242001
Shahjahanpur: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, मुकेश लालपुर नयागांव का निवासी था और वह अपने साथी रामकुमार के साथ कल शाम 7 बजे अल्लाहगंज बाजार से खरीदारी करने गया था। घर लौटते समय इमलिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे मुकेश की जान चली गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर के सरकारी स्कूलों में सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में जयपुर जिले के सरकारी स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूलों में लेखन, वाद-विवाद, निबंध और खेलकूद सहित कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं और गतिविधियों का जायजा लेने के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों का दौरा किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल कविया ने यूपीएस गांधीनगर सहित कई विद्यालयों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की गतिविधियों को देखा और उनका उत्साहवर्धन किया।कविया ने बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की प्रतिभा आश्चर्यचकित करने वाली है। खासकर छोटे-छोटे बच्चों की ड्राइंग, लेखन और रचनात्मक अभिव्यक्ति में शानदार हुनर देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ ही उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने स्कूलों में आयोजित गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह की सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।0
0
Report
विपक्ष का आरोप: भाजपा लोकतंत्र और चुनाव संस्थाओं को नुकसान पहुंचा रही है
Patna, Bihar:स्टोरी : विपक्ष के प्रदर्शन पर रिएक्शन। राजद ने कहा केंद्रीय मंत्री हैं गिरिराज सिंह। कल जो रामलीला मैदान में जो रैली है विपक्ष का, उस पर वो आक्रामकता फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। वो भूल जाते हैं कि आक्रामकता का दूसरा नाम ही भारतीय जनता पार्टी है। जो देश भर में आक्रामकता फैला रखी है। लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग इस देश में जिस तरह से भाजपा ने किया है और चुनाव आयोग जो चोरी पकड़ी गई है ज्ञानेश कुमार की, और देश का बच्चा बच्चा जानता है कि वोट की चोरी किस रूप में की है। बिहार, बंगाल के जो दोनों सरकारें बनी हैं, वोट चोरी से बनी हैं। उसकी प्रामाणिकता कई बार पिपुल डोमन में विपक्ष ने रखा है। विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं का जो दुरुपयोग हो रहा है, उसको रोकने के लिए कल रामलीला मैदान में जुटेगी। देश का जो संवैधानिक संस्था है वो देश के लिए काम करता है, किसी पार्टी के लिए नहीं काम करता है, कानून के तहत काम करता है, नियम के तहत काम करता है, पारदर्शिता के तहत काम करता है। लेकिन बिहार और बंगाल ने सबको देखा कि चुनाव आयोग गुल क्या खिलाया। बिहार तो इसका उदाहरण है जी ना। चुनाव होता रहा, पैसे बांटे, खजाने से पैसे बांटे जाते रहे। वोट की चोरी होती रही। नाम काटे जाते रहे, परमान दिया जाता रहा। लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। चुनाव आयोग का जो रोल है, वो लोकतंत्र के लिए घातक है। लोकतंत्र को बचाने के लिए सारे विपक्ष एक मंच पर रहेंगे, दिखेंगे, देश भर के लोग आएंगे। भाजपा डरी और सहमी है। आक्रामकता जो फैला रही है वह भाजपा है । बच्चा बच्चा जानता है। कहने से नहीं, आक्रामकता का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी याद रखनी चाहिए। बाइट — शक्ति सिंह यादव, मुख्य प्रवक्ता, राजद जेडीयू कोटे के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा विपक्ष के लोग दिल्ली मेला घूमने गए हैं क्या। किस बात की रैली है चुनाव आयोग के खिलाफ कर रहे रैली लेकिन चुनाव आयोग के तीनों मेंबर ने बता दिया कोई गड़बड़ी नहीं हुआ है। इस बार बेलेट पेपर से चुनाव हुआ है कांग्रेस कर्नाटक में एक भी सीट नहीं जीत पाई है कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। बेवजह का हल्ला कांग्रेस पार्टी करती है। बाइट — भगवान सिंह कुशवाहा, मंत्री Bihar सरकार0
0
Report
आगरा में परिवहन मेला: ऑनलाइन सेवाओं से 48 सुविधाएं उपलब्ध
