icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रोडवेज बस में लापरवाही, छात्रा घायल; परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:छात्रा ने परिचालक पर लापरवाही का लगाया आरोप पीरू सिंह सर्किल जाने की बात कहकर बस में बैठाने का आरोप चलती बस से उतरते समय छात्रा गिरकर घायल हादसे में छात्रा के हाथ-पैर में आई चोट गिरने से मोबाइल फोन भी हुआ क्षतिग्रस्त छात्रा ने रोडवेज अधिकारियों से की शिकायत परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग रोडवेज बस में सफर के दौरान एक छात्रा के साथ कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा अनीशा ने आरोप लगाया कि वह बड़ागांव कॉलेज से झुंझुनूं डिपो की रोडवेज बस में सवार हुई थी। बस में चढ़ने से पहले उसने परिचालक से पूछा कि क्या बस शहीद पीरू सिंह सर्किल जाएगी, जिस पर परिचालक ने हां में जवाब दिया। छात्रा का आरोप है कि बाद में गुढ़ा मोड़ के पास परिचालक ने बताया कि बस सर्किल नहीं जाएगी। इस पर उसने 50 का किराया वापस कर नियमानुसार किराया काटकर बाकी राशि लौटाने और उसे वहीं उतारने का आग्रह किया। आरोप है कि परिचालक ने किराया वापस नहीं किया और बस आगे बढ़ा दी।छात्रा के अनुसार उसने बस रोकने का अनुरोध किया। बस की रफ्तार कुछ कम होने पर उसने उतरने का प्रयास किया, लेकिन तभी बस अचानक आगे बढ़ गई, जिससे वह सड़क पर गिर गई। हादसे में उसके हाथ और पैर में चोटें आईं तथा हाथ में रखा मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने छात्रा को संभाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। बाद में छात्रा अपने परिजनों के साथ झुंझुनूं रोडवेज डिपो पहुंची, जहां अधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत की गई। छात्रा का कहना है कि उसने और उसके परिजनों ने संबंधित अधिकारियों से परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल इस मामले में रोडवेज अधिकारियों की ओर से शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं, छात्रा ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है。
0
0
Report

झाँसी रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Adil AhmadAdil AhmadFollowJust now
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी रेलवे स्टेशन पर आज हुई घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्टेशन पर उपस्थित Dy. SS (C), मुख्य टिकट निरीक्षक (Head TTE) एवं स्टेशन स्टाफ ने तत्परता एवं सतर्कता का परिचय देते हुए फूड प्लाज़ा से सभी गैस सिलेंडरों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर हटवा दिया तथा फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी।आग केवल फूड प्लाज़ा की चिमनी (एग्जॉस्ट डक्ट) तक ही सीमित रही, जो यात्री आवागमन क्षेत्र से पृथक स्थान पर स्थित है। इस कारण घटना में किसी भी यात्री, फूड प्लाज़ा कर्मचारी अथवा रेलवे कर्मचारी को कोई चोट नहीं पहुँची। रेलवे कर्मचारियों एवं फायर ब्रिगेड की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से लगभग 15 मिनट के भीतर आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया तथा स्थिति शीघ्र ही सामान्य कर दी गई।
0
0
Report

नीलगाय गोलीकांड: बनगोठड़ी खुर्द में ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं बनगोठड़ी खुर्द में नीलगाय को गोली मारने का मामला घायल नीलगाय ने बाबा बनदेव मंदिर परिसर में तोड़ा दम वन्यजीव की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का किया मुआयना नीलगाय को गोली मारने के मामले की जांच शुरू दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की ग्रामीणों ने की मांग झुंझुनूं जिले के बनगोठड़ी खुर्द गांव में वन्यजीव के शिकार का मामला सामने आया है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक नीलगाय (रोज) को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल नीलगाय किसी तरह गांव स्थित बाबा बनदेव मंदिर परिसर तक पहुंची, जहां उसने दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने इसे अमानवीय कृत्य बताते हुए दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि जिस प्रकार मनुष्यों को इस धरती पर जीने का अधिकार है, उसी प्रकार वन्यजीवों को भी जीवन का समान अधिकार है। उनका आरोप है कि फसलों की सुरक्षा के नाम पर कुछ लोग करंट लगाकर या गोली मारकर वन्यजीवों का शिकार कर रहे हैं, जो गंभीर और निंदनीय है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, वन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो。
0
0
Report
Advertisement

