242001
शाहजहांपुर में समूह सखी की महिलाओं ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में समूह सखी की महिलाओं ने आज विकास भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। महिलाओं ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की। उनका कहना है कि वे 2020 से निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रही हैं लेकिन उन्हें केवल 1 हजार रुपए प्रतिमाह मिल रहे हैं, जो बहुत कम है। समूह सखी की महिलाओं ने प्रति महीने 15 हजार रुपए मानदेय देने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
APK फाइल से 1.16 लाख की साइबर ठगी: मध्य प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:APK फाइल भेजकर 1.16 लाख की साइबर ठगी, मध्य प्रदेश का आरोपी गिरफ्तार अलवर। वैशाली नगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी APK फाइल भेजकर लोगों के साथ साइबर ठगी करता था। इसी तरीके से उसने एक पीड़ित के साथ करीब 1 लाख 16 हजार रुपये की ठगी की थी। वैशाली नगर थाने के एएसआई गंगाराम ने बताया कि पीड़ित ने थाने पहुंचकर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनुराग नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया, जो मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल पर APK फाइल भेजी थी। फाइल के जरिए आरोपी ने पीड़ित के साथ करीब 1.16 लाख रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और उसके साइबर ठगी के नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इसी तरीके से और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।0
0
Report
नायब सैनी का हिसार-गुरुग्राम दौरा: ड्रोन शो और कृषि मेले में शामिल होंगे
Chandigarh, Chandigarh:*चंडीगढ़ ब्रेकिंग* *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिसार और गुरुग्राम के दौरे पर रहेंगे* मुख्यमंत्री नायब सैनी कृषि मेला रबी 2026 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे दोपहर करीब 2:00 हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में होगा कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सैनी शाम को गुरुग्राम पहुंचेंगे सीएम गुरुग्राम में आयोजित ड्रोन शो कार्यक्रम में शिरकत करेंगे इससे पहले सीएम पंचकूला में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में धन्यवाद और अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे0
0
Report
पंचकमल कार्यालय में धन्यवाद-विदाई समारोह आज
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला ब्रेकिंग हरियाणा बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में आज होगा धन्यवाद और अभिनंदन समारोह आयोजित। हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी डॉ सतीश पूनियां, पूर्व सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, पूर्व संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का धन्यवाद विदाई समारोह। इसके साथ हरियाणा बीजेपी में नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा का होगा अभिनंदन समारोह। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी औऱ हरियाणा बीजेपी की अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता मौजूद रहेंगे। धन्यवाद और विदाई समारोह में सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, कई पूर्व मंत्री समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में सुबह 10 बजे होगा कार्यक्रम।0
0
Report
Advertisement
पांडा की नई तस्वीरें वायरल: पर्यटकों के बीच धूम
Noida, Uttar Pradesh:Panda0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
कांकेर के मोड़े गाँव में सेवा संकल्प कैंप: रक्तदान के साथ स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी
Kanker, Chhattisgarh:एंकर - कांकेर के मोदे गांव मे सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन प्रशासन के द्वारा आयोजित किया गया। जिसके तहत सभी विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया ताकि ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्या और मांगे रखी जा सके। इस शिविर में स्वागत के समय कांकेर कलेक्टर कुंदन कुमार नृत्य मंडली के साथ जमकर झूमे और नाचे। इसी तारतम्य मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान का अलग से स्टॉल लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि महिला एवं पुरुष इस शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने आए हुए हैं। अब लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता आ रही है। हमारे विभाग द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करते हैं। रक्तदान किए गए ब्लड को जिला अस्पताल में भेजा जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर अन्य मरीजों को रक्त प्रदान किया जा सके。0
0
Report
Advertisement
दिंडोरी में अमरकंटक हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार घायल
