242001
शाहजहांपुर में वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के थाना बंडा पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाया। सूचना के अनुसार आठ वारंटी को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जो सभी कोर्ट से फरार चल रहे थे। वहीं पुलिस ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Depender Hooda: नई जानकारी सामने आई
Noida, Uttar Pradesh:DEPENDER HOODA0
0
Report
देवरिया से श्रावस्ती तक गेहूं के खेतों में आग, किसानों को मुआवजे की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:देवरिया से श्रावस्ती तक आग का तांडव देखने को मिला है...यहां गेहूं के खेतों में आग लगने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है. जिला प्रशासन किसानों के हुए नुकसान का आंकलन कर रहा है ताकि उन्हें उचित मुआवजा दिया जा सके.0
0
Report
निजी स्कूलों की किताबें और ड्रेस: अभिभावक महंगाई से चिल्ला उठे
Greater Noida, Uttar Pradesh:ज़ी न्यूज के डीएनए में प्राइवेट स्कूलों की किताबों की लूट को एक्सपोज किया। स्कूलों द्वारा इस तरह की महंगी किताबें लगाए जाने से पेरेंट्स काफी परेशान है, उनका कहना है कि एक मिडिल क्लास परिवार को बच्चों को पढ़ना महंगा हो चुका है। इसके अलावा इसी तरह का नजारा ड्रेस सॉक्स और जूते को लेकर भी देखने को मिलता है, जहां स्कूलों द्वारा पार्टिकुलर शॉप बता दी जाती है कि आपको यहीं से यह ड्रेस खरीदनी है। पेरेंट्स का कहना है कि वह ड्रेस हमें दूसरी जगह से सस्ती मिल सकती है लेकिन एक स्पेशल जगह बताई जाती है वहीं से यह ड्रेस मिलेगी, जिसकी वजह से वह ड्रेस महंगी मिलती है और उसकी क्वालिटी भी इतनी बेहतर नहीं होती है और आए दिन स्कूलों के द्वारा ड्रेस को चेंज कर दिया जाता है। लोगों के द्वारा मांग की जा रही है कि सरकार इस पर कोई नियम बनाए कि आप ड्रेस कहीं से भी खरीद सकते हैं या खुद से सिल्वा भी सकते हैं और इसके अलावा किताबों को लेकर भी नियम बनाना चाहिए कि इतने रुपए से ज्यादा की किताब स्कूल में नहीं होनी चाहिए क्योंकि प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पढ़ने वाले पेरेंट्स पर دوहरी मार पड़ रही है एक तरफ किताबों की गोरख धंधे से वह परेशान है तो वही ड्रेस को लेकर भी इसी तरह का धंधा चल रहा है। आम लोगों से वॉक पॉप0
0
Report
Advertisement
क्रेज़ी ड्रिफ़्टिंग्स: वायरल वीडियो ने हर किसी को चकित किया
Noida, Uttar Pradesh:Crazy driftings0
0
Report
CAPF General Administration Bill विरोध में कांग्रेस ने की नारेबाजी, प्रमोशन रोकने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:CAPF General Administration Bill विरोध में कांग्रेस ने की नारेबाजी कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुडा के साथ कई अन्य सांसदों ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे इस बिल विरोध में पैरामिलिट्री फोर्सेज के प्रमोशन रोकने का आरोप0
0
Report
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर0
0
Report
Advertisement
उत्तर-पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड आय दर्ज कर इतिहास रचा
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- टीवीयू इन्जेस्ट 102 हैडर- - उत्तर पश्चिम रेलवे ने रचा इतिहास - अब तक की सर्वाधिक आय अर्जित - महाप्रबंधक अमिताभ ने गिनाई वर्ष की उपलब्धियां - पिछले साल से 7.5% ज्यादा राजस्व किया हासिल - यात्री आय में 9.8%, माल आय में 7.2% की बढ़ोतरी - 8622 करोड़ के राजस्व के साथ कीर्तिमान एंकर उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। रेलवे ने 8622 करोड़ रुपये की अब तक की सबसे ज्यादा आय अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 7.5 प्रतिशत ज्यादा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने यात्री आय से 3727 करोड़ रुपए की कमाई की है, जो कि पिछले साल से करीब 9.8 प्रतिशत ज्यादा है। बात ये है कि मार्च महीने में ही 353 करोड़ रुपए की यात्री आय दर्ज की गई है। जो किसी एक महीने की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है। इसके साथ ही माल ढुलाई में भी उत्तर पश्चिम रेलवे ने शानदार प्रदर्शन किया है। माल परिवहन से 3865 करोड़ रुपए की आय हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.2 प्रतिशत अधिक है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने, विद्युतीकरण और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया है। महाप्रबंधक अमिताभ ने कहा कि बेहतर संसाधन प्रबंधन और आधुनिक सुविधाओं के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने भारतीय रेलवे में अपनी अलग पहचान बनाई है। यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक यात्रा अनुभव देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।0
