242401
पुवायां में क्षेत्रीय विधायक चेतराम ने प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ शपथ दिलाई
Powayan, Uttar Pradesh:क्षेत्रीय विधायक चेतराम ने पुवायां नगर पालिका सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान शपथ दिलाई कि वह अपने गांव और नगर पालिका को स्वच्छ रखने के लिए सिंगल उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण की हानियों के बारे में जागरूक किया और सिंगल उपयोग प्लास्टिक के बहिष्कार करने कपड़े के थेले का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वार्ड 36 में रिंकल गर्ग बनाम अपूर्वा शर्मा: युवा महिला प्रत्याशी का सीधा मुकाबला
Alwar, Rajasthan:वार्ड 36 में आमने-सामने भाजपा-कांग्रेस की युवा महिला प्रत्याशी, दोनों के कार्यालय भी आमने-सामने अलवर नगर निगम चुनाव वार्ड 36 की खबर अलवर। अलवर नगर निगम के 65 वार्डों में चुनावी मुकाबला लगातार रोचक होता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों प्रमुख दलों के दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतरकर प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क और प्रचार अभियान चला रहे हैं। मतदाताओं को साधने के लिए दोनों दलों ने अपने-अपने संकल्प पत्र भी जारी किए हैं। अलवर पहुंचे भाजपा के राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया, वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस का मैनिफेस्टो जनता के सामने रखा। इन सबके बीच वार्ड नंबर 36 पर खास नजरें टिकी हुई हैं। यहां कांग्रेस ने रिंकल गर्ग को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा की ओर से अपूर्वा शर्मा चुनाव मैदान में हैं। नगर निगम मेयर का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के कारण इस वार्ड का मुकाबला और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों प्रत्याशी युवा, शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवारों से आती हैं। खास बात यह है कि दोनों प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय भी एक-दूसरे के बिल्कुल पास बनाए गए हैं। ऐसे में दिनभर दोनों कार्यालयों पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी रहती है, जिससे वार्ड 36 का चुनावी माहौल खासा गर्म नजर आ रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी रिंकल गर्ग के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के करीब तीन साल का कार्यकाल बीतने के बावजूद विकास के नाम पर जमीनी स्तर पर कुछ खास नहीं हुआ और सिर्फ कागजों में काम होने का दावा किया जा रहा है। वहीं साथ ही बने भाजपा प्रत्याशी अपूर्वा शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वन मंत्री संजय शर्मा ने किया। इस दौरान संजय शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी की जीत का दावा करते हुए कहा कि नगर निगम में भाजपा का ही बोर्ड बनेगा। अपूर्वा शर्मा भाजपा नेता निलेश खंडेलवाल की पुत्रवधू है । वार्ड 36 में दोनों प्रमुख दलों की युवा महिला प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होने से यह वार्ड अलवर नगर निगम चुनाव में सबसे चर्चित सीटों में शामिल हो गया है। अब देखना होगा कि मतदाता किस प्रत्याशी के पक्ष में अपना फैसला सुनाते हैं。0
0
Report
बीकानेर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 21 प्रमुख बिंदुओं के साथ घोषणापत्र जारी किया
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र। पूर्व मंत्री बीडी कल्ला और जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने विमोचन किया। शहर के विकास को लेकर 21 प्रमुख बिंदुओं को एजेंडे में शामिल किया गया है। घोषणा पत्र के जरिए कांग्रेस ने जनता के सामने रखा अपना विजन। बीजेपी के बाद कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, चुनावी मुकाबला तेज हुआ। निकाय चुनाव को लेकर अब सियासी दलों ने अपने-अपने एजेंडे जनता के सामने रखने शुरू कर दिए हैं। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। पूर्व मंत्री बीडी कल्ला और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने शहर के विकास से जुड़े 21 प्रमुख बिंदुओं को अपने एजेंडे में शामिल किया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए पूर्व मंत्री बीडी कल्ला ने बीजेपी पर निशाना साधा और शहर के विकास तथा नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए; वहीं जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने भी कांग्रेस के एजेंडे को जनता के सामने रखते हुए बीजेपी पर राजनीतिक हमला बोला। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि घोषणा पत्र में शामिल मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी और इन्हीं विकास के एजेंडे के आधार पर समर्थन मांग रही है। खास बात ये है कि बीजेपी पहले ही निकाय चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। अब कांग्रेस ने भी अपना विजन सामने रख दिया है यानी चुनावी मैदान में आमने-सामने मुकाबले के साथ अब घोषणापत्रों के जरिए विकास के दावों की सियासत तेज हो गई है। दोनों प्रमुख दल अपने-अपने एजेंडे को जनता के सामने रख रहे हैं। अब इन वादों और विजन में से जनता किसके एजेंडे पर भरोसा जताती है… इसका जवाब चुनावी नतीजों में सामने आएगा। बाइट – डॉ बीडी कल्ला (पूर्व मंत्री) बाइट – मदन गोपाल मेघवाल (कांग्रेस जिलाध्यक्ष)0
0
Report
सीकर में भाजपा मंत्री रोहन गुप्ता का स्वागत, निकाय चुनाव के लिए एकजुटता पर जोर
Sikar, Rajasthan:भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता आए सीकर, भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में रोहन गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और आगामी निकाय चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को जिताने का अपील की।0
0
Report
Advertisement
पार्वती बांध में भारी जल प्रवाह, 2 गेट खोले, 2200.76 क्यूसेक डिस्चार्ज
Dholpur, Rajasthan:पार्वती बांध आंगई में पानी की जबरदस्त आवक, 2 गेट खोलकर 2200.76 क्यूसेक पानी किया डिस्चार्ज सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा उपखंड के आंगई स्थित पार्वती बांध में कैचमेंट एरिया में हुई भारी बारिश के बाद पानी की जबरदस्त आवक हो रही है। शेरनी और पार्वती नदी के उफान से बांध का जलस्तर तेजी से बढ़कर 222.95 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि बांध का पूर्ण भराव स्तर (FRL) 223.41 मीटर है। बांध के खतरे के निशान के करीब पहुंचने पर सिंचाई विभाग ने एहतियातन बांध के 2 गेटों को 2-2 फीट खोल दिया है। सिंचाई विभाग के एईएन पपेन्द्र मीणा ने बताया कि पार्वती बांध के कैचमेंट एरिया में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। इससे आंगई गांव स्थित पार्वती बांध में शेरनी नदी और पार्वती नदी दोनों से भारी मात्रा में पानी की आवक हो रही है। आज दोपहर तक बांध अपनी भराव क्षमता के बेहद करीब पहुंच गया था। बांध में लगातार पानी की आवक को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शाम 4:30 बजे बांध के 2 गेट खोलकर करीब 2200.76 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई है। बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। धौलपुर जिला प्रशासन ने नदी के बहाव क्षेत्र में बसे गांवों के लिए एडवाइजरी जारी की है। गिरदावर और हल्का पटवारियों को नदी किनारे स्थित गांवों में मुनादी कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोग नदी किनारे न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। सतर्कता की दृष्टि से सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता बांध पर तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने बांध पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। बांध पर सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। एईएन पppeन्द्र मीणा सहित सिंचाई विभाग की पूरी टीम और पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद है और पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बाइट 1 सुरेंद्र सिंह सिकरवार , जेईएन0
0
Report
पंकज के पैकेज के लिए क्या अपडेट आया?
