242001
शाहजहांपुर तहसील में वकीलों का हंगामा, ऑफिस में लगाए गए ताले
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में वकीलों ने आज तहसील में जमकर हंगामा किया , यहां वकीलों ने धरना प्रदर्शन करते हुए तहसील के सभी कार्यालयो में अपने ताले डाल दिए,और जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सभी वकील बार संघ के महामंत्री पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज की जाने से नाराज थे। फिलहाल वकीलों ने मुकदमा खत्म न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेंदूखेड़ा में तेज रफ्तार ईको ने बाइक टक्कर दी, बुजुर्ग महिला घायल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ब्रिज के नीचे एक तेज रफ्तार ईको वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग महिला एवं बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बुजुर्ग महिला की टांग टूटने की जानकारी सामने आई है। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में शामिल ईको वाहन का नंबर MP 04 YZ 8286 बताया गया है। फिलहाल दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है。0
0
Report
प्रहलाद यादव की मौत के बाद बड़ामलहरा में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, आक्रोश फैला
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बडामलहरा थाना के बमनी गांव में कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले में घायल प्रहलाद यादव की ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक का शव बड़ामलहरा थाने के सामने रखकर सागर -कानपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। अधिकारियों की समझाइश के बाद आखिरकार परिजन जाम खोलने के लिए राजी हुए, तब जाकर हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका। बताया जा रहा है कि 13 नवंबर की रात ग्राम बमनी में प्रहलाद यादव पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर हालत में उन्हें पहले बड़ामलहरा, फिर छतरपुर और फिर ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। मृतक का शव लेकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने बड़ामलहरा थाना के सामने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। पुलिस और राजस्व अमले के अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की, उनकी मांगों को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाइश दी। करीब तीन घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ। काफी देर तक चली बातचीत और अधिकारियों की समझाइश के बाद आखिरकार परिजन जाम खोलने के लिए राजी हुए। इसके बाद नेशनल हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका।0
0
Report
बस्तर से नक्सल मोर्चे की जीत के बाद कैंप बनेंगे रोजगार केंद्र
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर से नक्सल मोर्चे की जीत के बाद कैंप बनेंगे रोजगार केंद्र। नक्सलवाद के खात्मे के बाद यहां तैनात सुरक्षा बलों की भूमिका और तैनाती बदली है। स Sukma में तैनात CRPF की एक बटालियन को मणिपुर भेजने की तैयारी है। यानी बस्तर में नक्सլ मोर्चे पर मिली कामयाबी के बाद अब जवानों की तैनाती दूसरे संवेदनशील इलाके में की जा रही है। जिन कैंपों में कभी नक्सलियों के खिलाफ रणनीति बनती थी, वे अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने बताया कि खाली हो रहे CRPF कैंप अब सेवा डेरा बनेंगे। यहां बस्तर की महिलाओं को इमली प्रसंस्करण, मिलेट्स, धान प्रसंस्करण और सिलाई जैसे कामों से जोड़ा जाएगा। 20-20 महिलाओं के समूह तैयार कर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। कोशिश है कि बस्तर के जंगलों और गांवों में तैयार होने वाले उत्पाद सीधे बाजार तक पहुंचें और स्थानीय लोगों की आमदनी का जरिया बनें।0
0
Report
Advertisement
दंपत्ति के दर्शन के दौरान ट्रक-डंपर की टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
Bharatpur, Rajasthan:माताजी के दर्शन करने जा रहे दंपत्ति के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया है। मिट्टी से भरा था डंपर. गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर रायथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश की। मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है。0
0
Report
मोदी ने मनीला के गुरुद्वारे की आधारशिला रखी, सिख समुदाय में खुशी की लहर