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग योगी सरकार के आदेश पर परिवहन विभाग में शुरू हुआ परिवहन मेला 42 सुविधाओं को किया गया फेसलेस अब घर बैठकर,लाइसेंस,गाड़ी ट्रांसफर,NOC,टैक्स, टैक्स में छूट,परमिट रिन्युअल सहित 48 सेवाओं को कर सकेंगे ऑनलाइन एक साथ टैक्स जमा न कर पाने वालों के लिए किस्तो में भुगतान का भी प्रावधान समय पूरा कर चुके वाहन को डिस्पोजॉफ कराने पर अगले वाहन के टैक्स पर मिलेगी 10% से 15% की छूट मंडल के सभी दफ्तरों में माह के चौथे शुक्रवार को आयोजित होगा परिवहन मेला DIG शैलेश पांडे आगरा के संभागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर दिवीशा सिंह ने दी सुविधाओं की जानकारी बाइट दिवीशा सिंह/डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर0
0
Report
Advertisement
AMU छात्रसंघ चुनाव पर बवाल: गृह मंत्री से निष्पक्ष जाँच की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:AMU छात्रसंघ चुनाव को लेकर विवाद, AMU में कथित राष्ट्रविरोधी बयानों का मामला गरमाया, गृह मंत्री से निष्पक्ष जाँच की मांग, छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नोमान अशरफ पर शरजील इमाम और उमर खालिद के समर्थन में कथित बयान देने के आरोप, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और बयानों की सत्यता की जाँच कराने की उठी मांग, केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जाँच कराने का आग्रह, करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष सचिन राघव ने कहा—यदि जाँच में भड़काऊ बयान या गैरकानूनी गतिविधियों की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, AMU परिसर में शांति, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की भी मांग, गृहमंत्री के नाम के ACM प्रथम को सोपा गया ज्ञापन, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के जिला मुख्यालय का मामला।0
0
Report
पुलिसकर्मी समेत चार गिरफ्तार: बलात्कार के झूठे मुकदमे की साजिश का पर्दाफाश
Mau, Uttar Pradesh:कोतवाली नगर पुलिस ने बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के पीछे रचे गए आपराधिक षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए पुलिस विभाग के एक आरक्षी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सिपाही ने अपनी बेटी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के पुराने मुकदमे में चल रही सुनवाई को प्रभावित करने तथा पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाने के लिए यह साजिश रची थी। इसके लिए एक महिला से दूसरे युवक के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे सोनीधापा मैदान के पास से चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में पुलिस लाइन मऊ में तैनात आरक्षी विशाल भारती, मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला सकीना खातून, निसार उर्फ नेसार अहमद और जोया उर्फ गुल निहार शामिल हैं पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई 2026 को सकीना खातून ने मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के कोइरियापार निवासी इमरान अहमद के खिलाफ नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना के दौरान (Mau) पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबरों की सीडीआर और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया तो मुकदमे के पीछे कथित आपराधिक साजिश की बात सामने आई।जाँच में पता चला कि आरक्षी विशाल भारती का इमरान अहमद की बेटी फिजा खातून से जुड़ा वर्ष 2023 का एक पुराना मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि विशाल भारती ने शादी का झांसा देकर फिजा के साथ दुष्कर्म किया था और उसके अंतरंग वीडियो वायरल किए थे। इस मामले में सात जुलाई 2023 को उसके खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में वह करीब सात माह जेल में भी रह चुका है। फिलहाल मुकदमे की सुनवाई सेशन कोर्ट मऊ( Mau)में चल रही है। पुलिस का दावा है कि पुराने मुकदमे में सजा होने की आशंका के चलते विशाल भारती ने सकीना खातून, उसके करीबी निसार अहमद और महिला मित्र जोया उर्फ गुल निहार के साथ मिलकर साजिश रची। इसके तहत इमरान अहमद को एक अन्य महिला के माध्यम से दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाया गया, ताकि उसकी बेटी से जुड़े पुराने मुकदमे की सुनवाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े और परिवार पर दबाव बनाया जा सके।0
0
Report
अरनब चक्रवात से सासाराम में किसानों को बड़ा नुकसान, धान की फसल गिरने लगी
