242001
शाहजहांपुर में किसान यूनियन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, बाढ़ और गन्ना भुगतान की मांग
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने शाहजहांपुर में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नदी किनारे रहने वाले कई किसानों के घर बाढ़ में बह गए और उनकी फसलें भी बर्बाद हो गईं। उन्होंने बाढ़ पीड़ित किसानों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही बंडा के बजाज शुगर मिल पर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को शीघ्र कराने की भी अपील की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मथुरा महोली हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल मथुरा: जनपद मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में 28 अक्टूबर को ग्राम महोली में हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार देर रात पुलिस और मुख्य आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है。 पालीखेड़ा-महोली मार्ग पर हुई मुठभेड़ थाना हाईवे पुलिस को रविवार रात करीब 11:15 बजे मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पालीखेड़ा से महोली की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। पालीखेड़ा मार्ग पर बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक से आ रहे आरोपी को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में गोली आरोपी के दाहिने पैर में जा लगी और वह गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया。 अवैध हथियार और बिना नंबर की बाइक बरामद मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान विशाल उर्फ विकास (32 वर्ष) पुत्र होरीलाल, निवासी ग्राम महोली, थाना हाईवे के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक .315 बोर का देशी तमंचा, नाल में फंसा 1 खोखा कारतूस, 2 अन्य खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है。 क्या बोले एसपी सिटी मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को महोली गांव में हुई हत्या के संबंध में थाना हाईवे पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी विशाल उर्फ विकास पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल दाखिल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。 बाइट--एसपी सिटी--राजीव कुमार सिंह0
0
Report
अहोई अष्टमी: राधा कुंड में हजारों दंपतियों ने महास्नान से संतान मांग पूरी
Mathura, Uttar Pradesh:अहोई अष्टमी पर राधा कुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों नि:संतान दंपतियों ने किया महास्नान मथुरा: अहोई अष्टमी के पावन अवसर पर गोवर्धन स्थित राधा कुंड और श्याम कुंड में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आधी रात होते ही कुंड के तट पर हजारों नि:संतान दंपतियों ने हाथ जोड़कर भगवान श्री कृष्ण और श्री राधा रानी का ध्यान लगाया और पावन जल में महास्नान किया। मान्यता है कि इस विशेष तिथि पर दंपती जोड़े से स्नान कर व्रत का पारण करते हैं, जिससे उनकी संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है। राधा कुंड में पावन स्नान का महत्व अहोई अष्टमी की रात्रि ठीक 12 बजे राधा कुंड और श्याम कुंड में स्नान करने का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर न केवल देश के कोने-कोने से बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचे। आधी रात के शुभ मुहूर्त में दंपतियों ने एक साथ डुबकी लगाकर संतान प्राप्ति और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पूरे कुंड परिसर में 'राधे-राधे' के जयघोष गूंजते रहे। सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम भक्तों की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन व पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कड़ा सुरक्षा घेरा: भीड़ को नियंत्रित करने और अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वन-वे रूट व्यवस्था: श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए एंट्री और एग्जिट के लिए वन-वे (One-Way) रूट लागू किया गया, ताकि यातायात बाधित न हो और भक्त आसानी से दर्शन व स्नान कर सकें। राधा कुंड और श्याम कुंड का यह विहंगम दृश्य और भक्तों की अटूट श्रद्धा यह साबित करती है कि ब्रज की यह भूमि आज भी चमत्कारों और जन-आस्था का केंद्र बनी हुई है।0
0
Report
रंगनाथ मंदिर के गरुण स्तम्भ का पुनरोद्धार: बालालायम तीन दिन, स्वर्ण मंडन शुरू
