बिजली की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, पहुंचे एसडीम
Powayan, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का बिजली की समस्या को लेकर पुवायां विद्युत उपकेंद्र पर 16 दिन से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। धरना स्थल पर आज पुवायां एसडीएम संजय कुमार पांडे पहुंचे और पुवायां एक्सइएन राजकुमार कर्मी से मिलकर किसने की समस्याओं का जल्द समाधान निकालने की बात कही। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा अगर किसानो की समस्या का समाधान नहीं निकला तो वह 11 तारीख को ट्रैक्टर लेकर लखनऊ के लिए कुच करेंगे।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आये दो मासूम, हालत गंभीर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मासूम बच्चे, हालत गंभीर बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल, Chc शाहाबाद से जिला अस्पताल हरदोई रेफर किए गए दोनों बच्चे हरदोई की शाहाबाद ग्राम पंचायत चंद्रपुर खैरी में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों की पहचान दुर्गेश के पुत्र कार्तिक (2 वर्ष) और महिमा (5 वर्ष) के रूप में बताई गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण मासूमों की जान पर बन आई।