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम में तीन दिनों के चक्रवात के कारण किसानों को काफी क्षति हुई है। कई इलाके में धान का फसल बर्बाद हो गया है। अर्नब साइक्लोन का असर सासाराम में भी देखने को मिला है। ऐसे में सासाराम के आसपास के कई गांव के किसान तबाह हो गए हैं। किसानों के सैकड़ो लेकर धान का फसल गिर गया है। करगहर, शिवसागर, कोचस, दिनारा आदि के इलाकों में अधिक नुकसान हुआ है। लगातार बारिश तथा तेज हवा के कारण अधिकतर धान का फसल जमीन पर गिर गया है। बता दे की कुछ दिनों के बाद अब धान की कटनी शुरू होनी थी। लेकिन उससे पहले इस अर्नब साइक्लोन ने सब कुछ तबाह कर दिया है। तोरनी, चमरहा, बराव आदि के किसानों का कहना है कि अब सरकार की ओर टकटकी लगाकर हैं कि कुछ मुआवजा मिल जाए। क्योंकि मौसम की मार पड़ी है। तैयार फसल बर्बाद हुआ है। बता दे की मौसम की स्मार्ट दें किसानों को तबाह कर दिया है। चुकी आज साइक्लोन कमजोर पड़ गया है। लेकिन किसानों का फसल बर्बाद कर दिया। बाईट -- श्री भगवान शर्मा (किसान) बाईट -- सूर्यवंश सिंह (किसान)0
0
Report
Advertisement
नशामुक्त बिहार का लक्ष्य: डीएम की शपथ से जागरूकता अभियान तेज
Chapra, Bihar:नशामुक्त बिहार के लिए डीएम ने दिलाई शपथ, 25 हजार लोगों को अब तक किया गया जागरूक, नशामुक्त बिहार अभियान के तहत शनिवार को समाहरणालय सभागार में डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया। सभी ने नशे का सेवन नहीं करने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। डीएम ने कहा कि नशामुक्त बिहार का निर्माण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और परिवार का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने अभियान को सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनआंदोलन बनाने तथा वर्ष 2029 तक नशामुक्त बिहार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। वरीय पुलिस अधीक्षक ने नशे के हॉटस्पॉट स्थलों को चिह्नित कर प्रशासन को जानकारी देने की अपील जीविका दीदियों से की, ताकि ऐसे स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बीके प्रियांशु दीदी ने बताया कि एक से सात नवंबर तक जीविका दीदियों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सारण में अब तक 25 हजार से अधिक लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जा चुकी है। जिले के 42 विद्यालयों, 13 महाविद्यालयों और नौ धार्मिक संस्थानों सहित विभिन्न स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।0
0
Report
मयूर पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव: नृत्य-नाटिका से सिनेमा-प्रगति और NEP 2020 की प्रस्तुति
Noida, Uttar Pradesh:मयूर पब्लिक स्कूल आई.पी एक्सटेंशन दिल्ली का वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष दिल्ली विधानसभा एवं विधायक मुस्तफाबाद एवं श्री यशपाल सिंह कैंतुरा, अध्यक्ष शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र दिल्ली एमसीडी तथा सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण नृत्य नाटिका 'दर्पण' रही। नृत्य-नाटिका के माध्यम से भारतीय सिनेमा के बदलते स्वरूप के आईने में भारत की गौरवशाली विकास यात्रा को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति का आरम्भ स्वतंत्रता के दौर के श्वेत-श्याम सिनेमा से हुआ। भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग से शुरू होकर विद्रोही तेवर तक तथा श्रृंगार से सराबोर होता हुआ यह सफ़र आधुनिक तकनीकी युग की कहानियों तक पहुंचा। प्रसिद्ध गीतों, आकर्षक वेशभूषा और विविध नृत्य शैलियों के माध्यम से बदलते सामाजिक मूल्यों, महिला सशक्तीकरण, युवाओं की आकांक्षाओं और तकनीकी प्रगति को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। इस प्रस्तुति में कौशल विकास, अनुभवात्मक अधिगम तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की दूरदर्शी सोच को भी रेखांकित किया गया, जिसमें समग्र शिक्षा और भविष्य की चुनौतियों के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक कौशलों से सुसज्जित करने पर विशेष बल दिया गया। इस भव्य प्रस्तुति का समापन भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षाओं को समर्पित रहा। चंद्रयान-4 के माध्यम से भारत की अंतरिक्ष यात्रा और वैज्ञानिक महत्वाकांक्षाओं को दर्शाते हुए यह संदेश दिया गया कि भारत की यात्रा स्वतंत्रता से शुरू होकर अब सितारों तक पहुँचने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मोहन सिंह बिष्ट जी ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित करते हुए उनके परिश्रम और लगन की सराहना की और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं。0
