242001
शाहजहांपुर में जिला बदर अपराधी हुआ गिरफ्तार
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के सिंधौली थाने की पुलिस ने जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है। सूचना के अनुसार आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज थे और उसे 6 महीने पहले जिले की सीमा से बाहर किया गया था। वहीं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा था। साथ ही गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिमला में मई में फिर भारी बारिश, जलभराव से जनजीवन प्रभावित
Shimla, Himachal Pradesh:हimachal प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मई महीने में हुई अचानक तेज बारिश ने जहां तापमान में गिरावट ला दी है, वहीं शहर का जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। लगातार हुई बारिश के चलते शहर के कई नाले ओवरफ्लो हो गए, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। कार्ट रोड से सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पानी सड़कों पर बहता नजर आया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक बदले मौसम ने न सिर्फ ठंडक बढ़ा दी है, बल्कि रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी असर डाला है। मई के महीने में इस तरह की बारिश ने लोगों को एक बार फिर सर्दी का एहसास करा दिया है। मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर उन इलाकों में जहां जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है।0
0
Report
गाजियाबाद में 70 वर्षीय ने 20 वर्षीय से शादी, चार शादियाँ; पत्नी ने मदद मांगी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने 20 वर्षीय युवती से शादी कर ली। 70 वर्षीय हाजी खलील कैला भट्टा का निवासी है और उसके शादी करने के बाद उसकी बीवी पुलिस से मदद की गुहार लगाने के लिए पहुंची। उनकी बीवी ने आरोपी लगाया कि हाजी खलील पहले भी कई शादियां कर चुका है। शादी करने के बाद वह महिलाओं से बच्चे पैदा करके उन्हें छोड़ देता है। उन्हें और उनके बच्चों को हाजी खलील से जान का खतरा है। हाजी खलील ने 20 वर्ष से युवती से चौथी शादी की है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।0
0
Report
आगरा के पैठे की मिठास अब एक जिला एक व्यंजन योजना से बढ़ेगी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के पैठे की मिठास से पूरी दुनिया वाकिफ है, आगरा को जितनी ताज की खूबसूरती के लिए जाना जाता है उतना ही पैठे की मिठास के लिए पहचाना जाता है, इसलिए योगी सरकार ने भी एक जिला एक उत्पात में पैठे को भी शामिल कर कई योजनाएं छोटी इकाई से लेकर बड़ी पेठा इकाइयों के लिए बनाई जिससे पैठे कारोबारियों को बड़ी राहत मिली, और पैठे की मिठास सात समंदर पार तक पहुंच गई आगरा में पेठा मतलब पंक्षी, पंक्षी पेठा के प्रबंधक ललित मोहन ने बताया कि हमने बदलते दौर के साथ पेठा की कई वैरायटी बनाई आज आगरा में 40 से ज्यादा पैठे की वैरायटियां है जिसमें पान पेठा, चॉकलेट पेठा, सदा पेठा, अंगूरी पेठा, केसर पेठा सहित 40 से ज्यादा किस्म की वैरायटियां है बाइट ललित मोहन/प्रबंधक पक्षी पेठा पेठा खरीदने आए ग्राहक ने बताया कि पेठा हर मामले में सुरक्षित है, पेठा नेचुरल तरीके से बनाया जाता है जिसमें मिलावट नहीं हो सकती, जबकि मावा या अन्य मिठाई में मिलावट होती है, जिसे ज्यादा दिन तक नहीं रख सकते, उन्होंने ये भी बताया कि पेठा गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है, जो शरीर को तरावट देता है, इसलिए वो परिवार के लिए पेठा खरीदना पसंद करते है बाइट ग्राहक जिला उद्योग के डिप्टी कमिश्नर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि सरकार की एक जिला एक उत्पात योजना के बाद अब सरकार एक और नई योजना ला रही है जिसे एक जिला एक व्यंजन में पैठे के साथ दाल मोठ और गजक को भी शामिल किया गया है, एक जिला एक उत्पात की तरह ही इस नई योजना में भी नए उद्यमियों को बड़ी सौगात दी जा रही है, नए रोजगार लगाने वाले युवाओं को 5 लाख रूपये तक बिना ब्याज और उससे ऊपर ब्याज देयता वाला ऋण दिया जा रहा है, नए उद्यमियों को टूल किट देने के साथ साथ लगातार बैठकें कर उन्हें और बेहतर करने के टिप्स भी दिए जा रहे है बाइट शैलेन्द्र कुमार/डिप्टी कमिश्नर जिला उद्योग केंद्र0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत: रिकॉर्ड निस्तारण के लक्ष्य के साथ तैयारी तेज़