Mathura, Uttar Pradesh:रंगनाथ मंदिर में स्वर्ण स्तंभ का होगा पुनरुद्धार: 3 दिन तक मनाया बाल्यालम उत्सव, गरुड़ स्तंभ की शक्तियों को किया छवि चित्र में स्थापित मथुरा--वृंदावन में श्री रामानुज सम्प्रदाय के प्रमुख दिव्यदेश रंगनाथ मंदिर में स्थापित गरुण ध्वज स्तम्भ के पुनरोद्धार की वैदिक प्रक्रिया दक्षिण भारतीय विद्वानों के सान्निध्य में पूर्ण हू। त्रिदिवसीय बालालय अनुष्ठान के उपरांत अब गरुण स्तम्भ के स्वर्ण मंडन का कार्य शुरू होगा। उत्तर भारत में श्री वैष्णव संप्रदाय के सबसे बड़े दिव्यदेश रंगनाथ मंदिर को ब्रजवासी सोने के खंबे के मन्दिर के नाम से भी जानते है। जबकि रामानुज सम्प्रदाय की दिव्यदेश परम्परा के अनुसार गरुण ध्वज स्तम्भ भगवान के दर्शन की प्रथम सीढ़ी है। इसके शरणागत होकर ही भगवान को प्राप्त किया जा सकता है। लगभग पौने दो सौ वर्ष प्राचीन श्री रंगनाथ मंदिर में वैदिक परम्परा के अनुरूप भगवान श्री गोदा रंगमन्नार के मुख्य गर्भ गृह के समक्ष गरुण स्तम्भ स्थापित है। शाल और सागवान की लकड़ी से निर्मित पचास फीट ऊँचे इस स्तम्भ पर स्वर्ण का बाह्य आवरण है। जोकि खुले स्थान में होने के कारण क्षरण होने लगा था। मन्दिर के महंत गोवर्धन पीठाधीश्वर बालक स्वामी जी की इच्छानुसार इसके पुनरोद्धार का संकल्प लिया गया। जिसमें क्षरण हो चुके स्थान पर पुनः स्वर्ण मंडन किया जायेगा। सम्प्रदाय की वैदिक रीति रिवाजों के अनुरूप दक्षिण भारतीय वेदपाठी विद्वानों द्वारा मन्दिर में त्रिदिवसीय बालालायम अनुष्ठान किया गया। जिसके प्रथम चरण में अंकुरारोपन, देव आह्वान, गरुण शांति और सुदर्शन हवनादि के उपरांत गरुण स्तम्भ की संपूर्ण शक्ति प्रतीकात्मक छवि में प्रतिस्थापित की गई। जिसे बालालायम कहा जाता है। गरुड़ स्तम्भ का कार्य दक्षिण भारत से आए लक्ष्मी नरसिम्हन के नेतृत्व में 10 अनुभवी लोगों द्वारा किया जाएगा। लक्ष्मी नरसिम्हन ने बताया कि वह दक्षिण भारत के कई प्रमुख मंदिरों में यह कार्य कर चुके हैं। सबसे पहले पाढ़ बांधने के बाद यह देखा जाएगा कि स्तम्भ में प्रयुक्त लकड़ी किस हाल में है, जिसके बाद ही स्वर्ण चढ़ानें की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें 60 से ज्यादा दिनों का समय लग सकता है। मन्दिर की सी ई ओ अनघा श्री निवासन ने बताया कि इस संपूर्ण प्रक्रिया में 2 महीने से अधिक का समय लगेगा। लगभग सात किलो सोने से पवित्र स्तम्भ का स्वर्ण मंडन किया जायेगा। यह स्वर्ण भक्तों द्वारा दान स्वरूप मंदिर में दिया जा सकता है। इस गरुण स्तम्भ का कार्य होली के बाद आयोजित होने वाले ब्रह्मोत्सव तक पूर्ण होने की संभावना है। मन्दिर के पुजारी राजू स्वामी ने बताया कि दक्षिण के विद्वानों के आचार्यत्व में यह वैदिक अनुष्ठान किया गया। जिसमें प्रथम दिवस अंकुर रोपण, मृदा रोपण,हवन आदि पूजा हुई। दूसरे दिन लघु ब्रह्मोत्सव हुआ। तीसरे और अंतिम दिन रविवार को शुभ मुहूर्त में अन्य पूजा हवन पूर्णाहुति आदि हुई। इस दौरान अनेकानेक कार्य शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न हुए। उन्होंने बताया कि पुनरोद्धार का कार्य प्रथम बार संपादित किया जा रहा है। इस दौरान पुरोहित विजय मिश्र, रघुनाथ स्वामी, रंगा स्वामी, चौवी स्वामी,वासु स्वामी, आर कृष्णन, एम एल पांडे, शेषाचारी, राजन स्वामी, राजू सक्सेना, सुधा कुलश्रेष्ठ, कल्पना जी, सुधा कृष्णन,तिरुपति राव,शरद शर्मा सहित अनेक मंदिर दर्शन करने आए भक्त मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
एटा के नई बस्ती में सरेआम जुआ खेलने का वीडियो वायरल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में जुआरियों का जुआ खेलने का वीडियो वायरल. मोहल्ला नई बस्ती में सरेआम गली में खेला जा रहा जुआ. हार-जीत की बाजी लगाते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. वायरल वीडियो में युवक खुलेआम कहता नजर आ रहा है- हम खेलेंगे जुआ, हमें कोई नहीं रोक सकता. अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है. थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती का मामला.0
0
Report
अररिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार में 332 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर अकबर अली गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अररिया नगर थाना, पलासी और ताराबाड़ी इलाकों में अलग-अलग छापेमारी कर 332 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसमें पश्चिम बंगाल के मालदा से स्मैक की खेप लेकर आ रहे एक बड़े तस्कर अकबर अली को पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार भी किया गया है । पुलिस ने पलासी थानाक्षेत्र से एक स्मैक कारोबारी और तारबाड़ी थानाक्षेत्र से भी एक स्मैक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अब इन तस्करों से पूछताछ कर स्मैक के बिहार और पश्चिम बंगाल कनेक्शन खंगालने में जुट गई है।0
