स्टैंड पर बेकाबू कार का तांडव CCTV में कैद तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर बैरिकेड बोर्ड से टकराई सामने से आ रही कार चालक ने अनियंत्रण भांपते हुए गाड़ी पहले की रोकी वरना हो सकता था कोई भी बड़ा हादसा टक्कर से पुलिस थाना सिंघाना का बैरिकेड बोर्ड उखड़कर गिरा हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने की सूचना बीती रात हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के कलाखरी गांव स्थित बस स्टैंड का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें एक तेज रफ्तार बेकाबू कार सड़क पर तांडव मचाती दिखाई दे रही है। घटना का पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। घटना बीती रात की है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सफेद रंग की एक कार तेज गति से आती है और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठती है। इसके बाद कार सीधे पुलिस थाना सिंघाना के बैरिकेड बोर्ड से टकरा जाती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैरिकेड बोर्ड उखड़कर दूर जा गिरा। वहीं तेज धमाके के कारण आधी रात को मोर भी बोलने लगे। हादसे के बाद चालक मौके से फरार होने की जानकारी मिली है। गनीमत रही कि इस अनियंत्रित कार को सामने से आ रही कार चालक ने पहले ही भांप लिया और अपनी गाड़ी को रोक लिया। वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि सिंघाना पुलिस को अभी तक इस मामले की कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि उन्हें फिलहाल ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। वीडियो के आधार पर प्रथम दृष्टया वाहन का संतुलन बिगड़ने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
बाबा महाकाल की सवारी से श्यामू हाथी बाहर, बीमारी के कारण भागीदारी रोक
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन उज्जैन की विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की सवारी में इस बार 'श्यामू' हाथी नजर नहीं आएगा। डॉक्टरों के अनुसार, श्यामू 'डीजेनेरेटिव ज्वाइंट डिजीज' जोड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित है, जिसके कारण उसके ज्वाइंट कोलेप्स हो चुके हैं और वह दो किलोमीटर भी चलने की स्थिति में नहीं है। सीनियर वेटेनरी सर्जन डॉ. मुकेश जैन का कहना है कि 10 महीने से निगरानी में चल रहे श्यामू पर वजन लादना खतरनाक हो सकता है। इस बीच, वन विभाग ने महावत शरमन गिरी के घर नोटिस चस्पा कर हाथी को एक महीने तक बाहर न ले जाने की हिदायत दी है। इससे नाराज महावत ने विभाग पर अन्याय का आरोप लगाते हुए कहा कि हाथी को बांधकर रखने से वह पागल हो सकता है। वहीं, दो दिन पहले जांच के लिए पहुंची मेडिकल टीम के ब्लड सैंपल लेने का भी हाथी मालिक के परिवार ने कड़ा विरोध किया था। बीते 9 वर्षों से महाकाल की सवारी का मुख्य हिस्सा रहे श्यामू की बीमारी ने इस बार उसकी भागीदारी पर पूरी तरह रोक लगा दी है。0
0
Report
ग्राम पंचायत ने खंभों के किराए से उल्टा बिल लगाकर यूपीसीएल को चौंकाने वाला फैसला किया
Rishikesh, Uttarakhand:उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत ने उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के भारी-भरकम बिल के जवाब में ऐसा दांव चला कि अधिकारी हैरत में पड़ गए। पंचायत ने अपनी जमीन पर लगे यूपीसीएल के 1313 खंभों का किराया वसूलने का प्रस्ताव पास किया, जिसकी दर 500 रुपये प्रति खंभा प्रति माह बताई गई। 6 महीनों का कुल किराया लगभग 39,00,000 रुपये लिखा गया और इससे पहले का बकाया मिला कर कुल बिल 39,12,000 रुपये बनने के संकेत दिए गए। ग्रामीणों का तर्क है कि स्ट्रीट लाइटें जनता की सुरक्षा के लिए हैं, न कि व्यवसाय के लिए, और अब पंचायत ने यह कहा है कि खंभों का किराया बिल के साथ कवर किया जाएगा ताकि भविष्य के 6 महीनों के औसतन 10 लाख रुपये के बिल को खंभों के 39 लाख रुपये के किराए से ऑफसेट किया जा सके। इस गणित के अनुसार 6 महीने के औसतन बिल का शेष हिस्सा 28 लाख रुपये अब ग्राम पंचायत के खाते में जाएगा। पंचायत ने कहा है कि यह अपनी तरह का पहला और अनोखा कानूनी दांव है, जिसने उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोंरेशन के अफसरों के पसीने छुड़ा दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
नृपेंद्र मिश्र SIT जांच के बाद राम मंदिर चंदे मामले में सरकार के कदम सराहे
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या(उत्तर प्रदेश): श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के आरोपों की तीन सदस्यीय SIT जांच पर कहा, "राज्य सरकार ने जिस गति से ये निर्णय लिया है वो प्रसन्नता की बात है। तीनों सदस्यों को विज्ञप्ति संभवत: आज 10 बजे मिलेगी। मुझे यह भी पता चला है कि SIT टीम ने आज मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री से भी भेंट का अनुरोध किया है। उसके बाद वे यहां आकर कार्य शुरू करेंगे..."0
