242001
शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस पर रही पुलिस हाई अलर्ट पर
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शाहजहांपुर पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। खुफिया विभाग और बम स्क्वॉड की टीम ने बस स्टेशन में यात्रियों के सामान की जांच की। पुलिस ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को सतर्क रहने की अपील की। उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है और खुफिया विभाग को आतंकी घटना का अलर्ट मिला है। इसी कारण शाहजहांपुर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
असम में मुसलमान पर जुल्म के विरोध में MUSA 5 नवंबर जंतर मंतर प्रदर्शन
Guwahati, Assam:असम में मुसलमान पर जुल्म के विरोध में MUSA 5 नवंबर जंतर मंतर प्रदर्शन इसी को लेकर मुस्लिम स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ आसाम के प्रमुख आशिक रब्बानी से बातचीत की. बातचीत के दौरान आशिक रब्बानी ने कहा कि असम में जो मुसलमान पर हर रोज जुल्म हो रहे हैं कभी बुलडोजर एक्शन कभी बांग्लादेशी बनाकर इंडियन लोगों को बांग्लादेश में पुश बैक करना या कभी एनआरसी को लेकर हरासमेंट इसी को लेकर हम आने वाले 5 नवंबर को जंतर मंतर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंग . क्योंकि असम में बहुत ही जुल्म हो रहा है मुसलमान पर खासतौर से देखा जाए तो कुछ दिन पहले एक नौगांव की महिला को बांग्लादेश में पुश बैक कर दिया जिसका नाम मुमताज बेगम है अभी गुवाहाटी हाई कोर्ट ने भी ऑर्डर दे दिया है कि मुमताज बेगम को फिर से बांग्लादेश से असम लाया जाए और उनके पति को दो लाख मुआवजा दिया जाए परंतु देखा जाए तो अभी तक मुमताज बेगम का कोई भी अता पता नहीं है सरकार अभी तक मुमताज बेगम को नहीं ले इस तरह से और भी बहुत से जुल्म मुसलमान पर हो रहे हैं कभी बुलडोजर से मुसलमान के घर तोड़ दिए जाते हैं अभी इस तरह से जुल्म के खिलाफ हम लोग असम में हर रोज प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले दिनों में जैसे की 5 नवंबर को दिल्ली राजधानी में जंतर मंतर में जोरदार प्रदर्शन करेंगे मूसा के तरफ से. गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद0
0
Report
पशुपतिनाथ मंदिर सुरक्षा बढ़ी: मुस्लिम दंपत्ति के गर्भगृह प्रवेश के बाद पाबंदियाँ कड़ी
Patna, Bihar:नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में सोमवार की घटना के बाद सरकार ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। पशुपतिनाथ एरिया में प्रवेश से लेकर मन्दिर के गर्भ गृह तक जांच प्रकिया कड़ी की गई है। दरअसल, सोमवार 19 आसोज को इसी पशुपति नाथ मंदिर की मर्यादा के साथ मुस्लिम दंपत्ति ने छेड़छाड़ किया था और मुस्लिम टोपी पहनकर अंसारी और उसकी हिन्दू पत्नी प्रियंका ने मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद पशुपति ट्रस्ट ने नेपाल पुलिस को जांच और करवाई को लिखा जिसके बाद नेपाल पुलिस ने इटहरी से अंसारी और प्रियंका को अरेस्ट कर लिया। मंदिर परिसर में मौजूद संत कहते है कि मंदिर के गर्भगृह में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक है। सरकार को सोचना चाहिए कि ऐसी घटना ना हो। आप उस वीडियो को देखिए जिसके बाद प्रियंका सानी और उसके पति को गिरफ्तार किया गया। इसी वीडियो के बाद पशुपति क्षेत्र विकास परिषद ने पत्र लिखा और हिन्दू संगठन विरोध पर उतर आए।0
0
Report
किशनगंज में कांग्रेस-राजद ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर पर विरोध प्रदर्शन
Kishanganj, Bihar:भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की गड़बड़ियों के विरोध में आज किशनगंज में कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसीे कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें प्रतीकात्मक रूप से जंजीरों में बांधकर पूरे शहर में घुमाया गया। वही शहर के गांधी चौक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। साथ ही कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही कांग्रेस के विधायक कमरुल होदा और राजद के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत देशभर में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इसे वे वोट चोरी बताते हुए, इस प्रक्रिया को रद्द करने, हटाए गए नामों को बहाल करने और सीईसी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते मांग पूरी नही हुई तो इससे बड़ा उग्र आंदोलन कर राष्ट्रीय राज को जाम किया जायेगा।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव खारजा नहर में नवजात शव: पुलिस जांच शुरू
