242001
किसान यूनियन टिकैत गुट ने पुवायां में बिजली कटौती के विरोध में धरना किया
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने पुवायां में लगातार बिजली कटौती के विरोध में धरना प्रदर्शन किया है। सूचना के अनुसार जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर कटौती से ग्रामीणों की परेशानी बताई थी। वहीं किसान यूनियन ने आरोप लगाया कि अधिकारी उनकी समस्या नहीं सुन रहे हैं। जिसके चलते किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की ही होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिकंद्राराऊ में पुराने झगड़े ने लिया हिंसक रूप, एक को गोली मारी
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया इकबालपुर में रविवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक व्यक्ति को गोली लग गई, जबकि दूसरे के सिर पर फरसे से हमला किया गया। दोनों गंभीर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस रेफर किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ हमलावर गांव में एक घर में घुस आए और विवाद के दौरान हमला कर दिया। आरोप है कि एक हमलावर ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी, जिससे कासगंज निवासी 50 वर्षीय प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गढ़िया इकबालपुर निवासी हरकेश के सिर पर फरसे से वार किया गया, जिससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह विवाद 15 अगस्त को हुई मारपीट की घटना से जुड़ा हुआ है। उस मामले में रामजीलाल की तहरीर पर पुलिस ने सुनील, राधेश्याम, अंशुल, कमलेश देवी, संगीता सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को हुई हिंसक घटना उसी विवाद की कड़ी मानी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावरों ने प्रमोद को नजदीक से गोली मारी और हरकेश के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाल शिवकुमार शर्मा और कस्बा इंचार्ज रामनरेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
अभय चौटाला ने हांसी दंगों के बाद SP हटाने और SIT गठन की मांग की
Karnal, Haryana:करनाल पहुँचे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला, हांसी में पुलिस और लोगो के बीच हुए टकराव को लेकर अभय सिंह चौटाला ने कहा एसपी को वहां से तुरंत हटा देना चाहिए, एक्शन लेना चाहिए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के में भी जाटों की बेटी वाले ब्यान पर अभय चौटाला ने कहा फिर अपने नाम के पीछे गुप्ता लगाना बंद कर दे। जाट लिख ले, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा हांसी में अंदर जो लड़का जीवन कुंडू मारा गया था जिस बर्बरता के साथ उसको मारा गया है सरकार की जिम्मेवारी यह बनती थी जिन लोगों ने उसकी हत्या की है उन लोगों को तुरंत गिरफ्तार करें, अभी चौटाला ने कहा एसपी है डीआईजी है उनसे बात करनी चाहिए थी उनका विश्वास में लेते हम उन्हें जल्दी गिरफ्तार करेंगे, अभय चौटाला ने कहा यह बार ठीक है मार कर भाग जाते है लेकिन आजकल बहुत सारे ऐसे सबूत मिल जाते हैं आदमी कहां छुपा हुआ है इसके बाद मिनट में अपराधी पकड़े जाते हैं। अब चौटाला ने कहा पुलिस ने उनसे बात करने की बजाय लोगों को उसे खाने का काम किया लोग तो मुख्यमंत्री से मांग करने के लिए जा रहे थे आप उन कातिलों को पकड़ो, मुख्यमंत्री वाहन 14 तारीख रात को पहुंच गए थे मुख्यमंत्री को इस बात का पता था लोग 15 तारीख को आएंगे बड़ी संख्या में आएंगे, अभी चौटाला ने कहा मुख्यमंत्री को 14 तारीख को बुलाकर कमेटी के सदस्यों से बात करनी चाहिए थी अगर बातचीत के जरिए इस मामले को निपटने की कोशिश की जाती पहले उनसे बातचीत करनी चाहिए थी। उनकी बात को सुनना चाहिए था उनको आश्वासन देना चाहिए था। अभी चौटाला ने कहा अगर वहां के एसपी से वो संतुष्ट नहीं थे तो दूसरे जिले के एसपी को इस मामले की जांच सोप देनी चाहिए थी, एसआईटी का गठन कर देना चाहिए था, लोग यह थोड़ी कह रहे थे कि हम मुख्यमंत्री से सीधा जाकर टकरा करेंगे वो केवल अपनी बात रखने के लिए जा रहे थे, अधिकारी अपनी मनमर्जी करते हैं किस तरह से वहां का एसपी खुद पत्थरबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं किस तरह से सीआईए का पुलिस कर्मचारी बंदूक दिखाकर लोगों को डरा रहा है अगर वह बंदूक ले लेता और चला देता दो-चार लोगों की मौत हो जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता चौटाला ने कहा पुलिस इतनी बेकाबू हो गई जिसे आप रोक नहीं सकते। अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिन लोगों को लाठियां लगी है चोटे लगी है उनके मेडिकल हो और जो 307 के पर्चे उनके ऊपर दर्ज हुए हैं वो सरकार को वापस