0
Report
भिलाई में बुलडोजर से अतिक्रमण मुक्त, दुर्ग कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त तक बड़ी खबर सामने आ रही जहां एक बार फिर भिलाई नगर निगम का बुलडोजर एक्टिव हुआ है दरअसल भिलाई के आनंद विहार कॉलोनी में ईडब्ल्यूएस की जगह पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया गया था जो की कई सालों से काबिज था इसके बाद लगातार 2014 से इस कब्जे को अतिक्रमण मुक्त कराने की कोशिश की जा रही थी लेकिन अतिक्रमण मुक्त हो नहीं पाया इसी बीच दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई का नोटिस जारी किया गया इसके बाद भिलाई नगर निगम में आज सुबह कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण की गई जमीन को कब्जे से मुक्त कराया.0
0
Report
Bandipora के ऐतिहासिक मंदिरों के विकास के लिए ₹4.94 करोड़ मंजूर
₹4.94 Crore Approved for Development of Heritage Shrines and Temples in Bandipora In a significant step towards the preservation and development of shrines and temples with historical, archaeological, and heritage significance, the Department of Archaeology and Museums has approved projects worth ₹4.94 crore in Bandipora district. Deputy Commissioner Bandipora Indu Kanwal Chib stated that an amount of ₹4.94 crore has been sanctioned for the conservation and enhancement of these important heritage sites. He said that the Detailed Project Report (DPR) has already been prepared and the execution of works will commence shortly. The initiative aims to protect and promote the district's rich cultural and historical legacy while improving infrastructure and facilities at the identified religious and heritage sites. The project is expected to boost heritage tourism and ensure the preservation of valuable historical assets for future generations.0
0
Report
Advertisement
Muharram से पहले MMU ने मुस्लिम एकता और सह-अस्तित्व की प्रतिबद्धता दोहराई
Srinagar, Uttarakhand:MMU Reaffirms Commitment to Muslim Unity and Sectarian Harmony Ahead of Muharram Religious leaders urge vigilance against divisive elements and emphasize mutual respect and understanding Under the directions of the Ameer (Patron) of Muttahida Majlis-e-Ulama (MMU), Mirwaiz-e-Kashmir Dr. Moulvi Muhammad Umar Farooq, an important meeting of the MMU Shia-Sunni Coordination Committee was held at the headquarters of Anjuman Auqaf Jama Masjid Srinagar. The meeting was chaired by Agha Syed Mujtaba and attended by leading scholars, religious leaders, and representatives of various religious organisations. The participants emphasized that, in view of the challenges confronting the Muslim Ummah at the local, national, and international levels, it is imperative to strengthen unity, mutual respect, and inter-sectarian understanding and harmony. They underscored the sanctity of the month of Muharram and resolved that any attempt to create sectarian discord or disturb the atmosphere of brotherhood would not be tolerated. The meeting expressed concern over certain social media content circulated during Muharram last year that led to misunderstandings and urged religious organisations and individuals to exercise responsibility and restraint in public discourse and online engagement. The participants also reaffirmed the importance of maintaining the utmost respect for the noble Companions of Prophet Muhammad ﷺ and the revered Ahl al-Bayt, stressing that inflammatory or divisive remarks are contrary to the spirit of Islamic ethos and unity. The meeting proposed the constitution of a committee under the banner of MMU to remain vigilant during Muharram and counter any attempts by disruptive elements to undermine sectarian harmony. Concluding the meeting, Agha Syed Mujtaba appreciated the efforts of Muttahida Majlis-e-Ulama and its leadership, particularly Mirwaiz-e-Kashmir, in fostering inter-sectarian understanding, sectarian harmony, and collective guidance for the people. Among the distinguished personalities who attended the meeting were Molana Shawkat Hussain Keng; Agha Syed Mohammad Yousuf; Syed Adil Murtaza; Syed Mohsin Rizvi; Molana Bilal Ahmad Haji; Mufti Ghulam Rasool Samoon; Sibt Mohammad Shabbir Qummi; Syed Parvez Safavi; Mohammad Altaf Muntazir; Ghulam Mohammad Nago; Mohammad Jamal Bachoo; Imdad Saqi; Qari Mohammad Aslam Rahimi; Mufti Taufiq Umar Nadwi; Mushtaq Ahmad Sofi; Pir Ghulam Nabi; Majid Abbas Jawad; Advocate Yasir Raoof; Imtiyaz Malik; and the Secretary of the Majlis, Molana M.S. Rehman Shams, among others.0
