242001
शाहजहांपुर में बीजेपी 10,000 से ज्यादा वोटों से आगे
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में मतगणना का काम लगातार जारी है। यहां 27 लोकसभा सीट से बीजेपी के अरुण सागर 10,859 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ज्योत्सना गोंड़ पीछे हैं। हालांकि शाहजहांपुर में मतगणना का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। जिसकी वजह से यहां परिणाम धीमी गति से सामने आ रहे हैं। इसके अलावा ददरौल विधानसभा उपचुनाव में भी बीजेपी के प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह 3,653 वोटों से आगे चल रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथीपोल पुलिस ने महावीर मेडिकल स्टोर से Alprazolam की 17 स्ट्रिप बरामद की
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के हाथीपोल थाना पुलिस ने ए एन टी एफ टीम की सूचना पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की टीम ने एमबी हॉस्पिटल रॉड स्थित महावीर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जहा पुलिस ने प्रतिबंधित Alprazolam Tablets की 17 स्ट्रिप बरामद की। पुलिस ने स्टोर संचालक तरुण शाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
रावतसर वैन हादसे में 6 साल बच्चे की मौत, परिवार ने मुकदमा दर्ज किया
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: रावतसर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, स्कूल वैन से गिरने से 6 वर्षीय बालक की मौत, वैन से गिरने से 5 वर्षीय छात्र अनमोल की मौत, 16 DWD निवासी बताया जा रहा छात्र, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, परिजनों ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया, रावतसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.0
0
Report
नागौर: एसीबी ने कोतवाली के ASI चैनाराम 10 हजार रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार
Nagaur, Rajasthan:नागौर एसीबी की टीम ने नागौर की कोतवाली थाने के एएसआई को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया । नागौर की एसीबी एडिशन एसपी कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में कारवाई करते हुए एएसआई चैनाराम को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सोलंकी ने बताया कि आरोपी परिवादी से उनके परिजन की पुलिस कस्टडी में रिमांड नहीं लेने की बात पर 40 हजार रुपए की डिमांड की थी । इसके बाद 15 हजार रूपए में बात फाइनल हुई । वहीं आज नागौर एसीबी की टीम ने आरोपी परिवादी द्वारा 10 हजार रुपए चाय की दुकान पर रखवाये । जिसको लेकर नागौर एसीबी की टीम ने आरोपी कोतवाली थाने के एएसआई चैनाराम को गिरफ्तार किया है । वहीं फिल्हाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है ।0
0
Report
Advertisement
भभुआ के दुर्गा मंदिर से लाखों के आभूषण चोरी, क्षेत्र में आक्रोश
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ के वार्ड 24 में मंदिर का ताला तोड़कर 10 से 15 लाख मूल्य के जेवर ले उड़े बेखौफ चोर। इसके बाद शातिर चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए माता दुर्गा के सोने के हार, नथिया, कान का मंटिका, बाली और मुकुट समेत करीब 5 कीमती सामान चोरी कर लिए। चोरी गए आभूषणों का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 10 से 15 लाख रुपये आंका जा रहा है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री बढ़ गई है, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं लगातार घट रही हैं। स्थानीय निवासियों और पार्षद ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अन्यथा क्षेत्र की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास चल रहे हैं।0
0
Report
भोपाल में नेहरू नगर पुलिस लाइन में युवक का शव पेड़ से लटका मिला
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल नेहरू नगर पुलिस लाइन ग्राउंड में पेड़ से लटका मिला युवक का शव सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल की जांच शुरू प्रारंभिक जानकारी में फांसी लगाने की बात सामने आ रही है मृतक युवक महिला पुलिसकर्मी का पति बताया जा रहा है सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