0
Report
बेगूसराय में हथियारबंद अपराधी सोना-चांदी दुकानदार से लूटपाट, दो युवक गोली लगे
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर हथियार के बल पर सोना चांदी के दुकानदारों से लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया। हालांकि, गोली लगने के बावजूद दोनों युवकों ने हिम्मत नहीं हारी और जेवरात से भरा बैग लेकर मौके से भाग निकले। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित एनएच-31 के पास की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित एनएच-31 के पास का है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने सोना-चांदी के एक दुकानदार को निशाना बनाते हुए लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने गुस्से में आकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों युवक गोली लगने से घायल हो गए। लेकिन गोली लगने के बावजूद दोनों युवकों ने हिम्मत नहीं हारी। अपनी जान बचाते हुए दोनों जेवरात से भरा बैग लेकर वहां से भागने लगे और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर आने लगे। इसके बाद तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद आनन-फानन में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर बेगूसराय में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े हो या रात के अंधेरे में, अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूटपाट और गोलीबारी की घटनाएं आम लोगों के बीच दहशत पैदा कर रही हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं दिख रहा है? क्या अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कमजोर पड़ रहा है? फिलहाल, इन सवालों के बीच पुलिस के सामने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की चुनौती है। आखिर बेगूसराय में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ क्यों खत्म होता जा रहा है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
महाराजा हरिशचंद्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में लगा महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*शिविर में 87 महिलाओं की जांच, निशुल्क दवाएं भी बांटीं* हरदोई के सवायजपुर कस्बे के महाराजा हरिश्चंद्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रविवार को महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 87 महिलाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी यादव ने महिलाओं की जांच की। जांच में कई महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत मिली। इनमें कुछ महिलाओं को इसकी जानकारी तक नहीं थी। डॉ. शालिनी यादव ने बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचने, नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच कराने और निर्धारित दवाओं का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने लगातार होने वाले दर्द को नजरअंदाज न करने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित खानपान अपनाने और बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने पर जोर दिया। शिविर में डॉ. राहुल तिवारी, डॉ. शिवांगी कुमारी, आस्था मिश्रा मौजूद रहीं।0
0
Report
अमित शाह व एस. जयशंकर के मार्गदर्शन में हुआ सौरभ चंद्राकर का प्रत्यर्पण : डिप्टी सीएम विजय शर्मा
Raipur, Chhattisgarh:Major Breakthrough in Mahadev App Syndicate: Dy CM Vijay Sharma Credits Amit Shah and S. Jaishankar for Saurabh Chandrakar's Extradition समाचार: महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे बड़ी कामयाबी बताया। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के सरगना के विदेश भागने पर मामला सीबीआई को सौंपा गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के मार्गदर्शन व इंटरपोल की मदद से सीबीआई ने उसे ओमान से प्रत्यर्पित कराया। भारत लाए जाने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।0
0
Report
तीन साल की मासूम बच्ची का शव खेत में मिला,परिजनों ने पड़ोस के 35वर्षीय पर दुषकर्म कर हत्या का आरोप।