New Delhi, Delhi:आज देश विदेश मे सिख समुदाय के बीच ख़ुशी लहर राज्यसभा सांसद ने अपनी ख़ुशी को ZEE मीडिया के साथ बाटी प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे की रखी आधारशिला, सिख समाज में खुशी की लहर लोकेशन.... दिल्ली एंकर.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीला स्थित 100 साल से भी अधिक पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में माथा टेका और उसके पुनर्विकास कार्यों की शिलान्यास किया यह गुरुद्वारा फिलीपींस में सिख समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है.आज देश विदेश मे सिख समुदाय के बीच ख़ुशी लहर राज्यसभा सांसद ने अपनी ख़ुशी को ZEE मीडिया के साथ बाटी प्रधानमंत्री मोदी का इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे में पहुंचना और इसके पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत करना न केवल फिलीपींस में रहने वाले सिख समाज, बल्कि दुनियाभर में बसे सिख समुदाय के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग-अलग देशों के दौरे के दौरान वहां के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों पर जाना भी चर्चा में रहता है। मनीला में गुरुद्वारे पहुंचकर उन्होंने सिख गुरुओं की शिक्षाओं, सेवा और मानवता के संदेश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।0
0
Report
नीतीश सेतु नाम पर तेजस्वी यादव का तंज, राजनीतिक विरासत पर कटाक्ष
Patna, Bihar:कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने पर तेजस्वी का बड़ा बयान- नाम तो तब रखा जाता है, जब लोग इस दुनिया में नहीं रहते हैं और उनकी मूर्तियाँ बनवाई जाती हैं। राघोपुर पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने पर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा, क्या ये लोग दिखाना चाहते हैं? कि नीतीश जी अब राजनीतिक रूप खत्म हो चुके हैं,0
0
Report
Advertisement
टोंक में निर्वाचन निरीक्षण: राजेश्वर सिंह समेत अधिकारीयों ने मतदान का जायजा लिया
Tonk, Rajasthan:टोंक में राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह का चुनावी निरीक्षण! ग्राम पंचायत घास पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह! उपसरपंच पद के लिए जारी मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा! चुनाव पर्यवेक्षक सलोनी खेमका भी निरीक्षण के दौरान मौजूद! जिला कलेक्टर टीना डाबी और एसपी रोशन मीणा भी रहे साथ! ग्राम पंचायत घास में निर्वाचन प्रक्रिया पर प्रशासन की पैनी नजर!0
0
Report
Motil Basvi में चुनाव के बाद हिंसात्मक उपद्रव: गांव दहशत में
Banswara, Rajasthan:नॉट - इस खबर के वीओ, बाइट और पीटीसी साथ में अटैच है । जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा अब्यक्ता - अजय ओझा एंकर - लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व यानी चुनाव में हार-जीत तो होती रहती है, लेकिन जब चुनावी नतीजों के बाद हार की नाराजगी हिंसा में बदल जाए और पूरा गांव दहशत के साये में आ जाए, तो यह कई गंभीर सवाल खड़े करती है। बांसवाड़ा जिले की अरथूना पंचायत समिति के मोटी बस्सी गांव में सरपंच चुनाव के नतीजे आने के बाद देर रात कुछ ऐसा ही घटनाक्रम सामने आया। आरोप है कि चुनाव में हारे प्रत्याशी सुमित के समर्थकों ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। पथराव, तोड़फोड़ और घरों को निशाना बनाने की घटना से पूरा गांव सहम गया। हालात ऐसे बन गए कि लोगों को अपने ही घरों में सुरक्षित रहना मुश्किल लगने लगा। मतदान केंद्र से शुरू हुआ हंगामा, फिर गांव की गलियों में मची अफरा-तफरी... ग्रामीणों के मुताबिक, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद देर रात हारे हुए सरपंच प्रत्याशी के समर्थक आक्रोशित हो गए। आरोप है कि समर्थकों ने सबसे पहले उस मतदान केंद्र को निशाना बनाया, जहां मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई थी। यहां पत्थरबाजी की गई। इसके बाद उपद्रव गांव की गलियों तक पहुंच गया। आरोप है कि रास्ते में जो भी मकान आया, उसे निशाना बनाया गया और घरों के दरवाजों तथा गेट पर बड़े-बड़े पत्थर बरसाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटनाक्रम कुछ मिनटों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि करीब डेढ़ से दो घंटे तक गांव में दहशत का माहौल बना रहा। गलियों में लगातार पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के चलते लोग घरों के अंदर दुबकने को मजबूर हो गए। घरों के गेट पर बरसे पत्थर, बच्चों की चीखें और महिलाओं में डर... इस पूरी घटना का सबसे भयावह पहलू उन परिवारों की आपबीती है, जो उस वक्त अपने घरों में मौजूद थे। ग्रामीणों के मुताबिक, जब घरों के गेट पर बड़े-बड़े पत्थर आकर लगे तो परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। घरों में मौजूद छोटे बच्चे डर के मारे सहम गए। महिलाओं के लिए भी वह रात बेहद मुश्किल भरी रही। ग्रामीणों का कहना है कि रात का माहौल ऐसा हो गया था, मानो गांव में कोई दंगा भड़क गया हो। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर चुनावी हार-जीत की नाराजगी का खामियाजा उनके परिवारों और घरों को क्यों भुगतना पड़ रहा है। कई परिवारों ने घरों के भीतर रहकर रात गुजारी। पुलिस और प्रशासन की टीम पर भी पथराव, अतिरिक्त जाप्ता बुलाना पड़ा.. उपद्रव के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम को भी निशाना बनाया गया। करीब आधे घंटे तक पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पत्थरबाजी किए जाने की बात सामने आई है। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। गांव में हुई तोड़फोड़ और पत्थरबाजी से करीब 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान ग्रामीणों की ओर से बताया जा रहा है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आंकड़ा प्रशासनिक आकलन और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। रात की हिंसा के बाद सुबह मतदान केंद्र पर जुटे ग्रामीण, उपसरपंच चुनाव का बहिष्कार.. रातभर की इस घटना के बाद गांव में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीण बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पर एकत्रित हुए हैं। ग्रामीणों ने उपसरपंच चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि जब गांव के लोग अपने घरों में ही सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे, तो ऐसी स्थिति में चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।एक तरफ गांव में चुनावी जीत-हार का परिणाम सामने आया, तो दूसरी तरफ उसी चुनाव के बाद ग्रामीणों को हिंसा और दहशत का सामना करना पड़ा। अब सवाल यह है कि आखिर चुनावी रंजिश में आम ग्रामीणों के घरों और परिवारों को निशाना बनाने वालों पर क्या कार्रवाई होगी? मोटी बस्सी की यह घटना केवल दो प्रत्याशियों के बीच चुनावी विवाद का मामला नहीं रह गई है, बल्कि इसने ग्रामीणों की सुरक्षा और चुनाव के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई और पुलिस जांच पर टिकी हैं। सीसीटीवी भी आया सामने.. पथराव और तोड़फोड़ का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, जिसमे उपद्रवि मकानों में पथराव और घरो में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे है। कई लोग डिटेन, कुछ की तलाश जारी.. पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को डिटेन किया है और कइयों की तलाश जारी है। पुलिस अब वीडियो और फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी कर रही है0
0
Report
महराजगंज में हाईटेंशन तार ने परिवार पर कहर, तीनों की मौत
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में बिजली के हाईटेंशन तार के चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दिवाली की झालर उतारते वक्त पिता दुर्घटना के शिकार हुए, उन्हें बचाने पहुंची पत्नी और बेटी भी करंट से जले। इलाज के दौरान पति-पत्नी की मौत हो गई, फिर 18 वर्षीय बेटी गोल्डी की भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मामला संज्ञान लिया और आवश्यक मुआवजे से जुड़ी कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कैमा गांव में यह हादसा हुआ था।0
0
Report
Advertisement
देवरिया में बघौचघाट: ग्राहक सेवा केंद्र से दो लाख रुपये चोरी, CCTV में कैद
Deoria, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना इलाके में ग्राहक सेवा केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया। रविवार की रात शटर तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए और काउंटर में रखे दो लाख रुपये चुरा लिया। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सोमवार की सुबह जब संचालक केंद्र पहुंचे तो ताला टूटा और रुपये गायब मिले। गौरतलब है कि सेमरी गांव निवासी पवन कुमार गुप्ता थाना के सामने पवन इंटरप्राइजेज के नाम से ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। रोजाना की तरह रविवार की रात पवन शटर ताला बंद कर गांव चले गए और रात में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया इस मामले में लिखित शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।0
0
Report