लेने चाहिए, और जिन लोगों ने उसका आह्वान किया है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए एसपी को तुरंत वहां से हटना चाहिए उसके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता में जाट की बेटी के बयान पर अभय सिंह चौटाला ने जमकर निशाना साधा, अभय सिंह चौटाला ने कहा 2014 में भाजपा ने इस तरह की बयान बाजी शुरू की थी चाहे वह राजकुमार सैनी करे रामचंद्र जागड़ा की बात करें, अभय सिंह चौटाला ने अर्चना गुप्ता को कहा फिर वह गुप्ता क्यों लिखती है अपने नाम के पीछे जाट लिख ले जाटों की बेटी है तो लिख जाट अभय सिंह चौटाला ने कहा मुझे कोई पूछे अब सिंह कौन है मैं खुलकर कहूंगा जाट मेरा जन्म जात के घर में हुआ0
0
Report
कुनिका सदानंद ने कहा- सीबीआई जांच में 5 साल, अगली पीढ़ी को मिलेगा लाभ
Ranchi, Jharkhand:टीवी जगत की जानी-मानी अदाकारा और अधिवक्ता कुनिका सदानंद ने आज रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन रत छात्रों से मुलाकात की। मुलाकात के कुनिका सदानंद मीडिया से मुखातिब हुई। कुनिका सदानंद ने कहा कि छात्र नाराज हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ हैं। कुनिका सदानंद ने कहा कि उन्होंने बच्चों को समझाया है कि सीबीआई जांच में काम से कम 5 साल का समय लग जाएगा। इस दौरान उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। हां एक बात है अगली पीढ़ी को जरूर इसका लाभ मिलेगा। कुनिका सदानंद ने कहा कि उन्होंने बच्चों को समझाया है कि जांच के लिए सरकार को समय दे। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी और उसके बाद की पीढ़ी की चुप्पी का खामियाजा इस पीढ़ी को उठाना पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
जालौन सीट: PDA बनाम NDA, दलित-यादव समीकरण से मुकाबला
Noida, Uttar Pradesh:आगामी 2027 विधासभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारे में हलचले तेज हो गई है। ऐसे में तमाम नेताओं की बयानबाजी से राजनीति गरमा चुकी है। इसी को लेकर हमारे खास प्रोगाम चुनावी चाय आपकी राय लेकर हमारे संवाददाता जालौन पहुँचे और बुंदेलखण्ड के समीकरण किस तरह से सियासत का रास्ता साफ करते हैं। क्योंकि बुंदेलखंड को लेकर सरकार ने विकास का रास्ता साफ कर दिया है। नमामि गंगे से लेकर इंफ्रा सेक्टर में भी तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। फिलहाल, इसके अलावा यहां की जनता के कुछ अहम जमीनी मुद्दे है, जिनमें सड़क स्वास्थ्य शिक्षा बिजली और पानी शामिल है। इनको लेकर हम जनता की तरफ उनसे जानेंगे कि सरकार और जनता के बीच कौन से ऐसे मुद्दे हैं जिनको लेकर सरकार हाशिये पर है। अब समझिए जालौन जिले का समीकरण चुनावी जातीय समीकरण की बात करें तो जालौन लोकसभा सीट अनुसूचित जातियों (SC) के लिए आरक्षित है, जहां दलित मतदाता सबसे बड़ा वोट बैंक हैं। हालांकि, पिछड़ी और अल्पसंख्यक जातियां भी यहां निर्णायक भूमिका निभाती हैं। सियासी दांव समझने के लिए ये आंकड़े सबसे अहम हैं अनुसूचित जाति (एससी): सबसे बड़ा ब्लॉक (27% से 35 लाख मतदाता)। इसमें जाटव, कोरी, बाल्मीकि, पासी, अहिरवार जैसे समुदाय शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी): यादव: लगभग 52,000 मत कुशवाहा (मौर्य, शाक्य): लगभग 70,000 मत लोधी, कुर्मी, निषाद: 45,000-50,000 मत सामान्य वर्ग (जनरल): ब्राह्मण: लगभग 1.25 लाख मत क्षत्रिय / ठाकुर: लगभग 80,000 मत, जिसमें राठौर प्रमुख हैं वैश्य: लगभग 70,000 मत अल्पसंख्यक (मुस्लिम): लगभग 90,000 मत (कुल आबादी का 9.5-10%) हाल के चुनावों में यहां की राजनीति दो मुख्य गठबंधनों के बीच संघर्ष वाली रही है: 2024 परिणाम: सपा गठबंधन (PDA) को जीत मिली। नारायण दास अहिरवार (सपा) ने 5,30,180 वोट (46.96%) लेकर जीत दर्ज की। बीजेपी के भानु प्रताप सिंह वर्मा 4,76,282 वोट (42.19%) से दूसरे स्थान पर रहे। · 'PDA' फॉर्मूला: सपा-कांग्रेस ने पिछड़ा (Pichda), दलित (Dalit), अल्पसंख्यक 'PDA' फॉर्मूले के तहत यादव-मुस्लिम समीकरण को साधा, जिससे अनुसूचित जाति के वोटों का बंटवारा करने में कामयाबी मिली। · 'एनडीए' का आधार: बीजेपी परंपरागत रूप से कुशवाहा, लोधी, कुर्मी और सामान्य वर्ग (ब्राह्मण-क्षत्रिय) पर निर्भर रही है, साथ ही दलितों के एक बड़े वर्ग (विशेषकर कोरी) में भी उसकी पैठ है। · बसपा की स्थिति: एक समय की ताकतवर बसपा का वोट प्रतिशत 2024 में घटकर लगभग 8.8% रह गया, जो यहां दलित वोटों के बंटवारे को साफ दिखाता है पुराने और नए समीकरण 2024 के नतीजों ने यह साफ कर दिया कि दलित वोटों का एकजुट होना अब जरूरी नहीं रह गया है। पिछले चुनावों में बीजेपी 50% से अधिक वोट हासिल कर जीत रही थी, लेकिन इस बार मुद्दों और गठबंधन के सहारे 'PDA' ने बाजी मार ली।0