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाइवे पर सुबह सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है यहां धमनगांव के पास सड़क किनारे खडी कार में तेज रफ्तार एक बाइक सवार युवक घुस गया।हादसे में बाइक सवार को गम्भीर चोटें आई है ।स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है।0
0
Report
पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार छह लिफ्ट में बेहोश, रेस्क्यू के बाद अस्पताल
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व सांसद घूरन राम का पूरा परिवार लिफ्ट में फंस गया था काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहने के कारण परिवार के 6 सदस्य बेहोश हो गए आनन-फानन में सभी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और वसंत विहार के अस्पताल में भर्ती कराया गया परिवार के सदस्यों की हालत देखकर पूर्व सांसद घूरन राम नाराज हो गए0
0
Report
आज से बजट बदलाव: 9 बड़े बदलाव 1 अक्टूबर से लागू
Noida, Uttar Pradesh:आज से बजट बदलाव 1 अक्टूबर 2026 से आपके खर्च और बजट मामलों से जुड़े 9 बड़े बदलाव ATM: सैलरी पैकेज खाताधारकों को दूसरे बैंकों के ATM पर अब महीने में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे, पहले 10 थे LPG सब्सिडी: सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए आधार-बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा ITR: टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर और ऑडिट वाले ITR की तारीख 21 नवंबर 2026 होगी UPI: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर नया MDR ढांचा लागू होगा। यह मर्चेंट पर लागू होगा; सामान्य UPI ग्राहक से अलग शुल्क नहीं लिया जाएगा NRI से प्रॉपर्टी खरीद: ऐसे मामलों में TDS के लिए अलग TAN की जरूरत नहीं होगी, PAN के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी NPS: नए सब्सक्राइबर के लिए PoP के जरिए रजिस्ट्रेशन पर ₹200 का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग चार्ज लागू होगा छोटी बचत: PPF, NSC, SCSS, सुकन्या समृद्धि समेत छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों की समीक्षा होगी0
0
Report
Advertisement
धौलपुर के सैंपऊ में नवजात कन्या शव: पुलिस जांच तेज
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के सैंपऊ इलाके में पार्वती नदी में एक नवजात कन्या का शव तैरता हुआ मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने नदी में नवजात का शव देखा तो promptly सैंपऊ थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अस्पताल या निजी क्लिनिक में डिलीवरी के बाद नवजात को नदी में फेंक दिया गया हो। यह भी संभावना है कि जन्म के तुरंत बाद मौत होने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार के नाम पर शव को नदी में प्रवाहित कर दिया हो। हालांकि शव कई घंटे तक पानी में रहने के कारण गलने लगा है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि नवजात की मौत कैसे हुई। फिलहाल पुलिस आसपास के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आशा सहयोगिनियों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही नदी के आसपास भी पूछताछ की जा रही है ताकि नवजात के परिजनों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा0
0
Report
शाहजहांपुर के सूथा गांव में दो साधुओं की निर्मम हत्या; शव जला दिए गए
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात को छिपाने के लिए साधुओं के शवों को जला भी दिया। मंदिर परिसर के पास से जले हुए शवों के अवशेष मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शाहजहांपुर का शांत गांव सूथा, जहां देर रात गांव के मंदिर की देखभाल करने वाले दो वृद्ध साधु—बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास की अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, दरिंदों ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से दोनों शवों को आग के हवाले कर दिया। सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। मंदिर के पास से दोनों साधुओं के अधजले अवशेष बरामद हुए। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, जिसे काबू में रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे अज्ञात कारणों और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। "साधुओं की इस दोहरी हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है, संपत्ति का विवाद या कोई अन्य वजह? पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी है, लेकिन इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
अलवर के अस्पतालों के पास खाद्य विभाग की सघन जांच, कई प्रतिष्ठानों पर नोटिस
