242001
शाहजहांपुर में थाने के बाहर बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस की चुनौती
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में दबंगों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए थाने के गेट पर बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पर फायरिंग की। इस घटना में मंडल अध्यक्ष बाल-बाल बच गए। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मामला एक लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद से जुड़ा है, जिसके बाद फायरिंग की गई। घटना थाना मदनापुर गेट की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पानीपत उद्योग जगत ने प्रदूषण नियमों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया
Panipat, Haryana:प्रदूषण बोर्ड के सख्त नियमों के खिलाफ पानीपत के उद्योगपतियों का शक्ति प्रदर्शन 20 संगठनों ने खोला मोर्चा हजारों उद्यमी और श्रमिक सड़कों पर उतरे, मुख्यमंत्री, पर्यावरण मंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया सीधे क्लोजर ऑर्डर पर रोक, वेंडरों की देरी की सजा उद्योगों को न देने और बंद फैक्ट्रियों को 7 दिन में दोबारा खोलने की मांग पानीपत। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सख्त नियमों और लगातार हो रही कार्रवाई के विरोध में पानीपत के औद्योगिक जगत ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऑरेंज और रेड श्रेणी के उद्योगों को राहत दिलाने के लिए हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पानीपत चैप्टर), पानीपत डायर्स एसोसिएशन, पानीपत एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन सहित करीब 20 औद्योगिक संगठनों के नेतृत्व में हजारों उद्यमियों और श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला परिषद पहुंचकर मुख्यमंत्री, पर्यावरण मंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा उद्योगपतियों ने सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि थर्ड पार्टी वेंडरों की देरी या तकनीकी खामियों का खामियाजा फैक्ट्री संचालकों को नहीं भुगतना चाहिए। बिना उचित सुनवाई और सुधार का अवसर दिए सीधे क्लोजर ऑर्डर जारी करने पर रोक लगाई जाए। किसी भी कमी पर पहले शो-कॉज नोटिस देकर सुधार के लिए 30 दिन का समय दिया जाए। इसके अलावा बंद फैक्ट्रियों को दोबारा चालू करने की प्रक्रिया सात दिन में पूरी करने और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों को व्यावहारिक बनाने की मांग उठाई गई हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन विनोद धमीजा ने कहा कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नीतियों के कारण उद्योगों के सामने कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है। बिना पूर्व सूचना थर्ड पार्टी से निरीक्षण करवाकर सीधे क्लोजर नोटिस जारी कर दिए जाते हैं। उद्यमियों को अपनी बात रखने और कमियों को दूर करने का मौका तक नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के लिए केवल उद्योगों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। दिवाली के दौरान 15 दिन तक उद्योग बंद रहने के बावजूद पानीपत का एक्यूआई 600 तक पहुंच गया था। ऐसे में प्रदूषण के सभी स्रोतों पर समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो उद्योग संगठन अगली रणनीति बनाएंगे। जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल और फैक्ट्रियों की चाबियाँ प्रशासन को सौंपने जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने कहा कि डाइंग उद्योगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के अनुसार लाखों रुपये खर्च कर उपकरण लगवाए हैं। बोर्ड के निर्देश पर पंजीकृत वेंडरों से भी उपकरण लगवाए गए और फैक्ट्रियों में कैमरे तक स्थापित किए गए हैं। इसके बावजूद अलग-अलग विभागों की ओर से सप्ताह में कई बार निरीक्षण किया जाता है और छोटी-छोटी कमियों पर सीधे क्लोजर ऑर्डर जारी कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले शो-कॉज नोटिस दिया जाए और कमियां दूर करने के लिए 30 दिन का समय मिले। उद्योगपति अपनी कमियां सुधारने के लिए तैयार हैं, लेकिन बिना सुनवाई फैक्ट्रियां बंद करना हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर चोट है। उनके अनुसार, इस प्रदर्शन में करीब 25 हजार श्रमिक और उद्यमी शामिल हुए उद्योगपति विजय जैन ने कहा कि पानीपत की पहचान पूरी दुनिया में टेक्सटाइल और हैंडलूम उद्योग के कारण है। मेक इन इंडिया अभियान के बाद यहां हजारों उद्योग स्थापित हुए और चीन से आने वाले कंबल, बेडशीट जैसे उत्पादों का निर्माण पानीपत में होने लगा। लेकिन आज यही उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पानीपत में टेक्सटाइल, डाइंग और प्रिंटिंग से जुड़ी करीब 