0
Report
चतरा में दो गुटों की गोलीबारी, घायल की हालत गंभीर
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : शहर के कुरैसी मोहल्ला में रविवार की शाम करीब 7 बजे 2 गुट में जमकर गोलीबारी हुई और जमकर तलवारबाजी हुई। इस घटना में मो शहजाद कुरैसी गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके जांघ में एक गोली लगी है और किये गए तलवार से हमारे हाथ और पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। प्रार्थमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। घायल के परिजन के बताया कि इस घटना को अंजाम अकबर कुरैसी, असगर कुरैसी और भुट्टो कुरैसी ने दिया है। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। मामले को जानने के लिए सदर अस्पताल में उमड़ी भीड़। घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बाइट : घायल का भाई बाइट 2 : डॉ मनीष लाल, उपाधीक्षक सदर अस्पताल चतरा।0
0
Report
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान पर यात्री की तस्वीरें लेने के आरोप, पिस्टल ताने हंगामा
New Delhi, Delhi:दिल्ली मेट्रो में हंगामें से जुड़ा वीडियो वायरल मामला CISF जवान पर लड़की की तस्वीरें लेने पिस्टल तानने का आरोप जवान को सस्पेंड कर उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू लोगो के मुताबिक दिल्ली म Metро में शनिवार रात करीब 9 बजे एक CISF जवान पर महिला यात्री की छिपकर फोटो लेने का आरोप लगा था यात्रियों के विरोध करने और फोन मांगने पर जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्टल लोगों की तरफ तान दी जवान मेट्रो से बाहर प्लेटफॉर्म पर उतरकर भी पिस्टल ताने खड़ा रहा, जिससे कोच के अंदर भगदड़ और दहशत मच गई,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ सीआईएसएफ सूत्रों के मुताबिक आरोपी जवान को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है0
0
Report
Advertisement
नेवी नगर में चार मौतें, पारिवारिक विवाद की चर्चा तेज
Mumbai, Maharashtra:नेवी नगर में नौसैनिक, पत्नी और दो बच्चों की मौत, पारिवारिक विवाद के बीच चार मौतों से मचा हड़कंप दक्षिण मुंबई के कफ परेड स्थित नेवी नगर इलाके में एक नौसैनिक, उसकी पत्नी और दो बच्चों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 15 अगस्त को कफ परेड पुलिस को एक व्यक्ति के फांसी लगाने और उसके परिवार के तीन सदस्यों के घर में मृत पाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने मामले में अपमृत्यु दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पुरणमल शंभूलाल मेहरा (30) के रूप में हुई है। वह घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। वहीं उसकी पत्नी ओमा पुरणमल मेहरा (28), तीन वर्षीय बेटे यश पुरणमल मेहरा और दो महीने के बच्चे के शव बेड पर मिले। चारों शवों को कफ परेड पुलिस की मोबाइल वैन के जरिए मुंबई के जे.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां मरणोत्तर पंचनामा किया गया। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पुलिस को शुरुआती जांच में पुरणमल द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका है, जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौत कथित तौर पर विषप्रयोग के कारण होने की प्रथमदृष्टया आशंका जताई जा रही है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। पत्नी ने पिता से जताया था जान का खतरा जांच के दौरान पारिवारिक विवाद से जुड़ी अहम जानकारी भी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ओमा ने अपने पिता से कथित तौर पर कहा था कि उसका पति उसे मार देगा। इसके बाद उसके पिता नेवी नगर स्थित घर पहुंचे थे और दोनों पति-पत्नी को समझाकर मामला शांत कराया था։ हालांकि, इसके बाद भी दोनों के बीच लगातार नोकझोंक होने की बात सामने आई है। पुलिस अब पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को भी जांच का अहम हिस्सा मानकर आगे बढ़ रही है। आत्महत्या से पहले परिवार को किया था मैसेज? सूत्रों के मुताबिक, आत्महत्या से पहले पुरणमल ने अपने परिवार के सदस्यों को एक मैसेज भेजा था। कथित तौर पर इस मैसेज में उसने कहा था कि “मेरी बॉडी लेने आ जाना।” इसके कुछ समय बाद ही परिवार के चारों सदस्यों की मौत की जानकारी सामने आई। फिलहाल कफ परेड पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस पारिवारिक विवाद, आत्महत्या से पहले भेजे गए कथित मैसेज और पत्नी-बच्चों की मौत के कारणों को लेकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौतों की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी。0
0
Report