0
Report
3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू, पंजाब-दिल्ली से भक्त लंगर के लिए पहुंचे
Aram Pora, Ganderbal, With the Shri Amarnath Ji Yatra commencing on 3 July, devotees and voluntary langar organizations from Punjab, Haryana and Delhi have begun arriving in J&K with supplies to set up free langars for pilgrims along the Yatra route.0
0
Report
अनिल बोंडे के बयान से राजनीतिक बवाल: नेहरू से मोदी तक तिरंगे की राजनीति
Amravati, Maharashtra:श्रीनगरच्या स्तंभावर तिरंगा नसण्याचं कारण नेहरू होते; भाजप खासदार डॉ. अनिल बोंडे यांचं वादग्रस्त विधान अँकर :- भाजपचे राज्यसभा खासदार डॉ. अनिल बोंडे यांनी तत्कालीन पंतप्रधान पंडित जवाहरलाल नेहरू यांच्यावर थेट निशाणा साधत वादग्रस्त वक्तव्य केल आहे. वीस वर्षांपूर्वी श्रीनगरला गेलो तेव्हा तिथल्या स्तंभावर तिरंगा नव्हता. तिरंगा नसण्याचे कारण पंडित नेहरू होते. आता तिरंगा असण्याचे कारण पंतप्रधान नरेंद्र मोदी आहे असे बोंडे म्हणाले मोदी २०१४ मध्ये पंतप्रधान झाले नसते तर ३९० कलम हटले असते का असा सवालही त्यांनी केला. पूर्वी श्रीनगरमध्ये सैनिकांवर दगडफेक होत असे, शाळा-व्यवहार बंद राहत असे आणि लाल चौकात जायची परवानगी नसायची पण आता देशभरातील पर्यटक तेथे मुक्तपणे फिरतात हा बदल मोदींमुळेच शक्य झाल्याचा दावा बोंडे यांनी केला. अनिल बोंडेंच्या या विधानावरून नवा राजकीय वाद पेटण्याची शक्यता वर्तवली जात आहे.0
0
Report
Advertisement
दूनी में पुलिस मारपीट के आरोप, ग्रामीणों ने सरोली रोड पर जाम किया
Tonk, Rajasthan:दूनी (टोंक): पुलिस पर मारपीट के आरोप को लेकर सरोली रोड जाम टोंक जिले के दूनी क्षेत्र में सरोली रोड पर ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि देर रात दो समुदायों के बीच हुए झगड़े को देखने पहुंचे एक युवक को दूनी थाना पुलिस थाने ले गई, जहां उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि युवक को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में जांच के दौरान उसके शरीर में तीन जगह फ्रैक्चर होने की बात सामने आई। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए तथा सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
नेपाल के विराटनगर होटल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, जांच की माँग
Saharsa, Bihar:प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर के एक होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मृतक प्रिंस यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है इस मामले में नेपाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है, वहीं प्रिंस यादव की मौत के बाद सहरसा स्थित पैतृक गांव धमसैना में सन्नाटा पसरा हुआ है. परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है. इधर इस घटना पर मधेपुरा से जेडीयू सांसद दिनेशचंद्र यादव ने दुःख जताते हुए कहा कि प्रिंस यादव नौजवान युवक था. नेपाल में संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हुई है, हम सरकार पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों से मांग करते हैं कि वो नेपाल पुलिस से मिलकर इस घटना की निष्पक्ष जांच करें कि आखिर प्रिंस यादव की मौत कैसे हुई है. बाइट - दिनेशचंद्र यादव, सांसद.0
0
Report
प्रतापगढ़ के मंदिरों में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, जल्द खुलासे की मांग
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के मुंगाणा धाणी क्षेत्र में नारसिंह माता एवं हनुमान जी मंदिर में चोरी की वारदातों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है और क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। लगातार हो रही चोरियों के कारण लोगों में भय भी बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नारसिंह माता मंदिर में रखे दान पात्र से अज्ञात चोरों ने नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दान पात्र प्रत्येक नवरात्रि पर खोला जाता है और उसमें करीब दो लाख रुपये के आसपास की राशि होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पास स्थित हनुमान जी मंदिर में भी चोरों ने ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। दोनों मंदिरों में हुई घटनाओं के बावजूद अब तक पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनआक्रोश और बढ़ सकता है। क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की भी मांग उठाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