कलेक्टर गेट के बाहर किसान धरना: लिखित आश्वासन नहीं, चूल्हे पर दाल-बाटी बनती रही
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर किसानों का आंदोलन देर शाम तक जारी रहा। कलेक्टोरेट के मुख्य गेट के बाहर किसान धरने पर बैठे रहे और वहीं सड़क पर कंडे-लकड़ी जलाकर दाल-बाटी बनाई गई। यानी किसान सिर्फ नारेबाजी और धरने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि कलेक्टोरेट के बाहर ही भोजन बनाने का इंतजाम कर लिया। किसानों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे धरना खत्म नहीं करेंगे。 फसल बीमा, स्थानीय कलेक्टर को हटाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान संघ ने प्रदर्शन किया। कृषि उपज मंडी से बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचे और जमकर नारेबाज़ी की। इसके बाद किसान मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने सुरक्षा के लिए मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग की। वहीं किसानों को समझाइश देने एडीएम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसान नेताओं ने अधिकारियों से वन-टू-वन जवाब मांगा। इस दौरान एडीएम और किसान नेताओं के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। किसान सिर्फ मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं थे। उनकी मांग थी कि प्रशासन उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन दे। बात नहीं बनी तो देर शाम तक धरना जारी रहा। कलेक्टोरेट के गेट के बाहर चूल्हा जला, दाल-बाटी बनाई और किसान वहीं भोजन करते नजर आए।आंदोलन के बीच सड़क पर बना ये चूल्हा किसानों के लंबे धरने की तस्वीर पेश कर रहा था। देर शाम किसान नारेबाज़ी करते हुए मुख्य गेट की ओर बढ़े और बैरिकेड हटाने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली।0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को पत्र; 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:राहुल गांधी ने सीएम डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र OBC आरक्षण को लेकर लिखा पत्र इंदौर में ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में OBC वर्ग के छात्रों ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद 27% OBC आरक्षण के तहत 13% पदों पर नियुक्तियां वर्षों से रुकी हुई हैं सभी छात्र बहुत पीड़ा में हैं - चार साल से अधिक समय से इंतज़ार कर रहे इन युवाओं का कीमती वक्त अब और ज़ाया नहीं होना चाहिए उनकी बात सुनिए, सभी दलों की सर्वसम्मति से पारित 27% OBC आरक्षण लागू कीजिए और सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दीजिए0
0
Report
आबकारी विभाग ने पाली जिले में 8 अभियोग दर्ज कर शराब जब्त की
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर।आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष अभियान।पाली जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा औरAEO शिव कुमार चौधरी के सुपरविजन में की गई कार्रवाई।प्रहराधिकारी रिडमल सिंह राठौड़ औरअ Abकारी निरीक्षक सम्पतराज सैन ने 2 अभियोग दर्ज किए।इस दौरान विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त की गई।आबकारी थाना बाली, सुमेरपुर और सोजत में एक-एक अभियोग दर्ज।आबकारी निरीक्षक सोजत व सुमेरपुर ने भी एक-एक अभियाेग दर्ज किए।शराब दुकानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर अभियोग दर्ज।जिले में आज विभिन्न दलों द्वारा कुल 8 अभियोग दर्ज किए गए0
0
Report
90 फुट गहरे सूखे कुएं से चार लोगों का रेस्क्यू, हालत गंभीर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।बचाने उतरे तो खुद फंसे, 90 फीट नीचे जिंदगी की जंग। 90 फीट गहरे सूखे कुएं में फंसे 4 लोगों का रेस्क्यू। कूकस में एक महिला और पुरुष गिरे थे कुएं में। दोनों को बचाने उतरे 2 लोग भी कुएं में फंसे। चार लोगों के फंसने की सूचना पर दौड़ी सिविल डिफेंस की टीम। कच्चा कुआं होने से रेस्क्यू बना बेहद चुनौतीपूर्ण। दीवारें धंसने के खतरे के बीच चला बचाव अभियान। क्रेन की मदद से चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए महिला-पुरुष की हालत गंभीर। दोनों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य दो लोगों को नहीं आई कोई गंभीर चोट। सिविल डिफेंस की DQRT टीम ने संभाला मोर्चा। उप नियंत्रक अमित शर्मा के नेतृत्व में चला रेस्क्यू ऑपरेशन। आसिफ खान, साकिब, निक्की, अफजल, युवराज और लक्ष्मण सिंह सहित टीम रही ऑपरेशन में। ADM साउथ युगांतर शर्मा के मार्गदर्शन में चला बचाव अभियान。0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के कृषि मंत्री ने धान खरीद, पराली प्रबंधन पर बड़ा ऐलान किया