0
Report
नूना माजरा में शहीद स्मारक और T-55 टैंक का भव्य अनावरण, देशभक्ति की प्रेरणा
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ के गांव नूना माजरा में शहीद स्मारक एवं वार ट्रॉफी T-55 टैंक का भव्य अनावरण। लेफ्टिनेंट जनरल विनीत गौड़ PVSM, AVSM ने किया शहीद स्मारक और T-55 टैंक का अनावरण। मुख्य अतिथि ने नौ अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। शहीदों के परिजनों को शॉल और सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभा चुका है T-55 टैंक। शहीद स्मारक आने वाले पीढ़ियों को वीर जवानों के बलिदान और देशभक्ति की याद दिलाएगा। बहादुरगढ़ से निर्दलीय विधायक राजेश जून और पूर्व विधायक नरेश कौशिक भी कार्यक्रम में रहे मौजूद। बहादुरगढ़ के गांव नूना माजरा स्थित शहीद स्मारक एवं भारतीय सेना की वार ट्रॉफी T-55 टैंक का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। वहीं, मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल विनीत गौड़ PVSM, AVSM ने शहीद स्मारक और T-55 टैंक का अनावरण कर अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल विनीत गौड़ ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की शहादत को राष्ट्र कभी नहीं भुला सकता। सैनिक कठिन परिस्थितियों में दिन-रात देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। उनका साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शहीद परिवारों के त्याग को नमन करते हुए कहा कि उनका सम्मान करना पूरे समाज का कर्तव्य है। समारोह में मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिजनों को शॉल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। गौरतलब है कि T-55 टैंक ने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध सहित कई सैन्य अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शहीद स्मारक गांव के नौ वीर जवानों की स्मृति को समर्पित है। यह स्मारक और टैंक आने वाली पीढ़ियों को सैनिकों के शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया。0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग आरोपों के बीच दो गुटों में मारपीट
Motihari, Bihar:मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज आज रण क्षेत्र बन गया।रैगिंग को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। रैगिंग को लेकर कल रात से ही कालेज में तनाव था जो आज मारपीट में तब्दील हो गया है। मारपीट की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची पर छात्रों के संख्या के बीच police असहाय बनी रही। मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसपल ने मारपीट की घटना से इनकार करते हुए कहा कि फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था पर मारपीट नहीं हुई है। हाल के दिनों में खाना बनाने वाले गर्म तेल से कई छात्रा जख्मी हो गई थी उस मामले को भी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसपल दबाने में लगे हुए थे। तब खाना बनाने वाले पर गर्म तेल फेंकने का आरोप कॉलेज की छात्राओं ने लगाया था।0
0
Report
नोएडा के ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में क्लास II बच्चा से मारपीट, FIR दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी क्लास के छात्र से मारपीट का आरोप, 7 साल के बच्चे ने घर पहुंचकर बताई आपबीती, बच्चों को फ्लोर पर गिराकर पीटने का लगा आरोप, पिता में दर्ज कराई FIR, आरोप है कि स्कूल में 15 से अधिक बच्चोक से बच्चे को फ्लोर पर गिराकर पीटा, सेक्टर 71 ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल का मामला, बच्चे के पिता चिराग ढींगरा ने स्कूली बच्चों और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ FIR दर्ज, स्कूल से पिता ने CCTV मांगी, मैनेजमेंट में की आनाकानी, पिता का आरोप 20 मिनट से ज्यादा वक्त तक बच्चे पीटते रहे, स्कूल मैनेजमेंट भी इंटरनल जांच में जुटा, थाना फेज 3 क्षेत्र की घटना0
0
Report
Hawai Adda Katihar