0
Report
कुशीनगर में ई-रिक्शा पलटने से तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटी - हादसे में तीन लोग हुए घायल - स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती इलाज जारी - खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली शिव मंदिर के पास की घटना0
0
Report
आगरा में 1–15 अप्रैल तक स्कूलों की कड़ी जांच, QR कोड अनिवार्य बसें
Agra, Uttar Pradesh:स्कूलों की मनमानी और स्कूल बसों के संचालन को लेकर जिला प्रशासन सख्ती अपनाए हुए है,स्कूल बुक्स के साथ ड्रेस की चिन्हित दुकानों से ही खरीदारी करने पर एक मिशनरी स्कूल पर 5 लाख का जुर्माना भी लगा था, अब डीएम आगरा अरविंद मलप्पा बंगारी ने कमेटी बनाई है जो एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूलों की जांच करेगी, साथ ही अब कोई स्कूल बस बिना क्यूआर कोड के संचालित नहीं होगी, देखिए ये खास रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
गोंडा जीआरपी सिपाही आकाश सिंह के पैर काटने की घटना: आरोपी सुनील कुमार गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जीआरपी थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीआरपी सिपाही आकाश सिंह के पैर काटने के मामले में आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी सुनील कुमार पर आरोप है कि उनके द्वारा बीते मंगलवार देर रात पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी सरका करके भागने के दौरान जब जीआरपी सिपाही आकाश सिंह ने पकड़ने के प्रयास किया, तो जान से मारने की नीयत से जीआरपी सिपाही आकाश सिंह को धक्का दे दिया गया जिससे गोरखपुर से लखनऊ जा रही चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक पैर कट गया था जबकि दूसरा पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस अभिरक्षा से भगाने के दौरान आरोपी सुनील कुमार का बाएं पैर भी फैक्चर हो गया है। जिसका गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया है। मेडिकल कॉलेज से इलाज करने के बाद आज इन्हें रेलवे न्यायालय में पेश किया गया जहां इन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से भागने और जान से मारने की नीयत से जीआरपी सिपाही आकाश सिंह को धक्का देने को लेकर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 262 में बढ़ोतरी करते हुए 118(2) और 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी का स्थान जेल रोड निकट अंबेडकर चौराहा दिखाया है जबकि घटना के समय ही आरोपी को जीआरपी पुलिस द्वारा मौके पर ही पकड़ लिया गया था और इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।0
0
Report
आजमगढ़ गैंगस्टर राहुल यादव गिरफ्तार, 50 हजार इनामी सहित 14 मुकदमे
Azamgarh, Uttar Pradesh:50 हजार का इनामिया व गैंगस्टर अपराधी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, जिले का वांछित अपराधी फरीदाबाद में छिपकर रह रहा था, 14 गंभीर मामलों में दर्ज है मुकदमा. स्थानीय स्पेशल टास्क फोर्स ने जनपद आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा सं.-275/2024 धारा 2 (ख) (1), 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम में वांछित तथा 50 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त राहुल यादव को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फेरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। एसटीएफ द्वारा अभियुक्त के फरार एवं 50 हजार पुरस्कार घोषित के विरूद्ध अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु विभिन्न इकाईयों की टीमों को निर्देशित किया गया था। उसी क्रम में सूचना के आधार पर एसटीएफ ने फरीदाबाद स्थित डीएलएफ क्राइम ब्रांच के पास से अभियुक्त राहुल यादव