Karnal, Haryana:नमो क्रिकेट लीग में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की बड़ी घोषणा, पराली प्रबंधन की राशि बढ़ाने का ऐलान, धान खरीद को लेकर किसानों से संयम बरतने की अपील, धान घोटाला रोकने के लिए जियो फेंसिंग का सहारा। करनाल में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कृषि मंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास का मजबूत माध्यम है। इस दौरान किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी कृषि मंत्री ने कई अहम घोषणाएं कीं। सेवा संकल्प अभियान के जरिए जनसेवा का संदेश मीडिया से बातचीत में श्याम सिंह राणा ने कहा कि 17 सितंबर से प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रक्तदान शिविर, सेवा के दीप जलाने और नमो क्रिकेट लीग जैसे विभिन्न कार्यक्रम जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं। करनाल की विजेता टीम अब पंचकूला में होने वाले अंतिम मुकाबले में हिस्सा लेगी। मोदी सरकार के 25 साल की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने की बात कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है और इन योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता तक पहुंचाना भी अभियान का हिस्सा है। धान खरीद को लेकर कृषि मंत्री ने दिया अपडेट धान खरीद को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा में कुल 249 मंडियां हैं। कुछ मंडियों में 1509 किस्म का धान आया, जिसकी खरीद हो चुकी है। वहीं सामान्य धान की करीब 6 लाख क्विंटल आवक में से लगभग 1 लाख क्विंटल की खरीद हो चुकी है और बाकी धान की बोली की प्रक्रिया जारी है। 24 लाख एकड़ का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश में करीब 24 लाख एकड़ का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इसमें से करीब 19 लाख एकड़ क्षेत्र का सैटेलाइट के माध्यम से सत्यापन हो चुका है, जबकि बाकी क्षेत्र का मैन्युअल वेरिफिकेशन किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि कुछ तकनीकी खामियां हैं, जिन्हें एक-दो दिन में दूर कर लिया जाएगा। इसके बाद औसत के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पराली प्रबंधन पर बढ़ेगी किसानों को मिलने वाली राशि कृषि मंत्री ने पराली प्रबंधन को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हरियाणा में किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, जिसे आने वाले समय में बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हजारों की संख्या में पराली प्रबंधन की मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इन मशीनों से पराली की बाइंडिंग कर उसे फैक्ट्रियों तक पहुंचाया जाता है, जबकि कुछ पराली को खेत में ही मिलाया जाता है। धान घोटाला रोकने के लिए जियो फेंसिंग का सहारा मंडियों में धान खरीद के दौरान गड़बड़ी रोकने के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने जियो फेंसिंग की व्यवस्था लागू की है। अब मंडी का गेट पास किसान के घर से नहीं बल्कि मंडी में पहुंचने के बाद जारी होगा। सरकार का दावा है कि इस व्यवस्था से फर्जी एंट्री और धान खरीद में होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। किसानों से कृषि मंत्री की अपील—एक-दो दिन रखें संयम किसानों के प्रदर्शन और धान खरीद को लेकर श्याम सिंह राणा ने कहा कि कुछ प्रक्रियाओं के लिए केंद्र सरकार की अनुमति आवश्यक होती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मंडियों में सामान्य धान की आवक कम है और एफसीआई की खरीद प्रक्रिया भी उसी के अनुसार आगे बढ़ रही है। कृषि