Azampur Shankar, Bihar:📢 *बिहार में 5 नए एयरपोर्ट और 9 ह*ेलीपोर्ट बनाने को कैबिनेट की मंजूरी ✈️ पटना: बिहार सरकार ने राज्य में हवाई कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए पांच नए एयरपोर्ट और नौ हेलीपोर्ट शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 🛫 इन 5 जिलों में बनेंगे नए एयरपोर्ट: 📍 किशनगंज 📍 सारण 📍 बेगूसराय 📍 अररिया 📍 गोपालगंज 🚁 इन जिलों में बनेंगे 9 हेलीपोर्ट: 📍 औरंगाबाद 📍 बांका 📍 जमुई 📍 *कट*िहार 📍 खगड़िया 📍 नवादा 📍 शेखपुरा 📍 सीतामढ़ी 💰 सरकार की योजना: •कुल लागत का 25% खर्च राज्य सरकार उठाएगी। • उड़ानों के संचालन के दौरान प्रचार-प्रसार पर हर साल ₹10 लाख खर्च किए जाएंगे। •एयरपोर्ट और हेलीपोर्ट से नजदीकी शहरों तक मुफ्त पिकअप और ड्रॉप की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। बिहार में हवाई यात्रा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम!0
0
Report
Advertisement
हरे भरे पेड़ों की बलि देकर पटाखा दुकान: प्रशासन ने अनुमति नहीं दी
Sakti, पटाखा दुकान के लिए हरे भरे पेड़ों की बली, सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस परिसर में काटे गए चार पेड़, रेस्ट हाउस परिसर में लगाया जाएगा पटाखा दुकान, सिंचाई विभाग ने दुकान लगाने नहीं दी है अनुमति, राज्य सरकार के एक पेड़ मां के नाम मुहिम को झटका, पटाखा व्यवसायियों ने काटे पेड़, अपने निजी स्वार्थ के लिए पर्यावरण के साथ खिलवाड़0
0
Report
कोशी-मेचि परियोजना से नहर सूखी, छठव्रतियों के लिए फारबिसगंज में वैकल्पिक व्यवस्था
Forbesganj, Bihar:कोशी मेचि परियोजना के तहत सुपौल के भीमनगर से आने वाली मुख्य नहर की सफाई होने के कारण इस बार नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाएगा जिससे अररिया में छठ करने वाले लाखों छठव्रतियों के सामने इस बार छठ करने की समस्या उत्पन्न हो गई है । छठव्रतियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए फारबिसगंज नगर परिषद द्वारा शहर के मुख्य छठ घाट कोटिहाट नहर में वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है । हजारों छठव्रती कोटिहाट नहर में छठी माय की पूजा करते हैं लेकिन नहर सूखा पड़ा हुआ है जिसको देखते हुए फारबिसगंज नगर परिषद द्वारा डेढ़ किलोमीटर तक नहर की सफाई पोपलेन और जेसीबी के माध्यम से करवाया जा रहा है साथ ही बोरिंग कर पानी का प्रबंध किया जाएगा। नगर परिषद के मुख्य पार्षद के साथ साथ मुस्लिम समाज के पार्षद भी पूरी आस्था और निष्ठा के साथ छठ घाट निर्माण में जुटे हुए हैं।0
0
Report
दमोह में दलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म; आरोपी फैजान गिरफ्तार, पुलिस ने एक्शन दिखाया
Damoh, Madhya Pradesh:दलित नाबालिग को अगवा कर ले गया फैजान, दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद छोड़ा अब पहुंचा सलाखों के पीछे....Damoh जिले से एक सनसनीखेज वारदात की खबर है लेकिन पुलिस की सक्रियता ने एक दरिंदे को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। मामला जिले के हटा का है यहाँ बीते 28 तारीख की रात एक दलित परिवार की 14 साल की नाबालिग लड़की घर से बाहर निकली थीं और रात तक वापस नहीं आई। परिवार लोग तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं निकला लेकिन देर रात जब लड़की घर आई तो उसकी हालत देखकर सब हैरान रह गए बदहवास हालत में आई नाबालिग ने जब आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर जब वो पहुंची तो फैजान खान नाम के शख्स ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और उसे ईदगाह के पास लेकर गया, इस जगह पर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लड़की को डराया धमकाया और किसी से घटना के बारे में चर्चा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लड़की के परिजन पहले लोकलाज के डर से शांत रहे लेकिन फिर उन्होंने कदम उठाया, इलाके के हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं से बात की और संगठन के लोगों के साथ पीड़ित परिवार हटा पुलिस थाने पहुंचा जहां उसने आपबीती बताई और पुलिस ने मामले को संवेदनशीलता से लिया और महिला अधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज की। मामला बेहद गंभीर था लिहाजा एसपी ने स्पेशल टीम बनाकर आरोपी फैजान की तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर आरोपी फैजान को हिरासत में ले लिया। उससे गहरी पूंछताछ की गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस वारदात के बाद हटा इलाके में अंदरूनी तनाव फैल रहा था लेकिन समय रहते पुलिस ने आरोपी को धर दबा लिया तो लोगों का गुस्सा कम हुआ है और बजरंगदल ने पुलिस की कार्यवाही पर संतुष्टि जाहिर की है।0
0
Report
Advertisement