को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण में की गई। उप निरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम ने सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2018 से लूट, चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। उसने आजमगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपने गिरोह के साथ कई वारदातों को अंजाम दिया और पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के देवगांव क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुई लूट और चोरी की घटनाओं के चलते उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि राहुल यादव फरार चल रहा था। पुलिस के रिकॉर्ड में उसके खिलाफ आजमगढ़ के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इस मामले में गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध जिले की स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
न्यायालय के आदेश पर हिण्डौन PWD कार्यालय कुर्क, 70 लाख बकाये के मामले में
Karauli, Rajasthan:न्यायालय के आदेश पर सार्वजनिक निर्माण विभाग हिण्डौन का कार्यालय कुर्क. ठेकेदार फर्म मुरारी लाल को वर्ष 2005-2006 में सड़क निर्माण कार्य का भुगतान न करने से विभाग का करीब 70 लाख रुपये बकाया चल रहा है. नाजिर हितेश कुमार गोयल की टीम ने कार्यालय की कुर्सी, टेबल, कंप्यूटर, पंखे और अन्य फर्नीचर सहित सभी सामान कुर्क किया. कार्यालय अधिशासी अभियंता ललित कुमार मीणा उपस्थित नहीं मिले, इसलिए अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में कुर्की की गई. यह मामला Todabhim के अधिशासी अभियंता के के मीणा देख रहे हैं. भुगतान के लिए उच्च अधिकारियों को चेक लिस्ट भेज दी गई है. अदालत के निर्देश पर की गई यह कार्रवाई जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है.0
0
Report
Advertisement
हाईवे पर मुआवजे की मांग से जाम; प्रशासन ने चार मौतों के बाद आश्वासन
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव हैदर नगर जलालपुर मार्ग पर कल एक स्कूली बस ने बाइक सवार को कुचल दिया था इस सड़क हादसे में गई चार लोगों की जान के बाद आक्रोशित मृतको के परिजनों ने पानीपत खटीमा राजमार्ग को बंद करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया. परिजनों ने 20 लख रुपए मुआवजे की मांग को लेकर लगभग 4 घंटे हाईवे जाम रखा. एसपी देहात आदित्य बंसल समेत प्रशासनिक आलाधिकारियों की घंटो की मान मन्नावल के बाद परिजन किसी तरह शांत हुए और स्कूल प्रबंधन की तरफ से 4 लाख रूपये व मंत्री नरेंद्र कश्यप की और से 1 लाख रूपये मुआवजा दिया गया व अधिकारियो द्वारा शासन से मुख्यमंत्री राहत कोष व किसान बीमा के तहत मदद कराए जाना का आश्वाशन दिया गया. मृतको के परिजनो ने 4 घंटे बाद जाम को खोला जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से चल सका.0
0
Report
बुलंदशहर में शादी से पहले युवक की मौत: थार की टक्कर ने बना डाला मातम
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं… बुलंदशहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 27 अप्रैल को होने वाली शादी से पहले ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जीमत गाँव के पास तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही एक भाई की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई घर से गैस सिलेंडर लेने निकले थे, लेकिन रास्ते में ही ये खौफनाक हादसा हो गया। हादसे में 27 वर्षीय रोबिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका भाई सौरभ मामूली रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोबिन की शादी 27 अप्रैल को तय थी, घर में तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने सारी खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव में पसरा सन्नाटा, हर आंख नम घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइट — सौरभ घायल भाई0
0
Report
दिव्यांग तमन्ना कंवर का कृष्ण प्रतिमा के साथ विवाह, 400 निमंत्रण ने माहौल जोशFilled कर दिया
