अंबेडकर नगर पुलिस ने बरामद किए 151 चोरी के मोबाइल, उपभोक्ताओं को लौटाए
Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh:जिले में मोबाइल चोरी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और मोबाइल सील टीम ने 151 चोरी के मोबाइल बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 19 लाख रुपये है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की सील टीम और विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमें लगातार चोरी के मोबाइल बरामद करने में जुटी हैं। इस कार्रवाई से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