Muskara, Uttar Pradesh::3 साल की मासूम बच्ची की मौत से सनसनी, पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या का गंभीर आरोप.गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़, यूपी के हमीरपुर जिले के मुस्कुरा से एक बेहद दुखद और गंभीर मामला सामने आया है, जहां तीन साल की मासूम बच्ची की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने एक 35 वर्षीय पड़ोस में रहने वाले युवक पर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर शव को खेत में फेकने का आरोप लगाया है। जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के गहरौली रोड पर तीन साल की मासूम बच्ची की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक हीरालाल बच्ची को बेहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। युवक ने मासूम के साथ जघन्य अपराध करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल मौके पर जिले के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं.और आरोपी युवक की तलाश जारी है .वही दूसरी तरफ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसी दौरान पुलिस और परिजनों में कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिससे पुलिस की आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए , जिसके बाद प्रशासन ने बढ़ते तनाव को देखते हुए पी ए सी की एक बैटेलियन सहित जिले के आधा दर्जन थानों की पुलिस को मौके पर तैनाथ कर दिया है0
0
Report
Advertisement
हड्डियों में फँसी शेरनी के दांत, लोगों ने उसकी जान बचाई
Noida, Uttar Pradesh:The lioness had a hard time due to bones caught in her teeth, and kind people saved her.0
0
Report
सैंडहिल क्रेन के माता-पिता अपने चूजे को उड़ना सिखाते हैं — बेहद दिलचस्प दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Sandhill crane parents teach their chick how to fly.0
0
Report
एक छत के नीचे लगा मेगा विधिक सहायता शिविर।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के पाइनवुड स्कूल में रविवार को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज मनोज कुमार राय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं उपकरण वितरित किए। सचिव आशुतोष तिवारी के अनुसार, करीब 400 लाभार्थियों की सूची तैयार की गई थी। नए आवेदनों को भी चिह्नित कर जल्द निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शेर सिंह कक्कड़, अपर जिला जज लखविंदर सिंह सूद, मनीष कुमार, श्रीमती अर्चना यादव, सौरभ श्रीवास्तव, मोहित शर्मा, निशांत देव, श्रीमती मिर्जा जीनत, संजय कुमार, प्रबोध वर्मा, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, बार अध्यक्ष राहुल त्यागी, काफी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी गण आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
सीकर में पंचायत चुनाव रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला
Sikar, Rajasthan:चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट सीकर के दादिया थाना इलाके में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। चुनाव में सरपंच प्रत्याशी के भाई सहित अन्य लोगों ने होटल पर बैठे भतीजे पर जानलेवा हमला किया। जिन्होंने युवक के सिर पर बोतल फोड़ दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सीकर लाया गया। सीकर के एस के अस्पताल से इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया है। इधर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घायल युवक राजेश उर्फ बंटी के भाई देशराज ने बताया कि आज शाम को उनके भाई राजेश पलासिया के पास खुशबू होटल पर अपने एक साथी के साथ बैठा था। इसी दौरान वहां पर एक बोलेरो गाड़ी आई जिसमें पूर्व सरपंच और हाल ही में चुनाव में पिपराली पंचायत से प्रत्याशी संतोष मूंड का भाई रामनिवास, जितेंद्र सहित अन्य लोग आए। इन्होंने आते ही राजेश के साथ मारपीट करना शुरू की। मारपीट करने के बाद राजेश के सिर पर बोतल फोड़ दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने गांव में इसकी सूचना दी और इसके बाद राजेश को अस्पताल लेकर आए। गांव के सरपंच विकास ने बताया कि इस बार जो चुनाव हुए उसमें राजेश ने उसका समर्थन किया था। राजेश रिश्ते में रामनिवास का भतीजा लगता है। इसी बात को लेकर वह रंजिश रख रहा था और आज मौका पाकर राजेश पर हमला कर दिया। हमारी मांग है की घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा कल से धरना शुरू करेंगे。 बता दें कि पिपराली में 30 अक्टूबर को सरपंच का रिजल्ट आया था। इसमें विकास ने 2009 वोटों से जीत हासिल की जबकि संतोष मूंड दूसरे नंबर पर रहा था。0
0
Report
होलोग्राफिक फैन का असाधारण प्रदर्शन दिखा
Noida, Uttar Pradesh:Extraordinary display of a holographic fan0
0
Report
तूफान से भागते लोग जहाँ थमते नहीं, डटे रहकर रोज़ी की कमाई बनाते
Noida, Uttar Pradesh:While others run from the storm, some must face it, earning every penny for their daily bread.0
0
Report
Advertisement