मंत्री ने किसानों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि एक-दो दिन में पूरा सिस्टम व्यवस्थित हो जाएगा। खिलाड़ियों ने कहा—नशा छोड़ो, खेल से जुड़ो नमो क्रिकेट लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने बताया कि करनाल की करीब 100 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उनकी टीम ने जीत हासिल की है और अब पंचकूला में 21 लाख रुपये के इनाम के लिए होने वाले मुकाबले में हिस्सा लेगी। खिलाड़ियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने की अपील की। मैदान पर जोश, खिलाड़ियों में जीत का जुनून नमो क्रिकेट लीग को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आया। अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। आयोजकों की ओर से कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आयोजकों, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बाइट — श्याम सिंह राणा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री0
0
Report
रायसेन की औद्योगिक नगरी में मजदूरी बकाए पर हत्या, तीनों भाई गिरफ्तार
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले की औद्योगिक नगरी में देर रात युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है... आरोपी 3 सगे भाईयों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जुलूस निकाला. पुलिस के अनुसार मजदूरी के बकाया पैसों को लेकर चाकूओ से हमला कर हत्या कर दी थी. आरोपी मृतक पेंटर के साथ कलर पुट्टी का काम करते थे. तीनो आरोपी पाली पिपलिया जिला नर्मदापुरम के निवासी हैं तथा पहले से आपराधिक रिकॉर्ड अड़ीबाज़ी SC-ST एक्ट जैसे मामले दर्ज हैं. आपसी पैसों के लेनदेन में चाकुओं से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है ... मृतक की पहचान 32 वर्षीय जगदीश लोधी के रूप में हुई जो उदयपुरा के ग्राम भाड़ेर का निवासी है.0
0
Report
टोल प्लाजा पर दबंग ने डिप्टी मैनेजर की पिटाई कर दी: पहचान के बाद लाठी चार्ज
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन Live cctv दबंग ने टोल प्लाजा पर की दबंगाई, टोल नहीं देने को लेकर की मारपीट, मोबाईल में फोटो देख चेहरा पहचाना और टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर को लाठी, थप्पड़ व घूंसों से पीटा, टोल प्लाजा के बाहर कार खड़ी कर डिप्टी मैनेजर को पहले कमरे में पीटा फिर बाहर लाकर भी मारपीट की, पुलिस ने कल देर रात किया प्रकरण दर्ज, उज्जैन गरोठ हाइवे के खेड़ा खजुरिया टोल प्लाजा की घटना, थाना राघवी का मामला, उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्र में टोल टैक्स नहीं देने को लेकर टोल टैक्स प्लाजा पर दबंगई का एक वीडियो सामने आया है। खास बात तो यह है कि आरोपी द्वारा टोल प्लाजा के अंदर घुसकर अपने मोबाइल में फोटो देखकर टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर की पहचान की और उसके बाद मारपीट शुरू कर दी। यह घटना उज्जैन गरोठ हाईवे के खेड़ा खजुरिया टोल प्लाजा की है। मामले में थाना राघवी पुलिस ने देर रात दबंग आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है, दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है कि राहुल सिंह नामक दबंग युवक 4 दिन पहले 19 सितम्बर रात्रि करीब 1 बजे को उज्जैन गरोठ हाइवे के खेड़ा खजुरिया टोल प्लाजा पहुंचा। यहां बीच सड़क पर कार खड़ी की। कार का नम्बर MP-09-ZU-7776 बताया जा रहा है। राहुल सिंह टोल प्लाजा के केबिन में पहुंचता है और अपना मोबाइल निकाल कर उसमें मौजूद एक फोटो को केबिन में मौजूद डिप्टी मैनेजर दीपक कुमार को दिखाते हुए पहचान की। इसके बाद वहीं से एक लाठी उठाकर मारना शुरू किया। टोल प्लाजा के चेम्बर में व बीच सड़क पर लाठी, थप्पड़ व घुंसों से पीटा। बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल सिंह टोल प्लाजा नहीं देने को लेकर दबंगई कर रहा था। इस घटना को लेकर डिप्टी मैनेजर दीपक कुमार ने थाना राघवी में शिकायती आवेदन दिया इस पर जांच के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी राहुल सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। यहां BNS की धारा 115(2), 296(b), 351(3) में केस दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी राहुल सिंह फरार बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