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज। उन्नाव : खारजा नहर में मिला नवजात का शव। गहोली गांव के पास शारदा नहर से निकले खारजा नहर में मिला नवजात का शव। शव मिलने की सूचना से इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। सूचना पर सफीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल शुरू। नवजात का शव नहर में कैसे पहुंचा और किसने फेंका, पुलिस कर रही जांच। सफीपुर कोतवाली के खारजा नहर का मामला।0
0
Report
सपा का ऐतिहासिक प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध और पुतला फूंकना
Ukhdand, Uttar Pradesh:चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी पार्टीयो का धरना समाजवादी पार्टी का अबतक का सबसे बड़ा प्रदर्शन कलेक्ट्रेट में सपा का जमकर प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सपा ने लगाया जोर छात्र सभा ने कलेक्ट्रेट में फूंका पुतला पुतला फूंकने के दौरान छात्र सभा और पुलिस कार्यकर्ताओ में हुई जमकर नोकझोक कुछ समय के लिए कलेक्ट्रेट में मची रही अफरातफरी सपाइयों ने लगाए सरकार विरोधी नारे0
0
Report
बिलासपुर के स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था और उपस्थिति पर शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था और शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। संयुक्त संचालक शिक्षा अश्विनी भारद्वाज ने बिल्हा, चकरभाठा, हरदी और हिर्री क्षेत्र के कई स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्कूलों में शिक्षकों की गैरहाजिरी और समय-सारिणी के मुताबिक कक्षाएं संचालित नहीं होने की स्थिति सामने आई। सबसे पहले चकरभाठा कन्या स्कूल का निरीक्षण किया गया, जहां प्राचार्य सहित कई शिक्षक अनुपस्थित मिले। स्कूल में तैनात 17 व्याख्याताओं में से निर्धारित समय पर सिर्फ 4 शिक्षक ही अध्यापन कराते पाए गए। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त संचालक ने प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं बिल्हा के आत्मानंद स्कूल में निरीक्षण के दौरान संकुल समन्वयक के नियमित रूप से अध्यापन नहीं कराने की बात सामने आई। मामले में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हरदी प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। अधिकारियों ने भोजन बनाने वाले समूह और प्रधान पाठक को चेतावनी देते हुए गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में कर्मचारियों के संलग्नीकरण को लेकर भी अधिकारियों ने नाराजगी जताई। संयुक्त संचालक ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, समय पर अध्यापन और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
करनाल में कांग्रेस का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के पोस्टरों पर कालिख, बचाने की मांग
Karnal, Haryana:ज्ञानेश कुमार के पोस्टरों पर कालिख... सड़कों पर कांग्रेस का आक्रोश। करनाल में चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, भारी पुलिस बल रहा तैनात अशोक अरोड़ा बोले—लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई... शमशेर गोगी का तंज—जिसे बीजेपी पप्पू कहती थी, आज वही उनका पापा बन गया। करनाल में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के पोस्टरों पर कालिख पोती और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके मुताबिक लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाता के अधिकारों से जुड़े सवालों को लेकर है। लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन प्रदर्शन में कुरुक्षेत्र से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए विपक्षी दल सड़कों पर उतर रहे हैं। अरोड़ा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के नागरिकों को मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत आधार दिया था, लेकिन आज कांग्रेस का आरोप है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ED-CBI से लेकर चुनाव आयोग तक... अरोड़ा ने