20 हजार औद्योगिक इकाइयां हैं और इनसे लगभग 12 लाख श्रमिकों की आजीविका जुड़ी हुई है। बार-बार मांग उठाने और अधिकारियों से मिलने के बावजूद समाधान नहीं निकलने के कारण उद्यमियों को सड़कों पर उतरना पड़ा है उद्योग संगठनों ने स्पष्ट किया कि डाइंग उद्योग पानीपत के टेक्सटाइल और निर्यात कारोबार की रीढ़ है। रंगाई प्रक्रिया प्रभावित होने से न केवल डाइंग इकाइयां, बल्कि उनसे जुड़े हैंडलूम, प्रोसेसिंग, एक्सपोर्ट और घरेलू बाजार का कारोबार भी प्रभावित होगा। उद्यमियों ने सरकार से मांग की कि पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास के बीच संतुलन बनाते हुए ऐसी नीति बनाई जाए, जिससे प्रदूषण नियंत्रण भी हो और उद्योगों तथा श्रमिकों की आजीविका भी सुरक्षित रहे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रदूषण और उद्योगों पर पड़ रहे प्रभाव, दोनों ही गंभीर चिंता के विषय हैं। प्रदूषण से आम जनता परेशान है, वहीं यदि उद्योग-धंधे बंद होते हैं तो इसका सीधा असर रोजगार और अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। इसलिए सरकार ऐसा रास्ता निकालने के प्रयास कर रही है, जिससे उद्योग भी चलते रहें और लोगों को प्रदूषण की समस्या से भी निजात मिल सके उन्होंने कहा कि यदि उद्योग बंद हुए तो प्रदेश को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ रोजगार के मोर्चे पर भी बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वह स्वयं इस मामले में प्रयासरत हैं, ताकि उद्योगों और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर समस्याओं का समाधान निकाला जा सके0
0
Report
खेड़ली में दीनबंधु महाविद्यालय की लाइब्रेरी और कार्यालय में आग, CCTV बंद, जांच शुरू
Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली में दीनबंधु महाविद्यालय की लाइब्रेरी और कार्यालय में लगाई आग, रिकॉर्ड व सामग्री जलकर हुई राख खेड़ली (अलवर)। खेड़ली कस्बे के बाइपास स्थित दीनबंधु शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में देर रात आगजनी की घटना सामने आई है। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने महाविद्यालय की लाइब्रेरी और कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। घटना में लाइब्रेरी में रखा रिकॉर्ड और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई, जबकि कार्यालय में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, देर रात महाविद्यालय की लाइब्रेरी और कार्यालय से धुआं उठता देखकर वहां तैनात गार्ड को आग लगने का पता चला। इसके बाद सूचना पर खेड़ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। महाविद्यालय परिसर की दीवारों के पास शराब की बोतलें और पव्वे भी मिले हैं, जिससे परिसर में असामाजिक तत्वों की आवाजाही की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महाविद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार बंदरों द्वारा तोड़ दिए गए थे। ऐसे में कैमरे चालू नहीं होने के कारण आग लगाने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। यदि सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे होते तो आरोपियों का सुराग मिल सकता था। घटना की जानकारी मिलने पर दीनबंधु महाविद्यालय प्रबंधन के कपूर चंद शर्मा, उमेशचंद्र जैन और मुकेश खंडेलवाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रबंधन की ओर से अज्ञात असामाजिक तत्वों और बदमाशों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
रेनवाल में पेट्रोल डालकर जानलेवा हमला: 50 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार
Dudu, Rajasthan:रेनवाल में पेट्रोल डालकर जानलेवा हमला करने का मामला, पुलिस ने 50 घंटे में 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार, बदमाशों ने सेल्समैन पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई थी आग, 400 किलोमीटर पीछाकर हरियाणा से आरोपियों को दबोचा, पुलिस ने सुरजीत सिंह और योगेन्द्र सिंह को किया गिरफ्तार. घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी की बरामद, दीपावली पर गोदाम से शराब नहीं देने से नाराज थे आरोपी, गंभीर घायल सेल्समैन कैलाश सिंह का जयपुर में चल रहा इलाज, DSP जोबनेर पन्नालाल जांगिड़ के निर्देशन में मिली सफलता, SHO राजेन्द्र यादव, DST प्रभारी सुहेल खान के नेतृत्व में कार्रवाई. तीसरे आरोपी किशनलाल की धरपकड़ के लिए तलाश जारी,0
0
Report
Advertisement
नोखा में CNG टैंकर गैस रिसाव, चालक फरार; दमकल सतर्क
Bikaner, Rajasthan:नोखा से खबर भामटसर-देसलसर मार्ग पर CNG टैंकर में गैस रिसाव की सूचना टैंकर से गैस रिसाव की खबर मिलते ही क्षेत्र में अलर्ट टैंकर चालक मौके से फरार, तलाश जारी सूचना मिलते ही नोखा नगरपालिका की दमकल मौके के लिए रवाना गैस रिसाव की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता थानाधिकारी गोविंद सिंह मौके पर पहुचे0
