सिधौली में सड़क हादसे में घायल युवक की गई जान
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान जान चली गई। सिधौली थाना क्षेत्र के कटिया बुजुर्ग गांव का रहने वाला युवक अपने दो साथीयों के साथ कांट थाना क्षेत्र के पिपरोला गांव अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था जहां से वे बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बरेली मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर जान चली गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