सरकार पर लगाए आरोप अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ED, CBI, चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों पर जवाब मांग रही है और इसी वजह से राहुल गांधी ने भी लगातार आवाज उठाई है। अरोड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश को बाहर किए जाने के बाद कांग्रेस को सरकार की मंशा पर सवाल उठाने का आधार मिला। एसआईआर और मतदाता सूची पर भी उठे सवाल कांग्रेस नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर भी सवाल खड़े किए। अरोड़ा ने दावा किया कि फॉर्म-6 में हुए बदलावों को लेकर लोगों से मंजूरी या जानकारी लेने के सवाल उठे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग से इन मुद्दों पर जवाब मांग रही है। भाजपा की ओर से कांग्रेस के विरोध को गलत बताए जाने के सवाल पर अरोड़ा ने पलटवार करते हुए कहा—अगर सवाल कांग्रेस उठा रही है तो जवाब भाजपा क्यों दे रही है? शमशेर गोगी बोले—सरकार ने हमें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया असंध से पूर्व कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अपनी इच्छा से सड़कों पर नहीं उतरे, बल्कि उनके मुताबिक सरकार की नीतियों ने उन्हें प्रदर्शन के लिए मजबूर किया है। गोगी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब इन मुद्दों को लेकर जाग रही है और पूरे देश में आक्रोश दिखाई दे रहा है। 2024 के बाद हुए चुनावों पर भी सवाल, दोबारा चुनाव की मांग शमशेर गोगी ने 2024 के बाद हुए चुनावों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने एसआईआर को रद्द करने और दोबारा चुनाव कराने की मांग रखी। उनका कहना था कि देश में लोकतंत्र और संविधान की व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए और जनता की चुनी हुई सरकार ही सत्ता में होनी चाहिए। 'पप्पू' वाले तंज का गोगी ने दिया जवाब प्रदर्शन के दौरान शमशेर गोगी ने राहुल गांधी को लेकर भाजपा के पुराने राजनीतिक तंज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस राहुल गांधी को कभी 'पप्पू' कहती थी, आज वही राहुल गांधी भाजपा के लिए 'पापा' बन गया है। वहीं, पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा की ओर से सांसद दीपेंद्र हुड्डा को लेकर हाईकमान को पत्र लिखे जाने के सवाल पर अशोक अरोड़ा ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आज का मुद्दा एसआईआर है और इस विषय पर किसी और दिन बात की जाएगी। बाइट — अशोक अरोड़ा, कांग्रेस विधायक, कुरुक्षेत्र बाइट — शमशेर सिंह गोगी, पूर्व कांग्रेस विधायक, असंध0
0
Report
CM साय का बयान: तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा
Raipur, Chhattisgarh:चौक के नाम बदलने पर CM साय का बयान, तेलीबांधा चौक का नहीं बदला जाएगा नाम: CM साय जिन्हें भ्रम है ,अपना भ्रम दूर करना चाहिए, तेलीबांधा चौक का नाम परिवर्तन नहीं किया जा रहा है, किसी भी गलतफहमी में नहीं पड़ना चाहिए, सेवा संकल्प ज्योति चौक के रूप में डेवलप किया जाएगा,0
0
Report
बहरोड़ में ज्ञापन के दौरान कांग्रेस-जनसभा पुलिस धक्का-मुक्की; वरिष्ठ नेता घायल
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच ज्ञापन देने को लेकर भारी हंगामा हुआ। उपखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर पुलिस द्वारा ज्ञापन रोकने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। धक्का-मुक्की के कारण वरिष्ठ नेता डॉ. आर. सी. यादव सहित कुछ कार्यकर्ता नाले में गिर गए। इसके बाद कांग्रेस ने अनिश्चितकालीन धरना दिया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रशासन और पुलिस के रवैये के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन जारी रखने की बात कही। डॉ. आर. सी. यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने आए थे लेकिन अभद्रता हुई।0
0
Report
Advertisement