जळगाव के लक्ष्मी नगर में 5100 नारियल से बना गणेश, बच्चों ने तैयार किया
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावातील लक्ष्मी नगरात जय श्रीराम मित्र गणेश मंडळाने साकारला नारळाचा गणपती . तब्बल 5 हजार 100 नारळाच्या माध्यमातून चार शाळकरी विद्यार्थ्यांनी तयार केला गणपती.. पर्यावरण गणेशोस्तव साजरा करण्यासाठी जय श्रीराम मित्र गणेश मंडळाचा उपक्रम... मंडळाच्या वतीने मानाच्या छोट्या मूर्तीचे विसर्जन केले जाणार असून नारळाच्या मूर्तीचे सर्व नागरिकांना प्रसाद म्हणून वाटप केले जाणार आहे नारळापासून बनविलेला गणपती पाहण्यासाठी वेगवेगळ्या परिसरातील नागरिकांची गर्दी... नारळाचा हा बाप्पा सोशल मीडियावर देखील प्रचंड व्हायरल होत आहे... या संपूर्ण परिस्थितीचा आढावा घेतला आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी पदाधिकारी, जय श्रीराम मित्र मंडळ.0
0
Report
किशनगढ़ रामनेर रोड पर गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग, दमकल ने नियंत्रण पाया
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के रामनेर रोड स्थित तीन मंजिला गोदाम में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम से धुआं उठने लगा। आग की लपटें देख गोदाम स्टाफ और आसपास के क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलते ही दमकल भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, आगजनी की सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोदाम के बाहर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात ऐसे रहे कि दमकलकर्मी आग से जूझते रहे और पुलिस भीड़ को पीछे हटाने में लगी रही। आग बुझाने के दौरान गोदाम का शटर बंद कर दिया गया, ताकि पानी की बौछार से सामान खराब न हो। तीनों मंजिलों पर गोदाम स्टाफ मौजूद था। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं भड़की, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। एहतियातन इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई।0
0
Report
नशा मुक्ति केंद्र से लौटे युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने जाँच की मांग
Kapurthala, Punjab:नशा मुक्ति केंद्र से लौटे 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत नवां पिंड भट्ठे में सुनसान जगह से मिला युवक का शव, परिवार ने जताई चिंता कपूरथला के गांव नवां पिंड भट्ठे में 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाकर घर लौटा था। बुधवार को उसका शव गांव के एक सुनसान इलाके से बरामद हुआ। शाम को दो दोस्त अपने साथ लेकर गए थे परिवार के अनुसार, मृतक को शाम के समय उसके दो दोस्त अपने साथ लेकर गए थे। इसके बाद सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जानकारी परिवार को मिली। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। गांव में नशे के बढ़ते प्रचलन पर जताई चिंता परिवार और ग्रामीणों ने गांव में बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई। उनका कहना है कि नशा तस्करों के कारण युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और उनकी जिंदगी बर्बाद हो रही है। उन्होंने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नशे का सेवन करने के बाद युवक की मौत का पुलिस का दावा पुलिस के अनुसार, प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि नशा मुक्ति केंद्र से लौटने के बाद मृतक अपने दो दोस्तों के साथ एक जगह बैठा था। पुलिस का कहना है कि तीनों ने कथित तौर पर किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया, जिसके बाद युवक की मौत हो गई। मौत के बाद शव सुनसान जगह पर छोड़ने का आरोप पुलिस के मुताबिक, युवक की मौत के बाद उसके दोनों दोस्तों ने कथित तौर पर शव को घसीटकर गांव के एक सुनसान इलाके में छोड़ दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को मिली。 पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का कारण पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा。0
0
Report
Advertisement