8 साल से भटकती छात्रा का आधार जेंडर बदला: चिकित्सा टीम से जांच शुरू

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक छात्रा को पिछले 8 सालों से दर-दर भटकना पड़ रहा है। जहां पीड़ित छात्रा ने आधार कार्ड में अपडेट कराते हुए कुछ परिवर्तन कराया था, जिसमें लापरवाही के चलते उसका जेंडर ही बदल दिया गया। पीड़िता शामली से लेकर मेरठ, दिल्ली और लखनऊ तक चक्कर लगा चुकी है। शामली स्वास्थ्य विभाग ने अब टीम बनाकर मेडिकल परीक्षण करने के बाद आधार कार्ड में परिवर्तन की बात कही है. मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के गांव बलुआ का है जहाँ तैय्यब की बेटी फातमा ने 2018 में आधार कार्ड में स्कूल के कहने पर कुछ परिवर्तन कराया था और उसी दौरान इसका जनसेवा केंद्र द्वारा ही जेंडर बदल दिया गया, जिसका उनको 2022 में पता चला। जब उसका बैंक खाता सीज कर दिया और आधार कार्ड अपडेट कराने की बात सामने आई तो उसका खुलासा किया। इसके बाद पीड़ित छात्रा अपने पिता तैय्यब के साथ अधिकारी के ऑफिस के चक्कर लगा रही है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि सीएमओ ऑफिस व जिला अधिकारी ऑफिस ओ अन्य शामली के उच्च अधिकारी से लेकर मेरठ, लखनऊ और दिल्ली सब जगह अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर लगा चुके हैं। अब मामला मीडिया में आने पर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर की टीम बनाकर मेडिकल परीक्षण करके कार्यवाही का भरोसा दिया है। पीड़ित छात्रा व उसके पिता तैय्यब ने बताया कि आधार में परिवर्तन कराने के दौरान सैनी जनसेवा केंद्र पर गयी थी जहाँ अब उसका परिवर्तन करने के दौरान जेंडर ही बदल दिया। उसी में सही कराने के लिये करीब 8 साल से न्याय के लिए भटक रही हूं, कई बार अधिकरी से मिल चुकी हूं, पर अब तक नहीं हुआ है। मेरा खाता भी बंद हो गया है और अब ITI कर रही हूं उसमें में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिये साइन करना पड़ते हैं, जबकि अंगूठा का मैच नहीं होता, आदि.
0
0
Report

नीट पेपर लीक के विरोध में असपा ने बिजनौर में किया भारी प्रदर्शन

Moradabad, Uttar Pradesh:नीट पेपर लीक मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बिजनौर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के दौरान छात्रों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध किया और राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नुमाइश ग्राउंड परिसर पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की. मीडिया से बातचीत में रावित गौतम ने कहा कि पार्टी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद छात्रों की आवाज संसद और सड़क दोनों जगह उठा रहे हैं. इसके समर्थन में बिजनौर में भी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के बाद असपा प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement

किसानों के लिए भाजपा की नई टिफिन चौपाल से यूपी में प्रचार-यात्रा तेज

Noida, Uttar Pradesh:इस स्टोरी पर वाक थ्रू इस आईडी विशाल का वॉक थ्रू है बीजेपी ऑफिस है मोदी की मन की बात और टिफिन चौपाल से किसान को साधने की तैयारी एंकर--विधान सभा चुनाव में किसानों की सबसे अहम भूमिका होगी, जिन्हें साधने के लिए भाजपा नई रणनीति के साथ बढ़ रही है। रविवार को मोदी के मन की बात को सुनने के लिए पहली बार किसान मोर्चा हर जिले में एक बड़ी स्क्रीन लगाएगा, जहां एक हजार लोग एकत्रित होेंगे。 वीओ--विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश में किसानों को साधने के लिए नई रणनीति पर काम कर रहा है।भाजपा किसान मोर्चा नए सिरे से ग्रामीण क्षेत्रों में जनाधार मजबूत करने में जुटा है। मन की बात के बाद किसानों के बीच टिफिन चौपाल आयोजित होगी। किसान अपने-अपने घर से टिफिन लेकर आएंगे, जहां सामूहिक रूप से भोजन करते हुए यह संदेश देने का प्रयास होगा कि पार्टी भेदभावरहित समाज के लिए प्रयासरत है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से किसान आंदोलन की चिंगारी उठती रही है, जहां गांवों में चौपालों का क्रम लंबा चलेगा。 बाईट--अवनिश त्यागी भाजपा प्रवक्ता ग्राफ़िक्स इन किसान मोर्चा के जरिए सभी जातियों को साधने का प्रयास है। शहरी सीटों पर पार्टी हमेशा मजबूत रही है लेकिन 2022 विधान सभा एवं 2024 लोकसभा चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में जनाधार खिसका है। तब सपा के पीडीए की छतरी के नीचे किसानों की बड़ी संख्या आ गई थी।ऐसे में अब भाजपा नए सिरे से किसानों में पैठ बनाने में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय में छात्र आंदोलन के बीच ललन सिंह का बयान, पेपर लीक पर सख्त कदम

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां छात्र आंदोलन एवं विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। लखीसराय प्रखंड के साबिकपुर गांव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे। जहां उन्होंने राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे मांगने के सवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री हैं क्या? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए सख्त कदम से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दृढ़ संकल्पित हैं कि पेपर लीक जैसी कार्रवाई भविष्य में न हो। वहीं छात्रों के आंदोलन पर कहा कि कई चीजें हैं इसमें। कई खेल है इसके पीछे। ललन सिंह ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द करते हुए तय सीमा के अंदर परीक्षा लेकर उसका रिजल्ट घोषित किया।
0
0
Report

छपरा में चार घंटे चली हिंसक टकराव: पुलिस ने स्थिति काबू में ली

Chapra, Bihar:छपरा में छात्रों के राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान हालात कई घंटों तक बेकाबू बने रहे। उपद्रवी छात्रों और प्रशासन के बीच करीब चार घंटे तक लगातार टकराव की स्थिति रही। हालात को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम, डीएम और एसएसपी स्वयं लाठी लेकर सड़क पर उतरे। लेकिन जैसे ही प्रशासन ने एक स्थान पर स्थिति संभाली, उपद्रवियों ने नगरपालिका चौक पर कई वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान कई पत्रकार भी हिंसा की चपेट में आ गए और उन्हें चोटें आईं। वहीं उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन में आग लगा दी। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को भी सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए पीछे हटना पड़ा। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े, चेतावनी स्वरूप फायरिंग की और भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया। पूरे इलाके में दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे नगरपालिका चौक कुछ समय के लिए युद्धक्षेत्र जैसा दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर स्थिति को सामान्य बनाने में जुटे हैं।
0
0
Report
Advertisement

यूपी पुलिस सिपाही पवन राठी ने घरेलू कलह के चलते मसूरी में फांसी लगाकर आत्महत्या की

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर में किराए के मकान में रह रहे यूपी पुलिस के सिपाही पवन राठी उम्र 28 ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पवन नंदग्राम थाने में तैनात था, जबकि उसकी पत्नी अनुराधा पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में हेड कांस्टेबल हैं। रात करीब 11 बजे ड्यूटी से घर लौटी पत्नी ने पति का शव फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपती के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। शादी के पांच वर्ष बाद भी संतान न होने, शराब की लत और अन्य पारिवारिक कारणों को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। पुलिस सिपाही के मोबाइल की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top