दौसा के खादी बाग में नवल किशोर शर्मा की चौदहवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा स्वर्गीय पंडित नवलकिशोर शर्मा की पुण्यतिथि खादी बाग में आयोजित हुई प्रार्थना सभा गुजरात के राज्यपाल रहे है पंडितजी जयपुर,दौसा,अलवर से रहे हैं पांच बार सांसद वहीं एक बार विधायक भी रहे है पंडितजी केंद्र में मंत्री सहित कांग्रेस में रहे हैं अहम पदों पर राष्ट्रीय नेता के रूप में पहचान थी नवलकिशोर शर्मा की पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा,पूर्व आरपीएससी सदस्य विनोद बिहारी शर्मा , खादी संस्था संघ राजस्थान के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने की पुष्पांजलि अर्पित वहीं बड़ी तादाद में उनके समर्थक पहुंचे श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में खादी के बड़े समर्थक थे नवलकिशोर शर्मा गुजरात के राज्यपाल रहे स्वर्गीय पंडित नवल किशोर शर्मा की चौदहवीं पुण्यतिथि पर दौसा के खादी बाग में पुष्पांजलि और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया आयोजन में पूर्व मंत्री बृज किशोर शर्मा , पूर्व आरपीएससी सदस्य विनोद बिहारी शर्मा , खादी संस्था संघ जयपुर के अध्यक्ष अनिल शर्मा सहित बड़ी तादाद में उनके समर्थकों ने पहुंचकर उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही प्रार्थना सभा में शामिल हुए पंडित नवल किशोर शर्मा दौसा, जयपुर और अलवर से पांच बार सांसद रहे हैं तो एक बार विधायक रहे हैं वहीं केंद्र में मंत्री रहे हैं खादी कमीशन के अध्यक्ष रहे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं पंडित नवल किशोर शर्मा खादी के बड़े प्रशंसक थे और खादी के माध्यम से दिन हीन गरीब को रोजगार देना उनका देह रहता था जिसके चलते उन्हें खादी कमीशन का अध्यक्ष भी बनाया गया था दौसा में जन्मे पंडित नवल किशोर शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और दौसा को उन्होंने एक राष्ट्रीय पहचान दी । पंडित नवल किशोर शर्मा ने छात्र जीवन से ही देश की आजादी की लड़ाई में अपनी भागीदारी निभाई और एक क्रांतिकारी के रूप में उन्होंने पहचान बनाई आजादी के बाद उन्होंने अध्यापक के रूप में अपने जीवन की शुरुआत की और उसके बाद में उन्होंने वकालत की पढ़ाई कर कुछ समय के लिए वकालत भी की नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और उसके बाद पंचायत समिति के वह प्रधान भी बने और 1968 में दौसा से लोकसभा सांसद के रूप में निर्वाचित हुए और उसके बाद उनका राजनीतिक सफर लगातार चलता रहा और कई अहम पदों पर वह पहुंचे पंडित नवल किशोर शर्मा सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते थे और वह अपनी बात हमेशा बेबाक रूप से रखते थे और यही वजह थी कांग्रेस पार्टी के नेता उनकी बात को तरजीह देते थे । पंडित नवल किशोर शर्मा का जन्म दौसा के एक बेहद सामान्य परिवार में हुआ था लेकिन उनकी कार्य कुशलता के चलते उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी बड़ी पहचान बनाई इतने बड़े पदों पर रहने के बावजूद भी उनकी जीवन शैली बेहद सामान्य रही वह कभी भी वाहनों के बड़े काफिले लेकर नहीं चलते थे0
0
Report
महराजगंज नगर सहकारी बैंक पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई जारी
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर – महराजगंज के नगर सहकारी बैंक में इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई चल रही है। लखनऊ और गोरखपुर से पहुंची संयुक्त टीम सुबह से बैंक के दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि कार्रवाई को लेकर अभी तक इनकम टैक्स विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बैंक के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड में कथित अनियमितताओं की आशंका को लेकर इनकम टैक्स विभाग की टीम जांच कर रही है। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान बैंक के दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन से संबंधित कागजात खंगाले जा रहे हैं। लखनऊ और गोरखपुर से पहुंची संयुक्त टीम बैंक परिसर में मौजूद रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी जानकारी ली जा रही है। हालांकि, इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई की वजह और जांच में अब तक क्या सामने आया है इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में कार्रवाई को लेकर सामने आ रही किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की टीम की जांच लगातार जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की वजह और संभावित अनियमितताओं को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी।0
0
Report
नैनीताल के जू स्थित वन विभाग डिवीजन कार्यालय में आग, कई फाइलें जल गईं