फलोदी में BI कार्यालय व पोस्ट: राजस्थान की सुरक्षा को मजबूत करने का प्रस्ताव
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की पश्चिमी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी है। राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस शाखा ने फलोदी को लेकर बड़ा प्रस्ताव तैयार किया है.. प्रस्ताव है कि फलोदी में नया BI यानी इंटेलिजेंस कार्यालय बनाया जाए... इसके साथ ही लोहावट और बाप में दो नई BI पोस्ट भी बनाई जाएं... आखिरी फलोदी में इंटेलिजेंस नेटवर्क को मजबूत करने की जरूरत क्यों महसूस हुई? कौन-कौन से इलाके इस नए सुरक्षा नेटवर्क में आएंगे? बॉर्डर से लेकर सैन्य गतिविधियों तक... इस पूरे इलाके को इतना संवेदनशील क्यों माना जा रहा है ? देखिए हमारी यह स्पेशल रिपोर्ट .. राजस्थान का फलोदी जिला एक ऐसा इलाका जो पश्चिमी राजस्थान में अपनी भौगोलिक और सामरिक स्थिति की वजह से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.. पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से नजदीकी... थार का रेगिस्तानी इलाका... सैन्य गतिविधियां.. पोकरण की फील्ड फायरिंग रेंज... फलोदी एयरफोर्स स्टेशन.. रामदेवरा जैसे बड़े धार्मिक स्थल... और तेजी से विकसित होता सोलर एनर्जी सेक्टर... इन तमाम वजहों से फलोदी जिले में सुरक्षा और इंटेलिजेंस नेटवर्क को मजबूत करने की जरूरत बताई गई है। राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा की ओर से तैयार प्रस्ताव में कहा गया है कि राज्य में मौजूदा समय में विशेष शाखा के तहत अलग-अलग स्तर पर जोन कार्यालय, जोन यूनिट, CI यूनिट और BI पोस्ट संचालित हैं। लेकिन पश्चिमी सीमा से लगे फलोदी जिले की परिस्थितियों को देखते हुए यहां अलग BI कार्यालय बनाए जाने की जरूरत महसूस की गई है। प्रस्ताव के अनुसार फलोदी जिला मुख्यालय जोधपुर से करीब 150 किलोमीटर, बीकानेर से करीब 160 किलोमीटर, जबकि जैसलमेर से 170 और नागौर से 155 किमी की दूरी भी प्रस्ताव में दर्ज की गई है। यानि फलोदी को पश्चिमी राजस्थान के कई महत्वपूर्ण इलाकों के बीच एक रणनीतिक कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। प्रस्तावित नया सुरक्षा नेटवर्क फलोदी - नया BI कार्यालय लोहावट - नई BI पोस्ट बाप - नई BI पोस्ट जैसलमेर में नाचना, पोकरण में BI पोस्ट है। फलोदी में BI पोस्ट और जोन यूनिट है अब समझिए BI कार्यालय और पोस्ट की जरूरत क्यों बताई गई है... BI यानी इंटेलिजेंस नेटवर्क का मकसद है... स्थानीय स्तर पर सूचनाओं का संकलन... संवेदनशील गतिविधियों पर नजर... संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी... और जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों तक सूचना पहुंचाकर त्वरित कार्रवाई में मदद करना। खासकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े इलाकों में लगातार निगरानी और आसूचना संकलन महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि फलोदी में अलग BI कार्यालय और लोहावट-बाप में नई पोस्ट बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इन महत्वपूर्ण तथ्यों का भी ध्यान दिलाया...... फलोदी से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर पोकरण है। पोकरण... जिसका नाम देश की सामरिक और परमाणु गतिविधियों से जुड़ा रहा है। यहां फील्ड फायरिंग रेंज भी है... जहां नियमित रूप से सैन्य अभ्यास होते रहते हैं। दस्तावेज के मुताबिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सैन्य अभ्यास भी यहां आयोजित होते हैं। इन अभ्यासों के दौरान देश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की आवाजाही भी होती है। ऐसे में इस पूरे इलाके में सुरक्षा और इंटेलिजेंस व्यवस्था को मजबूत रखना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। लोहावट ही क्यों ? ... प्रस्ताव में लोहावट को भी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया है। यह इलाका पाक बॉर्डर से 150 से 200 किमी दूर है। लोहावट तहसील के तहत 180 गांव आते हैं। थार मरुस्थल के प्रवेश क्षेत्र में आता है और सेना की रसद परिवहन तथा संचार व्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही यह इलाका राष्ट्रीय और राज्य के मजबूत सड़क नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। आपातकाल या युद्ध जैसी परिस्थितियों में यही कनेक्टिविटी सैन्य आवाजाही और रसद के लिहाज से भी अहम हो जाती है। क्षेत्र में बढ़ रही औद्योगिक और एग्रो-फूड प्रोसेसिंग गतिविधियों के मद्देनजर इंटेलिजेंस नेटवर्क मजबूत होना जरूरी है। बाप दूसरा महत्वपूर्ण पॉइंट है... फलोदी मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर बाप को भी सामरिक और भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया है। यह इलाका पाकिस्तान सीमा की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया है। यहां 70 से 80 गांव आते हैं और क्षेत्र में सैन्य एवं अन्य गतिविधियों को देखते हुए लगातार सूचना संकलन की आवश्यकता है। फलोदी जिले का विशाल सोलर एनर्जी क्षेत्र भड़ला सोलर पार्क है जो एशिया और विश्व के सबसे बड़े सोलर पार्कों में शामिल है। इनके साथ ही फलोदी जिले की सामाजिक और धार्मिक परिस्थितियों का भी उल्लेख किया गया है। इसमें कुछ इलाकों में मुस्लिम आबादी बढ़ने और कुछ स्थानों पर सरकारी अथवा निजी जमीन पर बिना अनुमति धार्मिक स्थल निर्माण की शिकायतें भी है। फलोदी के सुरक्षा नेटवर्क की अहमियत सिर्फ सीमा या सैन्य गतिविधियों तक सीमित नहीं है। फलोदी से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर रामदेवरा है। जहां हर साल बड़ा मेला आयोजित होता है। बीआई कार्यालय व पोस्ट के लिए 41 पद .... बीआई कार्यालय व पोस्ट के लिए 41 पद की जरूरत बताई गई है। इनमें पुलिस अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक स्टाफ तक के पद शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय के अनुसार इन नए पदों पर सालाना करीब 6 करोड़ 3 लाख 93 हजार 988 रुपए का वित्तीय भार आएगा। सिर्फ स्टाफ ही नहीं... प्रस्ताव में नए कार्यालय और पोस्ट के लिए जमीन, भवन, फर्नीचर, टेलीफोन, और वाहनों की जरूरत का भी जिक्र है। फलोदी बीआई कार्यालय के लिए बम खोजी और निस्तारण दस्ते के साथ श्वान दल का मुख्यालय पोकरण में बनाए जाने का प्रस्ताव है।0
0
Report
जालौन में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने हाईवे जाम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवक के सुसाइड के मामले में परिजनों का हंगामा, अंतिम संस्कार से पहले मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर स्टेट हाईवे किया जाम, आरोपी राजबहादुर के खिलाफ कार्रवाई न होने पर लगाया जाम, आरोपी की गिरफ्तारी और संपत्ति जांच की मांग पर अड़े मृतक के परिजन, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने का कर रही प्रयास, आरोपी की गिरफ्तारी होने पर ही अंतिम संस्कार करने की मृतक के परिजनों ने कही बात, प्लॉट की रजिस्ट्री के बावजूद रुपए न मिलने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ढाई लाख रुपए के लेनदेन को लेकर मृतक प्रदीप का राजबहादुर से चल रहा था विवाद, सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर मृतक ने आरोपी पर लगाए थे आरोप, जालौन कोतवाली क्षेत्र के सहावनाका इलाके का मामला。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली दौरे पर भगवंत मान, केजरीवाल से मुलाकात की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दिल्ली दौरे पर पहुंचे आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंचे कल दिल्ली में हो सकती है अहम मुलाकात0
0
Report
Alwar along with 17 districts receive 6,453 crore for 954 development works
Noida, Uttar Pradesh:अलवर से 17 जिलों के लिए 6,453 करोड़ के 954 विकास कार्यों की सौगात सहकारिता से हर गांव हो रहा समृद्ध प्रधानमंत्री किसानों और पशुपालकों के लिए हर साल ला रहे नई योजना - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह केन्द्रीय सहकारिता मंत्री के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन को मिली नई ऊर्जा, नई शक्ति, नई दिशा और नया विश्वास डबल इंजन की गति और शक्ति से राजस्थान के हर कोने तक पहुंच रहा विकास - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अलवर/जयपुर, 16 अगस्त। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि सहकारिता के माध्यम से देश का हर गांव समृद्ध हो। सहकार से समृद्धि के उनके मंत्र को चरितार्थ करते हुए हम हर गांव को समृद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को पूर्ण विकसित बनाना है तो युवा, गरीब, अन्नदाता और महिला को सशक्त करना होगा। आज इन वर्गों के उत्थान की अवधारण ा ‘ज्ञान’ अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के कल्याण का संकल्प पूरा हो रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री रविवार को अलवर के विजयनगर ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज किसानों को किसान सम्मान निधि, महिलाओं और पशुपालकों के लिए डेयरी की सुविधाएं तथा युवाओं को नौकरी की सौगात दी गई है। साथ ही, 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया गया है। भविष्य में इसकी क्षमता को 5 लाख लीटर प्रतिदिन किया जाएगा। इससे पशुपालक परिवारों की आर्थिक तरक्की सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि को-ऑपरेटिव और डेयरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और गरीब पशुपालक के जीवन को बदलने के साथ ही नई पीढ़ी के लिए संभावनाओं के द्वार खोलने की ताकत रखती है। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां की 33 लाख महिलाओं ने 100 रुपये निवेश किए और वहां आज 33 डेयरी प्लांट चल रहे हैं, जिनका टर्नओवर सवा लाख करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि 274 करोड़ रुपये की लागत के सरस डेयरी के चार और प्लांट भीलवाड़ा, जयपुर, पाली और राजसमंद में शुरू हो रहे हैं। इसके साथ-साथ फलोदी, बालोतरा, डीडवाना और प्रतापगढ़ में चार नए केन्द्रीय सहकारी बैंकों की शुरुआत भी आज हो रही है। इनसे किसानों को शून्य ब्याज दर पर ऋण मिल सकेगा। किसान, पशुपालक एवं युवाओं को मिली सौगात इस दौरान केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त के तहत 66 लाख 74 हजार से अधिक किसानों के खातों में करीब 667 करोड़ रुपए एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 152 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। उन्होंने नए केन्द्रीय सहकारी बैंकों के गठन के साथ प्रदेश के 17 जिलों में 6 हजार 453 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अलवर सरस डेयरी के नवीन प्लांट का शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न दुग्ध संघों के डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट एवं कैटल फीड प्लांट का लोकार्पण किया। साथ ही, नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। रविवार को प्रदेशभर में 10वें मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत 10 हजार 500 से अधिक नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। हर गांव में सहकारी समिति का लक्ष्य केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि राजस्थान में वर्तमान में 44 हजार सहकारी समितियां हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर गांव में सहकारी समिति हो। प्रदेश में 500 मीट्रिक टन के 200 गोदाम बनाए जा रहे हैं और 50 नए गोदाम और स्वीकृत किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों और पशुपालकों के कल्याण के लिए हर साल एक नई योजना की सौगात दे रहे हैं। गोकुल मिशन, कृषि सिंचाई योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ई-नाम, किसान संपदा योजना, डेढ़ गुना एमएसपी, पीएम किसान सम्मान निधि, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड और मत्स्य संपदा योजना, सहकारिता मंत्रालय की स्थापना, किसान समृद्धि केंद्र, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन, पीएम धन-धान्य कृषि योजना सहित कई योजनाएं शुरू होने से किसानों की आर्थिक प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने एमएसपी पर सबसे ज्यादा अनाज की खरीद की है। साथ ही, बाजरा, सरसों, गेहूं, कपास और ज्वार सहित अन्य खाद्यान्न की एमएसपी में उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को डेयरी से भुगतान की अवधि को और कम करने का प्रयास किया जाएगा। हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को किया जा रहा मजबूत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार डबल इंजन की गति और शक्ति से राजस्थान के हर कोने तक विकास पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आज प्रदेश के 17 जिलों को 6 हजार 453 करोड़ रुपये के 954 विकास कार्यों की सौगात मिली है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राजस्थान के हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और विकास की गति को तेज करना है। यह कदम प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में राजस्थान की सहभागिता को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में दशकों से लंबित यमुना जल समझौते को मुकाम तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसके लिए राजस्थान हमेशा उनका ऋणी रहेगा। केन्द्रीय सहकारिता मंत्री के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा, नई शक्ति, नई दिशा और नया विश्वास मिला है। विशेष रूप से सहकारी डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने, दूध खरीद बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों और मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए श्वेत क्रांति 2.0 एक महत्वपूर्ण पहल है। अलवर में सरस डेयरी के नए प्लांट का शिलान्यास इसी विश्वास को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। इस आधुनिक प्लांट के निर्माण से दूध के