242001
बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान, परिजनों ने अनहोनी की आशंका की जाहिर
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के रोजा में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दरअसल अटसलिया गांव निवासी 60 साल के बुजुर्ग कल बकरी चराने गए हुए थे। जहां ग्रामीणों ने उनका शव खेत में पाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। वहीं परिजनों ने जानकारी देते हुए कहा कि उनके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संगमनेर में किसान आक्रोश, थोरात के नेतृत्व में प्रदर्शन जारी
Shirdi, Maharashtra:बाळासाहेब थोरात प्रांत अधिकाऱ्यांवर भडकले... आमदार शिव्या देतो इसलिए त्याचे गुलाम झालात का..? दादागिरीने तुम्ही गुलाम होत असाल, तर लोकं तेच करतील... आमदाराचा फ्लेक्स लावायला तुम्ही कशाला जायचे..? बाळासाहेब थोरात अधिकाऱ्यावर संतापले... बाळासाहेब थोरात यांच्या नेतृत्वात संगमनेरमध्ये शेतकऱ्यांचा आक्रोश मोर्चा... निवेदन घेण्यासाठी प्रांत अधिकारी उपस्थित नसल्याने शेतकऱ्यांसह बाळासाहेब थोरात संतापले... प्रांत अधिकारी उपस्थित झाल्यानंतर थोरातांनी सुनावले खडे बोल... अधिकाऱ्यांना निवेदन दिल्यानंतर आंदोलन मागे...0
0
Report
धनबाद में मुफ्त हास्य उत्सव: तीन नामी कवियों की शाम धमाकेदार
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद वासियों के लिए मनोरंजन और हास्य से भरपूर शाम का आयोजन होने जा रहा है। हिंदी साहित्य विकास ट्रस्ट और धनबाद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 27 सितंबर, रविवार को धनबाद क्लब में भव्य ‘हास्य उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के तीन नामचीन हास्य कवि संपत सरल, सरदार मंजीत सिंह और अमित शुक्ला अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं से लोगों को गुदगुदाएंगे। वहीं स्थानीय साहित्यकार बसंत जोशी और सुशांत तकुमार भी अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे। organisers के मुताबिक, इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मनोरंजन के साथ सकारात्मक ऊर्जा देना है। खास बात यह है कि कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रवेश पास धनबाद क्लब और गोल शिक्षण संस्थान, मेमको मोड़ से प्राप्त किए जा सकते हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर इस खास हास्य संध्या का आनंद लेने की अपील की है।0
0
Report
खरगापुर के जानकी बाई आवासीय विद्यालय से 3 नाबालिग छात्र गायब, पुलिस तलाश में जुटी
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में आवासीय विद्यालय के छात्रावास से 3 नाबालिग बच्चे अचानक हुए गायब। सूचना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। खरगापुर कस्बे के जानकी बाई आवासीय विद्यालय के छात्रावास से कल 3 नाबालिग छात्र बिना बताए लापता हो गए। इसकी जानकारी जैसे ही छात्रावास के प्रबंधन को मिली, परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद खरगापुर पहुंचे बच्चों के परिजनों ने पुलिस थाने को सूचित किया। पुलिस अभी तलाश में जुटी है। खरगापुर कस्बे में संचालित इस जानकी बाई आवासीय विद्यालय में आसपास के ग्रामीण अंचलों के बच्चे पढ़ाई करते हैं। गायब बच्चों में दो छात्र कक्षा 7वीं के और एक छात्र कक्षा 4 का विद्यार्थी है।0
0
Report
Advertisement
Bilaspur में हथियार लहराते वीडियो के आरोपी साहिल यादव गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच करते हुए ग्राम लोखंडी निवासी साहिल यादव की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने युवाओं को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और दोस्तों के बीच दिखावे के लिए हथियारों का प्रदर्शन करने से बचें, क्योंकि ऐसा करना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।दरअसल, ग्राम लोखंडी निवासी साहिल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह चाकू लहराते हुए नजर आ रहा था। बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी के दिन दोस्तों के साथ रहते हुए साहिल ने चाकू लहराते हुए वीडियो बनाया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और वीडियो की जांच कर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने साहिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या कानून का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि युवा उत्साह या दोस्तों के दबाव में ऐसा कोई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें, जिससे आपराधिक प्रकरण दर्ज हो। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सामने आने पर उनकी जांच की जाएगी और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है।0
0
Report
मोहनिया में भारी ट्रक के लिए फुट ओवरब्रिज ऊँचा कर गुजराया गया