Alwar, Rajasthan:अस्पतालों के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की सघन जांच, कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए अलवर जिले में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों के अंदर और आसपास संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और साफ-सफाई में खामियां मिलने पर संचालकों को सुधार के नोटिस जारी किए。 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर एवं शिशु चिकित्सालय के आसपास कार्रवाई करते हुए आटे का नमूना लिया। वहीं ट्रेनिंग सेंटर की रसोई में पॉलिथीन में रखी करीब 10 किलो चीनी मिली, जिसमें चीटियां लगी हुई थीं। विभाग की टीम ने मौके पर ही चीनी को नष्ट कराया। रसोई में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर मैस संचालक को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा एक रेस्टोरेंट से कचौरी का नमूना लिया गया और साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर संचालक को भी इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया। हैप्पी पिज्जा व्हाइट रेस्टोरेंट से सॉस का नमूना लिया गया। वहीं बाबा ठाकुरदास एंड संस, नगली सर्किल और कन्हैया स्वीट्स, जेल सर्किल से कलाकंद के नमूने लिए गए。 तिजा कॉफी लस्सी से पनीर का नमूना लिया गया। यहां भी साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं पाए जाने पर खाद्य कारोबार संचालक को सुधार का नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर डी-मार्ट, गांधीनगर से चावल का नमूना जांच के लिए लिया गया। खाद्य विभाग की टीम ने चिकित्सालयों के आसपास संचालित विभिन्न खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य पदार्थों की बिक्री के दौरान स्वच्छता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। विभाग ने अभियान के तहत आगे भी जांच और नमूना लेने की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है。0
0
Report
Advertisement
अलवर में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार; चार बाइक बरामद
Alwar, Rajasthan:अलवर में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; चार बाइक बरामद अलवर। कोतवाली थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि अलवर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सूचना तंत्र और तकनीकी सहायता के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की और आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित कुमार मीना निवासी दादिया, थाना मुंडावर, जिला खैरथल-तिजारा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की कुल चार मोटरसाइकिल बरामद की गईं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रहा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन मोटरसाइकिलों की चोरी की वारदातों में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। बाइट— दिनेश चंद्र, थाना प्रभारी, कोतवाली0
0
Report
डोटासरा के जन्मदिन पर नागौर में स्वागत, कई कांग्रेस नेता बधाई देने पहुँचे
Jaipur, Rajasthan:Jaipur कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का जन्मदिन आज नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मिलकर दी बधाई पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमाम कांग्रेस नेता दे रहे बधाई डोटासरा का नागौर के डेगाना पहुँचने का है आज कार्यक्रम बगरू, दूदू, किशनगढ़, थांवला, भैरून्दा में जन्मदिन पर होगा स्वागत नागौर में पंचायती राज कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल0
0
Report
डामडिम में डेंगू के खतरे के बीच मालबाजार में प्रशासन ने तेज़ कदम उठाए
Mal Bazar, West Bengal:*পুজোর আগে মালবাজারে ডেঙ্গুর আতঙ্ক, ডামাডিমে জোরকদমে অভিযান...* পুজোর আগে ফের ডেঙ্গুর আতঙ্ক ছড়িয়েছে মাল ব্লকের ডামডিম গ্রাম পঞ্চায়েত এলাকায়। গত কয়েক দিনে এলাকায় বেশ কয়েকজনের ডেঙ্গু আক্রান্ত হওয়ার খবর সামনে আসতেই নড়েচড়ে বসেছে প্রশাসন ও স্বাস্থ্য দপ্তর。 ডেঙ্গু মোকাবিলায় ডামডিম এলাকায় শুরু হয়েছে জোরকদমে কাজ। প্রশাসন ও স্বাস্থ্য দপ্তরের উদ্যোগে বিভিন্ন এলাকায় চলছে ফগিং এবং কীটনাশক স্প্রে। পাশাপাশি স্বাস্থ্য দপ্তরের কর্মীরা বাড়ি বাড়ি গিয়ে সাধারণ মানুষকে ডেঙ্গু প্রতিরোধে সচেতন করছেন。 এলাকায় কোথাও যাতে জল জমে না থাকে, সে বিষয়ে বিশেষ নজর দেওয়া হচ্ছে। জমা জলে ডেঙ্গুর বাহক এডিস মশার বংশবিস্তার হতে পারে। তাই বাড়ির আশপাশ পরিষ্কার রাখা এবং মশারি ব্যবহারের বিষয়ে সাধারণ মানুষকে সচেতন করা হচ্ছে。 ডেঙ্গুর পরিস্থিতি নিয়ে ইতিমধ্যেই মহকুমা স্বাস্থ্য দপ্তরের আধিকারিক এবং প্রশাসনের আধিকারিকদের নিয়ে বৈঠক করেছেন মহকুমা শাসক। ডেঙ্গুর প্রকোপ যাতে আর না বাড়ে, সেজন্য প্রয়োজনীয় পদক্ষেপ নেওয়ার নির্দেশ দেওয়া হয়েছে। ডেঙ্গুপ্রবণ এলাকাগুলিতে নজরদারি ও প্রতিরোধমূলক কাজ আরও জোরদার করা হয়েছে。 এ বিষয়ে মালবাজারের বিডিও প্রগতি বন্দ্যোপাধ্যায় জানান, ডামডিম এলাকায় ডেঙ্গু আক্রান্তের সন্ধান পাওয়ার পর থেকেই প্রশাসনের পক্ষ থেকে জোরকদমে কাজ শুরু হয়েছে। ডেঙ্গুর প্রকোপ যাতে আর না বাড়ে, সেজন্য প্রয়োজনীয় সমস্ত পদক্ষেপ নেওয়া হচ্ছে। বাইট ১) মালের বিডিও প্রগতি বন্দ্যোপাধ্যায় হ্যালো।0
0
Report
Advertisement