Noida, Uttar Pradesh:पंकज के पैकेज के लिए0
0
Report
JPSC पेपर लूट पर BJP- Congress के आरोप, स्ट्रॉन्ग रूम से प्रश्नपत्र हेरफेर का सवाल
Ranchi, Jharkhand:JPSC परीक्षा विवाद को लेकर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने जांच का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि Assistant Conservator of Forests और Forest Range Officer की परीक्षा के प्रश्न-पत्र स्ट्रॉन्ग रूम से निकालकर उनमें बदलाव किए गए। सुधांशु त्रिवेदी ने इसे महज पेपर लीक नहीं, बल्कि “पेपर लूट” करार दिया। वहीं, सुधांशु त्रिवेदी के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिंह ने कहा कि बीजेपी की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि कांग्रेस शासित सरकार में JPSC की परीक्षाओं में पेपर लीक नहीं, बल्कि “पेपर लूट” हुई है और स्ट्रॉन्ग रूम से प्रश्न-पत्र निकालकर उनमें बदलाव किए गए। राकेश सिंह ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि लूट में भारतीय जनता पार्टी को महारत हासिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि EVM को लूटकर सरकार बनाने वाली बीजेपी को हर जगह लूट ही दिखाई देती है। उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे, वोट और बच्चों एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार तमाम मामलों की निष्पक्ष जांच करा रही है और CID भी पूरे मामले की जांच पारदर्शिता के साथ कर रही है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि NTA से जुड़े मामलों की जांच में कथित नाकामी को छिपाने के लिए बीजेपी इस तरह के आरोप लगा रही है।0
0
Report
Advertisement
शेखावाटी की हवेलियों को वैश्विक पहचान, राजस्थान पर्यटन में नया मुकाम
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- शेखावाटी की हवेलियों को वैश्विक पहचान0
0
Report
अखिलेश यादव को कृष्ण अवतार दिखाने पर हलचल, सपा-भाजपा संतों के बयानों की चर्चा
Ayodhya, Uttar Pradesh:सपा प्रवक्ता मनोज पांडे ने ट्वीटर पर पोस्ट किया है, जिसमें अखिलेश यादव को कृष्ण अवतार में दिखाया है, बीजेपी और साधु संत सीताराम दास और महामंडलेश्वर विष्णु दास महराज जी की बाईट0
0
Report
15 दिन त्योहारों में 12 बजे तक स्पीकर छूट: मुंबई में नवरात्रि-गणेशोत्सव
Mumbai, Maharashtra:वारिश पठान के बयान पर बोलते हुए बीजेपी नेता अमित साटम ने कहा कि साल में १५ दिन राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग त्योहारों में रात १२ बजे तक स्पीकर बजाने की अनुमति दी जा सकती है।यह फैसला संबंधित राज्य में मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्योहारों को लेकर राज्य सरकार करती है। इसलिए मुंबई में नवरात्रि और गणेशोत्सव के लिए यह फैसला लिया गया है।0
0
Report
Advertisement
मंडी में दिशा बैठक: कंगना रनौत ने अधिकारियों पर तीखा रुख दिखाया, वीडियो वायरल
Mandi, Himachal Pradesh:मंडी में दिशा की बैठक में कंगना रनौत का अधिकारियों पर तीखा रुख, मीटिंग का VDO वायरल मंडी में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता मंडी की सांसद कंगना रनौत कर रही थी। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जा रही है कि इसी दौरान सांसद कंगना रनौत ने अधिकारियों के कामकाज को लेकर तीखे अंदाज में नाराजगी जताई और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए बैठक में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि दिशा की बैठक का उद्देश्य योजनाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करना और जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करना है। सांसद ने अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को बैठकों में पूरी तैयारी के साथ आना चाहिए और दिए गए निर्देशों पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी.0
0
Report
बाढ़ग्रस्त मुंगेर में स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर पहुंचकर दवाएं बांटी
Munger, Bihar:बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, ग्रामीणों की जांच कर बांटी दवाएं डीएम के निर्देश पर गंगा पार की तीन पंचायतों समेत जमालपुर और धरहरा के प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची मेडिकल टीम मुंगेर: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और जिले में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचीं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गंगा पार स्थित टिकारामपुर, जाफरनगर और कुतलुपुर पंचायतों में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच की। टीम ने ग्रामीणों की जांच के बाद आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण किया।वहीं, जमालपुर और धरहरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में भी मोबाइल मेडिकल टीम को भेजा गया। टीम ने प्रभावित गांवों में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बीमार लोगों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और दूषित पानी के सेवन से बचने की सलाह दी।0