Khajuria Khurd, Bihar:ओडिशा से चीनी मिल की भारी मशीनरी ले जा रहे ट्रक को रास्ता देने के लिए फुट ओवरब्रिज का ढांचा उठाया जाएगा। ओडिशा से उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए भारी-भरकम मशीनरी लेकर जा रहा एक विशालकाय ट्रक इन दिनों चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। अत्यधिक ऊंचाई और चौड़ाई होने के कारण इस ट्रक के गुजरने के रास्ते में कई जगह बाधाएं आ रही हैं। इस वजह से कई स्थानों पर ओवरब्रिज और बिजली के तारों को हटाना या ऊंचा करना पड़ रहा है। कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड से यह मामला सामने आया है। कुदरा और पुसौली पार करने के बाद यह विशाल ट्रक अब मोहनिया की सीमा में प्रवेश करने वाला है। मोहनिया स्थित स्टेशन मोड़ के पास nh 19 पर बने फुट ओवरब्रिज से ट्रक के टकराने और फंसने की पूरी संभावना बनी हुई थी। इसे देखते हुए प्रशासन और संबंधित तकनीकी टीम द्वारा एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। फुट ओवरब्रिज के जॉइंट प्वाइंट को काटा/खोला जा रहा है। वहां मौजूद तकनीशियन शैलेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि ब्रिज को जॉइंट से खोलकर क्रेन की मदद से कुछ समय के लिए ऊंचा उठाया जाएगा। जैसे ही मशीनरी से लदा यह विशाल ट्रक पुल के नीचे से सुरक्षित गुजर जाएगा, वैसे ही क्रेन की सहायता से फुट ओवरब्रिज को पुनः उसकी मूल स्थिति में बिठाकर जोड़ दिया जाएगा। इस अनोखी प्रक्रिया को देखने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट रही है। फिलहाल यातायात को सुचारू रखने और किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
पन्ना के कुंवरपुर में 11वें दिन चिता आंदोलन: विस्थापन के मुआवजे की मांग तेज
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना के कुंवरपुर गांव में मझगाएं बांध परियोजना में विस्थापन और पुनर्वास में उचित मुआवजा की मांग को लेकर आज 11 वे दिन चिता आंदोलन जारी है0
0
Report
Advertisement
बीजेपी पंचायत चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करेगी, जीत का दावा दोहराया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर निकायों की तरह बीजेपी पंचायत चुनावों में भी जारी करेंगी संकल्प पत्र。 सरकार की योजनाओं प्रचार करेंगे चुनवा रथ。 बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत को लेकर कहा कि निकायों में बीजेपी का कमल खिला है। आज उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं और इन पदों पर भी बीजेपी की जीत हो रही है। सरकार के काम पर जनता ने बीजेपी को वोट दिए हैं。 पंचायत चुनावों को लेकर बगड़ी ने कहा कि बीजेपी की तैयारी पूरी है। पंचायत चुनावों को लेकर बैठक हो चुकी है और किस नेता को क्या जिम्मेदारी संभालनी है, उसका रोडमैप तैयार हो चुका है। बगड़ी ने निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार का जिक्र करते हुए कहा कि 9 जिलों में कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों की तरह पंचायत चुनावों में भी बीजेपी चुनाव प्रचार रथ भेजेगी。 बगड़ी ने बताया कि पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी संकल्प पत्र भी जारी करेगी। जिस तरह निकाय चुनावों में संकल्प पत्र जारी किया गया था, उसी तरह पंचायत चुनावों के लिए भी संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। कांग्रेस के सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों पर बगड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय पार्टियों को जोड़ने-तोड़ने का काम किया था, बीजेपी ऐसा काम नहीं करती। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ जो भी जुड़ रहा है, वह अपनी मर्जी से जुड़ रहा है。0
0
Report
घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाई, दो बच्चों के पिता का साया उठा
Jalaun, Uttar Pradesh:एंकर जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर लल्लाधाम में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकरी के मुताबिक, इंद्रानगर लल्लाधाम निवासी जितेंद्र राठौर (33) दिल्ली पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले करीब चार माह से बीमारी के चलते उरई स्थित अपने घर पर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी घरेलू विवाद के बाद जितेंद्र ने घर में प्लास्टिक के पाइप के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची उरई कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है。 जितेंद्र की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी मौत से उनके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी शोक की लहर है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।0
0
Report
रायबरेली में द्वितीय चरण की जनगणना के लिए तैयारी शुरू; 16 नवंबर से स्वगणना