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज़, जिला जज सत्येंद्र कुमार ने प्रचार-प्रसार के लिए एक जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम जनता को लोक अदालत के महत्व और इसमें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देगा।जिला जज ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 9 मई 2026 को सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कर लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है।उन्होंने बताया कि लोक अदालत के प्रचार के लिए चलाया गया यह अभियान लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपने लंबित मामलों का निपटारा करा सकें।जिला जज ने यह भी बताया कि इससे पूर्व आयोजित लोक अदालत में करीब 4,57,000 से अधिक मामलों का सफल निस्तारण किया गया था, जो एक बड़ी उपलब्धि रही। इस बार प्रशासन का लक्ष्य इससे भी अधिक मामलों का समाधान करना है, ताकि आम जनता को जल्द और सस्ता न्याय मिल सके।प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और वे बड़ी संख्या में लोक अदालत में भाग लेकर अपने विवादों का समाधान कराएंगे। बाईट:-जिला जज सत्येंद्र कुमार0
0
Report
मुंह बोले बेटे ने LIU के रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की हत्या कर दी
Bareilly, Uttar Pradesh:ANCHOR....संपत्ति के लिए मुंह बोले बेटे ने LIU के रिटायर्ड दरोगा की पत्नी का अगवा कर किया कत्ल, पीलीभीत में मिला शव हत्यारा नगर निगम में है संविदा कर्मी आरोपी गिरफ्तार, हत्या कर शब को कार घूमता रहा । बाद में पीलीभीत के जहानाबाद में रेलवे ट्रैक पर फेंका, पुलिस के सामने आरोपी ने जुल्म किया कबूल । वीओ 01 बरेली में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां रिटायर एलआईयू दरोगा की पत्नी शारदा यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले ने न सिर्फ इलाके को झकझोर दिया है, बल्कि भरोसे और रिश्तों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार का आरोप है कि जिस युवक को मुंह बोला बेटा माना और घर का सदस्य माना जाता था, उसी ने विश्वासघात करते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में भी सामने आया है की संपत्ति के लिए यह हत्या की है। दरअसल SSUBHASH नगर के मढ़ीनाथ इलाके में रहने वाले गजराज सिंह एलआईयू से दरोगा पद से रिटायर्ड हुए हैं। उनकी पत्नी शारदा यादव एक साधारण गृहणी थीं। रिश्तेदार रिंकू यादव के मुताबिक, बिहारीपुर निवासी वरुण पारासरी का घर में आना-जाना था। धीरे-धीरे वह परिवार के बेहद करीब आ गया और शारदा उसे अपने बेटे जैसा मानने लगी थीं। शनिवार दोपहर शारदा यादव घर से यह कहकर निकली थीं कि उन्हें बैंक में जेवर लॉकर में रखने हैं। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। जब देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन शुरुआत में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिजन खुद ही तलाश में जुट गये। सर्विलांस और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता चला कि शनिवार को सुबह 11:54 बजे वरुण ने शारदा को फोन किया था। इसके चार मिनट बाद, 11:58 बजे शारदा को मढ़ीनाथ इलाके में एक कार में बैठते हुए देखा गया। यह कार वरुण की ही थी। यहीं से शक गहराता चला गया। परिजनों ने पुलिस को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद सोमवार शाम पुलिस ने वरुण को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर पीलीभीत के जहानाबाद इलाके के पास से शारदा का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वरुण नगर निगम में संविदा कर्मी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हत्या अचानक नहीं की गई, बल्कि पूरी योजना के तहत अंजाम दी गई। वरुण पहले परिवार के करीब आया, उनका भरोसा जीता और फिर मौका देखकर शारदा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी की कार भी बरामद कर ली है, जिसमें खून के निशान मिले हैं। कार के अंदर रखे एक भारी औजार (पाना) पर भी खून लगा हुआ था। आशंका है कि इसी से शारदा के सिर पर वार कर उनकी हत्या की गई। परिवार का यह भी कहना है कि शारदा हमेशा गले में सोने की चेन और हाथों में अंगूठियां पहनती थीं, जिनका वजन करीब छह तोला बताया जा रहा है। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि हत्या के पीछे लालच भी एक बड़ी वजह हो सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी खुद मौके पर पहुंचे और जांच का जायZA लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा, हालांकि प्रथम दृष्टया सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत मानी जा रही है।0