0
Report
श्रीकरणपुर नगरपालिका ने NULP रजिस्ट्रेशन में देशभर में पहला स्थान पाया
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर राष्ट्रीय स्तर पर श्रीकरणपुर नगरपालिका का परचम, NULP रजिस्ट्रेशन में देशभर में पहला स्थान 17 नवंबर को देहरादून में मिलेगा सम्मान श्रीकरणपुर जिले के श्रीकरणपुर कस्बे ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। श्रीकरणपुर नगरपालिका ने NULP रजिस्ट्रेशन के मामले में देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया नगरपालिका का यातायात पार्क का आइडिया भी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है। भारत के 201 सर्वश्रेष्ठ आइडियाज में श्रीकरणपुर के इस आइडिया को पहला स्थान मिलने की जानकारी सामने आई है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) संदीप बिश्नोई और उनकी टीम के प्रयासों से मिली इस उपलब्धि के लिए आगामी 17 नवंबर को देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत सरकार की ओर से नगरपालिका को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के राज्य मंत्री द्वारा सम्मान प्रदान किया जाएगा। यातायात पार्क की परिकल्पना के तहत आमजन और विशेषकर बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ उन्हें व्यावहारिक रूप से नियमों का पालन करना सिखाने का उद्देश्य रखा गया है। इस आइडिया को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना श्रीकरणपुर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। एक छोटे कस्बे की नगरपालिका का राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की उपलब्धियां हासिल करना पूरे श्रीकरणपुर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस सफलता में EO संदीप बिश्नोई सहित नगरपालिका की पूरी टीम की भूमिका अहम रही है। बाईट EO संदीप बिश्नोई0
0
Report
धौलपुर में पंचायती राज के चौथे चरण के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना, दिन मतदान
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से पोलिंग पार्टियों हुई रवाना धौलपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव चतुर्थ चरण के तहत दो दिन मतदान होगा।कल 14 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम मशीन से मतदान होगा, जबकि 16 नवंबर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदाता बैलेट पेपर के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 101 मतदान केंद्रों में 305 बूथ बनाए गए हैं पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण देने के उपरांत रवाना किया गया वे सभी अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर कल कराएंगी वोटिंग0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर पंचायत चुनाव: मतदान दल रवाना, 4.39 लाख मतदाता मतदान के लिए तैयार
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर संशोधित: रिपोटर byline हटाई गई मोबाइल नम्बर -9799069952 पंचायतीराज चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान दल रवाना जैसलमेर में कल जिला परिषद के 21 और पंचायत समितियों के 150 वार्डों के लिए होगा मतदान, 4.39 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग जैसलमेर पंचायतीराज चुनाव को लेकर जैसलमेर जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को राजकीय एसबीके महाविद्यालय में मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। शनिवार को जिले में जिला परिषद के 21 वार्डों और 10 पंचायत समितियों के 150 वार्डों के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल के अनुसार चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 545 बूथों पर 4.39 लाख मतदाता करेंगे मतदान राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिले की 10 पंचायत समितियों में कुल 545 मतदान बूथ निर्धारित किए गए हैं। चौथे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 4 लाख 39 हजार 460 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दो चरणों में हुआ मतदान दलों का प्रशिक्षण राजकीय एसबीके महाविद्यालय में मतदान दलों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। पहले चरण में भणियाणा, नाचना, s Sankara, रामदेवरा और राजमथाई पंचायत समितियों के मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं दूसरे चरण में फतेहगढ़, जैसलमेर, मोहनगढ़, खुहड़ी और रामगढ़ पंचायत समितियों के मतदान दलों के प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद सभी दलों को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एरिया और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान के दिन लगातार क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी डर या दबाव के मतदान करने और लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। मतदान केंद्रों के 200 मीटर दायरे में कैंप लगाने पर रोक प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों के आसपास प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इसके तहत मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को कैंप लगाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं 100 मीटर की परिधि में मतदाताओं से वोट मांगना प्रतिबंधित रहेगा। मतदान के दिन और उससे पहले के 48 घंटों में शराब बांटने या पिलाने पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा वैध पास के बिना किसी भी व्यक्ति को मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 16 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए मतदान जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के बाद 16 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। इसके साथ ही जिले में पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारियां भी जारी रहेंगी。0
0
Report
किशनगढ़बास में नवनिर्वाचित सरपंच के विजय जुलूस पर हमला; इलाज जारी
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के किशनगढ़बास नूरनगर गांव में नवनिर्वाचित सरपंच के विजय जुलूस के दौरान खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नवनिर्वाचित सरपंच चमन जाटव गांव में विजय जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जब सरपंच और उनके समर्थक वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में उन पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि पूर्व सरपंच एवं चुनाव में पराजित प्रत्याशी सहित 25 से 30 लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस हमले में देवी लाल, श्याम, मीरचंद और तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायलों को तत्काल किशनगढ़बास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।0
0
Report
सaharanpur में स्वगणना-2027 के प्रचार अभियान में 19 वाहनों को दी गई हरी झंडी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। आज कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा एवं एडीएम एफ सलिल पटेल ने स्वगणना के प्रचार-प्रसार के लिए 19 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के सभी 19 चार्ज ऑफिसर्स के क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। अधिक से अधिक लोगों द्वारा स्वगणना करने से जनगणना का डाटा अधिक सटीक और विश्वसनीय होने की संभावना रहेगी। वहीं, एडीएम एफ सलिल पटेल ने बताया कि स्वगणना पूरी होने के बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक मकान सूचीकरण एवं वास्तविक जनगणना का कार्य किया जाएगा। स्वगणना से लोगों का डाटा पहले ही सर्वर पर उपलब्ध हो जाएगा, जिससे प्रगणकों का कार्यभार कम होगा और जनगणना कार्य की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और सही जानकारी दर्ज कर जनगणना-2027 को सफल बनाने में सहयोग करें।0
0
Report
Advertisement
चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू: गंगा घाटों पर भक्तों की भीड़ और प्रसाद तैयारी
Munger, Bihar:चार दिवसीय छठ महापर्व की आज से शुरआत , छठवर्ती खरना की प्रसाद तैयार करने में जुटी。 मुंगेर: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। महापर्व के पहले दिन गंगा स्नान के लिए शहर के विभिन्न घाटों पर व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही कष्टहरणी घाट, बबुआ घाट, सोझी घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर स्नान के लिए व्रतियों का पहुंचना शुरू हो गया था। व्रतियों ने गंगा में स्नान कर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना की। इसके बाद कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण कर चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत की。 नहाय-खाय को लेकर गंगा घाटों पर सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में व्रती अपने परिवार के सदस्यों के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे। स्नान के बाद व्रती महिलाओं ने छठ का प्रसाद तैयार करने के लिए गेहूं और चावल धोकर सुखाए। कष्टहरणी घाट सहित अन्य घाटों के आसपास और पोलो मैदान में गेहूं सुखाने के लिए महिलाओं की भीड़ दिखी。 इस दौरान व्रती महिलाएं परिवार की अन्य महिलाओं के साथ पारंपरिक छठ गीत गाती नजर आईं। इससे गंगा घाटों का माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं, घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग की गई थी। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए विभिन्न घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई تھی।0