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे जनगणना द्वितीय चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत यहां कलेक्टरेट सभागार मे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला जनगणना अधिकारी सहदेव मिश्रा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से द्वितीय चरण मे स्वगणना और जनगणना की बारीकियों से अवगत कराया। आगामी 16 नवंबर से स्वगणना और 1 दिसंबर से जनगणना की जायेगी। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि जनगणना प्रथम चरण मे जहाँ मकानों की लिस्टिंग हुई है वहीं दूसरे चरण मे विस्तृत ब्यौरा वाली प्रश्नावाली के माध्यम से घर घर जाकर नागरिकों की गणना होगी। उन्होने बताया कि इसके लिये ब्लॉक स्तर पर जनगणना करने वाले कर्मियों को प्रशिक्षित करने की तैयारियां कर ली गई हैं।0
0
Report
Advertisement
मरवाड़ से नगेंद्र सिंह गुर्जर बने उपाध्यक्ष कांग्रेस का खाता खुला
Pali, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का खुला खाता, मारवाड़ से नगेन्द्रसिंह गुर्जर बने उपाध्यक्ष, लॉटरी सिस्टम से नगेन्द्रसिंह गुर्जर का राजयोग कायम, भाजपा की प्रत्याशी घनश्याम मीणा एवं कांग्रेस प्रत्याशी नगेंद्र गुर्जर को मिले थे 12 12 मत, ऐसे में लॉटरी सिस्टम से हुआ नगेंद्रसिंह गुर्जर का चयन, पहले भी वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य एवं पार्षद के बाद उपाध्यक्ष पद का मिला दायित्व, ऐसे में कांग्रेस को मिली से इस परिणाम के बाद संजीवनी。0
0
Report
जमुई में नाबालिग के साथ घटना: ललन सिंह बोले कानून का राज है
Patna, Bihar:जमुई में नाबालिग बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद ललन सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है। ललन सिंह ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि विपक्ष इस मामले पर राजनीति कर रहा है जबकि बिहार में कानून का राज है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई की है और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दिलाई जाएगी। ललन सिंह ने 2005 से पहले के बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि आज पुलिस प्रशासन घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करता है, साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ सरकार खड़ी है और उन्हें न्याय का भरोसा रखना चाहिए0
0
Report
पलामू में अवैध कोयला तस्करी रोकथाम: मंत्री सड़क पर उतरकर छानबीन, कई गाड़ियां पकड़ी
Babhandih, Jharkhand:पलामू। अवैध कोयला तस्करी और खनिजों की ढुलाई की सूचना पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री एवं छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर मंगलवार को खुद सड़क पर उतर आए। मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र छतरपुर में छतरपुर-हरिहरगंज मुख्य मार्ग पर वाहनों की जांच की। इस दौरान कई बड़े वाहनों को रोककर उनके कागजात और लोड किए गए खनिजों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान कोयला, गिट्टी और लकड़ी लदे पांच वाहनों को पकड़ा गया। सभी वाहनों को छतरपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया गया कि अवैध कोयले की ढुलाई की सूचना मिलने के बाद मंत्री स्वयं जांच के लिए सड़क पर पहुंचे थे। गौरतलब है कि इससे पहले भी मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने विधानसभा क्षेत्र में अवैध बालू और पत्थर की ढुलाई को लेकर रात में सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच कर चुके हैं। उनकी इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मचा है।0
0
Report
Advertisement
कपासन नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद भाजपा का बड़ा बदलाव, नीतू ईनाणी निर्विरोध निर्वाचित
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन नगर पालिका में अध्यक्ष चुनाव के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार को कांग्रेस से वार्ड 11 की पार्षद नीतू ईनाणी उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। भाजपा के समर्थन से उन्होंने नामांकन दाखिल किया था और तय समय तक किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक अर्जुनलाल जीनगर की मौजूदगी में नीतू ईनाणी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं वार्ड 25 से निर्दलीय पार्षद इकबाल मोहम्मद शेख ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। सोमवार को सरोज बारेगामा भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के चार पार्षदों की क्रॉस वोटिंग और दो निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भाजपा ने बोर्ड में बढ़त बनाई थी。0
0
Report
भजनलाल मॉडल से निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत
Jaipur, Rajasthan:भजनलाल मॉडल ने बदली निकायوں में चुनावी बयारसीएम ने जमीनी मुद्दों के साथ किया धुआंधार प्रचार प्रत्याशी सर्वे से लेकर टिकट वितरण तक मुख्यमंत्री रहे सुपर एक्टिव जोधपुर संभाग में भाजपा की 87 प्रतिशत निकायों में ऐतिहासिक विजय गहलोत के गढ़ को सीएम ने किया धराशाई भरतपुर संभाग में 75 प्रतिशत निकायों में भाजपा ने बनाया बोर्ड अजमेर में 69, बीकानेर में 66, उदयपुर संभाग में 64 प्रतिशत सफलता सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व को पार्टी आलाकमान ने सराहा पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने दी बधाई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में हुए निकाय चुनाव में एतिहासिक सफलता हासिल की है कांग्रेस को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है सीएम के कुशल नेतृत्व ने इस बात को साबित कर दिया है कि यदि किसी भी चुनाव को जमीनी मुद्दों और मजबूत संगठनात्मक रणनीति के साथ लड़ा जाए तो बड़ी सफलता हासिल करने से कोई रोक नहीं सकता सभी दस नगर निगमों में रोड शो कड़ी धूप के बीच जनता के बीच वोट की अपील करते सीएम भजनलाल शर्मा पौने तीन साल के कार्यकाल की एक एक उपलब्धि गिनाकर जनता का भरोसा जीतते मुख्यमंत्री ऐसे नतीजों के बारे में कोई कल्पना करने को तैयार नहीं था पर सीएम भजनलाल शर्मा को अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा था इसलिए निकाय चुनाव के दौरान न वो थके और न ही रूके बस एक ही धुन सवार थी पार्टी की बड़ी जीत हासिल करने की,,,,चुनावी नतीजों के बाद जब तस्वीर साफ हुई तो कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी थी हर तरफ भाजपा का कमल खिल रहा था मुख्यमंत्री जहां प्रत्याशी सर्वे से लेकर टिकट वितरण तक सुपर एक्टिव रहे। वहीं, राजस्थान में पहली बार निकाय चुनाव प्रचार में रोड शो जैसा मॉडल स्थापित किया। इसी भजनलाल मॉडल का नतीजा है कि भाजपा ने वन स्टेट-वन इलेक्शन के तहत 309 निकायों में एक साथ हुए चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए अब तक घोषित 303 निकायों में से 200 में अपना प्रमुख बना लिया है। वहीं, आने वाले पंचायत चुनाव में भी भाजपा इसी मॉडल को बरकरार रखते हुए अपनी जीत के प्रतिशत को और बढ़ाना सुनिश्चित करेगी। बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री हाल ही की कोई बाइट लगाइयें संभागवार निकाय चुनाव परिणाम पर नजर डाली जाए तो भाजपा का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन जोधपुर में रहा है जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत का गढ़ कहा जाता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन के साथ काम करते हुए भाजपा ने यहां 87 प्रतिशत निकायों में अपना बोर्ड बनाया है। जो यह दर्शाता है कि हर सीट और हर वार्ड पर जमीनी स्तर पर होमवर्क के बाद चुनाव में उतरा गया। जोधपुर संभाग के कुल 41 निकायों में से बीजेपी ने 35 में बोर्ड बनाया जबकि कांग्रेस 5 बोर्ड तक सिमट कर रह गई। यहां बीजेपी को 30 सीटों की बड़ी बढ़त मिली। उल्लेखनीय है कि पाली नगर निगम में पिछड़ने के बावजूद भाजपा ने निर्दलीयों के समर्थन से अपना बोर्ड बनाया है। वहीं, अभी जोधपुर नगर निगम का परिणाम आना बाकी है। जहां भाजपा निर्दलीयों के समर्थन से मजबूत स्थिति में है बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री0
0
Report
जमुई में छेड़खानी मामले पर SP विश्वजीत दयाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Noida, Uttar Pradesh: JAMUI (BIHAR): VISHWAJEET DAYAL (JAMUI SP) PRESS CONFERENCE ON ENCOUNTER AFTER ALLEGED MOLESTATION OF STUDENT IN JAMUI जमुई, बिहार: जमुई में छेड़छाड़ की घटना पर जमुई के SP विश्वजीत दयाल ने कहा, "हमें 21 सितंबर की सुबह एक वायरल वीडियो से इस मामले के बारे में पता चला। इसके बाद, वीडियो के आधार पर हमने पीड़िता की पहचान की। उसके बयान के आधार पर हमने FIR दर्ज की। FIR दर्ज होने के बाद, जमुई के SDPO की अगुवाई में एक SIT बनाई गई... कल रात उन YouTubers और सोशल मीडिया हैंडलों के खिलाफ भी एक अलग FIR दर्ज की गई, जिन्होंने पीड़िता की पहचान उजागर की और वीडियो को फैलाया। यह FIR जमुई साइबर पुलिस स्टेशन में POCSO एक्ट, JJ एक्ट और IT एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई। लगभग 120 YouTubers और यूज़र प्रोफ़ाइल्स की पहचान की गई है जिनके ज़रिए वीडियो फैलाया गया था... एक व्यक्ति को सबसे पहले देखा गया और पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की। ऊबड़-खाबड़ इलाके से भागते समय उसे चोटें आईं। हिरासत में लिए जाने के बाद, उसने अपनी पहचान हरेराम यादव के तौर पर बताई... नंदन यादव भी उसी इलाके में 'कांस' घास में छिपा हुआ था... ऑपरेशन के दौरान, एक आरोपी ने खुद को घिरा हुआ पाकर पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया..."0
0
Report
Advertisement