0
Report
यवतमाल के अर्णी में असमय बारिश से गेहूं भीگا, किसानों में आक्रोश
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळच्या आर्णी शहरात वातावरणात बदल होऊन अचानक अवकाळी पावसाने हजेरी लावली, या पावसामुळे कृषी उत्पन्न बाजार समितीत विक्रीसाठी आणलेला गहू भिजला. पावसामुळे अंदाजे 1200 ते 1500 क्विंटल गहू भिजल्याची माहिती समोर आली आहे. हवामान विभागाने यवतमाळ जिल्ह्यासाठी तीन दिवसांचा येलो अलर्ट जारी केला होता. मात्र, अचानक गव्हाची मोठ्या प्रमाणात आवक झाल्याने बाजार समितीत साठवण व्यवस्थेवर ताण आला आणि पावसामुळे मोठे नुकसान झाले. दरम्यान प्रशासनाने गहूची हर्रास प्रक्रिया संततीने राबविली असा आरोप करीत शेतकऱ्यांनी संताप व्यक्त केला. शेतमाल भिजू नये यासाठी भर पावसात शेतकऱ्यांची धावपळ उडाली होती.0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर: कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में भारी हंगामा, फर्जी मतदान और लाठीचार्ज
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में नगर पंचायत कटरा के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भारी हंगामा हुआ। मतदान केंद्र पर फर्जी वोट पड़ने की सूचना पर भीड़ जुट गई जिसे हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भरत पटेल ने मतदान केंद्र के बाहर हंगामा किया। कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष की सदस्यता रद्द होने के बाद उपचुनाव चल रहा है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।0
0
Report
औरैया: 72 घंटे में हत्या का खुलासा, पत्नी, बेटे और रिश्तेदार गिरफ्तार
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया के अछल्दा थाना पुलिस एवं स्वाट-सर्विलांस टीम ने हत्या के सनसनीखेज मामले का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक रनवीर सिंह यादव हत्याकांड में उसकी पत्नी विनीता, बेटे हर्ष उर्फ हर्षित तथा रिश्तेदार गुरजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक रनवीर सिंह यादव शराब पीने का आदी था और शराब के लिए लगातार संपत्ति बेचने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। विवाद बढ़ने पर पत्नी व बेटे ने रिश्तेदार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर रनवीर की कुल्हाड़ी और लोहे के सब्बल से हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाइक से ले जाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया, ताकि मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो। आरोपियों ने शव को सड़क पर इस तरह डाला कि कोई वाहन उसके ऊपर से गुजर जाए और हत्या दुर्घटना लगने लगे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे का सब्बल, खून से सनी टी-शर्ट तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। अछल्दा पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तुर्कपुर अंडरपास के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।0
0
Report
बहराइच में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मोहल्ले वालों की सजगता से खुलासा
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के शहर कोतवाली इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ.. मोहल्ले वालों की सजगता से इस अनैतिक कारोबार का अंत हुआ फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पकड़े गए लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है..0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी कांग्रेस समाप्त करने का संकल्प, यूपी में महिलाएँ बड़ा फैक्टर