0
Report
कुशीनगर में भाई की मौत के बाद बहन ने मोबाइल टॉवर पर चढ़कर किया विरोध
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - भाई की मौत के बाद पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट बहन मोबाइल टावर पर चढ़ी - पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट मृतक की बहन का मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध - युवती को सुरक्षित नीचे उतारने और समझाने में जुटा पुलिस प्रशासन - 11 अगस्त को स्कूल में पानी पीने को लेकर शुरू हुआ था विवाद - 14 अगस्त को चकबंदी चौराहे पर दोनों गुटों में जमकर मारपीट और पथराव0
0
Report
गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो से जानलेवा स्टंट, उदयपुर की सड़कों पर वीडियो वायरल
Udaipur, Rajasthan:लेकसिटी उदयपुर में इन दिनों पड़ोसी राज्य गुजरात से बड़ी पर्यटक पहुंच रहे है। कई बार ये पर्यटक अपनी जान जोखिम में डाल कर स्टंट करते नजर आते है। कुछ ऐसा ही नजारा बीती रात भी शहर की सड़कों पर देखने को मिला। जहां एक गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी दो पर्यटक जानलेवा स्टंट करते नजर आए। जिसका वीडियो एक जागरूक नागरिक ने बना दिया। जो अब सोशसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो आरके सर्कल से भूपालपूरा जाने वालों रोड़ का है। जहा दो युवा पर्यटक कार से बाहर लटकते हुए दिखाई दे रहे है। जिससे रॉड पर वाहन चला रहे अन्य लोगो की जान पर भी संकट डाल दिया।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में बस हादसे से युवक की मौत, परिवार का मुआवजे की मांग आक्रोश
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ शहर में गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत के बाद शुक्रवार सुबह मॉर्च्यूरी के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पावटा चौक निवासी अभिषेक प्रजापत बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही श्रीनाथ ट्रैवल्स की बस ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में बस का पहिया युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस चुनाव ड्यूटी में लगी हुई थी। शुक्रवार सुबह परिजनों और समाज के लोगों ने मॉर्च्यूरी के बाहर प्रदर्शन करते हुए बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। अभिषेक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पीछे पत्नी, मां और दो छोटे बच्चे रह गए हैं।0
0
Report
छठ पर्व सुरक्षा: नोएडा के जिलों में कड़े इंतजाम और 2500 पुलिसकर्मी तैनात
Noida, Uttar Pradesh:छठ पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम छठ पर्व के आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट। शहर के सभी प्रमुख घाटों और छठ पूजा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या वाले घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। घाटों पर लाइटिंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए करीब 2500 सिविल पुलिसकर्मियों की तैनाती। सुरक्षा व्यवस्था में PAC की दो कंपनियां भी लगाई गईं। सभी वरिष्ठ अधिकारी छठ पर्व के दौरान फील्ड में रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। जिले में कुल 146 घाट बनाये गए है जिले को 10 जोन और 26 सेक्टरों में बाटा गया है0
0
Report
बैतूल-नागपुर हाईवे पर ट्राला-कार टक्कर, दो महाराष्ट्र निवासी युवकों की मौत
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल नागपुर नेशनल हाईवे पर बरेठा घाट एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है,यहां तेज रफ्तार ट्राले ने एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,भीषण भिड़ंत में महाराष्ट्र के दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि कार में सवार दो अन्य लोग हादसे में घायल हुए हैं। दरअसल बीती देर रात महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से भोपाल की ओर जा रही एक्सयूवी कार बरेठा घाट से गुजर रही थी इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्राला ने कार को जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में पीछे बैठे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और सामने बैठे दो लोग घायल हो गए। मृतकों में राहुल कन्नाके और राजू हेपाट दोनों महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के निवासी थे। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों शव को कार से बाहर निकाला गया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। बैतूल से इटारसी के बीच हाईवे अब मौत का हाईवे बनता जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