0
Report
शिक्षकों के सत्याग्रह से बिहार में शिक्षा सुधार की मांग तेज
Khajuria Khurd, Bihar:पुरानी पेंशन, समान कार्य-समान वेतन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा; उग्र आंदोलन की चेतावनी。 जहां देशभर में शिक्षकों का सम्मान किया जाता है, वहीं बिहार के कैमूर जिले में शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों और शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 'शिक्षक सत्याग्रह आंदोलन' के तहत धरने पर बैठने को मजबूर दिखे। यह आंदोलन बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के आह्वान पर आयोजित किया गया। धरना स्थल पर मौजूद बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार प्रसाद ने कहा कि प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापकों, प्रधान शिक्षकों और नियोजित शिक्षकों की कुल 28 से 29 सूत्रीय मांगें हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी ही बनाई नियमावली का पालन नहीं कर रही है। नियमावली के अनुसार 12 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति मिलनी चाहिए, लेकिन जब वित्तीय लाभ देने की बात आती है तो सरकार अपने वादों से मुकर जाती है। संतोष प्रसाद ने जिला शिक्षा कार्यालय में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार पर आक्रोश जताते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर शिक्षकों से राशि उगाही करके काम किया जा रहा है। यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ, तो संघ भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगा。 वहीं, संघ की जिला इकाई कैमूर की प्रधान सचिव सीमा कुमारी ने कहा कि शिक्षकों का दो-दो महीने का वेतन अकारण अटका दिया जाता है, जिससे उनके घर के चूल्हे ठंडे पड़ जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रोन्नति और सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) में प्रविष्टि के नाम पर जिला शिक्षा कार्यालय में रिश्वत की मांग की जाती है। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि उन्हें अब तक केवल झूठे आश्वासन मिले हैं, जबकि वे अब ठोस आदेश चाहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जिला स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़क से सदन और कोर्ट तक लड़ाई लड़ते हुए इसे उग्र राज्यव्यापी आंदोलन का रूप देंगे。0
0
Report
Advertisement
कासगंज पटियाली में बुलडोजर से नजूल की 2 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में चला बुलडोजर,लगभग दो करोड़ की नजूल की भूमि को कराया कब्जा मुक्त. कासगंज जनपद के कस्बा पटियाली में तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नजूल की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन की टीम ने मौके पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे को हटाया। कब्जे में ली गई सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। तहसील प्रशासन की कार्रवाई के दौरान एसडीएम आतिश कुमार और तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही प्रशासन के अनुसार, उक्त भूमि पर विशाल कश्यप और उसके परिवार कई सालों से कब्जा था कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से कब्जे को हटाकर सरकारी भूमि को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय स्तर पर बताया गया कि विशाल कश्यप संपन्न परिवार से है और उसके पास ट्रैक्टर, मकान तथा कृषि भूमि भी है。0
0
Report
मनोज यादव की पोस्ट ने अखिलेश यादव की रक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा किया
Noida, Uttar Pradesh:इनपुट पंकज जी के बुलेटिन के लिये है सपा प्रवक्ता मनोज यादव ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि PDA के हक़ अधिकार के रक्षक आदरणीय अखिलेश यादव जी। बिल्कुल दादा कृष्ण की तरह सबकी रक्षा करने वाले और सदैव दादा कृष्ण की तरह मुस्कुराते रहने वाले मेरे भगवान。0
0
Report
झीरम घाटी हमले: अदालत ने आरोपियों को दोषी ठहराया; उमेश पटेल ने स्वागत किया
Darogapara, Chhattisgarh:झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 13 साल बाद NIA की विशेष अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। फैसले के बाद झीरम हमले में मारे गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नंदकुमार पटेल के बेटे और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है।उमेश पटेल ने कहा कि सभी आरोपियों को दोषी माना गया है, यह स्वागत योग्य है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि झीरम घाटी हमले के पीछे कथित कंस्पायरेसी यानी साजिश के पहलू को लेकर उनकी लड़ाई अभी जारी रहेगी।उन्होंने कहा कि साजिश के पहलू को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। उमेश पटेल के मुताबिक, इस संबंध में पहले भी सुप्रीम कोर्ट में मांग की जा चुकी है।फैसले में लगे लंबे समय के सवाल पर उमेश पटेल ने कहा कि समय जरूर लगा, लेकिन कम से कम अब इस मामले में इतना तो हुआ कि आरोपियों को दोषी माना गया।0
0
Report
Advertisement