जालौन नगरपालिका ठेकेदारी मामले में लाखों की वसूली के आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नगर पालिका की ठेकेदारी के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप, ठेकेदारी सूची में नाम दर्ज कराने के नाम पर सफाईकर्मियों से रूपए लेने का आरोप, एक व्यक्ति ने बेटे और बहू का नाम सूची में चढ़वाने के लिए दिलीप को दिए 2 लाख 20 हजार रुपए, दूसरी महिला ने ठेकेदारी में नाम दर्ज कराने के लिए दिए 55 हजार रुपए, रुपए लेने के बाद भी वेतन रोकने और कई महीनों का भुगतान न करने का आरोप, दीपावली का वेतन मांगने पर महिला को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, रुपये वापस मांगने पर अभद्रता और फोन न उठाने की शिकायत, पीड़ितों ने ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का भी किया दावा, दोनों पीड़ितों ने डीएम से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, जालौन के उरई स्तिथ नगर पालिका परिषद का मामला।0
0
Report
अजमेर दरगाह पर गरीब नवाज महाने छठी पर जायरीन का सैलाब
Ajmer, Rajasthan:अजमेर दरगाह में आज हजरत ख़्वाज़ा गरीब नवाज की महाना छठी पर जायरीन का सैलाब उमड़ पड़ा... ख़्वाज़ा गरीब नवाज की महाना छठी में शामिल होने के लिए देश भर से आए लाखो जायरीन ने अपनी और परिवार जनों की खुशहाली के लिए दुआ मांगी... ख़्वाज़ा साहब की दरगाह से लेकर धान मंडी तक जायरीन की भारी भीड़ से दरगाह बाजार सूफियाना अंदाज में तब्दील हो गया.. इस मौके पर दरगाह में शिजरा पढ़ा गया और सलाम फ़ातिहाख्वानी हुई... सर्व धर्म सेवा समिति की और से छठी शरीफ के समापन के बाद तबरुख बाँट कर देश मे अमन शांति के लिए दुआ मांगी गई.0
0
Report
Advertisement
पूर्व सरपंच की मौत से विजयनगर में ग्रामीणों ने खेतड़ी-जयपुर मार्ग जाम कर दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं विजय नगर में पूर्व सरपंच की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश. हजारों ग्रामीणों ने खेतड़ी-जयपुर सड़क मार्ग किया जाम. करमाड़ी के पास सड़क पर बैठकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन. मतदान के दौरान हुई मारपीट में घायल पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत. आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण. मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात, प्रशासनिक अधिकारी जुटे समझाइश में. झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड की विजयनगर ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान हुई मारपीट में घायल पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को हजारों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और करमाड़ी के पास खेतड़ी-जयपुर सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार, सोमवार को विजयनगर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए मतदान के दौरान मतदान केंद्र के बाहर पर्ची बनाने के लिए लगाए गए बूथ पर मारपीट हो गई थी। इस दौरान पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को नीमकाथाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की पुत्रवधू सरपंच पद की प्रत्याशी हैं। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण करमाड़ी के पास सड़क पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रखने की मांग की। सड़क जाम के कारण खेतड़ी-जयपुर मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। वहीं, विजयनगर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी ग्रामीणों से समझाइश कर रहे हैं तथा हालात पर नजर बनाए हुए हैं.0
0
Report
जोधपुर में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के बाहर कार में आग, दमकल ने नियंत्रण लिया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के हेड ऑफिस के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे सामने चाय की थड़ी पर बैठे थे। इसी दौरान कार में आग लगती दिखाई दी। मौके पर पहुंचकर देखने पर प्रथम दृष्टया आशंका जताई गई कि पास में पड़े कचरे के ढेर में आग लगाई गई थी। कचरे के ढेर के पास ही कार खड़ी थी। आशंका है कि कचरे में लगी आग की लपटों से कार में आग पकड़ ली। हादसे में कार के इंजन का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते दमकल के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
Mathura में योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूपी प्लानिंग मीटिंग में भाग लिया
Noida, Uttar Pradesh:Mathura (Uttar Pradesh): Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath and BJP National President attended BJP Uttar Pradesh Planning Meeting at Deendayal Dham, Parsaun.0
0
Report
Advertisement