Haldwani, Uttarakhand:एंकर: नैनीताल में वन विभाग के जू स्थित डिवीजन कार्यालय में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय से धुआं उठता देख सफाई कर्मचारी ने तत्काल विभागीय कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार्यालय में रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज जलकर राख हो गए। घटना गुरुवार सुबह नैनीताल के जू स्थित वन विभाग के डिवीजन कार्यालय की है। कार्यालय से अचानक धुआं उठता देख वहां मौजूद सफाई कर्मचारी ने इसकी जानकारी संबंधित कर्मचारियों को दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखी कई फाइलें और महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए।0
0
Report
Advertisement
आगरा के SR अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला मौत पर परिजनों का हंगामा
Agra, Uttar Pradesh:महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा. अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठकर जताया विरोध. कल डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी मालपुरा निवासी पूजा, आज महिला की मौत की जानकारी पर मचा हंगामा. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप. हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस. पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को सड़क से हटाया. पुलिस ने मौके पर स्थिति को किया नियंत्रित. पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस. आगरा के SR अस्पताल, नामनेर का मामला.0
0
Report
गोंडा नगवा अतिक्रमण मामले पर विधायक-सहायता से राहत का आश्वासन
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा से है। जहाँ गोंडा जिले के तरबगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत नगवा गांव में बीते 4 अक्टूबर को सरकारी खलिहान और घूर गड्ढा की जमीन से 26 घरों को तोड़कर के हटाए गए अवैध अतिक्रमण का मामला अब सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने पहुंच चुका है। आज गोंडा जिले के 6 भाजपा विधायकों ने गुरुवार दोपहर लखनऊ पांच कालिदास मार्ग पहुंचकर के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान मनकापुर से भाजपा विधायक रमापति शास्त्री ने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र सौंपा है। जिसमें कटरा बाजार से भाजापा विधायक बावन सिंह,तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे, मेहनौन् से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी, गौरा से भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह के भी हस्ताक्षर हैं। भाजपा विधायक रमापति शास्त्री ने पत्र लिखकर सीएम योगी को कहा कि मेरे मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के नगवा गांव में लगभग 26 लोगों का घर खलिहान में लगभग 50 वर्ष पहले बना था लेकिन माननीय उच्चतम न्यायालय में रिट होने के कारण 4 अक्टूबर को प्रशासन द्वारा गिरा दिया गया जिसमें लगभग ढाई सौ परिवार अस्तित्व विहीन हो गए हैं। लगभग दो दर्जन परिवार बेघर हो गए हैं जो खुले आसमान ने अपने परिवार बच्चों और महिलाओं के साथ रहने को मजबूर है। इस पूरे मामले में परिवारों को मानवीय आधार पर मुख्यमंत्री आवास,पट्टा, समुचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए। गांव में आज भी लगभग पुश्तैनी मकान सरकारी जमीन पर बने हुए हैं जिसमें खलिहान,घूर गड्ढा,बंजर और नवीन परती है सरकारी जमीन के विनिमय के नियमों की प्रक्रिया सरल की जाए जिससे एरिकाअनेकोनेक गांव में निवास कर रहे परिवार उजड़ने से बच जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर विचार करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
उन्नाव में कांग्रेस का CEC के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, पैदल मार्च
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव CEC ज्ञानेश कुमार क़े इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने क्या प्रदर्शन। कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च। ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद क़े नारे के साथ निकाला पैदल मार्च। गले में जंजीर डालकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी। CEC क़े इस्तीफा की मांग का सौपा ज्ञापन。0
0
Report
Advertisement