प्रसंस्करण की क्षमता बढ़ेगी, दुग्ध उत्पादकों को बेहतर बाजार मिलेंगे। भूगोर तिराहे का नाम अब कप्तान छुट्टनलाल मीणा चौक मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न दुग्ध संघों के डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट और कैटल फीड प्लांट का लोकार्पण भी किया गया है। आज प्रदेश के किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त के रूप में 667 करोड़ रुपये से अधिक की राशि और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 152 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी की गई है। साथ ही, 10 हजार 548 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। उन्होंने सभी युवाओं और उनके परिवारों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अलवर के भूगोर तिराहे का नाम कप्तान छुट्टनलाल मीणा चौक करने की घोषणा की। केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्रीय सहकारिता मंत्री द्वारा विभिन्न परियोजनाओं की सौगात से अलवर विकास के एक नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है। जिन विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है, वे केवल ईंट और पत्थर के बने हुए प्रकल्प नहीं हैं, बल्कि अलवर के मजबूत और उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने सहकारिता को फाइलों से निकालकर गांव की चौपालों तक पहुंचाया है। यही कारण है कि आज सहकारिता केवल कृषि ऋण तक सीमित नहीं है, बल्कि डेयरी, मत्स्य पालन, जैविक उत्पाद, भंडारण, ग्रामीण उद्यमिता और अब भारत टैक्सी व पेट्रोल पंप जैसे अनेक उद्योगों के अवसर नौजवानों को दे रही है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री जोराराम कुमावत, गृह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जवाहर सिंह बेढम, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, सांसद मदन राठौड़, विधायकगण, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह सहित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। प्रदेश के 17 जिलों को मिली 6,453 करोड़ के 954 विकास कार्यों की सौगात - अजमेर जिले में 547.18 करोड़ रुपये के 40 कार्य - अलवर जिले में 368.19 करोड़ के 90 कार्य - करौली जिले में 140.05 करोड़ रुपये के 27 कार्य - कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 198.83 करोड़ रुपये के 67 कार्य - खैरथल-तिजारा जिले में 329.63 करोड़ रुपये के 59 कार्य - चूरू जिले में 196.11 करोड़ रुपये के 47 कार्य - जयपुर जिले में 1,354.18 करोड़ रुपये के 47 कार्य - झुंझुनू जिले में 168.63 करोड़ रुपये के 58 कार्य - टोंक जिले में 604.04 करोड़ रुपये के 64 कार्य - डीडवाना-कुचामन जिले में 64.69 करोड़ रुपये के 16 कार्य - दौसा जिले में 59.09 करोड़ रुपये के 28 कार्य - नागौर जिले में 386.78 करोड़ रुपये के 68 कार्य - ब्यावर जिले में 90.11 करोड़ रुपये के 16 कार्य - भीलवाड़ा जिले में 526.75 करोड़ रुपये के 86 कार्य - सवाई माधोपुर जिले में 236.36 करोड़ रुपये के 33 कार्य - सीकर जिले में 201.71 करोड़ रुपये के 56 कार्य - हनुमानगढ़ जिले में 980.30 करोड़ रुपये के 152 कार्य0
0
Report
फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाणा में किरच से हत्या, तीन गिरफ्तार
Fatehgarh Sahib, Punjab:फतेहगढ़ साहिब के शहर बस्सी पठाना के कंजला माजरा गांव में चुन्नी रोड के पास 35 वर्षीय व्यक्ति की किरच मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव सिल निवासी जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। वारदात के बाद बसी पठाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मामले में नामजद एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लियागया। थाना बसी पठाना के प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता गुरदर्शन सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके बेटे जतिंदर सिंह की कंजला माजरा के पास हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जतिंदर सिंह की हत्या किरच से वार करके की गई। हत्या में इस्तेमाल की गई किरच या अन्य सामान अभी बरामद नहीं हुआ है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में करवाया गया। महिला समेत तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने दो पुरुषों और एक महिला को नामजद किया। पुलिस टीमों ने देर रात तक विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान जसप्रीत कौर के रूप में हुई है। उसके साथियों जगदीप सिंह जग्गू और जसविंदर सिंह संजू हैं। मृतक जतिंदर सिंह जोकि वेल्डिंग का काम करता था। वह गाँव में ही जसप्रीत कौर के घर लोहे का गेट बनाने का काम कर रहा था तो उसकी महिला से जान पहचान बढ़ गई। दोनों में पैसों का लेनदेन होने लगा। जगदीप सिंह जिसकी मंगनी जसप्रीत से होने के बाद टूट गई थी वो दूसरी जगह पर जसप्रीत की शादी के बाद भी उसके संपर्क में था। जगदीप नशे का आदी बताया जा रहा है। उसे जतिंदर सिंह और जसप्रीत कौर की नजदीकी के बारे में पता चला। तीनों ने जतिंदर को मारने की साजिश रची। महिला ने फोन करके बुलाया। जगदीप ने अपने साथी संजू से मिलकर किरच से हमला करके हत्या की। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे की रंजिश या कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक वेल्डिंग का काम करता था और वह गिरफ्तार महिला जसप्रीत कौर के घर पर भी काम करता था। पुलिस अब तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के कारण, वारदात में इस्तेमाल हथियार और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। मामले की जांच जारी है। बाइट - बलबीर सिंह SHO0
0
Report
Advertisement
नाहन में भाजयुमो ने वंदे मातरम के अपमान पर प्रदर्शन किया
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) वन्देमातरम अपमान के खिलाफ नाहन में भाजयुमों का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान को बताया निंदनीय, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय के बाहर डटे रहे पुलिस कर्मी, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा की नारेबाजी, शहीद स्मारक से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक निकल रोष रैली, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण चौहान की अध्यक्षता में प्रदर्शन। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक से कांग्रेस कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वंदे मातरम के सम्मान को लेकर अपना आक्रोश जताया। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम देश के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है और इसके अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी उठाई और कहां की राष्ट्रीय प्रतीक के अपमान को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया और इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा0
0
Report
पखांजूर में चर्च निर्माण पर विवाद, ग्राम सभा से हटाने की मांग तेज
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर में ग्राम हमतवाही में चर्च निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। चर्च निर्माण के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में चर्च को जल्द हटाने की मांग उठाई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पांचवीं अनुसुची क्षेत्र में बिना अनुमति चर्च का निर्माण किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण से संबंधित अनुमति और ग्राम सभा की सहमति की जांच कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। वहीं क्षेत्र में कथित धर्म परिवर्तन को लेकर भी ग्रामीणों ने चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में ग्राम सभा की अनुमति और निर्धारित नियमों का पालन किए बिना धार्मिक स्थल का निर्माण किया जाना गंभीर विषय है। बैठक में आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति और धार्मिक आस्था की रक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में सर्व आदिवासी समाज ने चेतावनी दी कि यदि चर्च को जल्द नहीं हटाया गया, तो समाज स्वयं इसे हटाने के लिए कदम उठाएगा। इस चेतावनी के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में माहौल गरमा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है, ताकि विवाद आगे बढ़ने से रोका जा सके।0
0
Report
बेगूं में 720 किमी पैदल कांवड़ यात्रा पूरी कर कैलाश भाटी का भव्य स्वागत
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ – बेगूं में हरिद्वार से 720 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी कर लौटे कैलाश भाटी का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। कैलाश भाटी लगातार चौथी बार हरिद्वार से कांवड़ लेकर 18 दिन बाद बेगूं पहुंचे। नगर के बस स्टैंड पर लोगों ने पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कैलाश भाटी ने बताया कि बेगूं क्षेत्र में अच्छी बारिश, खुशहाली और भाईचारा बना रहे, इसी कामना के साथ वे सावन माह में हरिद्वार जाते हैं। वहां से कांवड़ में गंगाजल लेकर पैदल बेगूं पहुंचते हैं। इसके बाद बड़ोदिया महादेव, जोड़ेश्वर महादेव और नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया जाता है।0
0
Report
Advertisement