Dudu, Rajasthan:दिव्यांग तमन्ना कंवर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ विवाह रचाएंगी, धूमधाम से हुई है शादी, शादी के 400 निमंत्रण बांटे एंकर राजस्थान की पावन धरती से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आस्था, परंपरा और भावनाओं का अनोखा संगम पेश करती है। जयपुर जिले के जोबनेर कस्बे में एक ऐसा विवाह होने जा रहा है, जिसने न केवल स्थानीय लोगों का, बल्कि पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। यहाँ 21 वर्षीय दिव्यांग युवती तमन्ना कंवर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ विवाह रचाने जा रही हैं। इस अनूठे और भावनात्मक विवाह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। हर कोई इस आयोजन को देखने और इसका हिस्सा बनने के लिए उत्सुक नजर आ रहा है। ग्रामीण और परिजन तमन्ना को आधुनिक युग की मीराबाई कह रहे हैं। इतिहास में मीराबाई का नाम भक्ति और समर्पण के लिए अमर है, जिन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को ही अपना सर्वस्व मान लिया था। ठीक उसी प्रकार, तमन्ना की भक्ति भी लोगों के लिए प्रेरणा बनती जा रही है। यह विवाह 2 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस दिन को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है, और इसी शुभ मुहूर्त में यह अनोखा विवाह संपन्न होगा। परिवार इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। करीब 400 निमंत्रण कार्ड छपवाए गए हैं और सोशल मीडिया व डिजिटल माध्यमों से भी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के कई क्षेत्रों से भी लोग इस आयोजन में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। विवाह की तैयारियां पूरी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की जा रही हैं। हल्दी, मेहंदी, महिला संगीत जैसे सभी कार्यक्रम पहले ही शुरू हो चुके हैं। घर में खुशियों का माहौल है और हर कोई इस आयोजन को खास बनाने में जुटा हुआ है। 2 अप्रैल को गढ़ परिसर स्थित केशवरायजी मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की बारात निकाली। यह बारात पूरी शाही ठाठ-बाट के साथ विवाह स्थल तक पहुंची। इसके बाद विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। वहीं, 3 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर विदाई की रस्म निभाई जाएगी। यह पल भावनात्मक होगा, जहां परिवार अपनी बेटी को भगवान को समर्पित करेगा। तमन्ना के पिता मंगल सिंह ने इस विवाह के लिए भगवान श्रीकृष्ण की एक विशेष प्रतिमा तैयार करवाई है। यह प्रतिमा चांदी से निर्मित है, जिस पर सोने का लेप चढ़ाया गया है। इस प्रतिमा को दूल्हे के रूप में सजाया गया है और उसी के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी की जाएंगी। विवाह के लिए सुहाग सामग्री भी विशेष धार्मिक स्थलों से मंगवाई गई है। परिवार वृंदावन और भांडीर वन से सिंदूर और अन्य पूजन सामग्री लेकर आया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भांडीर वन वही स्थान है जहां ब्रह्माजी ने राधा और कृष्ण का विवाह संपन्न कराया था, इसलिए इस स्थान का विशेष महत्व है। तमन्ना की माता बताती हैं कि उनकी बेटी दिव्यांग है और उसकी देखभाल के लिए उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा समर्पित किया है। उन्होंने अपनी पढ़ाई तक बीच में छोड़ दी थी, ताकि बेटी की परवरिश सही तरीके से कर सकें। बाद में उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की और उच्च डिग्री हासिल कर ली है। वे बताती हैं कि जब उन्होंने अन्य बच्चों की शादियां देखीं, तो उनके मन में भी अपनी बेटी के विवाह का विचार आया। लेकिन सामाजिक और शारीरिक परिस्थितियों के कारण यह संभव नहीं था। ऐसे में एक दिन पूजा के दौरान उनके मन में यह भाव आया कि उनकी बेटी का विवाह भगवान श्रीकृष्ण से कराया जाए। परिवार के अन्य सदस्यों से चर्चा के बाद सभी ने इस निर्णय का समर्थन किया। अब यह आयोजन पूरे परिवार के लिए गर्व और आस्था का विषय बन गया है। इस विवाह में करीब 2000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है। जोबनेर और आसपास के गांवों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। लोग इसे एक ऐतिहासिक और दिव्य घटना के रूप में देख रहे हैं। यह विवाह न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह समाज के सामने एक संदेश भी प्रस्तुत करता है—आस्था, विश्वास और प्रेम की कोई सीमा नहीं होती बाइट - मंगल सिंह खंगारोत, पिता0
0
Report
Advertisement