Ballia, Uttar Pradesh:राहुल गांधी ने कांग्रेस को समाप्त करने का संकल्प लिया है। क्षेत्रीय दल लगातार कमजोर हो रहे हैं; यूपी चुनाव में महिलाओं होंगी बड़ा फैक्टर—दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री, यूपी सरकार रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी एंकर- बलिया पहुंचे यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को समाप्त करने का संकल्प ले चुके हैं। राहुल गांधी अपने नेतृत्व में 100 चुनाव हार चुके हैं। वही कहा कि पश्चिम बंगाल में मोदी के विकास के रथ पर लोगों का विश्वास जुड़ चुका है। पश्चिम बंगाल में लोगों को स्वतंत्रता नहीं थी। लोगों को डराया और धमकाया जाता था। 90% से ज्यादा मतदान इस बात का प्रमाण है कि वहां के लोग विकास चाहते हैं। वही कहा कि पश्चिम बंगाल असम और पुदुचेरी में एनडीए को मिली जीत का सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश को मिलने वाला है। यहां मोदी जी के साथ योगी जी भी हैं लिहाजा चुनाव में एनडीए की सुनामी बहेगी। वही कहा कि क्षेत्रीय दल लगातार चुनाव हार रहे हैं। 2012 में अखिलेश यादव अपने चेहरे पर नहीं बल्कि मुलायम सिंह के चेहरे पर बने थे। अखिलेश यादव के रहते हुए भाजपा ने विजय हासिल किया। जबकि सपा अपने धुर विरोधी बसपा के साथ हाथ मिलाकर चुनाव लड़ चुकी थी। वही कहा कि महिलाएं हर जगह बड़ा फैक्टर साबित होती हैं। महिला आधी आबादी का नेतृत्व करती हैं उनके अधिकार असिमित है लेकिन विपक्षियों ने उनके अधिकारों को रोकने का प्रयास किया। सदन में महिलाओं के अधिकार को गिराकर विपक्ष ने जश्न मनाया। अब उत्तर प्रदेश में जब वोट मांगने जाएंगे तो यहां की माताएं बहनें उन्हें बताएंगी। वही स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने के सरकार के फैसले पर कहा कि यह एक टेक्निकल बात है सरकार किसकी जांच करा रही है। कंज्यूमर को सुरक्षा देने का कार्य सरकार कर रही है। ममता दीदी का बहुत सम्मान है। सभी लोग सम्मान करते हैं चुनाव लड़ना अलग बात है लेकिन उनके सम्मान में कोई कमी नहीं।0
0
Report
पीलीभीत में प्राकृतिक संकट से लाखों संपत्ति मलबे में, प्रशासन से मदद की पुकार
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि पल भर में लाखों की संपत्ति मलबे के ढेर में तब्दील हो गई फिलहाल, भट्ठे के अन्य हिस्सों को भी काफी नुकसान पहुंचा है...प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है0
0
Report
उदयपुर से बड़ी खबर: बस में आग, दमकल मौके पर पहुंची
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर से बड़ी खबर, उदयपुर से अहमदाबाद जा रही यात्री बस में लगी आग, गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के बलीचा के पास की घटना, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप, अचानक हुए घटनाक्रम से इलाके में सनसनी, सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची मौके पर,0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में हाई टेंशन लाइन हादसा: साइकिल सवार की मौत, विभाग पर उबाल
Shravasti, Uttar Pradesh:हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया राहगीर, मौत। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है, जहां विद्युत विभाग की लापरवाही एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। हाई टेंशन लाइन की चपेट ने आने से एक युवक की मौत हो गई। श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के लालपुर प्रहलादा गांव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक साइकिल सवार युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीते दो-तीन दिन पहले आई तेज आंधी के चलते हाई टेंशन लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि लाइन को ठीक किए बिना ही उसमें दोबारा बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहा साइकिल सवार युवक उस करंट की चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
महिला के ड्रामे से गोरखपुर-स Sonouli मार्ग पर घंटों अफरा-तफरी, पुलिस ने यातायात बहाल किया
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां एक महिला के हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत और सूझबूझ के साथ महिला को समझा-बुझाकर सड़क से किनारे किया। महिला के हटने के बाद ही पुलिस ने यातायात बहाल कराया और तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
गुजरात से गोंडा तक पहुँची 50 लाख की बैंक लूट; पुलिस ने सफलता पाई
Gonda, Uttar Pradesh:सूरत के वराछा में हुई 50 लाख की सनसनीखेज बैंक लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.. खाकी की दबिश अब गुजरात से निकलकर उत्तर प्रदेश के गोंडा तक जा पहुंची है सूरत पुलिस आरोपियों को लेकर गुजरात गई है..अब लूट की रकम और इस गिरोह के अन्य गुर्गों का पता लगाएगी0
0
Report
Advertisement
